(श्रमिक पंजीकरण) बिहार लेबर कार्ड 2023: श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व स्टेटस

देश में जितने भी राज्य सरकार है वह सभी श्रमिकों के लिए कई सारी सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम के जरिये शुरू करने का प्रयास कर रही है। बिहार सरकार ने श्रमिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से श्रमिक नागरिक सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

इसके लिए उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पंजीकरण करने के बाद श्रमिकों को लेबर कार्ड प्रदान किया जायेगा। श्रम संसाधन विभाग द्वारा पोर्टल को संचालित किया जाता है। यदि आप भी बिहार लेबर कार्ड हेतु पंजीकरण करना चाहते है तो आपको इसके लिए पोर्टल पर जाना होगा।

(श्रमिक पंजीकरण) बिहार लेबर कार्ड 2023: श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व स्टेटस
(श्रमिक पंजीकरण) बिहार लेबर कार्ड 2023

जो भी आवेदक लेबर कार्ड बनाने के लिए आवेदन करेंगे उन श्रमिकों का आवेदन करने के 7 दिन के अंदर नागरिक के रजिस्टर्ड मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर या लेबर कार्ड नंबर उन्हें प्राप्त हो जाता है। आज हम आपको लेबर कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारियों

जैसे: Bihar Labour Card Yojana 2023 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, बिहार लेबर कार्ड से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, उद्देश्य, Bihar Labour Card Registration Status कैसे चेक करें, श्रमिक लॉगिन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी देने जा रहे है। यदि आपको और अधिक जानकारी जाननी है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Table of Contents

बिहार लेबर कार्ड 2023 bocw.bihar.gov.in Labour Registration

बिहार राज्य के श्रमिकों के लिए इस पोर्टल को बनाया गया है। यह पोर्टल श्रमिक नागरिकों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। जो भी पोर्टल पर पंजीकृत होंगे वह लेबर कार्ड की मदद से आसानी से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों का सारा डाटा रिकॉर्ड किया जायेगा। इसके साथ नागरिकों को कई योजनाओ के चलते पेंशन राशि भी प्राप्त हो सकेगी।

आवेदक को लेबर कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे वह अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर लेबर कार्ड प्राप्त करने हेतु पंजीकरण कर सकते है। और सरकार द्वारा जारी योजनाओं का आवेदन करके रोजगार प्राप्त कर सकते है। आवेदक योजना का माध्यम दोनों ऑफलाइन व ऑनलाइन तरीकों से कर सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
राज्यबिहार
साल2023
आर्टिकलबिहार लेबर कार्ड
विभागश्रम संसाधन विभाग
लाभ लेने वालेराज्य के श्रमिक नागरिक
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
उद्देश्यलेबर कार्ड बनाने की सुविधा ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना
आवेदन प्रकियाऑफलाइन व ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटblrd.skillmissionbihar.org
bocw.bihar.gov.in

बिहार लेबर कार्ड का उद्देश्य

बिहार लेबर कार्ड का उद्देश्य राज्य के सभी श्रमिक नागरिकों को सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का लाभ देना है। जो भी नागरिक मजदूर कार्ड बनवाएंगे उनकी पूरी जानकारी सरकार को प्राप्त हो जाएगी। सरकार श्रमिकों के लिए कई ऐसी योजना जारी करेंगी जिससे उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी

और रोजगार भी उपलब्ध करवाया जायेगा। इन श्रमिक कार्ड के माध्यम से नागरिक आने वाली किसी भी योजना से वंचित नहीं रह पाएंगे। जो भी श्रमिक असंगठित क्षेत्र से संबंध रखते है वह इसका आवेदन कर सकेंगे।

(पंजीकरण) बिहार डीजल अनुदान योजना 2023

बिहार लेबर कार्ड के लाभार्थी

चट्टान तोड़ने वालेभवन निर्माण का कार्य करने वालेखिड़की, ग्रिल और दरवाजे बनाने वालेपुताई करने वालेबिल्डिंग बनाने वाले
मोचीहथोड़ा चालने वालेईंट बनाने वालेइलेक्ट्रीशियनकुंवा निर्माण करने वाले
पत्थर तोड़ने वालेलौहारसीमेंट पत्थर ढ़ोने वाले श्रमिक और राजमिस्त्रीप्लम्बरलेखाकार का काम करने वाले
चूना बनाने वाले श्रमिकनिर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वालेबाँध प्रबंधकसड़क बनाने वालेकारपेंटर का काम करने वाले

पंजीकृत कामगारों के लिए संचालित योजनाएं

  • नकद पुरूस्कार
  • शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता राशि
  • मातृत्व लाभ योजना
  • विवाह हेतु वित्तीय राशि
  • औजार क्रय योजना
  • साइकिल क्रय योजना
  • भवन मरम्मत अनुदान योजना
  • चिकित्सा सहायता योजना
  • वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना
  • पेंशन
  • विकलांगता पेंशन
  • परिवार पेंशन
  • वार्षिक वस्त्र सहायता योजना
  • कोविड-19 अनुदान योजना
  • मृत्यु लाभ

बिहार श्रमिक कार्ड से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

  • श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बिहार सरकार 60 हजार रुपये की सहायता प्रदान करेगी।
  • 60 साल से अधिक आयु के मजदूर श्रमिकों को 1 हजार रुपये की पेंशन राशि भी सरकार प्रदान करेगी।
  • अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर लेबर कार्ड प्राप्त करने हेतु पंजीकरण कर सकते है।
  • लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिक नगरिक को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • ऑनलाइन माध्यम से लेबर कार्ड का आवेदन करने पर आवेदक के समय और पैसे दोनों बच सकेंगे।
  • केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का आवेदन अपनी योग्यता अनुसार आसानी से कर सकेंगे।
  • लेबर कार्ड के जरिये श्रमिक परिवार की पहचान आसानी से होगी।
  • पंजीकरण करने के 7 दिन के अंदर श्रमिकों को उनकी श्रमिक कार्ड संख्या मिल जाएगी।
  • श्रमिक कार्ड संख्या के जरिये नागरिक अपना लेबर कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
  • जो भी नागरिक श्रम विभाग में रजिस्टर्ड होंगे उन्हें किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • जितनी भी कामगार महिला होंगी उन्हें मातृत्व लाभ लेने के लिए अनुदान राशि बोर्ड द्वारा महिला श्रमिकों को दी जाएगी।
  • सर्मिक परिवार की बालिका की शादी के लिए सहायता राशि भी श्रमिक परिवारों को प्रदान की जाएगी।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन 2023

श्रमिक कार्ड हेतु पात्रता

  • जो आवेदक श्रमिक बिहार राज्य के मूलनिवासी होंगे वही बिहार लेबर कार्ड का पंजीकरण कर सकेंगे।
  • पंजीकरण करने के लिए आवेदक के पास सभी दस्तावेज होने आवश्यक है।
  • 18 से 60 साल की आयु वाले श्रमिक परिवार नागरिक इसके पात्र समझे जायेंगे।
  • श्रमिक नागरिक के केवल एक परिवार के सदस्य पंजीकरण हेतु आवेदन कर सकते है।
  • लेबर कार्ड के लिए वही नागरिक पंजीकरण कर सकते है जिन्होंने 1 साल के समय में 90 दिन तक का काम किया होगा वही इसके पात्र होंगे।
बिहार लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन हेतु दस्तावेज

जो इच्छुक श्रमिक नागरिक पंजीकरण करवाना चाहते है तो उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी होनी बहुत जरुरी है। हम आपको पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का)वोटर ID कार्डराशन कार्ड
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरमूलनिवास प्रमाणपत्रश्रमिक का आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटोइनकम सर्टिफिकेटड्राइविंग लाइसेंस

बिहार श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें – bocw.bihar.gov.in Labour Registration

जो आवेदक लेबर कार्ड हेतु पंजीकरण करना चाहते है उन्हें हम पंजीकरण प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले बिहार सरकार की श्रम संशाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (blrd.skillmissionbihar.org) पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आप श्रमिक पंजीकरण के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें। बिहार लेबर कार्ड
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: आधार कार्ड में दिया गया नाम, पति-पिता का नाम, आधार नंबर, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर और सेंड OTP पर क्लिक करना है। बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा आपको उसे बॉक्स में भर देना है।
  • इसके बाद आपको डिक्लेरेशन फॉर्म पर टिक करके रजिस्टर करें पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण प्रकिया पूरी हो जाएगी जिसके बाद आप आसानी से लॉगिन होकर आवेदन फॉर्म भर सकते है।

श्रमिक लॉगिन करने की प्रक्रिया

लॉगिन प्रक्रिया जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को पूरा पढ़े।

