Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana Jharkhand 2023 | मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना ऑनलाइन पंजीकरण

देश की अर्थव्यवस्था में प्राथमिक क्षेत्र का काफी बड़ा योगदान रहा है। हमारे देश के अन्नदाता प्यारे किसान भाई प्राथमिक क्षेत्र से सम्बंधित हैं। प्राथमिक क्षेत्र का मजबूत होना देश की मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए बेहद आवश्यक है। जैसे की हम सभी जानते हैं प्राकृतिक आपदाओं के सामने मानव जाति बेबस है और सबसे अधिक यदि इन प्राकृतिक घटनाओं का नुक्सान किसी को होता है तो वह किसान वर्ग ही है। भारत में किसान भाइयों के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित की गयी हैं और इन योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को दिया जाता है। आज हम जिस योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह झारखण्ड राज्य सरकार की योजना है जिसे मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के नाम से जाना जाता है। Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana Jharkhand की कल्याणकारी योजनाओं में से एक है।

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana Jharkhand
Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana Jharkhand

इस योजना का लाभ किसानों को कैसे मिलेगा और झारखण्ड सुखाड़ राहत योजना ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ?सभी की जानकारी आपको इस लेख में दी जाएगी। तो चलिए जानते हैं योजना के बारे में विस्तार से।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है ?

योजना में अपना पंजीकरण करने से पूर्व आपको योजना के बारे में जानकारी होनी जरुरी है ताकि आप इस योजना में मिलने वाले लाभ और इसके उद्देश्य को भलीभांति समझ सकें। जैसे की हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं की यह योजना झारखण्ड राज्य सरकार की योजना है जिसका सम्बन्ध सीधे रूप से राज्य के किसानों से है। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन जी द्वारा शुरू किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

झारखण्ड के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है और इन जिलों के 226 प्रखंडों के हर एक किसान परिवार को CM Sukhad Rahat Yojana 2023 के अंतर्गत तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की अग्रिम राशि दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ प्रदान किया जायेगा।

Key Highlights of Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana Jharkhand 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना
CHIEF MINISTER DROUGHT RELIEF SCHEME
सम्बंधित विभागकृषि विभाग
राज्यझारखण्ड
योजना के लाभार्थीराज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार
उद्देश्यराज्य में सूखे की मार झेल रहे किसानों को सूखा से राहत हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटmsry.jharkhand.gov.in
समस्या निवारण हेतु हेल्पलाइन नंबर18001231136
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
साल2023

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत सूखे की स्थिति (खरीफ 2022)

नीचे दिए गए मैप पर आप देख सकते हैं मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत सूखे की स्थिति क्या है –

Jharkhand sukha raahat yojana

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • मानचित्र में लाल रंग में आने वाले जिले अत्यधिक गंभीर रूप से सूखे की स्थिति में हैं।
  • मानचित्र में हरे रंग में आने वाले क्षेत्र सूखे की स्थिति में नहीं है.
  • पिले रंग में आने वाले क्षेत्र मध्यम रूप से सूखे की स्थिति में हैं।

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana का उद्देश्य

राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा झारखण्ड राज्य के किसानों को ध्यान में रखते हुए सूखा राहत योजना की शुरुआत की गयी है। सीएम सुखाड़ राहत योजना का उद्देश्य राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले किसान परिवारों को सूखे की स्थिति में फसल के नुकसान होने पर योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना में किसानों को सूखे से राहत हेतु 3500 रुपए का मुआवजा दिया जायेगा। किसानों को यह अग्रिम राहत राशि को शिविर द्वारा प्रदान किये जायेंगे यह शिविर गांव और पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत राज्य के सूखे से ग्रस्त प्रखंडों के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ दिया जाएगा। झारखण्ड सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा साथ ही लाभ लेने के लिए पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।

CM Drought Relief Scheme 2023 Benefits and specialty (लाभ और विशेषताएं)

  • इस योजना को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा  किसानों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।
  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ (CM Drought Relief Scheme Benefit) सभी पात्र किसान परिवारों को मिलेगा।
  • राज्य के किसानों को सूखे से राहत हेतु 3500 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है इन क्षेत्रों में आने वाले किसान परिवार को योजना का लाभ मिलेगा।
  • योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि का वितरण किसानों को उनके गांव या पंचायत स्तर पर शिविर के माध्यम से प्रदान किये जायेंगे।
  • ऐसे सभी किसानों को झारखण्ड सुखाड़ राहत योजना का लाभ दिया जायेगा जिनकी फसल का 33% से अधिक का नुकसान हुआ हो।
  • पात्र किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है।

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana eligibility (आवश्यक पात्रता)

  • आवेदक किसान को झारखण्ड का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • योजना केवल किसानों के लिए है इसलिए किसान ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • किसान जो इसी प्रकार की किसी अन्य बीमा योजना का लाभ ले रहे हैं वह इस योजना में पात्र नहीं माने जायेंगे।
Sukhad Rahat Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • किसान आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • खेत का खाता नंबर
  • खसरा नंबर

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना ऑनलाइन पंजीकरण (online registration process)

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट पर पहुंचते ही आपको इसके होम पेज पर नीचे की और पंजीकरण करें का बटन /लिंक दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक करना है। mukhyamantri sukhad raahat yojana registration
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन हो जायेगा। जहाँ आपको निम्नलिखित जानकारियों को भरना है –
    1. यूजरनेम
    2. ईमेल आईडी
    3. पासवर्ड
    4. कैप्चा कोड
  • सभी को भरने के बाद आपको अब साइन इन के बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप साइन इन के बटन पर क्लिक कर लेंगे आपका CM Sukhad Rahat Yojana में पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
  • इस प्रकार बड़ी ही आसानी से आप इस योजना के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

सुखाड़ राहत योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

यदि आप झारखण्ड के किसान हैं और योजना हेतु पात्र हैं तो आप मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं इसके लिए आपको आर्टिकल में दिए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

CM Sukhad Rahat Yojana की official website क्या है ?

CM Sukhad Rahat Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in/ है।

jharkhand Sukhad Rahat Yojana में किसानों को कितने रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है ?

राज्य के पात्र किसानों को Sukhad Rahat Yojana के माध्यम से पंजीकरण के बाद सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की अग्रिम राशि प्रदान की जाती है।

झारखण्ड राज्य के Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana के अंतर्गत कितने जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है ?

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana के तहत राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।

यह भी जानें –

Leave a Comment