हरियाणा महिला समृद्धि योजना: एप्लीकेशन फॉर्म, Mahila Samridhi Yojana Registration

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सामाजिक स्थिति सुधरने और उनके उत्थान को ध्यान में रखते हुए हरियाणा महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस योजना की शुरुआत करने का श्रेय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जाता है। Haryana Mahila Samridhi Yojana Apply के माध्यम से हरियाणा की महिलाओं को लाभ मिलेगा खासकर वो महिलाएं जो अनुसूचित जाति से संबंध रखती हैं। उन सभी महिलाओं को सरकार द्वारा Mahila Samridhi Yojana के अंतर्गत 60 हजार रूपए तक का लोन 5 % प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा और साथ ही अनुदान राशि भी प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023

हरियाणा महिला समृद्धि योजना: एप्लीकेशन फॉर्म, Mahila Samridhi Yojana Registration

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को हरियाणा की Mahila Samridhi Yojana 2023 के बारे में जानकारी देंगे। इस योजना में लाभ लेने के लिए कैसे आवेदन करें , योजना की पात्रता शर्तें क्या हैं और इस में पंजीकरण हेतु कौन कौन से आवश्यक दस्तावेज लगेंगे? आदि जानकारी भी हम उपलब्ध कराएंगे।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2023

Hariyana Mahila Samridhi Yojana को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम द्वारा चलाया गया है। हरियाणा महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो स्वरोजगार की शुरुआत करना चाहती हैं। सरकार द्वारा इन महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए और उनके प्रोत्साहन हेतु योजना के अंतर्गत 60000 रूपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस लोन पर महिलाओं को मात्र 5% प्रतिशत का वार्षिक ब्याज देना होगा। इस के अतिरिक्त बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलाओं को 10 हजार रूपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। कृपया ध्यान दें की Mahila Samridhi Yojana 2023 का लाभ सिर्फ हरियाणा की उन महिलाओं को ही मिलेगा जो अनुसूचित जाती से आती हैं।

Mahila Samridhi Yojana 2023 Highlights

योजना का नाम महिला समृद्धि योजना 2023
राज्य का नाम हरियाणा
शुरुआत की गयी माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
संबंधित विभाग हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम
उद्देश्य महिलाओं में स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहन देना
ऋण राशि 60 हजार रूपए तक की ऋण राशि (5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर )
अनुदान राशि10 हजार तक अनुदान
लाभार्थी हरियाणा की अनुसूचित वर्ग की महिलाएं
योजना का प्रकार राज्य सरकार की योजना
आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in

महिला समृद्धि योजना हेतु लाभार्थी

हरियाणा राज्य की महिलायें जो एससी वर्ग से संबंध रखती हैं, उन्हें योजना के अंतर्गत पात्रता शर्तें पूरी करनी होगी। इस के बाद वो अपने स्वरोजगार को शुरू करने के लिए राज्य सरकार से लोन (ऋण ) प्राप्त कर सकती हैं। सभी योग्यता रखने वाली महिलाएं निम्नलिखित व्यवसायों की शुरुआत के लिए सरकार से लोन ले सकती हैं।

  • सिलाई की दुकान
  • डेयरी फार्मिंग
  • चूड़ी की दुकान
  • कॉस्मेटिक की दुकान
  • कपड़े की दुकान
  • पापड़ बनाना
  • टोकरी बनाना
  • बुटीक
  • चाय की दुकान
  • ब्यूटी पार्लर
  • कोई अन्य व्यवहार्य व्यवसाय

Haryana Mahila Samridhi Yojana की योग्यता / पात्रता

Mahila Samridhi Yojana Registration करने के लिए आप को कुछ आवश्यक शर्तें पूरी करनी होंगी। बता दें की इस योजना के अंतर्गत कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किये गए हैं जिन्हे पूरा करने पर ही आवेदिका पंजीकरण करवा सकती है। यहाँ जानिए सभी पात्रता शर्तों के बारे में –

  • इस योजना में पंजीकरण करवाने के लिए सिर्फ महिलायें ही पात्रता रखेंगी।
  • हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी ही इसमें आवेदन कर सकेंगी।
  • महिला की वार्षिक आय 3 लाख रूपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के पास अपना स्वयं का बैंक अकाउंट खाता होना चाहिए। जो कि आधार से लिंक होना आवश्यक है।

