डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर कैसे चेक करें | Doctor Registration Number Search by Name

जैसा की सब जानते है कि प्रत्येक देश में स्वास्थ्य से सम्बंधित धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के केस सामने आ रहे है। वैसे ही आज के समय में डॉक्टर लोग धोखाधड़ी के माध्यम से डॉक्टर की डिग्री प्राप्त कर ले रहे है। ऐसा करने अन्य लोगों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। कुछ व्यक्ति इन नकली डॉक्टरों से इलाज करवाकर बीमार हो जाते है यहाँ तक ही कुछ लोगों की मौत भी हो जाती है।

हमारे आसपास भी ऐसे कई सारे डॉक्टर होंगे जिन्होंने फर्जी तरीके से डॉक्टर की डिग्री ली होगी। उनका पता लगवाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन नेशनल मेडिकल कमेटी (NMC) की स्थापना की है। इसके माध्यम से पता लगाया जा सकता है कि डॉक्टर के पास जो डिग्री है वह असली है या फिर नकली। तो आइये जानते है, डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर कैसे चेक करें?

डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर कैसे चेक करे | Doctor Registration Number Search By Name
Doctor Registration Number Search By Name

डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर क्या है?

जब कोई व्यक्ति अपनी डॉक्टर की पढ़ाई करने के बाद जॉब करते है, तो उन्हें सरकार द्वारा एक प्रमाणित रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। जो भी डॉक्टर बनते है, उन्हें एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है और वह नंबर इंडियन मेडिकल कमीशन की वेबसाइट पर दर्ज किया हुआ होता है। इसके माध्यम से आप आसानी से डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट इंडियन मेडिकल कमीशन पर डालकर डॉक्टर असली है, या फिर फर्जी इसका पता लगाया जा सकता है।

डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर कैसे चेक करें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जैसा की अपने सुना होगा कोई मरीज इलाज करने गया और उसकी तबीयत पहले से कई ज्यादा ख़राब हो गई है। कभी-कभी मरीज की मृत्यु भी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह इंसान धोखाधड़ी से डॉक्टर की डिग्री तो प्राप्त कर लेता है, लेकिन इलाज नहीं कर पता है। ऐसे इंसान को फर्जी डॉक्टर कहते है।

कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि सही डॉक्टर की पहचान कैसे करें। जैसा की हमने आपको बताया है कि हर एक डॉक्टर के पास सरकार द्वारा प्रमाणित रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध होता है। जो उनके मेडिकल सर्टिफिकेट में लिखा होता है। इसकी सहायता से पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति ने सच में डॉक्टर की पढ़ाई की भी है या फिर नहीं। कही ऐसा तो नहीं व्यक्ति ने अधिक पैसा कमाने के लिए डॉक्टर का थोड़ा बहुत ज्ञान यहाँ-वहाँ से लिया हुआ हो और उसके बाद लोगों का इलाज कर रहा है। ऐसा करना गैर क़ानूनी है। परन्तु लोग अधिक पैसा कमाने के लालच में ऐसा काम भी कर रहे है।

इसे भी जानें :- ई एस आई (ESI) क्या होता है

डॉक्टर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट क्या है?

जब भी कोई व्यक्ति स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई भी पढ़ाई करता है, तो उसे प्रमाणित करने के लिए प्रत्येक छात्र को डॉक्टर सर्टिफिकेट दिया जाता है। यदि भारत के किसी नागरिक ने विदेश से डॉक्टर की पढ़ाई की है, तो उसे भी यह सर्टिफिकेट मिलेगा। उस डिग्री के अंतर्गत डॉक्टर से सम्बंधित जानकारी जैसे – डॉक्टर का नाम, माता-पिता का नाम, डॉक्टर ने कौन की डर्ग्री हासिल की, कौन से संस्थान से पढ़ाई पूरी की आदि सभी जानकारी दर्ज की जाती है। इसके अलावा डॉक्टर का सर्टिफिकेट किस संस्थान द्वारा जारी हुआ है। और सर्टिफिकेट जारी करने की तारीख दर्ज की जाती है। सभी जानकारी सही होने के बाद संस्था के चेयरमैन द्वारा हस्ताक्षर किए जाते है, और डॉक्टर का फोटो और रजिस्ट्रेशन नंबर सर्टिफिकेट में दर्ज किया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर चेक करने की प्रक्रिया

डॉक्टर की जानकारी निकालने से पहले आपके पास डॉक्टर से सम्बंधित जानकारी जैसे – डॉक्टर का नाम और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर पता होना अनिवार्य है। उसके बाद ही आप डॉक्टर की जानकारी ले सकते है। आइये यहाँ जानें डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर कैसे चेक करें –

  • सबसे पहले आपको सरकार द्वारा प्रमाणित नेशनल मेडिकल कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जाना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा।
  • उस होम पेज के अंत में आपको name, year of registration,registration number, state madical council etc. ऑप्टिव दिखाई देंगे।

डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर

Step 1- नाम से डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन जानें

  • यदि आप डॉक्टर का नाम जानते है, तो होम पेज पर आपको Name वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा उसमे आपको डॉक्टर का नाम दर्ज करना है। और उसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर आ जायेगा।
  • यदि डॉक्टर का नाम दर्ज करने के बाद Name not found आयेगा तो समझ जायेगे कि वह इंसान फर्जी तरीके से डॉक्टर बना हुआ है।

Step 2 -year of registration से जानें डॉक्टर की जानकारी

  • अगर आपको डॉक्टर का year of registration नंबर पता है, तो भी आप डॉक्टर का पता लगा सकते है।
  • उसके लिए आपको होम पेज पर “year of registration” के विकल्प पर जाना होगा।

Doctor Registration Number

  • उसके बाद वहाँ पर रजिस्ट्रेशन का साल लिखना होगा।
  • साल लिखने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यदि डॉक्टर फर्जी होगा तो स्क्रीन पर registration not found दिखाई देगा। मतलब वह व्यक्ति डॉक्टर नहीं है।

इसे भी जानें :- आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट

Step 3 – Registration number से जानें डॉक्टर को जानकारी

  • सबसे पहले आपको वेबसाइट nmc.org.in के होम पेज पर जाना है।
  • होम पेज के अंत में आपको Registration number लिखा मिलेगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Doctor Registration Number

  • क्लिक करने के बाद आपको डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करना होगा।
  • नंबर एंटर करने के बाद नीचे सबमिट के ऑप्शन पर करना है।
  • ये सब करने के बाद यदि वह व्यक्ति वास्तव में डॉक्टर निकला तो उससे सम्बंधित जानकारी जैसे – उसका नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य जानकारी आपके सामने आ जाएगी। और नहीं हुआ तो कोई भी जानकारी नहीं आएगा।

Step 4 – state madical council से जानें डॉक्टर की जानकारी

  • सबसे पहले आपको होम पेज पर state madical council के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • जानें के बाद आपको state madical council के ऑप्शन के पास ALL का ऑप्शन लिखा होगा।

डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर कैसे चेक करे | Doctor Registration Number Search By Name

  • आप जिस राज्य के डॉक्टर की जानकारी प्राप्त करना चाहते है, उस राज्य के नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • राज्य सेलेक्ट करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस स्टेप को करने के बाद आपके सामने डॉक्टर का नाम, साल, रजिस्ट्रेशन नंबर, state madical councils, पिता का नाम और Action आदि सभी जानकारी को आप देख सकते है।

इसे भी जानें :- आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड ऐसे बनवाएं 5 लाख का बीमा पाएं

Black list डॉक्टर का पता ऐसे करें

  • सबसे पहले आपको नेशनल मेडिकल कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज आएगा।
  • होम पेज के अंत में आपको Black List Docter का ऑप्शन दिखाई देगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।

डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर कैसे चेक करे | Doctor Registration Number Search By Name

  • उस पेज पर आपको नेशनल मेडिकल कमिशन के द्वारा किए गए Black List Docters की सारी जानकारी आ जाएगी।
  • Black List Docters की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप लिस्ट में उसके नाम पर क्लिक करके उस व्यक्ति की सभी जानकारी ले सकते है।
  • वहाँ पर आपको व्यक्ति का नाम, उसने कब ज्वाइन किया और उसे कब Black List Docter घोषित किया ये सभी जानकारी मिल जाएगी।

डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन नम्बर से जुड़े सवालों के जवाब (FAQs)

किसी भी डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे चेक करें?

किसी भी डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर नेशनल मेडिकल कमिशन के माध्यम से पता लगाया जाता है।

डॉक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर क्या होता है?

जब कोई व्यक्ति स्वास्थ्य से सम्बंधित डॉक्टर की पढ़ाई करता है, तो उसके बाद उसकी डिग्री को प्रमाणित करने के लिए संस्था द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। जो यह निर्धारित करना है, कि इस व्यक्ति ने डॉक्टर की पढ़ाई की हुई है।

Docter Registration नंबर क्यों जरुरी है?

आज के समय में कई लोग अधिक पैसा और नाम कमाने के लिए डॉक्टर की फर्जी डिग्री बना लेते है। उन्हें मेडिकल का ज्ञान नहीं होता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इलाज करने के लिए फर्जी डॉक्टर के पास चले गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाता है।

Docter का Registration चेक करने के लिए कौन -सी वेबसाइट पर जाये?

Docter Registration नंबर चेक करने के लिए नेशनल मेडिकल कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जाना है।

डॉक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर क्या होता है?
जब कोई व्यक्ति स्वास्थ्य से सम्बंधित डॉक्टर की पढ़ाई करता है, तो उसके बाद उसकी डिग्री को प्रमाणित करने के लिए संस्था द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। जो यह निर्धारित करना है, कि इस व्यक्ति ने डॉक्टर की पढ़ाई की हुई है।

Docter Registration नंबर क्यों जरुरी है?
आज के समय में कई लोग अधिक पैसा और नाम कमाने के लिए डॉक्टर की फर्जी डिग्री बना लेते है। उन्हें मेडिकल का ज्ञान नहीं होता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इलाज करने के लिए फर्जी डॉक्टर के पास चले गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाता है।

Docter का Registration चेक करने के लिए कौन -सी वेबसाइट पर जाये?
Docter Registration नंबर चेक करने के लिए नेशनल मेडिकल कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर जाना है।

Leave a Comment