Mera Ration Card App | वन नेशन वन राशन कार्ड (डाउनलोड लिंक) Ration Card App Download

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना NFSA के तहत देश में राशन कार्ड धारकों को उचित मूल्य में सब्सिडी वाले खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। राशन कार्ड धारक परिवार देश में कहीं भी किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FSP-Fair price shop) से राशन खरीद सकते हैं। Mera Ration Card App नागरिकों को राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारियां जैसे अपने आस-पास राशन की दुकान देखना ,खाद्यान पात्रता जानना,आधार सीडिंग आदि उपलब्ध कराता है। Ration Card App को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है।

Mera Ration Card App
Mera Ration Card App

आप अपने फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Mera Ration Card App download कर सकते हैं। नीचे आर्टिकल में भी आपकी सुविधा के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड (डाउनलोड लिंक) उपलब्ध कराया गया है। साथ ही साथ Ration Card App Download कैसे करें ? इसकी जानकारी भी दी गयी है। राशन कार्ड ऐप से जुडी जानकारी के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें।

यह भी जानें – ऑनलाइन अपना राशन कार्ड कैसे देखें 2023

वन नेशन वन राशन कार्ड मोबाइल ऐप

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सरकार कई योजनाओं को लांच करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के श्रमिक /मजदूरों की सहायता के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना चलायी जा रही है। सरकार द्वारा One Nation One Ration Card योजना का लाभ देने के लिए नागरिकों के लिए Mera Ration Card App को लांच किया गया है।

department of food and public distribution (खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग) द्वारा Ration Card App को नागरिकों के लिए लांच किया गया है। नागरिक One Nation One Ration Card Mobile App Mera Ration Card App को इंस्टाल कर इसका उपयोग कर विभिन्न सेवाओं का लाभ कुछ ही समय में ले सकते हैं।

इसे भी जानें – एक देश एक राशन कार्ड योजना

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Key Highlights of Mera Ration Card App 2023

आर्टिकल का नामRation Card App Download कैसे करें ?
विभागdepartment of food and public distribution
(खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग)
लाभार्थीदेश के सभी पात्र नागरिक
one Nation One Ration Card mobile application उपलब्धगूगल प्ले स्टोर पर
Ration Card App Download processonline
Mera Ration Card App downloads1 मिलियन +
गूगल प्ले स्टोर पर मेरा राशन कार्ड स्टार रेटिंग4.0
app Developercentral.aepds@nic.in
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइटnfsa.gov.in

मेरा राशन कार्ड एप्लीकेशन में मिलने वाली सुविधाएँ और लाभ

देश के सभी नागरिकों को Mera Ration Card App पर कई प्रकार की सुविधाएँ /सेवायें ऑनलाइन प्रदान की जाती हैं। आप अपने फ़ोन पर Ration Card App Download कर इस एप्लीकेशन पर मिलने वाली सुविधओं का लाभ ले सकते हैं। One Nation One Ration Card mobile app पर आपको निम्नलिखित सुविधाएँ (facilities) दी जाती हैं –

  • आप एप्लीकेशन परस्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं।
  • आप राशन कार्ड हेतु पात्रता मानदंडों के बारे में जान सकते हैं।
  • एप्लीकेशन पर आपको ONORC States की जानकारी मिलती है।
  • आप अपना transactions जान सकते हैं। आप अपने transactions की पिछले 6 महीने की लिस्ट देख सकते हैं।
  • अपने आस-पास राशन की दुकानों के बारे में जान सकते हैं।
  • राशन डीलर का नाम और राशन की दुकान की दुरी आप जान सकते हैं।
  • आपको मेरा राशन कार्ड एप्लीकेशन में ही राशन की दुकानों को खोजने और उन तक पहुँचने के लिए गूगल मैप की सहायता मिलती है।
  • लॉगिन कर सकते हैं।
  • aadhaar seeding
  • मेरा राशन कार्ड ऐप पर आप अपना सुचाव और फीडबैक दे सकते हैं।

Free Ration Card Apply Online (State Wise List)

Mera Ration Card App कैसे डाउनलोड करें ?

नागरिकों को उनके ही फ़ोन पर One Nation One Ration Card Mera Ration App की सहायता से राशन से जुडी सुविधाएँ और सेवाओं का लाभ दिया जाता है। आप नीचे दी गई प्रोसेस से अपने मोबाइल फ़ोन पर मेरा राशन मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं –

  • आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर एप्लीकेशन पर जाना है।
  • जैसे ही आप google play store खोलते हैं आपके सामने स्क्रीन में सबसे ऊपर की ओर सर्च बॉक्स दिखाई देता है आपको यहाँ पर Mera Ration टाइप करना है।
  • जैसे ही आप यह टाइप करते हैं नीचे आपको कई सारी राशन एप्लीकेशन दिखाई देगी आपको इस लोगो वाली ऐप के इंस्टाल बटन पर क्लिक करना है। mera ration app
  • जैसे ही आप install बटन पर क्लिक करते हैं आपके फ़ोन पर यह मोबाइल एप कुछ ही समय में डाउनलोड हो जाएगी।
  • अब आप अपने फ़ोन पर वन नेशन वन राशन कार्ड एप के सफलतापूर्वक डाउनलोड होने के बाद इसके माध्यम से मिलने वाले लाभ को प्राप्त कर सकते हैं।

How to register in My Ration Mobile App?

आप अपने वन नेशन वन राशन कार्ड मोबाइल एप्लीकेशन या माई राशन कार्ड मोबाइल एप्लीकेशन को अपने फ़ोन पर इनस्टॉल करने का बाद अपना पंजीकरण My Ration Mobile App पर कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए प्रोसेस से Mera Ration Card App registration का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं –

  • अपने मोबाइल फ़ोन पर सबसे पहले My Ration Mobile App को डोनलोड करें। इसका प्रोसेस ऊपर दिया गया है। (डाउनलोड करें)
  • जैसे ही आपके फ़ोन पर खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की Mera Ration Card App डाउनलोड हो जाएगी इसे ओपन करे।
  • आपको एप्लीकेशन पर अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं। आप यहाँ से हिंदी या अंग्रेजी इनमें से कोई एक भाषा अपनी सुविधानुसार चुन सकेंगे।
  • अब आपको इस एप्लीकेशन पर होम स्क्रीन पर ही registration का ऑप्शन मिलता है। आपको इसपर क्लिक करना है।
  • mera ration card registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके सामने राशन कार्ड number दर्ज करने का विकल्प आता है आपको यहाँ पर
    राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और नीचे दिए submit बटन पर क्लिक करना है। ration card registration on mera ration card mobile app
  • जैसे ही आप सबमिट करते हैं आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बन्धित जानकारी आ जाती है।
  • आप अब यहाँ से यहाँ से राशन कार्ड आवेदक की परिवार के सदस्यों की जानकारी भी ले सकते हैं ।
  • आगे की प्रक्रिया के लिए आपको अब अपना स्टेट, माइग्रेशन डेट, माइग्रेशन स्थान आदि को सही से भरना है।
  • जैसे ही आप सभी जानकारियों को भर लेंगें अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।mera ration mobile app
  • submit के बाद आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज आपको प्राप्त होगा जिसके बाद आपका My Ration Mobile App पर सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जायेगा।
  • इस प्रकार से आप वन नेशन वन राशन कार्ड मोबाइल ऐप पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

मेरा राशन कार्ड ऐप पर लॉगिन कैसे करें ? (login on my ration card app)

आप पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद नीचे दी गयी प्रक्रिया से मेरा राशन कार्ड ऐप पर लॉगिन कर सकेंगे। –

  • सबसे पहले आपको Ration Card App को अपने मोबाइल फ़ोन पर ओपन कर लेना है।
  • यदि अपने पंजीकरण कर लिया है तो आप लॉगिन का प्रोसेस कर सकते हैं।
  • लॉगिन करने के लिए आपको मेरा राशन कार्ड एप को ओपन करना है।
  • जैसे ही आप एप्लीकेशन को खोल लेंगे आपको होम स्क्रीन पर लॉगिन का ऑप्शन मिलता है।
  • आपको इस पेज पर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।mera ration app login
  • अब आपको अगले पेज पर लॉगिन के लिए जानकारी जैसे राज्य ,यूजरनेम और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
  • जैसे ही आप सभी जानकारी डाल लेंगें और लॉगिन बटन पर क्लिक करेंगे आपका One Nation One Ration Card mobile app पर लॉगिन प्रोसेस पूरा हो जायेगा।
  • अब आप एप्लीकेशन में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

इसे भी जानें – सरकार ने राशन कार्ड के नए न‍ियम बनाये

मेरा राशन एप्प में entitlement कैसे चेक करें ?

  • एंटाइटेलमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन पर मेरा राशन ऐप डाउनलोड करें।
  • जैसे ही आपके फ़ोन पर Ration Card App Download हो जायेगा आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है।
  • ओपन करते ही आपको होम स्क्रीन पर know your entitlement का ऑप्शन मिलता है।know your entitlement on mera ration app
  • जैसे ही आप know your entitlement (अपनी पात्रता।/हक़ जानों) पर क्लिक करेंगे। आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको अपने राशन कार्ड नंबर या फिर आधार कार्ड नंबर दोनों में से किसी एक को सेलेक्ट करना है और नंबर दर्ज करना है।
  • know your entitlement on mera ration app
  • अब submit बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप सबमिट कर लेंगे आपके सामने सम्बन्धित जानकारियां खुलकर आ जाती है।
  • अब आप यहाँ से एंटाइटेलमेंट से जुडी जानकारियों को देख सकते हैं।

Check Aadhaar Seeding Details on One Nation One Ration Card mobile app

  • सबसे पहले आपको One Nation One Ration Card mobile app को अपने फ़ोन पर डाउनलोड करना है। इसका प्रोसेस ऊपर दिया गया है।
  • जैसे ही आपके फ़ोन पर मेरा राशन एप्प इनस्टॉल हो जायेगा आपको इसे ओपन कर लेना है।
  • एप्लीकेशन के होम स्क्रीन पर आपको Aadhaar Seeding का विकल्प मिल जायेगा। आपको इसपर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर आपको आधार कार्ड नंबर या राशन कार्ड नंबर को डालना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
  • सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर आधार सीडिंग की सभी जानकरी आ जाएगी।
  • aadhaar seeding details on mere ration app
  • यहाँ से आप अपने परिवार के सदस्यों के नाम और आधार सीडिंग की स्थिति जान सकेंगे।

माई राशन ऐप पर FPS Feedback कैसे दें ?

आप माई राशन ऐप पर अपना फीडबैक दे सकते हैं। FPS Feedback देने के लिए आपके मोबाइल पर Ration Card mobile app होनी चाहिए। यदि आपके मोबाइल पर यह एप्लीकेशन है तो आप आसानी से नीचे दी गयी प्रक्रिया से माई राशन ऐप पर एफपीएस फीडबैक दे सकते हैं। –

  • अपने मोबाइल फ़ोन पर एप्लीकेशन को ओपन करें।
  • एप्लीकेशन के होम पेज पर आपको डेशबोर्ड में FPS Feedback का ऑप्शन मिलता है। आपको इसपर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आपको राज्य (state), दुकान नंबर (shop number),मोबाइल नंबर (mobile number) को चुन लेना है।
  • अब आपको choose your feedback के नीचे दिए विकल्पों में से किसी एक को चुन लेना है।
  • इसके बाद आप अपने फीडबैक को लिखना चाहें तो वह भी लिख सकते हैं और नीचे दिए submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपका फीडबैक सबमिट हो चुका है।
  • इस प्रकार आप आसानी से Mera Ration Card App पर अपना FPS Feedback दर्ज कर सकते हैं।

ONORC States कैसे देखें ?

