क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, थीम 2023, आइये जाने इसका इतिहास, महत्व | International Women Day history in hindi

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) मनाया जाता है। जैसे की आप सभी जानते हैं समाज में महिलाओं के उत्थान और उनके सम्मान के लिए हर प्रकार से प्रयास किये जा रहे हैं। किसी भी समाज के विकास में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। वर्तमान में पहले की तुलना में काफी अंतर देखा गया है। पहले जहाँ महिलाओं को समाज में मान्यता नहीं दी जाती थी आज वही समाज महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए उनका सम्मान करता है।

कौन हैं स्मृति मंधाना, जीवन परिचय, आयु, पति

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
International Women Day history in hindi

लेकिन महिलाओं के लिए यहाँ तक पहुंचना कोई आसान कार्य नहीं था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान और उनके संघर्षों को याद करने के लिए हर साल मनाया जाता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास (International Women Day history in hindi), महत्व आदि के बारे में बताएँगे। International Women Day 2023 theme क्या है ? यह भी आप जानेंगें।

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ?

पहली बार अमेरिकी महिलाओं द्वारा 28 फरवरी 1909 को महिला दिवस के रूप में मनाया गया था। अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने न्यूयोर्क में साल 1908 में Garments workers की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन को चुना गया था। 28 फरवरी को ही रुसी महिलाओं ने पहली बार महिला दिवस मनाया था।

महिलाओं के सम्मान और उनके उत्थान के लिए हर साल 8 मार्च को International Women Day मनाया जाता है। 8 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने के पीछे रुसी क्रांति का भी हाथ है। दरसल साल 1917 में हुयी रुसी क्रांति के दौरान महिलाओं द्वारा ‘Bread and Peace’ (रोटी और शांति) के नाम से भूख हड़ताल की गयी थी। इसका यह परिणाम हुआ की वहां के अत्याचारी शासक निकोलस को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी। इस घटना के बाद से रूस की अंतरिम सरकार द्वारा वहां की महिलाओं को मताधिकार दिया गया।

यह भी जानें – होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

Key Highlights of International Women Day 2023

आर्टिकल का नाम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है।
International Women Day हर साल 8 मार्च
इंटरनेशनल वीमेंस डे के रंग बैंगनी ,सफ़ेद ,हरा
प्रकार International (अंतरराष्ट्रीय)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य लिंगवाद विरोध और नागरिकों में जागरूकता लाना,
महिलाओं और लड़कियों का सम्मान और उनका विभिन्न क्षेत्रों में उत्थान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया न्यूयार्क में 1909 में समाजवादी राजनितिक कार्यक्रम के रूप में
सोवियत संघ द्वारा राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया 1917 में
2023 थीम एम्ब्रेस इक्विटी’ (EmbraceEquity)
साल 2023

इंटरनेशनल वीमेंस डे का उद्देश्य

विकसित या विकासशील देशों में हर साल महिलाओं के सम्मान में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक विकास के लिए इस दिन वैश्विक स्तर पर महिला दिवस का जश्न मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने के पीछे का इतिहास बड़ा ही रोचक है। महिलाओं द्वारा अपने अधिकार के लिए समय-समय पर बड़े आंदोलन किये गए। सर्वप्रथम महिला दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य महिलाओं को मतदान का अधिकार देना था लेकिन समय के साथ -साथ इसके उद्देश्य और महत्त्व दोनों में विस्तार हुआ।

1975 से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इंटरनेशनल लेवल पर Women Day को मनाये जाने की आधिकारिक घोषणा की गयी थी। इसके बाद से ही विश्व स्तर पर लगभग सभी देशों में International Women Day को हर साल 8 मार्च को मनाया जाने लगा। विश्व स्तर के महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं का उत्थान और उनके समाज में योगदान हेतु उन्हें प्रेरित करना है तथा महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों जैसे; शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,सुरक्षा में उनके कार्यों और संघर्षों के लिए उनका सम्मान करना है।

यह भी जानें – अंतराष्ट्रीय महिला दिवस निबंध हिंदी में

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम ?

हर साल महिलाओं के सम्मान में मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए हर वर्ष एक विशेष थीम रखी जाती है। साल 1996 से International Women Day theme को रखने की परम्परा चली आ रही है। 1996 में विमेंस डे की थीम जश्न और भविष्य के लिए योजनाएं से जुडी थी। इसके बाद से हर साल इस दिन नयी थीम रखी जाती है। इस साल 2023 में इंटरनेशनल विमेंस डे की थीम (International Women Day 2023 theme) ‘एम्ब्रेस इक्विटी’ (EmbraceEquity)‘ है।

इंटरनेशनल विमेंस डे के लिए हर साल एक विशेष थीम को तैयार किया जाता है। नीचे आप पिछले कुछ वर्षों के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या थी जान पाएंगे –

साल (year)International Women Day (IWD) theme
2019 Think Equal, Build Smart, Innovate for Change’
2020 I Am Generation Equality: Realizing Women’s Rights
2021 Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world”
2022 Gender equality today for a sustainable tomorrow
2023 EmbraceEquity

आइये जाने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास और महत्त्व

  • यदि हम सबसे पहले महिला दिवस की बात करें तो इसे सबसे पहले 1909 को सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका के एक कार्यकर्ता थेरेसा मल्कीन के सुझाव पर राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में न्यूयोर्क शहर में आयोजित किया गया था।
  • अगस्त 1910 में कोपेनहेगन (डेनमार्क) में हुए दूसरे अंतरराष्ट्रीय की बैठक से पूर्व एक अंतरराष्ट्रीय समाजवादी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
  • 19 मार्च 1911 को डेनमार्क ,जर्मनी ,स्विट्ज़रलैंड ,ऑस्ट्रिया में करीबन 10 लाख से अधिक लोगों ने International Women Day (IWD) मनाया था।
  • यूरोप में महिलाओं द्वारा मतदान के अधिकार और रोजगार में लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए प्रदर्शन किये गए।
  • International Women Day की शुरुआत में कोई तिथि निर्थारित नहीं की गयी थी। लेकिन इस दिवस को फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में मनाया जाने लगा था।
  • साल 1913 में पहली बार फरवरी को शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जोकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 8 मार्च का दिन था।
  • साल 1914 में जर्मनी में सबसे पहले 8 मार्च को International Women Day मनाया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1975 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मानना शुरू किया था। इस वर्ष को इंटरनेशनल वीमेन ईयर घोषित किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने सदस्य राज्यों को 8 मार्च 1977 में महिलाओं के अधिकारों तथा विश्व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक अवकाश घोषित किया। इसके बाद से ही हर साल विश्व भर में हर साल यह दिवस मनाया जाता है।

International Women Day से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

International men’s Day कब मनाया जाता है ?

हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 का थीम क्या थी ?

International Women’s Day 2022 की theme ‘BreakTheBiasजेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमॉरो’ थी

इस साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है ?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम ‘एम्ब्रेसइक्विटी’ (Embrace Equity) रखी गयी है।

सबसे पहले किस वर्ष International Women Day मनाया गया ?

इंटरनेशनल वीमेंस डे मनाये जाने की शुरुआत 28 फरवरी 1908 में अमेरिका के न्यूयोर्क शहर में करीबन 15000 महिलाओं के प्रदर्शन से हुयी थी। महिलाओं द्वारा यह आंदोलन पुरुषों के समान अधिकार और मतदान का अधिकार पाने के लिए किया गया था।

किसके द्वारा पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की पहल की गयी थी ?

International Women Day को मनाने की पहल करनी वाली महिला क्लारा जेटकिन थी। इनके द्वारा ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव पहली बार रखा गया था।

भारत में National Women’s Day कब मनाया जाता है ?

National Women’s Day in india हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram