हमारे देश की राज्य सरकार और केंद्र सरकार राज्य के नागरिकों का कल्याण करने के लिए नई-नई योजनाओं को आंरभ करती है। ऐसे ही मध्यप्रदेश की सरकार ने राज्य के शिक्षित युवा को रोजगार देने के लिए आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश को आरंभ किया है।
इस योजना के तहत राज्य के शिक्षित नागरिक को अच्छा रोजगार देने के लिए पशुपालन कार्य करने के लिए बैंक द्वारा लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
MP मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत राज्य के कमजोर युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार 10 लाख से 2 करोड़ तक का लोन देगी। राज्य के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना में आवेदन कर सकते है।
जिससे वह अपने कार्य की नींव रख सकें। और अच्छी आय प्राप्त कर सकें। यदि आप भी मध्यप्रदेश राज्य के शिक्षित नागरिक है तो इस योजना का लाभ ले सकते है।
तो आइये जानते है आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश क्या है? योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़े।
Table of Contents
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश 2023
मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का शुभारंभ हुआ है। इस योजना के माध्यम से राज्य के शिक्षित युवाओं को पशुपालन रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख तक का लोन प्रदान किया जायेगा।
राज्य के शिक्षित युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए और स्वरोजगार शुरू करने के लिए पशुपालन के प्रति प्रोत्साहित किया जायेगा। स्वरोजगार आरंभ करने से नागरिक की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी।
वर्तमान समय में दुग्ध उत्पादन की मांग बढ़ गई है। इस क्षेत्र में कार्य करने से बेरोजगारी कम होगी और दूध उत्पादन में वृद्धि होगी। इसी प्रकार से राज्य के युवाओं को स्वरोजगार करने और उन्हें रोजगार का अवसर देने के लिए सरकार 50 हजार से 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध करवाएगी।
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana MP Overview
आर्टिकल का नाम | आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के शिक्षित नागरिक |
योजना का प्रारंभ | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
लाभ | पशुपालन कार्य करने के लिए 10 लाख रुपए लोन |
उद्देश्य | राज्य के युवाओं को लोन के माध्यम से आर्थिक सहायता देना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित युवाओं को दुग्ध उत्पादन के प्रति आकर्षित करके उन्हें रोजगार प्रदान करना। राज्य में बेरोजगारी को कम करने के लिए लोगों को पशुपालन के लिए जागरूप करना और छोटे-बड़े उद्योग में किसानों को लाभ प्रदान करना।
ऐसा करने से उनकी आय में वृद्धि होगी। इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य में बढ़ रही जनसंख्या को रोजगार से जोड़कर रखने के लिए पशुपालन का कार्य करने के लिए बैंक द्वारा 10 लाख तक का लोन दिया जायेगा। जिससे वह खुद का रोजगार शुरू कर सकते है। स्वरोजगार करने से वह आत्मनिर्भर बन जाएंगे।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के लाभ
- आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत राज्य के शिक्षित बेरोजगार नागरिकों को रोजगार करने का अवसर दिया जायेगा। जिससे वह खुद के दम पे स्वरोजगार शुरू करने में सक्षम हो जायेगे।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने पर युवाओं को पशुपालन का कार्य करने के लिए 10 लाख तक का लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।
- योजना की सहायता से राज्य में पशु उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि होगी।
- MP राज्य में अधिक जनसंख्या होने से रोजगार का स्तर नीचे गिर रहा है। जिसे बढ़ाने के लिए ये योजना कारगर साबित होगी।
- योजना की मदद से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सामान्य वर्ग के युवाओं को 1.50 लाख रुपए और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को 2 लाख रुपए तक की अनुदान राशि माफ़ है।
- पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में शुरू हुए योजना का संचालन करने के लिए अभी तक साढ़े सात हजार पशुपालकों को 95 करोड़ रुपए का अनुदान प्राप्त हो चुका है।
- राज्य के शिक्षित युवाओं का विकास करने के लिए नए-नए अवसर दिए जाएंगे।
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana MP के लिए योग्यता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को मध्यप्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- राज्य के जिन युवाओं के पास 1 एकड़ जमीन है वही इस योजना में आवेदन कर सकते है।
- योजना का लाभ लेने के लिए युवा के पास 5 से अधिक पशु होने अनिवार्य है।
- लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी वर्ग के नागरिक आवेदन कर सकते है।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश आवश्यक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- युवा का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- मोबाइल नंबर
- जमीन से सम्बंधित दस्तावेज
- बैंक खाता वितरण
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana MP में आवेदन ऐसे करें
- सबसे पहले आवेदक को अपने जिले के पशुपालन विभाग/पशु चिकित्सा अधिकारी/ पशु औषधालय के प्रभारी/ उपसंचालक पशु चिकित्सा के विभाग में जाना है।
- किसी भी एक विभाग में जाकर आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का आवेदन फॉर्म ले लेना है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद पूछी गई सभी जानकारी को फॉर्म में भर देना है। इसके बाद मांगे गए दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच कर लेना है।
- सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद फॉर्म को कार्यालय में जमा कर देना है।
- इस प्रकार से आपका आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में सफलतापूर्वक आवेदन हो जायेगा।
आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना PDF File
इस योजना का लाभ लेने के लिए ऊपर बताएं गए कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा आप आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का PDF Download करके आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर सकते है।
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana से सम्बंधित सवाल-
इस योजना का आरंभ मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 1 जुलाई 2016 को को इसकी शुरुआत हुई थी।
इस योजना के माध्यम से राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं का कल्याण करने के लिए पशुपालन उत्पादन करने के लिए सरकार द्वारा 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध करवाया जायेगा। ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी दर को कम करना और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करना है।
इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य के सभी वर्ग जिनके पास कम-से-कम 5 या उससे अधिक पशु हो उन्हें ही सरकार द्वारा लोन उपलब्ध करवाया जायेगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।