  • ओएनओआरसी राज्यों राज्यों से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है।
  • जैसे ही आप अपने मोबाइल पर यह एप्लीकेशन खोलते हैं आपको इसका होम पेज दिखाई देगा जहाँ आपको ONORC States का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
  • आपको यहाँ से ONORC States के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे हो आप इसपर क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज ओपन होगा। यहाँ आपको भारत के राज्यों का मैप दिखाई देगा –
  • onorc states on mera ration app
  • भारत के मैप पर हरे और लाल रंग डॉट के साथ राज्यों की स्थिति दिखाई देगी।
  • यहाँ से आपको राज्यों के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए राज्य के नाम या उसके मैप पर क्लिक करना है।
  • जैसे राज्य पर क्लिक करते हैं आपको अगले पेज पर उस राज्य के बारे में सभी जानकारी मिलती है।
  • आपको राज्य के Transactions (in),Transactions(out) ,sale quantity (in),sale quantity (out) जैसे सभी जानकारी देखने को मिल जाएँगी।
  • इस प्रकार आप ONORC States से सम्बंधित जानकारी को मेरा राशन कार्ड ऐप से देख सकेंगे।

मेरा राशन ऐप पर suggestion /feedback कैसे भेजें ?

आप अपने सुझाव और फीडबैक Mera Ration Card App पर आसानी से भेज सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दिए प्रोसेस को फॉलो करना होगा –

  • आपको सबसे पहले मेरा राशन कार्ड एप पर विजिट करना है।
  • जैसे ही आप मेरा राशन ऐप पर विजिट करते हैं आपके सामने इसका होम पेज खुलता है।
  • यहाँ आपको suggestion /feedback (सुझाव/प्रतिक्रिया) के ऑप्शन देखने को मिलता है। आपको इसपर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक कर लेते हैं आपके सामने फीडबैक का फॉर्म खुल जाता है। mera ration suggestion
  • अब आपको इस suggestion /feedback form में अपना कार्ड नंबर, संपर्क नंबर और फीडबैक डालना है।
  • अब एप्लीकेशन को रेटिंग दें।
  • अंत में आपको submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपका मेरा राशन ऐप पर suggestion /feedback सबमिट हो जाता है।

Helpline number

टोल फ्री नंबर01123070637
01123070642
ईमेल आईडीmin-food@nic.in
helpdesk number1967
अंडमान निकोबार आइसलैंड डिपार्टमेंट ऑफ़ सिविल supplies एंड consumer अफेयर्स ईमेल आईडीdircs@and.nic.in

Important Links –

mera ration mobile application download link
वन नेशन वन राशन कार्ड (डाउनलोड लिंक)
यहाँ क्लिक करें
एनएफएसए ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

वन नेशन वन राशन कार्ड मोबाइल एप्लीकेशन 2023 से सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQs)-

Mera Ration App में कौन कौन सी सुविधाएँ मिलती हैं ?

आपको Mera Ration App पर एफपीएस दुकान की सूची, पिछले छह महीनों के लेनदेन, आधार सीडिंग व ONORC स्टेट ,फीडबैक रजिस्ट्रेशन ,लॉगिन आदि की सुविधा मिलती है।

माई राशन मोबाइल एप्लिकेशन को किसके द्वारा विकसित किया गया है ?

my ration mobile app को एनआईसी द्वारा विकसित किया गया है। इसके द्वारा नागरिकों को One Nation One Ration Card से जुडी सुविधा दी जा सकेगी।

मोबाइल एप्लीकेशन Mera Ration card का क्या लाभ मिलता है ?

राशन कार्ड एप्लीकेशन से नागरिकों को राशन कार्ड से जुडी जानकारी और राशन की दूकान,राशन कार्ड विवरण आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देखने को मिलती है।

एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

NFSA राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल की Official website nfsa.gov.in है

उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आर्टिकल में आपको Mera Ration Card App वन नेशन वन राशन कार्ड (डाउनलोड लिंक) से जुडी जानकारी दी गयी है। आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें ताकि आप भी राशन कार्ड एप्लीकेशन से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकें।

ऐसे ही कई प्रकार की जानकारियां और सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क करना न भूलें।

Leave a Comment