CRPF Pay Slip कैसे देखें – CRPF Home Pay 2023 – CRPF Salary Slip

हमारे देश की रक्षा कर रहे जवानों के लिए सरकार ने एक सुविधा को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया है। CRPF (सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स) के जवानों के लिए अब सरकार ने ऑनलाइन सैलरी स्लिप(CRPF Pay Slip) देखने और डाउनलोड करने की सेवा को शुरू कर दिया है।

ऑनलाइन लांच किये गए पोर्टल द्वारा पुलिस कर्मचारी अपनी सैलरी से जुडी सभी जानकारियों को आसानी से देख पाएंगे। यह पोर्टल सभी CRPF के कर्मचारी के लिए बहुत ही लाभदायी साबित होगा। अगर आप भी पोर्टल पर अपनी सैलरी स्लिप देखना चाहते है और इसका लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको पोर्टल crpf.gov.in पर जाना होगा।

CRPF Pay Slip कैसे देखें – CRPF Home Pay 2023 - CRPF Salary Slip
CRPF Pay Slip कैसे देखें

इसे भी पढ़ें :- ITBP Pay Slip 2023

हम आपको CRPF पे-स्लिप 2023 के बारे में सभी जानकारी के बारे में बताने जा रहे है अगर आप सैलरी स्लिप से सम्बंधित जानकारी जैसे: CRPF पे-स्लिप ऑनलाइन चेक कैसे करें,  CRPF Payslip or Salary Slip Online देखें, CRPF Payslip मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

CRPF Pay Slip 2023 – crpf salary slip

पुलिस अधिकारी को अब कही भी इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं है वह अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से आसानी से होनी वेतन पर्ची की जांच कर सकते है। जिससे उनका समय और पैसे दोनों की बचत हो पायेगा। सैलरी स्लिप बैंक लोन के लिए भी मांगी जाती है।

जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के हर एक जवानों को यूजर ID और पासवर्ड प्रदान किया जायेगा, जिसे उसको सुरक्षित रखना होगा और हमेशा याद रखना होगा। पोर्टल पर इसी के जरिये वह सैलरी स्लिप, अलाउंस आदि की जानकारी देख सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकलसीआरपीएफ पे-स्लिप
साल2023
लाभ लेने वालेCRPF के पुलिसकर्मी
उदेश्यऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन व ऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटcrpf.gov.in

CRPF पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं जानने के लिए दिए गए पॉइंट्स को पढ़े जो कि इस प्रकार से है:

  • आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के द्वारा पोर्टल पर सैलरी स्लिप (CRPF Pay Slip) देख सकते है।
  • ऑनलाइन माध्यम के जरिये कर्मचारियों का समय और पैसे दोनों बच सकेंगे।
  • लॉगिन करने पर ही पुलिसकर्मी अपने हर महीने की वेतन पर्ची कभी भी चेक कर सकते है और डाउनलोड कर सकते है।
  • सरकार द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को अपना यूजर ID और पासवर्ड दिया जाता है।
  • आप केवल 5 बार लॉगिन करने का प्रयास कर सकते है, अगर अपने 5 से अधिक प्रयास किये तो आपका लॉगिन अकाउंट 24 घंटे के लिए इनएक्टिव कर दिया जायेगा।
  • सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ CRPF मोबाइल एप भी लांच किया है, आवेदक किसी के जरिये भी जानकारी ले सकेंगे।
  • केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ही CRPF पोर्टल पर लॉगिन करके जानकारी प्राप्त कर सकती है।

CRPF ऑफ़िसर रैंक स्ट्रक्चर

  • डायरेक्टर जनरल
  • स्पेशल डायरेक्टर जनरल
  • एडिशनल डायरेक्टर जनरल
  • इंस्पेक्टर जनरल
  • डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल
  • कमांडेंट
  • सेकंड इन कमांडेंट
  • कमांडेंट
  • असिस्टेंट कमांडेंट
  • सूबेदार मेजर
  • इंस्पेक्टर
  • सब इंस्पेक्टर
  • हेड कांस्टेबल
  • कांस्टेबल

CRPF Pay Slip ऑनलाइन चेक कैसे करें?

यदि आप भी अपनी सैलरी स्लिप (crpf salary slip) देखना या डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको कर्मचारी लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है। CRPF pay slip online
  • क्लिक करते ही आपके समाने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको यूजर ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना है। crpf pay slip check online
  • अब आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन करने के पश्चात आप वेतन पर्ची/ पे-स्लिप से जुडी जानकारी व अन्य विवरण स्क्रीन पर देख सकते है।
  • आप चाहे तो इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी भविष्य हेतु निकाल सकते है।

पासवर्ड रिसेट कैसे करें?

अगर आप पासवर्ड भूल गए है तो आप आसानी से पासवर्ड रिसेट भी कर सकते है आपको केवल फॉरगेट पासवर्ड करके नया पासवर्ड बनाना होगा। हम आपको पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • यहाँ आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको कर्मचारी लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके समाने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आप रिसेट पासवर्ड पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही नए पेज पर आप IRLA नंबर /फाॅर्स नंबर भरें अब आप सेंड OTP पर क्लिक कर दें। crpf salary slip download
  • जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
  • आप उसे बॉक्स में भर दें, अब आप OTP के सत्यापन हेतु वैलिडेट ओटीपी पर क्लिक कर दें।
  • अब आप न्यू पासवर्ड भरें और कन्फर्म पासवर्ड पर क्लिक कर दें।
  • और रिसेट पासवर्ड पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपका पासवर्ड चेंज हो जायेगा।

CRPF मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

सरकार ने CRPF के जवानों के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपनी सैलरी से जुडी सभी जानकारी को देखने और डाउनलोड करने की सुविधा को जारी किया है इसके साथ-साथ उन्होंने CRPF एप को भी लांच किया है। एप डाउनलोड करने के पश्चात पुलिस कर्मचारी एप के जरिये भी वेतन से जुडी जानकारी जान सकेगा।

हम आपको एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया बता रहे है। प्रक्रिया जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। आवेदक को सबसे पहले अपने मोबाइल पर जाकर गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा। जिसके बाद उन्हें सर्च पर जाकर CRPF APP लिखना होगा और सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा। क्लिक करने के बाद एप को इंसटाल करने की प्रक्रिया आपके स्क्रीन पर आप देख सकेंगे।

अब आप इंस्टॉल बटन पर क्लिक कर दें। क्लिक करने के बाद एप आपके मोबाइल पर सक्सेससफुल्ली डाउनलोड हो जायेगा। जिसे आप आसानी से खोल सकते है और लॉगिन पर जाकर यूजर ID और पासवर्ड भरके लॉगिन कर सकते है और सैलरी स्लिप (CRPF Pay Slip) से जुडी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  1. फीडबैक देने के लिए आपको सबसे पहले केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आपको फीडबैक के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  5. आपको नए पेज पर पूछी गयी जानकारी जैसे: फीडबैक टाइप, नाम, डेसिनेशन, पता, स्टेट, मोबाइल नंबर, फ़ोन, वेरिफिकेशन कोड को भरना है। सीआरपीएफ पे-स्लिप
  6. अब आपको अपनी ईमेल ID भर के जनरेट OTP पर क्लिक करना है।
  7. OTP आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी।
  8. इसके बाद आप OTP को भर दें और वेरीफाई कर दें।
  9. जिसके बाद आपकी फीडबैक प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

CRPF Pay Slip से जुड़े प्रश्न/उत्तर

CRPF क्या है?

सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स एक तरह की भारतीय सेना का ही हिस्सा है। देश की सीमा को सुरक्षित और मजबूत रखने के लिए CRPF की शुरुवात की गयी। इसके अंतर्गत देश के जवान देश के हर एक नागरिकों की रक्षा करते है और वह पुलिस बल को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करते है।

ऑनलाइन पोर्टल पर CRPF के पुलिस कर्मचारियों के लिए किस तरह की सुविधा को जारी किया है?

ऑनलाइन पोर्टल पर CRPF के पुलिस कर्मचारियों के लिए सरकार ने हर महीने पे-स्लिप देखने की सुविधा, सैलरी स्लिप को डाउनलोड करने की सुविधा और इसके अलावा अन्य अलाउंस, पर्क्स आदि की जांच की सुविधा को जारी किया है। ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से उन्हें कही भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

पोर्टल पर वेतन पर्ची की जांच कैसे कर सकते है?

आवेदक को अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये पोर्टल पर जाकर सैलरी स्लिप/पे-स्लिप व उससे जुडी अन्य जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है और इसे डाउनलोड भी कर सकते है। हमने अपने आर्टिकल में सैलरी स्लिप देखने से सम्बंधित जानकारी ऊपर विस्तार से बता दी है जानकारी जानने के लिए आप आर्टिकल को धायनपूर्वक पढ़े।

क्या सैलरी स्लिप के लिए पंजीकरण करवाना पड़ेगा?

जी नहीं, सैलरी स्लिप के लिए पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा। कर्मचारियों को लॉगिन ID और पासवर्ड सेना द्वारा ही प्राप्त करवाए जाते है उन्हें केवल लॉगिन करना होगा और सम्बंधित जानकारी उन्हें प्राप्त हो जाएगी।

मुझे अपनी स्लरी स्लिप चेक करने के लिए क्या करना होगा?

आप अपनी सैलरी स्लिप चेक करने के लिए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

हेल्पलाइन नंबर

यदि आप को किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होगी तो आप सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर दिए गए संपर्क करें के सेक्शन पर जाएं जिसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन जैसे: संपर्क विवरण ता समस्या मेल id में से किसी एक को सेलेक्ट कर लें। या तो आप दिए गए नंबर्स पर कॉल करके या ईमेल id पर ईमेल भेज कर अपनी समस्या का हल जान सकते है।

हमने आपको CRPF पे-स्लिप 2023 से जुडी सभी जानकारी को हिंदी भाषा में विस्तार पूर्वक बता दिया है अगर आपको हमारे द्वारा लिखी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है इसके अलावा अगर आपको सैलरी स्लिप से सम्बंधित कोई भी जानकारी या सवाल पूछने है तो आप हमे मैसेज कर सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

Leave a Comment