बिहार बकरी पालन योजना 2024, आवेदन, दस्तावेज़, लाभ | Bihar Bakri Palan Yojana

बिहार सरकार अपने राज्य में किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करती है। किसानों के लिए उनकी खेती के साथ -साथ पशुपालन से भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। गाय -भैंस, बकरी, मुर्गियों के पालन के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी गयी हैं जिनका लाभ स्थायी नागरिकों को उनकी पात्रतानुसार दिया जाता है। राज्य सरकार की जन कल्याण योजनाओं में से एक योजना Bihar Bakri Palan Yojana है।

बिहार बकरी पालन योजना, आवेदन, दस्तावेज़, लाभ | Bihar Bakri Palan Yojana
Bihar Bakri Palan Yojana

बकरी पालन का व्यवसाय आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है सरकार आपको इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करेगी। राज्य के युवा यदि अपना व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो वह Bihar सरकार की Bakri Palan Yojana 2024 में आवेदन कर बकरी पालन कर उनसे उत्पादित होने वाली वस्तुओं से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

इसे भी पढ़े :(पंजीकरण) कृषि इनपुट अनुदान योजना बिहार

बिहार बकरी पालन योजना

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा राज्य के पशुपालकों को बकरी पालन हेतु प्रत्साहित करने के लिए योजना को शुरू किया गया है। बिहार बकरी पालन योजना के माध्यम से राज्य में बकरियों से मिलने वाले उपयोगी वस्तुओं से उद्योग धंधों और खेती को लाभ पहुँचाया जा सकेगा। ऐसे सभी पशुपालक जो बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं वह Bihar Bakri Palan Yojana के तहत बकरी पालन हेतु मिलने वाली सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक लाभार्थी को बकरी पालन के लिए कुल लगत का 60 प्रतिशत अनुदान बिहार राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा। Bihar Goat Farming Scheme में आवेदन करने पर राज्य के नागरिकों को बकरी फॉर्म खोलने हेतु सरकार द्वारा 10 बकरी +1 बकरा, 20 बकरी+1 बकरा, 40 बकरी +1 बकरा के आधार पर 2.45 लाख रुपए की सब्सिडी /अनुदान प्रदान किया जायेगा।

Key Points of Bihar Bakri Palan Yojana

योजना का नामबकरी पालन योजना
सम्बंधित राज्यबिहार
विभागपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
(animal & fisheries resources)
लाभार्थीराज्य के बेरोजगार युवा जो पशुपालन करना चाहते हैं
उद्देश्यराज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना पशुपालन में रोजगार के अवसर प्रदान करना
सब्सिडी लाभकुल लगत का 60 प्रतिशत
आधिकारिक वेबसाइटstate.bihar.gov.in
पशुपालन निदेशक कांटेक्ट नंबरश्री विजय प्रकाश मीणा -0612-2215962

बिहार बकरी पालन योजना का उद्देश्य (Objective of Bihar Goat Farming Scheme)

बिहार राज्य सरकार की बकरी पालन योजना का उद्देश्य राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना और नागरिकों की आय के अतिरिक्त साधन मुहैया कराना है। पशुपालकों के जीवन- यापन की समुचित व्यवस्था करना है और युवाओं को बकरी पालन योजना में आवेदन करने पर सब्सिडी प्रदान करना है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राज्य में गरीब और अनुसूचित जाति /जनजाति के लोगों को बकरी पालन योजना (Goat Farming Scheme) के तहत बकरी पालन के लिए कुल लागत का 60 प्रतिशत और सामान्य जाति के नागरिकों को 50 प्रतिशत तक की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। राज्य के ऐसे सभी नागरिक जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और अतिरिक्त लाभ लेना चाहते हैं वह बकरी पालन योजना में आवेदन के लिए बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े : बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Bihar Bakri Palan Yojana Benefit (लाभ)

Goat Farming Scheme द्वारा बिहार राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिकों और किसानों को कई लाभ प्रदान किये जाते हैं। बिहार बकरी योजना में आवेदन करने पर नागरिकों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाते हैं –

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार नागरिकों को पशुपालन व्यवसाय में लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • पात्र नागरिकों को बकरी पालन के लिए आवेदन करने पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • राज्य में Goat Farming के तहत सामान्य वर्ग के आवेदकों को Bihar Bakri Palan Yojana के माध्यम से 50 % तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • पात्र नागरिकों को इस स्कीम के माध्यम से दो किस्तों में ऋण प्रदान किया जायेगा।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को योजना के माध्यम से 60 प्रतिशत तक की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
  • पात्र लाभार्थी बकरी पालन (Goat Farming) योजना के माध्यम से लाभार्थी को 2.45 लाख रुपए तक की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
  • बिहार सरकार बकरी पालन स्कीम के माध्यम से बकरी फार्म चलाने के लिए 5 साल तक की सब्सिडी प्रदान करती है।
  • किसान और बेरोजगार युवा Bakri Palan Yojana के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।
  • स्कीम के माध्यम से मिलने वाली सब्सिडी की राशि को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा।
  • बकरी पालन व्यवसाय हेतु योजना के माध्यम से आवेदकों को अच्छी नस्लों के बकरे- बकरियां प्रदान की जाएँगी।

Documents for Bihar Bakri Palan scheme (आवश्यक दस्तावेज) 

जाति प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर 
आधार कार्ड जमीनी/भूमि से जुड़े सभी जरुरी दस्तावेज 
स्थायी प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो 
बैंक खाता विवरण बकरी पालन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

बिहार छत पर बागवानी योजना

बिहार बकरी पालन योजना के लिए जरुरी पात्रता और नियम (Eligibility & Rules)

Goat Farming Scheme में आवेदन से पूर्व आपको कुछ पात्रता (eligibility) शर्तों को पूरा करना होगा। बिहार बकरी पालन योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को आपको पूरा करना होगा –

  • बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको बिहार का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदनकर्ता के पास 1800 से 3600 वर्गफीट की जमीन का होना आवश्यक है।
  • व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • पशुपालक और किसान बकरी पालन योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास 20 बकरी और कम से कम एक बकरा होना चाहिए।
  • बिहार राज्य के सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति और जनजाति के बेरोजगार नागरिक भी इसमें आवेदन के लिए पात्र होंगें।

बिहार बकरी फार्म खोलने हेतु मिलने वाली अनुदान राशि

राज्य सरकार इच्छुक उम्मीदवारों को बकरी पालन योजना के तहत बकरी फॉर्म खोलने के लिए अनुदान राशि प्रदान करती है। Goat Farming Scheme में मिलने वाली सब्सिडी राशि इस प्रकार है –

उम्मीदवार श्रेणीबकरी फार्म की क्षमता  
(Goat Farm Capacity)
अनुमानित लागत राशि
(Estimated cost amount)
अनुदान
(Grant)
अधिकतम अनुदान की राशि
(Maximum grant amount)
सामान्य जाति20 बकरी+1 बकरा
40 बकरी+2 बकरा
2 लाख रुपए 4 लाख रुपए तक50%  1 लाख रुपए से 2 लाख रुपए तक
अनुसूचित जाति    20 बकरी+1 बकरा
40 बकरी+1 बकरा
2 लाख रुपए से 4 लाख रुपए तक60%1 लाख रुपए से 2 लाख रुपए तक
अनुसूचित जनजाति    20 बकरी+1 बकरा
40 बकरी+1 बकरा
2 लाख रुपए से 4 लाख रुपए तक60%1 लाख रुपए से 2 लाख रुपए तक

Bihar Goat Farm land and amount details list

उम्मीदवारों को बिहार बकरी पालन योजना के तहत मिलने वाले ऋण राशि और बकरी फार्म के लिए आवश्यक जमीन और लागत का विवरण नीचे सूची में दिया गया है –

श्रेणी
(Category)
बकरी फार्म की क्षमता 
(Goat Farm Capacity) 
आवेदक की स्वयं लागत
(Applicant’s own cost)
बैंक ऋण
(Bank loan)
भूमि की आवश्यकता
(land requirement)
सामान्य जाति    20 बकरी+1 बकरा
40 बकरी+2 बकरा
48,000 रुपए 96,000 रुपए20,000 रुपए 40,000 रुपए1800 वर्ग मीटर
3600 वर्ग मीटर    
अनुसूचित जाति    20 बकरी+1 बकरा
40 बकरी+1 बकरा
48,000 रुपए 96,000  रुपए20,000 रुपए 40,000 रुपए1800 वर्ग मीटर 3600 वर्ग मीटर  
अनुसूचित जनजाति    20 बकरी+1 बकरा
40 बकरी+1 बकरा
60,000 रुपए 1,20,000 रुपए20,000 रुपए 40,000 रुपए1800 वर्ग मीटर 3600 वर्ग मीटर    

Bihar Bakri Palan Yojana में आवेदन कैसे करें ?

