Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023 | हिमाचल गृहणी सुविधा योजना 2023 आवेदन की प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के लोगों को अधिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक घर में LPG गैस कनेक्शन लगवाने की अपील की है।

इस योजना के माध्यम से राज्य के निम्न वर्ग को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने Himachal Grihini Suvidha Yojana का शुभारंभ किया है। जिससे राज्य के नागरिकों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जायेगा।

इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब और कमजोर नागरिकों को जीवन यापन करने में आसानी होगी और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023 | हिमाचल गृहणी सुविधा योजना 2023 आवेदन की प्रक्रिया
Himachal Grihini Suvidha Yojana

तो आइये जानते है Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023 क्या है? योजना से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना की घोषणा कैबिनेट बैठक में 2018-19 में हुई थी। राज्य की महिलाओं को रसोई घर में धुंए से मुक्त करने एवं उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने करने के लिए योजना को लागू किया है।

योजना के अंतर्गत आवेदन करनी वाली महिला को LPG गैस कनेक्शन के साथ-साथ गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 1600 रुपए, रेगुलेटर, गैस पाइप और गैस स्टोव भी दिया जायेगा। राज्य के जिन लोगों का नाम उज्ज्वला योजना में नहीं है, वही इस योजना का लाभ ले सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसी प्रकार से राज्य में बेटियों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए सरकार बेटी के जन्म के समय 10 हजार रुपए उसके पालन-पोषण के लिए देगी।

Himachal Grihini Suvidha Yojana Highlights Key

योजना का नामहिमाचल गृहणी सुविधा योजना
वर्ष2023
योजना की शुरुआतराज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
लाभएलपीजी गैस लेने के लिए 1600 रुपए, रेगुलेटर, गैस पाइप और गैस स्टोव
उद्देश्यराज्य को धुंआ मुक्त बनाना, महिलाओं को आर्थिक सहायता देना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटfood.hp.nic

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • इस योजना के अंतर्गत केवल हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी आवेदन करने के पात्र है।
  • योजना में आवेदन करने का लाभ सिर्फ राज्य की महिलाओं को दिया जायेगा।
  • गृहणी सुविधा योजना का लाभ केवल वही महिला ले पायेगी जिसके पास LPG गैस कनेक्शन नहीं है।
  • आवेदन करने वाली महिला निम्न वर्ग की होनी चाहिए।
  • यदि राज्य की कोई महिला उज्ज्वला योजना का लाभ ले रही है, तो वह इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती है।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना में आवेदन करने हेतु जरुरी दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट वितरण
  • आवास पंजीकरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Himachal Grihini Suvidha Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले लाभार्थी को योजना की आधिकारिक वेबसाइट food.hp.nic पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज ओपन होने पर Citizen services के विकल्प पे जाकर Download forms के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023 | हिमाचल गृहणी सुविधा योजना 2023 आवेदन की प्रक्रिया

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा जहाँ पर आपको Mukhyamantri Grihini Suvidha Yojana Form के ऑप्शन पर जाना है।

Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023 | हिमाचल गृहणी सुविधा योजना 2023 आवेदन की प्रक्रिया

  • अब आपके सामने गृहिणी सुविधा योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। अब इस फॉर्म का PDF फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल देना है।

Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023 | हिमाचल गृहणी सुविधा योजना 2023 आवेदन की प्रक्रिया

  • प्रिंट आउट निकालने के बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भर लेना है।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म में मांगे गए जरुरी दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच कर लेना है।
  • अब उस फॉर्म और दस्तावेज को ले जाकर सम्बंधित विभाग में जमा करवा लेना है।
  • इस तरह से आपका हिमाचल गृहणी सुविधा योजना में सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।

Himachal Grihini Suvidha Yojana के लाभ

  • इस योजना के माध्यम से राज्य की निम्न वर्ग की महिलाओं को रसोई घर में सुविधा देने के लिए घर-घर नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जायेगा।
  • हिमाचल प्रदेश की सरकार ने इस योजना का संचालन करने के लिए 120 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 3.23 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन की सुविधा प्रदान की है। ताकि उन्हें जीवन यापन करने में आसानी हो।
  • हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जो एलपीजी युक्त और धुआँ मुक्त राज्य बन गया है।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य को धुआं मुक्त बनाना अधिक धुएं से महिला के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पडता है और प्रदूषण की मात्रा भी पड़ती है।

इसलिए इन सभी समस्या से निजात पाने के लिए सरकार ने गृहणी सुविधा योजना को लागू किया है। राज्य में निम्न वर्ग की महिलाओं का विकास एवं उद्धान करने के लिए ये योजना कारगर साबित हुई है।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना से सम्बंधित सवाल-

Himachal Grihini Suvidha Yojana क्या है?

इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार द्वारा एलपीजी गैस कनेक्शन के अलावा गैस सिलेंडर लेने के लिए 1600 रुपए, रेगुलेटर, गैस पाइप और चूल्हा प्रदान किया जाएगा। सभी महिलाओं को 3 LPG सिलेंडर फ्री में दिए जाएंगे।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना का लाभ किन नागरिकों को नहीं मिलेगा?

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जो उज्ज्वला योजना का लाभ ले रही है।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करना, राज्य को धुआं बनाना और महिलाओं को धुएं से होने वाली अनेक बीमारियों से बचाने के लिए ये योजना बेहद महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment