देश के जवान जो हमेशा देश की रक्षा करते है सरकार ने उनके लिए एक छोटा सा प्रयास किया है जिससे उन्हें और अच्छी सुविधा प्रदान हो सके। सरकार ने इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुवात की है, जिसका नाम हिमवीर पोर्टल (Himveer Login) है। यह ऑनलाइन सुविधा पुलिसकर्मियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी। जिसके माध्यम से बॉर्डर में कार्यात पुलिस अधिकारी को आसानी से ऑनलाइन माध्यम के जरिये अपने वेतन पर्ची (ITBP Pay Slip 2022) और अन्य अलाउंस के भुगतान, ITBP व्यक्तिगत लॉगिन और उनके पद (रैंक) की जानकारी के बारे में पता चल सकेगा।
ITBP के जवानों को लाभ लेने के लिए और सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाना है।
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2022

पुलिस अधिकारियों को अब अपनी सैलरी स्लिप की जानकारी जानने के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा वह आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर से ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन कर सकेंगे। वह आसानी से पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते है। पुलिसकर्मी हिमवीर पोर्टल की मदद से हर महीने पे स्लिप डिटेल्स देख सकेंगे। आज हम आपको योजना से सम्बंधित जानकारी जैसे: ITBP Pay Slip 2022 सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें, ईटीबीपी वेतन पर्ची/ पे स्लिप से मिलने वाले लाभ, पासवर्ड भूल गए तो क्या करें आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए दिए गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
आईटीबीपी वेतन पर्ची – ITBP Pay Slip 2022 क्या है ?
पुलिस कर्मचारी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम के जरिये ITBP सैलरी पे-स्लिप से जुडी सभी जानकारी आसानी से देख व डाउनलोड कर सकते है। ऑनलाइन माध्यम से विवरण देखने पर उनके समय और पैसे दोनों बच पाएंगे। यह तो आप सब जानते है की वेतन पर्ची का इस्तेमाल कई जगह किया जाता है यदि किसी को बैंक से लोन निकलना होगा तो उन्हें तब भी सैलरी स्लिप की आवश्यकता होगी क्यूंकि बैंक में अधिकारी द्वारा सैलरी स्लिप ही मांगी जाती है। ITBP के कर्मचारी पोर्टल पर जाकर किसी भी वर्ष की सैलरी स्लिप को प्रिंटआउट भी कर सकते है।
नाटो में देशों की लिस्ट, जानें कौन है कितना ताकतवर
ITBP Pay Slip 2022 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको आईटीबीपी वेतन पर्ची 2022 से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | आईटीबीपी वेतन पर्ची/ पे स्लिप |
साल | 2022 |
लाभ लेने वाले | देश के ITBP के जवान व कर्मचारी |
उद्देश्य | पुलिस अधिकरियों व कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | itbpolice.nic.in |
ITBP सैलरी 2022 से सम्बंधित जानकारी यहाँ जाने
ITBP एक सेंट्रल आर्मी फाॅर्स है जिसका कार्य नागरिकों की बॉर्डर पर रह कर रक्षा करना है। केंद्र सरकार इन सभी के पे-स्केल अपनी बनायीं गयी नीतियों के अनुसार तय करती है। जब से सरकार ने 7वे वेतन आयोग को लागू किया तब से ITBP के जवानों के वेतन में वृद्धि की गयी है। इसमें कुल 14 रैंक है जिसमे सबसे उच्च मूल्य वेतन 80 हजार और सबसे कम वेतन 6460 है। पुलिस कर्मचारियों का वेतन उनके रैंक (पद) के अनुसार प्रदान किया जाता है। सैलरी से जुडी सभी प्रकार की जानकारी आवेदक आसानी से हिमवीर पोर्टल पर जाकर देख सकते है वह अपनी वेतन पर्ची, मंथली सैलरी, अलाउंस, पर्क्स आदि की जानकारी भी जान सकते है।
भारत की जनसंख्या कितनी है ? Bharat Ki Jansankhya Kitni Hai
हिमवीर पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं
HIMVEER पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं इस प्रकार से है। आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये जानकारी निम्न प्रकार है –
- सैलरी स्लिप की जानकारी लेने के लिए पुलिस के जवानों व कर्मियों को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के पश्चात ही वह सैलरी स्लिप को देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
- हिमवीर पोर्टल को केवल ITBP (इंडो तिब्बतन बॉडर पुलिस) के आधिकारी व कर्मचारी ही इस्तेमाल कर सकते है।
- आवेदनकर्ता को अपना यूजर नेम और पासवर्ड की जानकारी होनी जरुरी है।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर आवेदक के समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
- आवेदक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये आसानी से पोर्टल पर जा सकेंगे।
ITBP ऑफिसर रैंक स्ट्रक्चर
- महानिदेशक
- अतिरिक्त महानिदेशक
- उप महानिरक्षक
- सेनानायक
- सहायक अध्यक्ष
- उप कमांडेंट
- सहायक कमांडेंट
- सूबेदार मेजर
- सूबेदार/इंस्पेक्टर
- सब-इंस्पेक्टर
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
- हेड कांस्टेबल
- कांस्टेबल
भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से जानिए
हिमवीर पोर्टल द्वारा ITBP पे-स्लिप की जाँच ऐसे करें
यदि आप भी अपनी सैलरी स्लिप (ITBP Salary Slip) देखना या डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आवेदक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाएं।
- यहाँ आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
- जिसके बाद आपको लॉगिन के सेक्शन पर जाना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- यहाँ आपके सामने 2 ऑप्शन दिखाई देंगे आपको व्यक्तिगत लॉगिन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने हिमवीर लॉगिन का नया पेज खुल जायेगा।
- अब आपको यहाँ यूजरनाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना है।
- इसके बाद आप लॉगिन पर क्लिक कर दें।
- लॉगिन करने के पश्चात आप सैलरी स्लिप से जुडी जानकारी व अन्य विवरण स्क्रीन पर देख सकते है।
- आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी भविष्य हेतु निकाल सकते है।
पासवर्ड भूल गए है तो क्या करें ?
अगर आप पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते है और आप पासवर्ड भूल गए है तो इसके लिए आप फॉरगेट पासवर्ड में जाकर नया पासवर्ड बना सकते है। जानकारी जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- ITBP Salary Slip डाउनलोड करने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर विजिट करें।
- जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
- अब आपको लॉगिन के सेक्शन पर जाना होगा।
- यहाँ आपके सामने 2 ऑप्शन दिखाई देंगे आपको व्यक्तिगत लॉगिन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने हिमवीर लॉगिन का नया पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आप फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के पश्चात आपके समाने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: रेजिमेंटल नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, सिक्योरिटी क्वेश्चन, आंसर टू क्वेश्चन और कैप्चा कोड को भर दें।
- अब आप जेनरेट OTP पर क्लिक करें जिसके बाद आप अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते है।
अधिकारियों का सैलरी स्केल 2022
आपको बता देते है की हम ITBP के अधिकारियों की रैंक वाइज सैलरी डिटेल्स की जानकारी आपको बताने जा रहे है। हम आपको नीचे दी गयी टेबल में रैंक अनुसार सैलरी वाइज पे-स्केल, ग्रेड पे, बेसिक पे, टोटल पे आदि की जानकारी दे रहे है। आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़े।
सीरियल नंबर | ITBP रैंक/पद | पे स्केल | ग्रेड पे (रुपये) | मूल वेतन (रुपये) | कुल वेतन (बिना भत्ते के) |
1. | महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) | एपेक्स स्केल | कुछ भी नहीं | 80000 | 80000 |
2. | अतिरिक्त महानिदेशक (अडिशनल डायरेक्टर जनरल) | पे-बैंड PB 4 (67000-79000) | 10,000 | 43,000 | 59,100 |
3. | उप महानिरक्षक (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) | पीबी 4 (37400-67000) | 8900 | 40,200 | 49,100 |
4. | सेनानायक (जनरल) | पीबी 4 (37400-67000) | 8700 | 37,400 | 46,100 |
5. | सहायक अध्यक्ष (असिस्टेंट चेयरमैन) | पीबी 3 (15600-39100) | 7600 | 21,900 | 29,500 |
6. | उप कमांडेंट (डिप्टी कमांडेंट) | पीबी 3 (15600-39100) | 6600 | 18,750 | 25,350 |
7. | सहायक कमांडेंट (असिस्टेंट कमांडेंट) | पीबी 3 (15600-39100) | 5400 | 15,600 | 21,000 |
8. | सूबेदार मेजर | पीबी 2 (9300-34800) | 4,800 | 13,350 | 18150 |
9. | सूबेदार/इंस्पेक्टर | पीबी 2 (9300-34800) | 4,600 | 12,540 | 17140 |
10. | सब-इंस्पेक्टर | पीबी 2 (9300-34800) | 4200 | 9,300 | 13500 |
11. | असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर | पीबी 1 (5200-20200) | 2800 | 8,560 | 11360 |
12. | हेड कांस्टेबल | पीबी 1 (5200-20200) | 2400 | 7,510 | 9910 |
13. | कांस्टेबल | पीबी 1 (5200-20200) | 2000 | 6,460 | 8460 |
आइटीबीपी पे-स्लिप 2022 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
आइटीबीपी पीआइएस एक पर्सनल इनफार्मेशन सिस्टम है जिसमे सभी ITBP के जवानों की व्यक्तिगत जानकारी भी दर्ज की है यह एक तरह का पोर्टल है जिसका नाम हिमवीर पोर्टल रखा गया है। पुलिस कर्मचारी पोर्टल की मदद से अपनी हर महीने की सैलरी स्लिप, पर्सनल जानकारी व अन्य जानकारी भी देख सकते है।
ITBP एक तरह की आर्मी फाॅर्स है जो की भारत तिब्बत बॉर्डर पुलिस नाम से जानी जाती है इसे 1962 में भारत तिब्बत की सीमा के लिए तैयार किया गया। भारत में कुल 17 ट्रेनिंग सेंटर में इसकी ट्रेनिंग जवानो को दी जाती है।
आवेदक पोर्टल पर जाकर वेतन पर्ची व उससे जुडी अन्य जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है। हमने अपने आर्टिकल में सैलरी स्लिप देखने से सम्बंधित जानकारी ऊपर विस्तार से बता दी है इसके लिए आप आर्टिकल को पूरा पढ़े।
सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आप लॉगिन होकर अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते है।
ITBP सैलरी स्लिप देखने की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
हेल्पलाइन नंबर
यदि आप को किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होगी तो आप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर दिए गए संपर्क करें के सेक्शन पर जाएं जिसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन जैसे: संपर्क विवरण ता समस्या मेल id में से किसी एक को सेलेक्ट कर लें। या तो आप दिए गए नंबर्स पर कॉल करके या ईमेल id पर ईमेल भेज कर अपनी समस्या का हल जान सकते है।
अगर आपको हमारे द्वारा आईटीबीपी वेतन पर्ची/ पे स्लिप 2022 से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है इसके अलावा अगर आपको सैलरी स्लिप से सम्बंधित कोई भी जानकारी या सवाल पूछने है तो आप हमे मैसेज कर सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।
ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।