एकीकृत किसान पोर्टल 2023: kisan.cg.nic.in रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व पंजीकरण प्रक्रिया

देश की सरकारें समय-समय किसान नागरिकों के लिए तरह-तरह की योजनाओं को शुरू करती रहती है जिससे किसान लोगों को आर्थिक सहायता मिल सके और उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार ने किसान भाइयों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल 2023 को शुरू किया है।

इस पोर्टल के जरिये सरकार द्वारा जारी सभी विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ किसान एक ही पोर्टल के जरिये ले सकेंगे।अब किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए अलग-अलग जगह पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी उन्हें केवल एक ही बार इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।

एकीकृत किसान पोर्टल 2023: kisan.cg.nic.in रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व पंजीकरण प्रक्रिया
एकीकृत किसान पोर्टल 2023

एकीकृत किसान पोर्टल 2023 पंजीकरण करने के लिए वह अपने मोबाइल के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। आज हम आपको Ekikrit Kisan Portal से जुडी सभी जानकारियों जैसे: एकीकृत किसान पोर्टल क्या है,

पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विशेस्ताएं, पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य, पोर्टल पर पंजीकरण करने हेतु पात्रता व आवश्यक दस्तावेज क्या होंगे, एकीकृत किसान पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताने जा रहे है। इससे जुडी और अधिक जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। नई योजना छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के बारे में भी जानिए।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Table of Contents

एकीकृत किसान पोर्टल 2023

एकीकृत किसान पोर्टल को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा शुरू किया गया है। पोर्टल की मदद से किसान भाई सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं का लाभ इस पोर्टल के जरिये ले सकेंगे अब उन्हें अलग-अलग जगह पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा।

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर आवेदक के समय और पैसे दोनों की बचत हो पायेगी। राज्य के किसानों द्वारा किया गया रजिस्ट्रेशन गवर्नमेंट द्वारा जारी योजनाओं के लिए इस्तेमाल किया जायेगा। पोर्टल के जरिये यह सुनिश्चित किया जायेगा की किसानों को सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

एकीकृत किसान पोर्टल की मदद से सभी किसानों का डेटाबेस पोर्टल पर उपलब्ध हो जायेगा इस पोर्टल के जरिये सरकार किसानों के लिए और भी अन्य कल्याणकारी योजनाओं को जारी कर सकेगी। योजना का लाभ आवेदक तभी ले सकेंगे जब वह रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करेंगे।

पोर्टलएकीकृत किसान पोर्टल
राज्यछत्तीसगढ़
के द्वारामुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी
साल2023
लाभ लेने वालेराज्य के किसान
उद्देश्यसरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ एक पोर्टल से प्रदान करवाना
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
आवेदन फॉर्मडाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइटkisan.cg.nic.in

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य सरकार द्वारा सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से किसान भाइयों को प्रदान करवाना है। बता देते है अब राज्य के किसानों को योजनाओं का आवेदन करने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर नहीं जाना पड़ेगा वह इसी पोर्टल पर अलग-अलग योजनाओं का आवेदन कर आसानी से लाभ ले सकेंगे। इस पोर्टल कि एक खासबात यह भी है कि इससे सरकार को किसानों का डाटा बेस भी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध मिल जायेगा।

छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएँ

पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं जानने के लिए दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।

  • छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल को शुरू किया गया है।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने पर किसानों के समय और पैसे दोनों बच सकेंगे।
  • पोर्टल के जरिये यह सुनिश्चित किया जायेगा की किसानों को सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं।
  • एकीकृत किसान पोर्टल की मदद से सभी किसानों का डेटाबेस पोर्टल पर उपलब्ध हो जायेगा।
  • पोर्टल के माध्यम से किसानों का जीवन और बेहतर बन सकेगा।
  • Ekikrit Kisan Portal पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पंजीकरण फॉर्म RAEO से भरा जायेगा।

