India Handmade Portal: भारत हस्तनिर्मित पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानिए

दोस्तों जैसे कि हम सब जानते है कि हमारे भारत देश में सभी लोगों के पास अनेक कलाएं भरी हुई है, लेकिन फिर भी उनका आर्थिक विकास नहीं हो पाता है। इस स्थिति में भारत सरकार ने उन कलाकारों और बुनकरों की मदद करने के लिए भारत हस्तनिर्मित पोर्टल की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से कलाकार अपने हाथ से बनाई हुई वस्तु की बिक्री करेंगे। ऐसा करने का मुख्य उद्देश्य देश के कलाकारों और बुनकरों को प्रोत्साहन देना है। हस्तनिर्मित पोर्टल की सहायता से कलाकारों और बुनकरों को अन्य किसी की सहायता के बिना अपना हथकरघा और हस्तशिल्प साधनों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जायेगा।

India Handmade Portal: भारत हस्तनिर्मित पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानिए
India Handmade Portal

तो आइये जानते है, भारत हस्तनिर्मित पोर्टल क्या है और इस पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें। आर्टिकल से जुडी सभी जानकारी को लेने के लिए हमारे आर्टिकल को विस्तारपूर्ण पढ़े।

India Handmade Portal

भारत सरकार ने देश के कलाकारों और बुनकरों के कल्याण के लिए भारत हस्तनिर्मित पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल की सहायता से कलाकार और बुनकर हाथ से बनी हुई वस्तु को बिना किसी की सहायता के बाजार में बेच सकते है। ऐसा करने से उनकी आय में अधिक वृद्धि होगी। homemade वस्तु को बेचने के लिए ऑनलाइन स्टोर की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से कोई भी सामान आसानी से ले सकता है और फिर सामान को वापिस भी कर सकता है इसके अलावा लाभार्थी को फ्री शिपिंग की सुविधा भी मिलेगी। इस पोर्टल के अंतर्गत ग्राहकों को सामान की सुरक्षा और भुगतान के लेनदेन की गारंटी ग्राहक को दी जाएगी। इस पोर्टल का लाभ महिला और पुरुष दोनों ले सकते है। और अच्छा पैसा कमा सकते है, इससे देश के अभी नागरिक को हाथ से बनी वस्तु, के प्रति आकर्षित किया जा सकता है।

आर्टिकल का नाम भारत हस्तनिर्मित पोर्टल
पोर्टल का आरंभभारत सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के सभी व्यक्ति जिनको कलाकार और बुनकर का ज्ञान हो
पोर्टल का उद्देस्यहथकरघा बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डायरेक्ट मार्केटिंग पोर्टल
पोर्टक के माध्यम से दी जाने वाली सहायताहस्तनिर्मित वस्तु को ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक पहुँचाना
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटindiahandmade
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसे भी पढ़े :- ऑनलाइन बिजनेस कैसे शुरू करे

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल के उद्देश्य

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल वर्तमान समय में बहुत लाभकारी रहा है, भारत हस्तनिर्मित पोर्टल के निम्नलिखित उद्देश्य इस प्रकार से है –

  • देश के कलाकारों और बुनकरों को बढ़ावा देने के लिए हस्तनिर्मित पोर्टल को शुरू किया है।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन कर सकता है और आवेदन करने के बाद अपनी बनाई हुई वस्तु को किसी भी दाम में बेच सकता है।
  • कलाकारों और बुनकरों को अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक ऑनलाइन स्टोर की सुविधा मिल गयी है।
  • एक ही पोर्टल के माध्यम से कलाकार अनेक प्रकार की वस्तु को बेच सकता है।
  • देश के कलाकारों और बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने और उनका विकास करने के लिए भारत हस्तनिर्मित पोर्टल सहायक सिद्ध रहा।

India Handmade Portal के लाभ

  1. इस पोर्टल की सहायता से कलाकारों और बुनकरों को अपना सामान बेचने के लिए कही जाने की जरूरत नहीं है।
  2. ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से कारीगर और बुनकर अपना ऑनलाइन व्यवसाय आसानी से कर सकते है।
  3. अपने उत्पादों को सीधे ग्राहक तक पहुंचाने की सभी सुविधा मिलेगी। बिचौलियों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  4. ग्राहकों को फ्री शिपिंग, सामान को वापिस करना और सामान को बदलने की सुविधा मिलेगी।
  5. इसके अलावा ग्राहकों को पैसा भुगतान करने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गयी है।
  6. इस पोर्टल की सुविधा 24 घंटे खुले रहेगी। आप कभी भी सामान को बेच और ले सकते है।
  7. कलाकारों, बुनकरों और ग्राहकों को उत्पाद से सम्बंधित जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर की सुविधा उपलब्ध है।

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल हेतु पात्रता

  • इस पोर्टल पर देश का कोई भी नागरिक अपना आवेदन कर सकता है।
  • इस पोर्टल की शुरुआत मुख्य रूप से देश के कलाकारों और बुनकरों के लिए उपलब्ध है।
  • कलाकारों और बुनकरों की कोई आयु सीमा नहीं रखी गयी है। और वह किसी भी जाति और धर्म का हो सकता है।

हस्तनिर्मित पोर्टल में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

इसे भी पढ़े :-Cyber Crime Complaint Online Portal

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Online Registration for the India Handmade Portal

  • सबसे पहले आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट indiahandmade पर जाना है।

India Handmade Portal

  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको सबसे ऊपर Create an Account के ऑप्शन पे क्लिक करना है।

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल | India Handmade Portal 2023 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानिए

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने Registration form ओपन हो जायेगा।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद आपको Create an Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस तरीके से रजिस्ट्रेशन करने पर आपका India Handmade Portal में अकाउंट खुल जायेगा।

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल में Sign In करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल में Sign in करने के लिए सबसे पहले आपको भारत हस्तनिर्मित पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट indiahandmade पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पेज खुलेगा।

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल | India Handmade Portal 2023 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानिए

  • होम पेज के सबसे ऊपर आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

India Handmade Portal 2023

  • इस पेज पर पूछी गयी जानकारी जैसे – Email/ phone number और Password को भरना है।
  • भरने के बाद आपको Sign in के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रक्रिया से आप भारत हस्तनिर्मित पोर्टल पर login हो जायेगे।

इसे भी पढ़े :- ऐसे लें फोन पे ऐप से लोन

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल से जुड़े सवालों के जवाब (FAQs)

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल क्या है?

देश के विभिन्न कलाकारों और बुनकरों के विकास के लिए भारत सरकार ने भारत हस्तनिर्मित पोर्टल का आरंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से कलाकार और बुनकर अपनी बनाई हुई वस्तु को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसी भी वस्तु को बेच सकता है और अपने अनुसार वस्तु के दाम को बढ़ा और घटा सकता है।

India Handmade Portal के क्या-क्या लाभ है?

इस पोर्टल के माध्यम से देश के कलाकार और बुनकर जिनको अपनी कला दिखाने के लिए कोई मंच नहीं मिलता है। उनको इस पोर्टल के माध्यम से एक सुरक्षित मंच मिला है, जिसमे वह खुद की बनाई हुई वस्तु को सीधे ग्राहक तक पहुँचा सकते है,और बिचौलिया की जरूरत नहीं पड़ेगी।

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल में आवेदन कैसे करें?

भारत हस्तनिर्मित पोर्टल का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

India Handmade Portal में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देना होता है?

जी नहीं,India Handmade Portal में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है।

Leave a Comment