कोर्ट केस स्टेटस कैसे चेक करें- eCourt Case Status 2023 Online Check In Hindi

आय दिन किसी न किसी विवाद को सुलझाने और न्याय व्यवस्था को बनाये रखने के लिए कोर्ट में सुनवाई होती है। भारत में नागरिकों को विधिवत तरीकों से न्याय दिलाने हेतु विभिन्न स्तर के न्यायालय स्थापित किये गए हैं जिन्हें हम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ,सिविल सर्विस कोर्ट, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट आदि नाम से जानते हैं। कोर्ट में किसी भी प्रकार के केस में न्याय के लिए आपको कई लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। दाखिल किये case की क्या स्थिति है यह जानने के लिए आपको कई बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं।

कोर्ट मैरिज कैसे करें? कोर्ट मैरिज की फीस

eCourt Case Status Online Check In Hindi
eCourt Case Status Online Check In Hindi

लेकिन अब ऐसा नहीं है देश में न्याय व्यवस्था में तीव्रता लाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। भारत सरकार ने Digitalization Scheme के तहत कोर्ट व्यवस्था को नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। court से जुडी गतिविधियों जैसे पेशी ,सुनवाई ,और कोर्ट केस स्टेटस आदि को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आप घर बैठे eCourt Case Status Online Check आसानी से कर सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से कोर्ट केस स्टेटस कैसे चेक करें? इससे जुडी जानकारी देंगे eCourt Case Status 2023 Online Check करने की प्रक्रिया के लिए आपको आर्टिकल के साथ बने रहना होगा।

कोर्ट केस स्टेटस क्या है ? (What is Court Case Status)

जैसे की हम सभी जानते हैं की देश की न्यायायिक प्रक्रिया काफी जटिल है। किसी भी केस के फैसले आने तक आपको काफी लंबा इंतजार करना पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में न्याय की आस रखने वाले व्यक्ति और आरोपी को हर बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं। केंद्र सरकार ने इस समस्या की और अपना ध्यान दिया और देश में Court Case से जुड़े कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल services.ecourts.gov.in को लांच किया।

भारत सरकार द्वारा ecourt services app को भी Court Case Status को जानने और अन्य Court Case से जुडी जानकरियों और सेवाओं का लाभ लेने के लिए शुरू किया गया है। अब नागरिक कभी भी कहीं भी आसानी से eCourt Case Status Online Check कर सकेंगे।

बेल या जमानत किसे कहते है? प्रकार

Key Highlights of eCourt Case Status 2023

आर्टिकल का नाम कोर्ट केस स्टेटस कैसे चेक करें?
eCourt सेवा की शुरुआत किसके द्वारा भारत सरकार द्वारा
Court Case Status check करने का माध्यम ऑनलाइन
ऑनलाइन सेवा की शुरुआत की गयी साल 2018 में
eCourt Case Status जानने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट (eCourts services website)services.ecourts.gov.in
Supreme Court Case Status check online official website main.sci.gov.in

सुप्रीम कोर्ट केस स्टेटस कैसे चेक करें? (SC Case Status Online check process)

यदि आपका केस सुप्रीम में चल रहा है या आपने अपने केस को उच्चतम न्यायालय (Supreme court) में रजिस्टर किया है और आप अपने SC Case Status को online घर बैठे ही चेक करना कहते हैं तो आपको इसके लिए नीचे दिए गये प्रोसेस को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको SC में दर्ज किये गए केस का स्टेटस जानने के लिए सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (SC official website) main.sci.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • उच्चतम न्यायालय (Supreme court) किअधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपकी स्क्रीन पर इसका होम पेज ओपन होगा।
  • होम पेज पर आपको मेनूबार में Case Status का लिंक दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक करना है। sc case status online
  • जैसे ही आप Case Status का लिंक पर क्लिक करेंगे अब आपको आगे की प्रक्रिया के लिए इसी स्क्रीन में नीचे की ओर अपने केस की स्थिति को जानने के लिए निम्नलिखित विकल्प मिलते हैं –
    1. Diary Number
    2. Case Number
    3. Party Name
    4. AOR
    5. Court / Tribunal
    6. Free text
  • उपरोक्त विकल्पों में से आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।
  • यदि आप case नंबर से अपने केस की स्थिति को जानना चाहते हैं तो आपको इसके लिए case type,number,year को चुनकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • submit करने पर आपको आपकी स्क्रीन पर ही अपने केस से जुड़ी स्थिति की जानकारी मिल जाएगी।
  • इस प्रकार से आप Diary Number,Case Number,Party Name,AOR आदि में से किसी को भी चुनकर अपने SC Case Status को Online check आसानी से कर सकेंगे।

भारत की आधिकारिक भाषाएं

हाई कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? (HC Court Case Status 2023 Online Check Process)

यदि आपका केस हाई कोर्ट में दर्ज है या हाई कोर्ट में आपके केस चल रहा है तो आप अपने हाई कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन ecourts services की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकेंगे। eCourt Case Status Online Check कैसे करें इसके लिए नीचे दी प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको ecourts services की ऑफिसियल वेबसाइट services.ecourts.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर विजिट करेंगे आपके सामने eCourt Case की वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर HC Court Case Status 2023 Online Check के लिए वेबसाइट के मेनूबार में high court के ऑप्शन /लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • जैसे ही आप high court के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जहाँ आपको eCourt high courts विभिन्न राज्यों के हाई कोर्ट्स के लिंक दिखाई देंगे।
  • यहाँ से आपको अपने राज्य के high court के लिंक पर क्लिक करें। (उदाहरण के लिए यहाँ हमने uttrakhand high court के विकल्प को चुना है। )
  • ecourts hc
  • जैसे ही आप अपने राज्य के high court की लिंक पर क्लीक करेंगे आपके सामने आपकी राज्य के उच्च न्यायालय (high court) की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाएगी।

STEP 2: उच्च न्यायालय (high court) के लिंक पर क्लिक करें

  • जैसे ही आप अपने राज्य के उच्च न्यायालय (high court) के लिंक पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर सम्बंधित राज्य की हाई कोर्ट की वेबसाइट खुल जाएगी। (यहाँ हमने उत्तराखंड हाई कोर्ट की वेबसाइट को लिया है।)case status online
  • आप अपने राज्य की वेबसाइट पर जाकर Case Status का लिंक आसानी से देख सकते हैं।
  • आपको केस स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना है। अब आपकी स्क्रीन पर आपको case स्टेटस को चेक करने के लिए कई ऑप्शन मिल जायेंगे जैसे case number ,FIR Number ,party name आदि।
  • अपने सुविधानुसार आपको अपने विकल्प का चुनाव करना है और जरुरी जानकारी भरकर submit या GO पर क्लिक करना है।
  • आपकी स्क्रीन पर आपको केस से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने हाई कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन देख सकेंगे।

ऑनलाइन जिला न्यायालय केस की स्थिति कैसे देखें ? (District Case Status 2023 Online Check Process)

  • जिला न्यायालय कोर्ट का केस (Case) ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सबसे पहले eCourt Case Status की आधिकारिक वेबसाइट services.ecourts.gov.in पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको अपने बायीं ओर Case Status का लिंक दिखाई देगा इसपर आपको क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक कर लेंगे स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपने राज्य,जिला,कोर्ट को चुन लेना है।
  • अब इसके बाद आपको इसके ठीक नीचे निम्नलिखित विकल्प District Case Status Online Check हेतु दिखाई देंगे- Diary Number ,Case Number,Party Name,AOR,Court / Tribunal, Free text,party name
  • अपना ऑप्शन चुने और मांगी गयी जानकारियों को भरें।
  • जानकारियां दर्ज करने के बाद अंत में आपको Go के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप जिला न्यायालय में केस की स्थिति को जान सकेंगे।

Important links

विवरण डायरेक्ट लिंक
E-Courts contact details
(राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हाई कोर्ट के संपर्क सूत्र) देखने के लिए
यहाँ क्लिक करें
कोर्ट केस की स्थिति (eCourt Case Status Online Check)
जानने के लिए
यहाँ क्लिक करें
कोर्ट आर्डर (पार्टी नाम ,केस नंबर,कोर्ट नंबर ,आर्डर डेट)
ऑनलाइन चेक करने के लिए
यहाँ क्लिक करें
कारण सूची (Cause Lists) देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Caveat Search के लिए यहाँ क्लिक करें
ecourts india location google map में देखने हेतु यहाँ क्लिक करें
eCourts Services mobile application download के लिए यहाँ क्लिक करें

कोर्ट केस स्टेटस कैसे चेक करें से सम्बंधित प्रश्नोत्तर –

eCourt Case Status 2023 Online Check की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

eCourt Case Status Online Check के लिए आप https://services.ecourts.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

supreme court का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

supreme court का हेल्पलाइन नंबर 011-23116400, 23116401, 23116402, 23116403 है।

eCourt Case Status पोर्टल क्या है ?

eCourt Case Status एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिस पर आप सभी अपने कोर्ट से जुडी जानकारी और केस की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को ले सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram