यूएनडीपी (UNDP Full Form In Hindi) का फुल फॉर्म क्या है? | यहाँ जानिए पूरी जानकारी

यूएनडीपी क्या है:- किसी भी देश का विकास तभी संभव हो सकेगा जब उस देश की आर्थिक ,सामाजिक और राजनीतिक स्थिति में सुधार होगा। मानव विकास ही किसी देश के विकास की पहली सीढ़ी है। विश्व में कई ऐसे देश हैं जिनके द्वारा समूह निर्माण कर विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निपटान और उसके निदान हेतु कई नीतियों को अमल में लाया जाता है। आज हम ऐसे ही टॉपिक पर बात करने जा रहे हैं जिसका कार्य गरीबी कम करने और आधारभूत ढांचे के निर्माण और विकास को बढ़ावा देना है।

G-20 Summit: क्या है ? जी 20 शिखर सम्मेलन

UNDP क्या है
UNDP Full Form In Hindi

क्या आपने यूएनडीपी का नाम सुना है यदि नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको यूएनडीपी क्या है? इसके बारे में जानकारी देंगे। साथ ही साथ आपको (UNDP Full Form In Hindi) का फुल फॉर्म क्या है? यह भी जानने को मिलेगा। साथ ही साथ UNDP क्या कार्य करता है आप जान सकेंगे। तो चलिए जानते हैं यूएनडीपी के बारे में पूरी जानकारी।

यूएनडीपी क्या है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

UNDP को साल 1965 में स्थापित किया गया था। इस संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम को EPTA यानी Expanded Programme of Technical Assistance और 1958 में स्पेशल फण्ड को विलय कर की गयी थी। EPTA की स्थापना 1949 में विकासशील देशों को आर्थिक और राजनीतिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए की गयी थी। UNDP 170 से अधिक देशों में काम करता है।

भारत का संविधान कब लागू हुआ?

Key Highlights of UNDP Full Form In Hindi

आर्टिकल का नामयूएनडीपी (UNDP Full Form In Hindi)
UNDP की स्थपना /गठन22 नवंबर 1965
यूएनडीपी का पूरा नामसंयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
(United Nations Development Programme)
श्रेणीअंतरास्ट्रीय संगठन
उद्देश्यलगभग 170 देशों की गरीबी ख़त्म करने और
आर्थिक विकास में अपना योगदान देना
UNDP मुख्यालयन्यूयार्क शहर
वेबसाइटundp.org (यूएनडीपी ओआरजी)

United Nations Development ProgrameUNDP का उद्देश्य

United Nations Development Programe अंतराष्ट्रीय विकास के लिए यह एक प्रमुख एजेंसी है। इसका कार्य विश्व के लगभग सभी देशों और उनके क्षेत्रों में गरीबी और असामनता में कमी लाना है। UNDP द्वारा सभी देशों के विकास के लिए उचित प्रयास किये जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का उद्देश्य सभी देशों की नीतियों, उनके नेतृत्व कौशल और क्षमताओं को का विकास करना और उन्हें उनके लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक सहायता प्रदान करना है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसका मुख्य लक्ष्य गरीबी उन्मूलन ,क़ानूनी शासन और संस्थानों का निर्माण तथा लोकतान्त्रिक शासन के निर्माण में अपनी भागीदारी देना है। जिससे लोगों के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाया जा सके।

G-7 Kya Hai – जी-7 की स्थापना कब हुई

यूएनडीपी के क्षेत्र

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा तीन क्षेत्रों को विशेष रूप से टारगेट किया जाता है – 

  • सतत विकास
  • लोकतांत्रिक शासन और शांति निर्माण
  • जलवायु और आपदा

यूएनडीपी का इतिहास

  • साल 1949 में बनाए गए तकनीकी सहायता के संयुक्त राष्ट्र विस्तारित कार्यक्रम EPTA और 1958 में गठित संयुक्त राष्ट्र विशेष कोष दोनों को मर्ज कर यूएनडीपी को बनाया गया था। इसे साल 1966 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया।