महिला समृद्धि योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी हरियाणा राज्य से हैं और अनुसूचित वर्ग से संबंधित महिला हैं तो आप भी महिला समृद्धि योजना 2023 में आवेदन कर सकती हैं। आप की सुविधा के लिए हम लेख में इन सभी दस्तावेजों की एक सूची उपलब्ध करा रहे हैं। आप आवेदन पूर्व इन्हे तैयार कर सकते हैं।

  1. उम्मीदवार महिला का आधार कार्ड
  2. हरियाणा का मूल निवास प्रमाण पत्र
  3. आयु प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. बीपीएल राशन कार्ड
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. पहचान पत्र
  8. बैंक अकाउंट नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  9. मोबाइल नंबर
  10. पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा महिला समृद्धि योजना में ऑनलाइन आवेदन

महिला समृद्धि योजना में आवेदन के लिए आप को Mahila Samridhi Yojana Registration करना होगा। इस के लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लेख में आगे हम आप को ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। जिसे फॉलो करके आप आसानी से आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना
  • सबसे पहले आप Mahila Samridhi Yojana 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आप के सामने होम पेज खुल जाएगा। यहाँ आप New User? Register Here के सेक्शन पर जाएँ।
  • इस लिंक पर क्लीक करें। अब आप की स्क्रीन पर पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आप को यहाँ Mahila Samridhi Yojana Registration Form में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • यहाँ अपना नाम , ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर , पासवर्ड , राज्य का नाम और कैप्चा कोड आदि भरना होगा। इस के बाद Submit के बटन पर लसिक कर दें। इस प्रकार से आप का योजना में पंजीकरण हो जाएगा।

आवेदन :

  • पंजीकरण पूरी करने के बाद आप को वापस आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आना है।
  • लॉगिन सेक्शन पर जाकर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ आप को लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इस के बाद आप अगले पेज पर सभी स्कीम की सूची में से हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिंक पर क्लीक करें।
  • क्लीक करते ही आप के सामने योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा। आप को इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • साथ ही मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन की गयी कॉपी को अपलोड करें।

Haryana Mahila Samridhi Yojana हेतु ऑफलाइन आवेदन

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2023 में आप ऑफलाइन माधयम से भी आवेदन कर सकते हैं। इस के लिए आप को अपने सभी दस्तावेजों के साथ जन सुविधा केंद्र पर जाना होगा। इस के बाद सीएससी केंद्र के संचालक को अपना आवेदन पत्र भरने के लिए अपने दस्तावेज दे दें। आवेदन पत्र भरने के बाद सुविधा शुल्क भरें और आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी निकाल कर अपने पास भी रख लें।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना

हरियाणा महिला समृद्धि योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

Mahila Samridhi Yojana 2023 किस राज्य में शुरू की गई है ?

इस योजना की शुरुआत हरियाणा प्रदेश में की गयी है।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2023 में किसे लाभ होगा ?

इस योजना के माध्यम से अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को लाभ होगा।

Mahila Samridhi Yojana 2023 से क्या फायदा है ?

महिला समृद्धि योजना 2023 में जो भी योग्यता रखने वाली महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहेंगी उन्हें राज्य सरकार द्वारा कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस के अतिरिक्त उन्हें अनुदान राशि भी प्राप्त होगी।

इस योजना ( Mahila Samridhi Yojana 2023) में कितनी धनराशि ऋण के तौर पर मिलती है ?

योजना में लाभार्थी को कुल 60 हजार रूपए तक का लोन मिल जाता है। ये लोन लाभार्थी को 5 % प्रतिशत के ब्याज पर मिलता है। साथ ही सरकार 10,000 रूपए तक की अनुदान राशि भी उपलब्ध कराती है।

आज इस लेख के माध्यम से हमने आप को Mahila Samridhi Yojana 2023 (हरियाणा महिला समृद्धि योजना) के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद करते हैं की आपको ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप को इस संबंध में अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Comment