यदि आप भी बिहार के स्थायी निवासी हैं और Bihar Bakri Palan Yojana में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • बिहार बकरी पालन स्कीम में ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट state.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर जाते हैं आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • अब आपको वेबसाइट पर स्क्रीन को स्क्रोल करने पर नीचे की ओर आपको Departments सेक्शन में Agriculture & Allied के सेक्शन में जाना है।
  • अब आपको Animal & fisheries resources के ऑप्शन पर क्लिक करना है। –online apply process for bihar bakri palan
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज पर Animal & fisheries resources department का पेज खुलेगा।
  • आपको यहाँ से स्क्रीन को स्क्रोल करने पर नीचे की ओर latest news के सेक्शन पर जाना है।
  • अब आपको इस सेक्शन में ”समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत निजी क्षेत्र में goat farm की स्थापना पर अनुदान की योजना ” के ऑप्शन पर क्लीक करना होगा –online apply for bihar bakri palan yojana
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा यहाँ आपको बकरी पालन योजना में आवेदन हेतु एक फॉर्म दिखाई देगा।
  • आपको यहाँ से फॉर्म में पूछी गयी जानकारियों को भरना है।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आपको सभी जानकारियों को भरने और दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • सबमिट करते ही अब आपका आवेदन पूरा हो जायेगा। इस प्रकार से आप Bakri Palan Yojana में online apply कर सकेंगे।
  • लाभार्थियों का चयन जिला पशुपालक पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा

Bihar Bakri Palan Yojana application form pdf online

Bihar Bakri Palan Yojana से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

बिहार सरकार की बकरी पालन योजना क्या है ?

बकरी पालन योजना बिहार सरकार की पशुपालन से सम्बंधित एक योजना है जिसके माध्यम से राज्य के पशुपालकों या किसान, युवा बेरोजगारों को बकरी पालन के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है।

बकरी फार्म खोलने के लिए बिहार सरकार द्वारा कितनी सब्सिडी दी जाती है ?

bihar state government द्वारा बकरी फॉर्म खोलने के लिए बिहार सरकार 10 बकरी +1 बकरा, 20 बकरी+1 बकरा, 40 बकरी +1 बकरा के अनुसार 2.45 लाख रुपए तक की अनुदान राशि प्रदान कर रही है।

Goat Farming Scheme का लाभ किसे मिलेगा ?

बिहार सरकार की Goat Farming yojana का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासी ले सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और जिनके पास 1800 से 3600 वर्ग फीट की जमीन उपलब्ध हो।

सामान्य जाति के नागरिकों को 20 बकरी+1 बकरा और 40 बकरी+2 बकरा पर कितने का ऋण मिलता है ?

ऐसे नागरिक जो सामान्य जाति से हो और जिनके पास 20 बकरी+1 बकरा, 40 बकरी+2 बकरा है उन्हें बैंक द्वारा 20 से 40 हजार तक का लोन बकरी पालन योजना के तहत दिया जायेगा।

अनुसूचित जाति और जनजाति को Bihar Bakri Palan scheme में कितने का ऋण मिलता है ?

Bihar Bakri Palan scheme के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति को 20 बकरी+1 बकरा और 40 बकरी+1 बकरा पर 20 से 40 हजार तक का लोन दिया जाता है।

बिहार गॉट फार्मिंग स्कीम का लाभ लेने के लिए कितनी बकरी या बकरा होना चाहिए ?

यदि आप भी बकरी पालन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 20 बकरी और 1 बकरा होना चाहिए।

बकरी फार्म योजना की अनुदान राशि कैसे प्राप्त होगी ?

आपको बिहार सरकार की बकरी पालन योजना में आवेदन करने पर अनुदान राशि DBT के माध्यम से दी जाती है।

Leave a Comment