  • लॉगिन करने के लिए श्रम संशाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको श्रमिक लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर जाकर आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरना है। bihar labour card login process
  • अब आप लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन करने के पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आपको एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
  • आप उसे वेरीफाई कर लें, जिसके बाद श्रमिक नागरिक के स्क्रीन पर लेबर कार्ड बनाने हेतु फॉर्म खुल जायेगा।
  • आवेदक को फॉर्म 4 स्टेप जैसे: व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण, योग्यता विवरण, अतिरिक्त डिटेल्स आदि भरना है।
  • सबसे पहले व्यक्तिगत डिटेल्स में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, वर्ग, जाति, वैवाहिक स्थिति आदि को भरके नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद संपर्क डिटेल्स में ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि जानकरी भर के नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
  • अब आप योग्यता डिटेल्स में अपने काम से जुडी जानकारी व शैक्षिक योग्यता से जुडी जानकारी और ESI, EPF अकाउंट की जानकारी को भर दें और नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको अतिरिक्त जानकारी में आपको अपने हुनर (टैलेंट) से सम्बंधित जानकारी को भरना होगा।
  • सभी जानकारी सही से भरने के पश्चात आपको सेव बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको कन्फोर्मशन मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देगा यहाँ आप OK पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के पश्चात बिहार श्रमिक कार्ड की आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी।

BOCW Bihar Application Status कैसे चेक करें ?

बिहार श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक करने के लिए आवेदक को बिहार बोर्ड एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bocw.bihar.gov.in) पर जाना होगा। यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।

होम पेज पर आपको व्यू रजिस्ट्रेशन स्टेटस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा, आपको फॉर्म में मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर को भरना है। इसके बाद आपको शो बटन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म स्टेटस की जानकारी खुल कर आजायेगी। बिहार लेबर कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस चेक

रजिस्टर लेबर लिस्ट कैसे देखें?

हम आपको रजिस्टर लेबर लिस्ट देखने की प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है। लेबर लिस्ट देखने के लिए दिए गए स्टेप्स को फोल्लो करें।

  • सर्वप्रथम पहले बिहार बोर्ड एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bocw.bihar.gov.in) पर जाएं।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आप मेन्यू में जाकर रजिस्टर लेबर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको फॉर्म में अपना जिला, क्षेत्र (शहरी या ग्रामीण), ब्लॉक, पंचायत को सेलेक्ट करना होगा। रजिस्ट्रेशन श्रमिक रिपोर्ट बिहार
  • सेलेक्ट करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर रजिस्टर्ड श्रमिक नागरिकों की लिस्ट खुल कर आजायेगी।
  • जिसे आप आसानी से देख सकते है।

बिहार लेबर कार्ड से जुड़े प्रश्न/उत्तर

बिहार लेबर कार्ड से जुडी आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

बिहार लेबर कार्ड से जुडी आधिकारिक वेबसाइट blrd.skillmissionbihar.org है। आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते है और सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

लेबर कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रकिया क्या होगी?

आवेदक दोनों ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से पोर्टल पर लेबर कार्ड बनाने हेतु आवेदन कर सकते है। अगर आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करते है तो उन्हें बिहार सरकार की श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यदि आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते है तो वह सम्बंधित कार्यालय में जाकर श्रमिक कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

कितनी आयु के श्रमिक नागरिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते है?

जिन आवेदक श्रमिकों की आयु 18 साल से 60 साल तक की होगी वह पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है और पोर्टल पर जारी सुविधाओं का लाभ पा सकते है।

श्रमिक पंजीकरण फॉर्म स्टेटस चेक करने की प्रकिया क्या होगी?

श्रमिक पंजीकरण फॉर्म स्टेटस चेक करने की प्रकिया हमने आपको ऊपर अपने आर्टिकल में विस्तारपूर्वक बता दी है यदि आपको इसकी जानकारी जाननी है तो आप आर्टिकल को पूरा पढ़े।

क्या पोर्टल पर अन्य राज्य के श्रमिक भी श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है?

जी नहीं, पोर्टल पर अन्य राज्य के श्रमिक भी श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन नहीं कर सकते है, केवल बिहार राज्य के मूलनिवासी श्रमिक पोर्टल पर मजदूर कार्ड बनाने हेतु आवेदन कर सकते है।

पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 0612-2525558 है। अगर आवेदक को किसी भी प्रकार परेशानी है या कोई भी जानकारी जननी है तो आप दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। और इसके अलावा ईमेल id: biharbhawan111@gmail.com पर भी ईमेल भेज सकते है।

हमने आपको बिहार लेबर कार्ड 2023 से जुडी सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है अगर आपको से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे मैसेज करके बता सकते है और यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल पूछने है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब जरूर देंगे।

यह भी जानें –

Leave a Comment