E Daakhil Portal: ई दाखिल से उपभोक्ता शिकायत कैसे करे ?

24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। देश में उपभोक्ताओं के अधिकार की रक्षा के लिए consumer court बनाये गए हैं जहां पर उपभोक्ता मामलों की शिकायत की जाती है। देश में सभी विभागों द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं के अधिकार और उन्हें अपनी शिकायत (consumer complaint) को ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा E Daakhil Portal पर दी गयी है।

नये कानून के तहत उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ई दाखिल पोर्टल को शुरू किया गया है। उपभोक्ता शिकायत के ऑनलाइन समाधान के लिए E Daakhil Portal को अब तक 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया जा चुका है। नीचे आप पोस्ट में ई दाखिल से उपभोक्ता शिकायत कैसे करे ? इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप जान सकेंगे।

इसे भी पढ़े :आनलाइन ठगी की शिकायत कैसे करें?

E Daakhil Portal: ई दाखिल से उपभोक्ता शिकायत कैसे करे ?
E Daakhil Portal

E Daakhil Portal क्या है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

साल 2020 में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग यानी NCDRC द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत की ई -फाइलिंग सुविधा को शुरू किया गया था। देश में consumer complaint की Online सुविधा के लिए उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा E Daakhil Portal को शुरू किया गया है।

भारत की राजधानी दिल्ली में सबसे पहले 8 सितम्बर 2020 से e-filing की सुविधा को शुरू किया गया था। इसके बाद से देश के अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड,अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में भीई फाइलिंग की सुविधा शुरू की गयी थी। एनआईसी द्वारा ई दाखिल पोर्टल को विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर उपभोक्ता (consumer) अपनी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

Key points of E Daakhil Portal

पोर्टल का नाम E Daakhil Portal क्या है ?
सम्बंधित मंत्रालयDepartment of Consumer Affairs Government of India
लाभार्थीदेश के सभी उपभोक्ता
उद्देश्यदेश के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और उन्हें शिकायत हेतु ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
उपभोक्ता शिकायत दर्ज करने का माध्यमऑनलाइन
वेबसाइटedaakhil.nic.in

इसे भी जानें :कोर्ट केस स्टेटस कैसे चेक करें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

e Daakhil Portal पर पंजीकरण कैसे करें ?

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करता है। इसे भारत में 20 जुलाई 2020 से लागू किया गया था। इस नए कानून के अनुसार कई उपभोक्ता वह व्यक्ति है जो अपने उपयोग के लिए किसी वस्तु या सेवा को खरीदता है। नीचे E Daakhil Portal पर consumer complaint कैसे करें इसका प्रोसेस दिया गया है –

  • सबसे पहले आपको ई दाखिल की ऑफिसियल वेबसाइट edaakhil.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको E Daakhil Portal पर पंजीकरण के लिए मेनूबार में complaint /advocate section पर क्लिक करना है। –
  • registration on edakhil portal
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं नीचे आपको registration का विकल्प मिलता है इसपर क्लिक करें जैसा की ऊपर दिखाया गया है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारियों को भरना होगा –
    • User Account Information
    • personal information
    • current address
    • id proof documents upload
  • सभी को भरने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपका E Daakhil Portal पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
  • अब आगे की प्रक्रिया के लिए लॉगिन करें।

नोटE Daakhil Portal पर रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करने के बाद उपभोक्ता अपनी शिकायत (consumer complaint file) कर सकते हैं।

E DAAKHIL Statistics

ई दाखिल पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज शिकायतcommissions total filled
national -2474
state -147
district -7411
नवंबर 2021 में दर्ज शिकायतnational -400
state -9
district- 794
total location coveredNCDRC -1
SCDRC -36 में से 23
DCDRC -661 में से 484
CB – 14 में से 6

इसे भी जानें : तलाक (Divorce) के नये नियम, प्रक्रिया, आवेदन

login on ई दाखिल पोर्टल

यदि आप रजिस्टर हो चुके हैं आपको अब ई दाखिल पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद आप ई दाखिल से उपभोक्ता शिकायत कर सकते हैं। How to file a consumer complaint through e-filing इसके लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको पोर्टल पर लॉगिन के लिए ई दाखिल की ऑफिसियल वेबसाइट edaakhil.nic.in पर जाना है।
  • वेबसाइट पर आपको मेनूबार में complaint /advocate section के नीचे login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • लॉगिन के लिए आपको अपनी email id और password डालना है।
  • अब कैप्चा कोड भरें और login बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप पोर्टल पर लॉगिन हो चुके हैं।

ई दाखिल से उपभोक्ता शिकायत कैसे करे ?

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद उपभोक्ता अपनी शिकायत ई दाखिल पोर्टल पर दर्ज कर सकता है।
  • यदि आप login कर चुके हैं तो आपकी स्क्रीन पर उपभोक्ता शिकायत के लिए एक पेज ओपन होगा यहाँ आपको filing (by complaint /advocate) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब इसके नीचे आपको ”file a new case’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • नए पेज पर नियम शर्तों को पढ़ें और नीचे दिए accept के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होता है जहाँ आपको पूछी गयी समस्त जानकारी को भरना है।
  • सभी जानकारी को भरें और मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें।
  • सभी प्रक्रिया के बाद अब आपको सभी जानकारी को जांच लेना है और अंत में submit बटन पर क्लिक करना है।
  • अंत में आपको मोबाइल पर एक रेफेरेंस नंबर दिखयी देगा आप इसे अपने पास सुरक्षित रखें।
  • इस प्रकार से आप ऑनलाइन ई दाखिल पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • अंत में आपको Complain file करने के बाद ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी माध्यम से पेमेंट करनी होगी।
  • पेमेंट आप DD/IPO चालान से कर सकते हैं।

नोट– कृपया ध्यान दें Complain file करने से पूर्व अपने सभी डाक्यूमेंट्स की PDF format की scanned copy अपने पास जरूर रखें।

ई दाखिल पोर्टल पर उपभोक्ता शिकायत से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

consumer Onlin complaint कैसे दर्ज करें ?

यदि आपके भी उपभोक्ता अधिकारों का हनन हुआ है और आप भी ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ई दाखिल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edaakhil.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। ऑनलाइन consumer complaint file करने के लिए आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। ऊपर आर्टिकल में आप उपभोक्ता शिकायत कैसे दर्ज करें जान सकते हैं।

किस मंत्रालय द्वारा ई दाखिल पोर्टल को शुरू किया गया है ?

Department of Consumer Affairs Government of India द्वारा E Daakhil Portal को शुरू किया गया है।

National Consumer Disputes Redressal Commission द्वारा किस वर्ष ई -फाइलिंग सुविधा को शुरू किया गया था ?

साल 2020 में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग यानी NCDRC द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत की e-filing की सुविधा को शुरू किया गया था।

Leave a Comment