Bihar Apna Khata: बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा Bihar Apna Khata portal (khata khesra) की शुरूवात की गयी है। यह कंप्यूटर के माध्यम से बनाया गया प्रोजेक्ट है, जिसे बिहार में रहने वाले नागरिको के हित में बनाया गया है।

इस पोर्टल द्वारा नागरिक अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी अपने घर बैठे या कही से भी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन माध्यम द्वारा देख सकते है।

सम्बंधित जानकारी के लिए दिए गए आर्टिकल को पूरा अंत तक अवश्य पढ़े। हम अपने आर्टिक्ल में आपको इससे जुडी और अधिक जानकारी जैसे: Bihar Land Records, इसे बनाने का उद्देश्य एवं लाभ, जमाबंदी, भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया का विवरण आपको बताने जा रहे है।

Bihar Apna Khata land record ;बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या ऑनलाइन चेक करें
Bihar Apna Khata land record

बिहार अपना खाता जमाबंदी ऑनलाइन

बता दें की बिहार अपना खाता पोर्टल (बिहार भूमि खाता खेसरा) में और अधिक जानकारी जैसे: भूलेख बिहार, जमाबंदी, भूमि अभिलेख का रिकॉर्ड भी रखा गया है।

नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की मदद से लैंड रिकॉर्ड बिहार भूलेख को बनाया है। इतना ही नहीं बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को जमीन लगान रसीद निकालने की सुविधा भी ऑनलाइन प्रदान की गयी है।

जिसका लाभ राज्य के नागरिक ऑनलाइन ले सकते हैं। देश में जितने भी राज्य है सभी राज्य डिजिटल माध्यम से भूमि पोर्टल सुविधाओं की शुरुवात कर रही है। इस पोर्टल के माध्यम से भूमि नक्शा के विवरण को भी अच्छे से देख पाएंगे।

अधिक जानकारी को देखने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in, land.bihar.gov.in पर जाना होगा।

Key Points of bihar Land Records

राज्य बिहार
योजना बिहार अपना खाता
के द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
उद्देश्य राज्य के नागरिको को ऑनलाइन माध्यम
द्वारा भूमि की जानकारी प्रदान करवाना
मोड ऑनलाइन मोड
लाभ लेने वाले बिहार राज्य के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in
land.bihar.gov.in

Bihar Apna Khata पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

इसके अलावा पोर्टल पर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई गयी है जिसका विवरण हम आपको बताने जा रहे है जिसकी सूची इस प्रकार है:

  1. बिहार भू-नक्शा ऑनलाइन देखें
  2. भूलेख बिहार
  3. अपना खाता देखें
  4. बिहार जमाबंदी नक़ल देखें
  5. भूमि की जांच
  6. भूमि अधिग्रहण अधिसूचना
  7. जमाबंदी पंजी खसरा-वार विवरण
  8. बिहार ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन
  9. दाखिल खारिज आवेदन स्थिति
  10. DCLR म्युटेशन अपील कोर्ट
  11. LPC आवेदन स्थिति

भूमि लैंड रिकार्ड्स को देश के अन्य राज्य में अलग-अलग नाम से जाना जाता है जो की इस प्रकार से है:

  • जमाबंदी
  • भूमि का ब्यौरा
  • खेत अथवा जमीन के कागजात
  • भूमि अभिलेख
  • भूमि खाता

Bihar Apna Khata पोर्टल के लाभ एवं उद्देश्य

  • पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य के निवासी अपनी भूमि सम्बंधित ब्यौरा देख सकेंगे।
  • लोगो को अपनी जमीन से जुडी सम्बंधित जानकारी के लिए पटवारी एवं सरकारी कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
  • इस पोर्टल का उपयोग केवल वही लोग कर सकेंगे, जिनके पास स्वयं की भूमि हो।
  • पोर्टल के माध्यम से अब नागरिको का समय और पैसे दोनों की भी बचत होगी।
  • बिहार Land Records में आपको भूमि नाम, खाता, भूमि संख्या, तहसील, जिला, ग्राम आदि सभी का विवरण देखने को मिलेगा जिससे कोई आपकी जमीन आपसे नहीं छीन पायेगा।
  • पोर्टल के माध्यम से लोग जमाबंदी, भू नक्शा, सभी जानकारी का प्रिंट आउट भी निकल कर रख सकते है।
  • लाभार्थी अपना खसरा नंबर और जमा नंबर डालकर अपना जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते है।

बिहार अपना खाता जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records जाँच प्रक्रिया

bihar apna khata की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया –

  • आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको स्क्रीन पर ‘अपना खाता देखें’ के विकल्प पर क्लिक करना है। –bihar apna khata online
  • अब आपकी स्क्रीन पर बिहार राज्य का मानचित्र /नक्शा खुल जायेगा।
  • मैप पर अपना जिला व शहर चुनें।
  • अब आपको जिले के टोटल जोन दिखाई देंगे।
  • टोटल अंचल (ZONE) के अंदर आपको कुल मौजा, कुल खाताधारी, कुल खाता, और कुल खेसरा की जानकारी दिखाई देंगी।
  • इसके बाद आपको अपने अनुसार अंचल (ZONE) को सेलेक्ट करना है।
  • अब आपको अंचल के अंदर की सभी जानकारी आपके कंप्यूटर व मोबाइल स्क्रीन पर दिखायी देगी।

बिहार खसरा संख्या ऑनलाइन चेक प्रोसेस

  • इसके बाद आप इनमे से चित्र में दिए गए विकल्पों में से किसी भी एक का चयन कर लें। –

बिहार अपना खाता ऐसे चेक करे ऑनलाइन

  • किसी भी एक विकल्प को चुन लेने के बाद आपको खाता खोजे के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आपका नाम (रैयतधारी का नाम), खाता नंबर, खसरा संख्या दिखाई देंगे।
  • खसरा नंबर के आगे दिए अधिकार अभिलेख पर क्लिक करें।

बिहार लैंड रिकॉर्ड चेक ऑनलाइन प्रक्रिया

  • अब आपको खाते से सम्बंधित सभी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
  • आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल कर रख सकते है।

बिहार अपना खाता भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें ?

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ‘भू मानचित्र’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन हो जायेगा –bihar bhu naksha online- बिहार अपना खाता भू-नक्शा ऑनलाइन देखें
  • स्वयं को सबसे पहले public यूजर के रूप में पंजीकृत करें।
  • यहाँ आपको new user registration के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और प्राप्त otp दर्ज कर submit पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर होने के बाद आपको लॉगिन करना है। लॉगिन के लिए यूजर नाम और पासवर्ड डालें।
  • login के बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का डेशबोर्ड खुल जायेगा –बिहार भू  मानचित्र online check
  • अपना documents type ,office name ,district ,mauza आदि सेलेक्ट करें।
  • documents type में Map वाले विकल्प को चुनें। bihar bhu map online :बिहार भू मानचित्र /नक्शा ऑनलाइन देखें
  • अब search & view map पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके द्वारा चुने गए जिले और मौजे का मानचित्र /नक्शा (map) खुल जायेगा।
  • अब आप अपनी जमीन के नक़्शे से सम्बंधित जानकारी को यहाँ से देख सकते हैं।

भूमि का ब्यौरा ,खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें?

  1. सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर ‘जमाबंदी पंजी देखें’ पर क्लिक करें।

Bihar apna khaata online khatauni

  • नए पेज पर पूछी जानकारी भरें और सर्च पर क्लिक करें। –

Bihar land record online khatauni

  • क्लिक करते ही भूमि से सम्बंधित जानकारी आप यहाँ देख पाएंगे।

जमीन विवरण देखने के तरीके –

  • भूमि की डिटेल्स आप दिए गए तरीके से देख सकते है:
    • प्लाट नंबर से खोजे
    • समस्त पंजी 2 को नाम के अनुशार देखें
    • भाग बर्तमान
    • रैयत नाम से खोजे
    • खाता नंबर से खोजे
    • जमाबंदी संख्या से खोजे

bihar dakhil kharij Application Form pdf – यहाँ क्लिक करें

बिहार भूलेख मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

Bihar Apna Khata Portal में दी गयी सुविधाओं का लाभ ,लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से कही से भी बैठ के अपने कंप्यूटर अथवा मोबाइल द्वारा देख सकते है।

आप बिहार सरकार द्वारा तैयार bihar bhulekh मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके अपना भूमि सम्बंधित डाटा देख सकते हैं । ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस तरह है:

  • सबसे पहले आप ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाएं।
  • अब आप सर्च ऑप्शन में जाकर बिहार भूलेख को टाइप करें।

Bihar bhulekh app download

  • जिसके बाद आपको इसे INSTALL करना होगा।
  • अब आपके फ़ोन पर यह एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगी।

बिहार भूलेख मोबाइल ऐप डाउनलोड करने हेतु लिंक :- यहां क्लिक करें

बिहार भूलेख सम्बंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर,ईमेल ID एवं एड्रेस

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6215
ईमेल ID [email protected]
[email protected]
एड्रेस Revenue and Land Reform Dept.
Old Secretariat,
Bailey Road,
Patna – 8000015

Bihar Apna Khata सम्बंधित प्रश्न उत्तर

भूमि से सम्बंधित जानकारी कैसे देखी जा सकती है?

भूमि से सम्बंधित जानकारी देखने के लिए बिहार सरकार द्वारा बनाये गए बिहार अपना खाता पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की जानकारी को देख सकते है।

BIHAR भूमि का टैक्स का भुगतान किस तरह से किया जा सकता है?

बिहार भूमि टैक्स पेमेंट करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट bhulagan.bihar.gov.in पर जाना है जहाँ online payment के ऑप्शन पर क्लिक करना है। पूछी गयी जानकारी को भरें और अपनी जमीन से जुडी tax liability का विवरण देखें जिसके बाद आप ऑनलाइन टैक्स का भुगतान नेट बैंकिंग /क्रेडिट/डेबिट कार्ड से कर सकते है।

बिहार अपना खाता पोर्टल क्या है?

bihar अपना खाता पोर्टल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार अपना खाता पोर्टल की शुरूवात की गयी है। इसके माध्यम से राज्य में रहने वाला व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से अपनी जमीन से जुडी सभी जानकारी को जान सकता है।

bihar जमीन से जुडी शिकायत या जानकारी कैसे प्राप्त करें ?

जमीन से जुडी शिकायत और जानकरी पूछने के लिए आप बिहार सरकार की हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6215 पर कॉल कर सकते हैं।

जमाबंदी बिहार ऑनलाइन के माध्यम से नागरिकों क्या सुविधा मिली है ?

राज्य के नागरिक इस jamabandi Bihar Online के माध्यम से भू-अभिलेख से संबंधी सभी रिकॉर्डों को घर बैठे देख सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram