(कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन परिचय | Mallikarjun Kharge Biography in Hindi

Mallikarjun Kharge Biography:- साल 1885 में ब्रिटिश राज में कांग्रेस की स्थापना हुई थी।19 और 20 वीं सदी में कांग्रेस एक केंद्रीय भागीदारी के रूप में उभर कर आया। स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना चुका था। लेकिन आज हम यहाँ कांग्रेस की बात क्यों कर रहे हैं जैसे की आप जानते ही हैं की कांग्रेस पार्टी जो की अपने नए अध्यक्ष की खोज में थी अब उनकी खोज पर पूर्ण विराम लग चूका है। कांग्रेस पार्टी द्वारा Mallikarjun Kharge को अपना अध्यक्ष चयनित कर लिया गया है।

(कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन परिचय | Mallikarjun Kharge Biography in Hindi
Mallikarjun Kharge Biography in Hindi

आखिर कौन हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ? आज हम आपको इस लेख में (कांग्रेस के नए अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन परिचय (Mallikarjun Kharge Biography in Hindi) देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं Mallikarjun Kharge के बारे में विस्तार से।

आखिर कौन हैं Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है जो कांग्रेस के प्रति काफी वफादार नेताओं में से एक हैं। इन्होने कांग्रेस पार्टी में कई पदों पर पर काम किया। हाल ही में कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर -गाँधी परिवार से अलग एक अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में मिल चुका है। कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में Mallikarjun Kharge और शशि थरूर का नाम सामने आया था। 20 साल से भी अधिक समय के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिसमें कुल 9385 वोट डाले गए थे जिसमें से मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले वहीँ तिरुवनंतपुरम से लोकसभा एमपी डॉक्टर शशि थरूर को 1072 वोट से ही संतुष्ट होना पड़ा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

21 जुलाई 1942 को भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक के बीदर जिले के एक गाँव वारावट्टी में जन्में खड़गे पेशे से एक वकील रहे हैं साथ ही साथ सामाजिक कार्यों के प्रति भी वह क़ाफी सक्रिय रहे हैं। साल 1999, 2004 और 2013 में Mallikarjun Kharge मुख्यमंत्री पद की रेस में पीछे रह गए। वह 9 बार के विधायक, 2 बार लोकसभा सांसद तथा 1 बार के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं।

Mulayam Singh Yadav Biography in hindi

Mallikarjun Kharge Biography in Hindi (मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रारंभिक जीवन )

मल्लिकार्जुन खड़गे जी 21 जुलाई 1942 में बीदर जिले (कर्नाटक) के भालकी तालुका के वरवत्ती गांव में एक दलित परिवार में जन्में थे। इनके पिता का नाम  मपन्ना खड़गे और माता का नाम सबव्वा खड़गे था। मल्लिकार्जुन खड़गे जब 7 वर्ष के थे उनकी नमता का देहांत हो गया था। उस समय काफी तेजी से चल रहे साम्प्रादियक दंगों (communal riots) के कारण Mallikarjun Kharge और उनके परिवार को अपना घर बार छोड़कर कलबुर्गी (वर्तमान समय में गुलबर्गा) जिले में आना पड़ा था।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
नाममल्लिकार्जुन खड़गे 
जन्म21 जुलाई 1942
जन्म स्थानवारवाटी, हैदराबाद
वर्तमान आयु80 वर्ष (2022 के अनुसार )
विशेष9 बार के विधायक ,
2 बार लोकसभा सांसद
1 बार के राज्यसभा सांसद (वर्तमान में कांग्रेस के नए अध्यक्ष )
राजनैतिक पार्टीनेशनल कांग्रेस पार्टी
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पेशावकील

(कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खड़गे जी का परिवार (Mallikarjun Kharges family details)

13 मई 1968 में इनकी शादी राधाबाई खड़गे के साथ हुई थी। मल्लिकार्जुन जी के परिवार में उनकी पत्नी और 5 बच्चे हैं जिनमें से 3 बेटे और 2 बेटियां है। इनके तीन बेटों का नाम प्रियांक,राहुल और मिलिंद है और 2 बेटियों का नाम प्रियदर्शनी और जयश्री है। इन्होने अपने बच्चों का नाम भी गाँधी और नेहरू परिवार से प्रभावित होकर रखे थे।

मूल रूप से बीदर के वारावट्टी (पहले हैदराबाद और कर्नाटक का क्षेत्र था) के रहने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी माता को मात्र 7 साल की आयु में खो दिया था। इनके बेटे प्रियांक खड़गे कर्नाटक विधान सभा के सदस्य हैं और इनकी बेटी प्रियदर्शनी एक पेशे से एक डॉक्टर है। इनका दूसरा बीटा राहुल खड़के IT कंपनी में सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

पिता का नाममपन्ना खड़गे 
माता का नामसाईबाव्वा खड़गे 
पत्नी का नामराधाबाई खड़गे
बच्चों का नाम3 बेटे -प्रियांक,राहुल और मिलिंद
2 बेटियां -प्रियदर्शनी और जयश्री

कांग्रेस का इतिहास | कांग्रेस का संस्थापक  

प्रारम्भिक शिक्षा (education)

कांग्रेस के नए अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा नूतन विद्यालय (गुलबर्गा स्कूल) से पूरी की थी। जिसके बाद इन्होने बीए और धारवाड़ के गुलबर्गा (कलबुर्गी) कर्नाटक यूनिवर्सिटी के सेठ शंकरलाल लाहोटी लॉ कॉलेज से अपनी वकालत में डिग्री हासिल की थी।

मल्लिकार्जुन खड़गे जी का राजनितिक सफर (political career)

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर 2022 को पदभार ग्रहण करेंगें। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 98 वें और वर्तमान अध्यक्ष है। 21 जुलाई 1942 को जन्में खड़गे जी 16 फरवरी 2021 से राज्यसभा सांसद हैं। रेल मंत्री और श्रम और रोजगार मंत्री रह चुके खड़गे जी 9 बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं।

  1. खड़गे ने गुलबर्गा के सरकारी कॉलेज में छात्र संघ के नेता के रूप में राजनीतिक में अपना पहला कदम रखा।
  2. साल 1966-67 में मल्लिकार्जुन जी लॉ कॉलेज गुलबर्गा में छात्र संघ के उपाध्यक्ष के पद पर रहे।
  3. 1969 में कांग्रेस पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों में इन्होने कार्य किया।
  4. 1972,1978,1983,1985,1989,1994,1999,2004, 2008, 2009 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 10 बार लगातार जीत हासिल की।
  5. 1972 में गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक पद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की ।
  6. 1973 में चुंगी उन्मूलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  7. 1974 में राज्य के स्वामित्व का चमड़ा विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किये गए।
  8. 1976 में खड़गे जी पहली बार मंत्रीपरिषद में प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री के पद को संभाला ।
  9. 1978 में एक बार फिर से खड़गे जी ने गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और इसमें जीत हासिल की।
  10. 1979 में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाला। और राज्य मंत्री मंडल में उन्होंने पंचायती राज्य मंत्री का पद हासिल किया।
  11. साल 1980 से 1983 तक वे कैबिनेट मंत्री बनाया गया
  12. 1983 में एक बार फिर से मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य के चुनाव में जीत हासिल की।
  13. 1985 में एक बार एक बार फिर से वह चौथी बार गुरमितकाल विधानसभा सभा से विधायक पद के लिए चुने गए।

राहुल गाँधी जीवन परिचय, उम्र, परिवार, शिक्षा

मल्लिकार्जुन खड़गे का 1989 से 2022 तक का राजनीतिक सफर

  • 1985 में कर्नाटक के गुरमीतकाली निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार 32,669 वोटों से विधायक पद के लिए चुने जाने का बाद साल 1989 में पांचवीं बार, 1994 में छठी बार ,1999 में सातवीं और 2004 में आठवीं बार मलिकार्जुन खड़गे गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद पर कायम रहे।
  • 1992 से 1994 तक वह वीरप्पा मोइली कैबिनेट में उद्योग मंत्री के पद पर रहे।
  • 2005 में वह कर्नाटक राज्य के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए थे।
  • 2008 में नविन बार चीतापुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए।
  • 2009 में गुलबर्गा संसदीय क्षेत्र से दसवीं बार चुनाव जीता।
  • 2013 में मल्लिकार्जुन खड़गे को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और रेल मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
  • 2014 में लोकसभा चुनाव में इन्होने गुलबर्गा विधानसभा से एक बार फिर से सांसद चुनाव में जीत हासिल की।
  • 2018 में मल्लिकार्जुन खरगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बनाए गए।
  • 2019 में लोकसभा का चुनाव गुलबर्ग लोकसभा से हार जाएगा हार गए।
  • 12 जून 2020 में मल्लिकार्जुन जी को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए (निर्विरोध) चुना गया था।
  • साल 2021 में उन्हें कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा नेता बनाया गया था।
  • 17 अक्टूबर 2022 को खड़गे जी को राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप नियुक्त किया गया।

मनीष सिसोदिया जीवन परिचय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कुल संपत्ति (Total Assets)

साल 2019 में मल्लिकार्जुन खड़गे की कुल संपत्ति (Total Assets) 15,77,22,896 रुपए था। इस समय खड़गे जी की कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपए से भी अधिक है। इन 20 करोड़ की संपत्ति में 14 करोड़ रुपये की चल तथा 2 करोड़ रूपर की अचल संपत्ति है। 6 लाख नकद राशि और 1 करोड़ 74 लाख रुपए बैंक अकाउंट में हैं। साथ ही कई कई महंगी गाड़ियां भी हैं जो की करोंड़ो की हैं।

इन सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे मल्लिकार्जुन

मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने राजनीतिक सफर के साथ साथ अपने सामजिक कार्यों को भी बखूभी निभाया है। राजनीति में सक्रिय रूप से कार्य करने वाल खड़गे जी ने गुलबर्गा (कलबुर्गी) में MSK मिल में कर्मचारी ट्रेड यूनियन को संगठित करने का कार्य किया और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी।

खड़गे जी का कई सामाजिक संगठनों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण किरदार रहा है। वह सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिद्धार्थ एजुकेशन सोसाइटी-टुमकुर और श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह बैंगलोर में स्थित बीआर अंबेडकर कॉलेज और अंबेडकर इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

Mallikarjun Kharge Biography से जुड़े कुछ प्रश्नोत्तर –

मल्लिकार्जुन खड़गे कौन हैं ?

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष हैं।

मलिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद के लिए कितने वोट हासिल किये ?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे जी ने 7,897 वोट हासिल किये ।

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष कौन हैं ?

Mallikarjun Kharge कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।

(कांग्रेस अध्यक्ष) Mallikarjun Kharge की पत्नी का नाम क्या है ?

खड़गे जी की पत्नी का नाम राधाबाई है। जिनसे इनका विवाह 13 मई 1968 को हुआ था।

Mallikarjun Kharge जी के कितने बच्चे हैं ?

इनके कुल 5 बचे हैं जिनमें से 3 बेटे और 2 बेटियां हैं।

(Mallikarjun Kharge Age )खड़गे जी की आयु कितनी है ?

मलिकार्जुन खड़गे की इस समय 80 वर्ष के है।

Leave a Comment