G-20 Summit: क्या है ? जी 20 शिखर सम्मेलन – मुख्यालय | सदस्य देश की सूची

G-20 Summit सम्मलेन में विभिन्न विकसित और विकासशील देशों के बीच आर्थिक संकट, आतंकवाद , मानव तस्करी जैसे कई प्रमुख मुद्दों को लेकर चर्चा की जाती है।

इतना ही नहीं जी-20 सम्मेलन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सहयोग पर भी विचार विमर्श किया जाता है। जी-20 Summit क्या है? हम आपको आपने आर्टिकल के माध्यम के बतायेंगे।

इसी प्रकार से दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह बनाया गया है जिसे G-7 के नाम से जाना जाता हैं, ये सभी देश G-20 का हिस्सा हैं।

इनका लक्ष्य सुरक्षा नीति, मानवाधिकारों की रक्षा, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा आदि होता है जिसके लिए हर साल बैठक आयोजित की जाती है।

G-20 Summit: क्या है ? जी 20 शिखर सम्मेलन - मुख्यालय | सदस्य देश की सूची

आपने कई बार G-20 Summit के बारे में सुना होगा। क्या आप जानते हैं G-20 kya hai? जी-20 सम्मलेन का मुख्यालय कहाँ है और कौन-कौन से देश इसके सदस्य हैं। G-20 का क्या मतलब होता है? और इसके सदस्य देश की सूची सभी को आज इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान सकेंगे। तो चलिए जानते हैं G-20 Summit के बारे में विस्तार से।

G-20 Summit क्या है ?

सबसे पहले तो आपको यह जान लेना आवश्यक है की जी -20 क्या होता है। G20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी कहा जाता है। यह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था का एक मंच है। इसमें 20 देश शामिल हैं।

इन देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए और यूरोपीय संघ (EU) भी है।

G-20 की स्थापना

G-20 को 20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स के एक ग्रुप के रूप में भी जाना जाता है। G-20 की स्थापना 25 1999 में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में की गयी थी।

पहला शिखर सम्मलेन को 14-15 नवंबर 2008 में आयोजित किया गया था। इस सम्मलेन को एशिया में आये वित्तीय संकट के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा शुरू किया गया था।

हर साल G-20 शिकार सम्मलेन का आयोजन किया जाता है। जी -20 के अध्यक्ष द्वारा हर साल कई गेस्ट कंट्री को इस बैठक में आमंत्रित करते हैं। 2008 के बाद से शिखर सम्मेलनों की कई बैठकों को आयोजित किया जा चुका है।

जी-20 के सदस्य देश की सूची (list of G-20 member countries)

  1. रूस
  2. सऊदी अरब
  3. दक्षिण अफ्रीका
  4. कनाडा
  5. चीन
  6. फ्रांस
  7. जर्मनी
  8. भारत
  9. इंडोनेशिया
  10. इटली
  11. जापान
  12. कोरिया गणराज्य
  13. मैक्सिको
  14. अर्जेंटीना
  15. ऑस्ट्रेलिया
  16. ब्राजील
  17. तुर्की
  18. यूनाइटेड किंगडम
  19. संयुक्त राज्य अमेरिका
  20. यूरोपीय संघ

आपको बता दें की G-20 समूह या ग्रुप का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। ऊपर दिए गए सूची में शामिल सभी देश G-20 के पूर्ण रूप से सदस्य देश है | G-20 की अध्यक्षता किस देश को दी जाएगी यह हर साल तय कर लिया जाता है।