पोर्टल पर पंजीकरण कराने हेतु पात्रता

अगर आप भी इस एकीकृत किसान पोर्टल से मिलने वाला लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको इसकी पात्रता का पता होना बहुत जरुरी है। आज हम आपको एकीकृत किसान पोर्टल 2023 पंजीकरण हेतु पात्रता के बारे में बताने जा रहे है आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़े।

  • छत्तीसगढ़ राज्य के मूलनिवासी किसान ही इस पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • राज्य में जितनी भी केटेगरी के लैंड ओनर्स (भू-स्वामी) व पट्टाधारी किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के पात्र समझे जायेंगे।
  • राज्य के खरीफ धान खरीद के किसानों को फसल व क्षेत्र में किसी तरह का परिवर्तन ना होने पर पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होगी।

Ekikrit Kisan Portal हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी पोर्टल पर पंजीकरण करवाना चाहते है तो आपको रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। जरुरी दस्तावेज जानने के लिए दी गयी तालिका को पूरा पढ़े।

आधार कार्डमूलनिवास प्रमाणपत्ररजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटोराशन कार्डभूमि से जुड़े दस्तावेज
पहचान पत्रबैंक अकाउंट डिटेल्स

नए किसानों का पंजीकरण

जो भी किसान खरीफ के मौसम में धान, फर्टीफाइड धान, कृषि फसल, आधुनिक फसल एवं वृक्षरोपण करते है उन सभी किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पंजीकरण करते समय नागरिकों को महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जमा करने जरुरी है।

जो किसान मिनिमम सपोर्ट प्राइस पर अपना धान बेचना चाहते है उन्हें नया पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है परंतु उन सभी धान उत्पादन करने वाले किसान जिहोने अभी तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है।

उन्हें नया पंजीकरण करवाना होगा। जो किसान क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी में एप्लीकेशन फॉर्म जमा करवा चुके है और रकबे व फसल में किसी तरह का संशोधन नहीं करना चाहते उन्हें नवीन पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु शर्ते

  • वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पोर्टल पर उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार ही पूरी की जाएगी।
  • अगर गिरदावरी के आकंड़ो में किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो ऐसे में राजस्व विभाग द्वारा इसका सुधार किया जायेगा।
  • गिरदावरी के जरिये राजस्व (रेवेन्यू) विभाग फसलों की जानकरी प्राप्त करेगा।
  • जो भी किसान कृषि फसल लगाएंगे उनके आवेदन के टेस्ट का सत्यापन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किया जायेगा।
  • किसानों द्वारा आवेदन अपने विलेज वाइस करना होगा। सभी बोए गए फसल के रकबे की जानकारी खसरावार प्रदान करनी होगी।
  • इंस्टीटूशनल/बटाईदार/लीज/डुबान क्षेत्र के किसानों का रजिस्ट्रेशन फ़ूड सिविल सप्लाइज और कंस्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट द्वारा किया जायेगा।

एकीकृत किसान पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रकिया

राज्य के जो भी किसान नागरिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया को पूरा करना चाहते है वह दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

  • आवेदक किसान को सबसे पहले एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kisan.cg.nic.in पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
एकीकृत किसान पोर्टल 2022
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म पीडीऍफ़ एक फॉर्मेट में खुलकर स्क्रीन पर दिखाई देगी।
एकीकृत किसान पोर्टल 2022
  • जिसके बाद आप इसे सेव पर क्लिक करके सेव कर दें।
  • अब आप फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
  • इसके बाद आप फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों जैसे: कृषक का नाम, पिता व पति का नाम, वर्ग, जनजाति, मोबाइल नंबर, निवास पता, विकासखडं, जिला, ग्राम का नाम, बैंक डिटेल्स, आधार कार्ड डिटेल्स आदि को भर दें।
  • अब आप फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर दें।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको अपने फॉर्म को रूरल एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर (RAEO) के पास जमा करवा देना है और पावती रसीद को ले लेना है।
  • जिसके बाद RAEO आपके फॉर्म को समिति के पास भिजवा देंगे और समिति द्वारा आपका पंजीयन कर दिया जायेगा।
  • आवेदक किसानों को इसकी सूचना SMS द्वारा प्राप्त करवा ली जाएगी।

Ekikrit Kisan Portal पर लॉगिन कैसे करें

अगर आप पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते है तो इसके लिए आपको लॉगिन करने की प्रक्रिया के बारे में पता होना बहुत जरुरी है। लॉगिन पक्रिया जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को पूरा पढ़े।

  • सबसे पहले एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें ।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। Ekikrit Kisan Portal login process
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • फॉर्म में सबसे पहले आपको लॉगिन प्रकार सेलेक्ट करना होगा इसके बाद आपको यूजर ID और कैप्चा कोड को भर लेना है।
  • अब आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी लॉगिन पक्रिया पूरी हो जाएगी।

रिपोर्ट देखने की प्रकिया

रिपोर्ट देखने के लिए सर्वप्रथम एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kisan.cg.nic.in पर जाना होगा। जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा। होम पेज पर आपको रिपोर्ट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के पश्चात आपको RAEO एवं समिति की जानकारी के दिए ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा। नए पेज पर आपको जिला, तहसील, पंचायत एवं ग्राम को सलेक्ट करना होगा और देखें पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही सम्बंधित जानकारी आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।

यूजर मैन्युअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको यूजर मैन्युअल के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने यह ऑप्शन जैसे: RAEO और समिति के ऑप्शन खुल जायेंगे।
  • इसके बाद आप अपनी आवश्यकता अनुसार दिए गए ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।
  • जिसके बाद पीडीऍफ़ फॉर्मेट में यूजर मैन्युअल आपकी स्क्रीन पर आप देख सकेंगे।
  • इसे आप चाहे तो डाउनलोड भी कर सकते है।

ऐसे करें दिशा निर्देशो को डाउनलोड

आवेदक किसान को सबसे पहले एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kisan.cg.nic.in पर जाना होगा।
जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा। होम पेज पर आपको दिशा निर्देशों के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने इस तरह के ऑप्शन जैसे: राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, धान उपार्जन, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, कोदो, कुटकी, रागी उपार्जन खुल जायेंगे। इसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें। जिसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर आप देख सकेंगे।

एकीकृत किसान पोर्टल 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

एकीकृत किसान पोर्टल 2023 हेतु पंजीकरण करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या होगी?

एकीकृत किसान पोर्टल 2023 की आधिकारिक वेबसाइट kisan.cg.nic.in है। आवेदक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है।

एकीकृत किसान पोर्टल क्या है?

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल को शुरू किया गया है। पोर्टल की मदद से किसान भाई सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं का लाभ इस पोर्टल के जरिये ले सकेंगे।

क्या पोर्टल का लाभ अन्य राज्य के नागरिक किसान भी उठा सकता है?

जी हां, एकीकृत किसान पोर्टल का लाभ अन्य राज्य के नागरिक किसान नहीं उठा सकता है, केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूलनिवास किसान पोर्टल का लाभ उठा सकता है।

किसान कैसे पंजीकरण फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है?

अगर आप भी पोर्टल पर पंजीकरण करवाना चाहते है तो इसके लिए आप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म में जाकर पंजीकरण फॉर्म को डाउनलोड करके RAEO के पास जमा करवा सकते है।

Ekikrit Kisan Portal हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या होंगे?

पोर्टल हेतु आवश्यक दस्तावेज की सूची हमने आपको अपने आर्टिकल में विस्तारपूर्वक बता दी है। आवश्यक दस्तावेज जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

हमने आपको अपने आर्टिकल में एकीकृत किसान पोर्टल 2023 के बारे में सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बता दिया है। यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे मैसेज करके बता सकते है और इसके अलावा यदि आपको कोई भी समस्या या योजना से जुड़े सवालों के जवाब जानने है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की जरूर कोशिश करेगी।

Leave a Comment