भारत में UNDP का कार्य

  • साल 1951 से United Nations Development Programe यानी UNDP ने भारत में मानव विकास के लिए कई क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। लोकतान्त्रिक शासन ,गरीबी उन्मूलन ,पर्यावरण प्रबंधन हर क्षेत्र में UNDP ने भारत में काम किया है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा किये जाने वाले कार्य

  • सतत विकास
  • मानव विकास
  • विकास चुनौतियों का समाधान
  • रणनीति अगुवाई

UNDP के सतत विकास लक्ष्य क्या है ?

  • 2030 तक सभी देशों में शांति और समृद्धि क़याम करना।
  • गरीबी कम करना-2030 तक गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे पुरुषों ,महिलाओं और बच्चों के अनुपात को कम करना है। और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक संसाधनों के अवसर देना और उन्हें आधारभूत सेवाओं का लाभ प्रदान करना है।
  • भुखमरी कम करना -2030 तक सभी प्रकार की भुखमरी और कुपोषण को समाप्त करना।
  • रोजगार –2030 तक कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर तैयार करना।
  • विकसित और विकासशील देशों में कृषि उत्पादन क्षमता का विकास ,कृषि अनुसन्धान और सेवाओं का विकास आदि।
  • अच्छा स्वस्थ्य – 2030 तक मातृ मृत्यु दर को प्रति 100,000 जीवित जन्मों पर 70 से कम करना करने के साथ साथ नए जन्मे बच्चे (नवजात शिशु) और 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मौत को समाप्त करना।
  • 2030 तक कई गंभीर बिमारियों जैसे एड्स ,मलेरिया ,तपेदिक अन्य रोग को समाप्त करना।
  • शिक्षा -2030 तक सभी लड़के और लड़कियों को मुक्त और गुणवत्ता युक्त प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कराना।,सभी बच्चों की प्रारम्भिक शिक्षा तक पहुंच।
  • युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा कौशल प्राप्त युवाओं को तकनीकी और कौशल के क्षेत्र में नौकरियों के अवसर में वृद्धि करना।
  • UNDP द्वारा लैंगिक समानता को मुख्य रूप से लक्षित किया गया है। जिसका लक्ष्य हर क्षेत्र में महिलाओं को सभी प्रकार के भेदभाव से मुक्ति प्रदान करना है।
  • सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा और शोषण को समाप्त करना।
  • सभी प्रकार की महिलाओं के प्रति फैली कुप्रथाओं का अंत करना आदि।

यूएनडीपी (UNDP Full Form in Hindi) से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

UNDP का पूरा नाम क्या है ?

यूएनडीपी का पूरा नाम United Nations Development Programme है जिसे हिंदी में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम कहा जाता है।

United Nations Development Programe की स्थापना कब की गयी थी ?

22 नवंबर 1965 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की स्थापना की गयी थी।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यानी UNDP का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

UNDP-United Nations Development Programe का मुख्यालय न्यूयार्क शहर में है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

undp.org (यूएनडीपी ओआरजी) UNDPकी अधिकारिक वेबसाइट है।

यूएनडीपी का उद्देश्य क्या है ?

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का उद्देश्य लगभग 170 देशों की गरीबी ख़त्म करने तथा उनका आर्थिक विकास करने में अपना योगदान देना है।

EPTA का पूरा नाम क्या है ?

EPTA का पूरा नाम तकनीकी सहायता के संयुक्त राष्ट्र विस्तारित कार्यक्रम है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा किन किन क्षेत्रों को टारगेट किया गया है?

यूएनडीपी (United Nations Development Program) द्वारा तीन क्षेत्रों को विशेष रूप से टारगेट किया जाता है जो इस प्रकार से हैं -सतत विकास ,लोकतांत्रिक शासन और शांति निर्माण ,जलवायु और आपदा।

Leave a Comment