मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (पंजीकरण): ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व एप्लीकेशन स्टेटस

बिहार सरकार द्वारा राज्य की सभी बालिकाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चलाई गयी है। ये स्कीम मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा शुरू की गयी है। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के माध्यम से प्रदेश सरकार सभी बालिकाओं को साक्षर और सशक्त बनाने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ये आर्थिक सहायता उन्हें उनके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन पूरी करने तक समय समय पर दी जाएगी। जैसे की योजना के नाम से समझ सकते हैं की ये योजना मुख्यतः प्रदेश की बालिकाओं के लिए है और इसका लाभ सिर्फ बालिकाएं ही उठा सकती हैं।

ये योजना उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयता करेगी और साथ ही साथ राज्य के विकास में भी कारगर साबित होगी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से राज्य में साक्षरता का प्रतिशत भी बढ़ेगा। बालिकाओं / कन्याओं का साक्षर होना अति आवश्यक है। इससे कन्यायें आत्मनिर्भर बनेंगी और उनके साक्षर होने से पूरा परिवार साक्षर होगा।

mukhyamantri kanya utthan yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 क्या है ?

Mukhyamantri kanya Utthan Yojana प्रदेश की सभी कन्याओं के हित में शुरू की गयी है। इस योजना के तहत सभी लड़कियों को जन्म से लेकर उनके स्नातक की डिग्री हासिल करने तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। ये सहायता सरकार द्वारा बालिकाओं को उन्हें उच्च शिक्षा और विकास के लिए दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी की प्रदेश की सभी लड़कियां शिक्षित हों और साथ ही आत्मनिर्भर बन सकें। उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक तंगी के चलते कठिनाईयां न उठानी पड़ें। इसके अलावा प्रदेश में बढ़ रहे स्त्री पुरुष के अनुपात में अंतर को भी कम करना है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस बात को ध्यान में रखते हुए बेटी के जन्म के बाद उनके लालन पालन को प्रोत्साहित करने हेतु 2000 रूपए और पहले टीके के समय 1000 रूपए दिए जाएंगे। इसी तरह बेटी के सालभर के होने के बाद और आगे भी सरकार द्वारा अलग अलग समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने सभी बालिकाओं के लिए यूनिफार्म और सेनेटरी पैड्स जैसे आवश्यक खर्चे की व्यवस्था भी की है। इसके बारे में हम आगे भी विस्तार से चर्चा करेंगे। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लगभग 54100 रूपये प्रदेश की प्रत्येक कन्या को इस योजना के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
शुरुआत की मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने
विभाग का नाम (महिला विकास निगम) समाज कल्याण विभाग, बिहार
राज्य का नाम बिहार
उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करना
लाभार्थी प्रदेश की बालिकाएं
लाभबालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
श्रेणी राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित
आवेदन स्थिति जारी है
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट edudbt.bih.nic.in

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य क्या है ?

बिहार की कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं को शिक्षित और सक्षम बनाना है। इस योजना के ज़रिये सरकार की ये कोशिश है की सभी लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर लें और साथ ही कन्याओं के जन्म को बढ़ावा भी मिले। ताकि महिलाओं का अनुपात पुरुषों की तुलना में सम हो सके। समाज में जैसे की आज भी बहुत से ऐसे घर हैं जहाँ बालिकाओं के जन्म पर लोग खुश नहीं होते। बेटियों को बोझ समझा जाता है। उन्हें पढ़ने और घर से बाहर कुछ करने पर प्रतिबन्ध होता है। ऐसे में भ्रूण हत्या जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसके अलावा अगर कन्या का जन्म हो भी जाता है तो परिवार उस पर इतना ध्यान नहीं देता और उसकी उपेक्षा करता है। जिस से बच्चियों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखकर सरकार ने बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की है। जिनमे से एक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना भी है। इस से बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और वो आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

(KYP) बिहार कुशल युवा प्रोग्राम ऑनलाइन आवेदन

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से होने वाले लाभ

  • इस योजना के माध्यम से सरकार सभी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • दूरगामी परिणाम होंगे – पढ़ी लिखी महिलाएं समाज में लड़कियों को बोझ समझने वाले समाज की मानसिकता बदलेंगी। महिलाएं शिक्षित होंगी तो आगे की जनरेशन में सभी शिक्षित होंगे तो ये समस्याएं अपने आप खतम हो जाएंगी।
  • इस योजना का लाभ सभी लड़कियों को मिलेगा। जिस से उन गरीब परिवारों की लड़कियों को भी शिक्षा का अवसर मिलेगा जो घर की कमज़ोर आर्थिक स्थितियों की वजह से पढ़ नहीं पाती है।
  • वो परिवार जो आर्थिक तंगी के कारण बेटियों पर ध्यान नहीं दे पाते थे अब सरकार की इस आर्थिक मदद से उन्हें आसानी से पाल सकेंगे।
  • Mukhyamantri kanya Utthan Yojana के माध्यम से सभी बालिकाओं में स्वास्थ्य से सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के लिए के लिए उन्हें सेनेटरी पैड्स खरीदने के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ।
  • इस योजना के अंतरगत सभी बालिकाओं को स्कूली शिक्षा के दौरान इस्तेमाल होने वाली स्कूल यूनिफार्म के लिए भी निश्चित राशि तय कर दी है, जो उन्हें समय समय पर प्रदान करवा दी जाएगी।
  • कन्याओं के शिक्षित होने से राज्य में शिक्षा का प्रतिशत बढ़ेगा।
योजना से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
  • बीते वर्ष इस योजना में लगभग 1. 40 लाख लड़कियों के आवेदन आ चुके हैं। इनमे से 84344 आवेदनों को प्रोत्साहित करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की चुकी है। बाकियों को आवेदनों में त्रुटि होने के चलते रोका गया है। जैसे ही इन खामियों को ठीक किया जाएगा बाकी लोगों को भी ये लाभ शीघ्र ही मिल जाएगा।
  • वर्ष 2022 के लिए इस योजना हेतु 2221 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था। इस वर्ष भी लगभग 1.60 लाख बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत एक परिवार से सिर्फ 2 बेटियां ही इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • इस योजना के लिए सभी बालिकाओं को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
  • महाविद्यालय के माध्यम से किये गए आवेदन स्वीकृत नहीं जाएंगे और न ही किसी प्रकार का कोई दस्तावेज़ या डॉक्यूमेंट ही कराना है।
  • आवेदन के समय आवेदनकर्ता के अविवाहित होने पर ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • ये योजना सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली धनराशि

जैसा कि अभी तक हम जान ही चुके हैं की इस योजना के अंतरगत लगभग 54100 की धनराशि प्रदेश की कन्याओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतरगत ये राशि अलग अलग समय पर उन्हें प्रदान की जाएगी। आइये जानते हैं कि कब और कितनी राशि दी जाएगी।

  1. सबसे पहली किश्त कन्या के जन्म के समय पर मिलेगी। ये राशि 2000 रूपए की होगी और इसे बालिका के जन्म के समय माता पिता के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  2. बालिका के टीकाकरण के वक्त उन्हें 1000 रूपए प्रदान किये जाएंगे।
  3. तीसरी किश्त कन्या के एक वर्ष पूरे होने पर 2000 रूपए की मिलेगी।
  4. चौथी किश्त 10000 (दस हज़ार ) की होगी जो कि बालिका के इंटर पास करने पर प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाएगी।
  5. इसके बाद 25 हज़ार की पांचवी किश्त प्रदान की जाएगी। ये किश्त लड़की के स्नातक की डिग्री प्राप्त कर लेने के बाद दी जाएगी ।
कन्या के जन्म के समय2000 /- रूपए
टीकाकरण के समय1000 /- रूपए
बेटी के 1 वर्ष पूरे होने पर2000 /- रूपए
बेटी के इंटर पास करने पर10,000 /- रूपए
बेटी के स्नातक करने के बाद25000 /- रूपए

यूनिफार्म और सेनेटरी पैड्स के लिए मिलने वाली राशि

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सभी कन्याओं को शिक्षित करने के लिए प्रेरित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा शिक्षा के साथ साथ उनकी अन्य जरूरतें भी पूरी की जाएंगी। जैसे की उनकी यूनिफार्म के लिए भी उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता हेतु सभी कन्याओं के लिए सेनेटरी पैड्स के लिए भी धनराशि दी जाएगी। जिस से वो अपना ख्याल रख सकें। आपको बता दें कि यूनिफार्म के लिए अलग अलग कक्षा के लिए अलग अलग राशि का भुगतान करना नियत किया गया है और सेनेटरी पैड्स के लिए अब 300 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी जो पहले से बढाकर दी जाएगी। पहले ये राशि 150 रूपए थी। आप इसे नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से समझ सकते हैं।

क्रम संख्याकेटेगरी (यूनिफार्म )पहले मिलने वाली राशिवर्तमान में मिलने वाली राशि
1 कक्षा 1 से 2400/- रूपए600 /- रूपए
2 कक्षा 3 से 5500 /- रूपए700 /- रूपए
3 कक्षा 6 से 8700 /- रूपए1000 /- रूपए
4 कक्षा 9 से 121000 /- रूपए1500 /- रूपए
5 सेनेटरी पैड्स150 /- रूपए300 /- रूपए

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना हेतु पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस के लिए आवेदन करना होगा। अगर आप आगे दी गयी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं तो आप आवेदन कर सकती हैं। आइये जानते हैं इस योजना के तहत क्या पात्रता शर्तें हैं।

  • चूंकि यह योजना बिहार की है तो आवेदन करने वाली बालिका / कन्या बिहार की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार से दो लड़कियां ही मान्य होंगी। इसके अतिरिक्त परिवार की अन्य बालिका इस योजना की पात्र नहीं होगी।
  • आवेदक बालिका का आधार कार्ड से लिंक बैंक में खाता होना आवश्यक है।
  • इस योजना के अंतर्गत सिर्फ अविवाहित लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं। विवाहित स्त्रियां इस योजना के लिए अपात्र होंगी।

कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

इस योजना में आवेदन हेतु आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। इन सभी दस्तावेज़ों की सूची हम आगे दे रहे हैं। आवेदन पूर्व इन्हे जान लें।

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • 12 वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट / डिग्री
  • बैंक खाता जानकारी ।
  • मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हम इस लेख में विस्तार से बताएंगे। कृपया जानने के लिए पढ़ते रहें।

पंजीकरण प्रक्रिया

  • सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट बिहार ई -कल्याण पोर्टल edudbt.bih.nic.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको सामने दिए विकल्प लिंक 1 या लिंक 2 (for students registration and login only ) में से किसी पर भी क्लिक कर सकते हैं।
    मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको “पंजीकरण के लिए यहाँ क्लिक करें” पर क्लिक करना है। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। कन्या उत्थान योजना बिहार
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा
  • यहाँ आप देख सकते हैं की पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र खुल गया है।
  • आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी सही सही भरनी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • सारी जानकारी भरने के बाद आप कैप्चा कोड भरें और रजिस्टर पर क्लिक कर दें। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है। kanya utthan yojana
  • इस तरह से आपकी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ई -कल्याण पर जाएँ।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको “मुख्यमंत्री (बालिका माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें ” पर क्लिक करना होगा। baalika protsaahan yojana
  • आप लिंक 1 या लिंक 2 में से किसी पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
  • अब यहाँ आपको दाहिने तरफ दिए गए विकल्पों में से “क्लिक हियर टू अप्लाई ” पर क्लिक कर देना है।  कन्या उत्थान योजना अप्लाई
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आपको पंजीकरण संख्या और इंटर में कुल प्राप्त अंक भरना होगा। इसके बाद आप कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक करें । कन्या उत्थान योजना आवेदन
  • इसके बाद आप आवेदन पत्र भर सकते हैं। उसमे पूछी गयी सभी जानकारी सही और ध्यान से भरें। त्रुटि होने पर आवेदन रद्द होने की संभावना होती है।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद आपको सभी दस्तावेज़ भी अपलोड करना होगा। साथ ही अपने बैंक सम्बन्धी जानकारी भी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें ?

ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदक अपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए दी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर ” मुख्यमंत्री (बालिका माध्यमिक +2 ) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर दाहिने तरफ दूसरे विकल्प “click here to view application status” पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आपको पंजीकरण संख्या भर के सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।आवेदन स्थिति चेक करना
  • इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट edudbt.bih.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

बिहार कन्या उत्थान योजना के माध्यम से कितनी प्रोत्साहन राशि मिलेगी ?

कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लगभग 54100 रूपये प्रदेश की प्रत्येक कन्या को इस योजना के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे। जो अलग अलग किश्तों में मिलेगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य की सभी बालिकाओं के उत्थान के लिए चलाई गयी योजना है। ये स्कीम मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा शुरू की गयी है। इस के माध्यम से प्रदेश सरकार सभी बालिकाओं को साक्षर और सशक्त बनाने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ये आर्थिक सहायता उन्हें उनके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन पूरी करने तक समय समय पर दी जाएगी।

प्रोत्साहन राशि कितनी किश्तों में मिलेगी और कब कब ?

सबसे पहली किश्त 2000 रूपए कन्या के जन्म के समय पर मिलेगी
बालिका के टीकाकरण के वक्त उन्हें 1000 रूपए प्रदान किये जाएंगे।
तीसरी किश्त कन्या के एक वर्ष पूरे होने पर 2000 रूपए की मिलेगी।
चौथी किश्त 10000 (दस हज़ार ) की होगी जो कि बालिका के इंटर पास करने पर प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाएगी।
इसके बाद 25 हज़ार की पांचवी किश्त प्रदान की जाएगी। ये किश्त लड़की के स्नातक की डिग्री प्राप्त कर लेने के बाद दी जाएगी ।

mukhyamantri kanya utthan yojna के अंतर्गत क्या पात्रता है ?

चूंकि यह योजना बिहार की है तो आवेदन करने वाली बालिका / कन्या बिहार की मूल निवासी होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार से दो लड़कियां ही मान्य होंगी। इसके अतिरिक्त परिवार की अन्य बालिका इस योजना की पात्र नहीं होगी।
इस योजना के अंतर्गत सिर्फ अविवाहित लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं। विवाहित स्त्रियां इस योजना के लिए अपात्र होंगी।

आवेदन करने के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्श्यकता होगी ?

आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, 12 वीं की मार्कशीट ,स्नातक की मार्कशीट / डिग्रीबैंक खाता जानकारी ।
मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी ,पासपोर्ट साइज फोटो

इस योजना में ऑनलाइन आवेदन की क्या प्रक्रिया है ?

इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के प्रक्रिया लेख में प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आप आवेदन कर सकेंगे।

कन्या उत्थान योजना से संबंधित किसी तरह की समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

इस योजना से संबंधित किसी तरह की समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर 91-8292825106, 91-953454709 है।

कन्या उत्थान योजना से जुडी सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख में प्रदान करवा दी है, यदि आपको हमारा लेख पसंद आए तो आप नीचे कमेंट में अवश्य बताए और यदि योजना से संबंधित किसी तरह का कोई प्रश्न हो तो आप अवश्य अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारियों से योजना आवेदन करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Comment