G-20 शिखर सम्मलेन सूची

देश शहर तिथि
 संयुक्त राज्य अमेरिकावाशिंगटन डी सी4–15 नवंबर 2008
 यूनाइटेड किंगडमलंडन2 अप्रैल 2009
 संयुक्त राज्य अमेरिकापिट्सबर्ग24-25 सितंबर 2009
 कनाडाटोरंटो26–27 जून 2010
 दक्षिण कोरियासियोल11–12 नवंबर 2010
 फ्रांसकान3-4 नवंबर 2011
 मैक्सिकोसैन जोस डेल काबो, लॉस काबोस18-19 जून 2012
 रूससेंट पीटर्सबर्ग5-6 सितंबर 2013
 ऑस्ट्रेलियाब्रिस्बेन15-16 नवंबर 2014
 तुर्कीसेरिक, अंताल्या15-16 नवंबर 2015
 चीनहांगझोऊ4-5 सितंबर 2016
 जर्मनीहैम्बर्ग7-8 जुलाई 2017
 अर्जेंटीनाब्यूनस आयर्स30 नवंबर – 1 दिसंबर 2018
 जापानओसाका28–29 जून 2019
 सऊदी अरबरियाद21–22 नवंबर 2020
 इटलीबारी2021
 भारत नई दिल्ली9 -10 सितम्बर 2023

संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी सी में 4–15 नवंबर 2008 को शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया था। भारत द्वारा 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा।

G-20 में इन वर्कस्ट्रीम को किया गया है शामिल

वर्तमान में G20 में 8 वर्कस्ट्रीम को शामिल किया गया है। इस स्ट्रीम में इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग, ग्लोबल मैक्रोइकॉनॉमिक पॉलिसी, इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर, फाइनेंशियल इंक्लूजन, सस्टेनेबल फाइनेंस, हेल्थ फाइनेंस, इंटरनेशनल टैक्सेशन, फाइनेंशियल सेक्टर रिफॉर्म्स, फाइनेंस ट्रैक, शेरपा ट्रैक को शामिल किया गया है।

जी-20 शिखर सम्मेलन का मुख्यालय

जी 20 शिखर सम्मेलन में 20 देश प्रमुख रूप से सम्मिलित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की जी 20 शिखर सम्मेलन का कोई मुख्यालय नहीं है क्यूंकि हर साल इस सम्मलेन का आयोजन अलग-अलग देशों में होता है।

इन सम्मेलनों में अन्य देशों को भी गेस्ट कंट्री के रूप में सम्मिलित किया जाता है। हर साल स्पेन को छोड़ कर ,ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी के अतिथि में आसियान देश के अध्यक्ष, दो अफ़्रीकी देश और एक देश या इससे अधिक देशों को G-20 के अध्यक्ष द्वारा आमंत्रित किया जाता है।

G20 की कार्य प्रणाली

  • जी-20 का कोई अपना स्थायी मुख्यालय नहीं है।
  • Group of twenty (G20) की पहली बैठक दिसंबर 1999 में बर्लिन में हुई थी।
  • बीस देशों का समूह यानी जी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन, संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और विश्व व्यापार संगठन, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, वित्तीय स्थिरता बोर्ड के साथ मिलकर कार्य करता है।
  • G-20 समूह देशों का ग्लोबल जीडीपी में 85 प्रतिशत तक का योगदान है।
  • ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
  • इसका सचिवालय हर साल जी-20 ग्रुप को होस्ट करने वाले या इस समूह की अध्यक्षता करने वाले देशों के बीच रोटेट किया जाता है।
  • G-20 सदस्यों को 5 भागों में विभाजित किया गया है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्की जैसे देश समूह 2 में शामिल किये गए है।
  • G-20 की एक विशेषता ट्रोइका बैठक है। इस बैठक में पिछले साल, वर्तमान साल और आने वाले साल में जिन भी देशों द्वारा जी-20 की अध्यक्षता की जाती है वह शामिल होते हैं। ट्रोइका बैठक में वर्तमान में इटली, इंडोनेशिया और भारत को शामिल किया गया है।

G-20 Summit से सम्बंधित सवालों के जवाब

G-20 का मुख्यालय या सचिवालय कहाँ है ?

जी-20 का मुख्यालय या इसका सचिवालय नहीं है। इस समूह के सदस्य देशों में हर साल बारी- बारी से सम्मलेन को आयोजित किया जाता है। इसका स्थायी मुख्यालय नहीं है।

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व कौन करता है ?

जी-20 (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद् (EC) के अध्यक्ष द्वारा या यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया जाता है।

विश्व की लगभग कितनी जनसँख्या जी-20 देशों में निवास करती है ?

दुनिया की लगभग दो तिहाई जनसंख्या जी-20 (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) देशों में निवास करती है।

G-20 में किन किन देशों को शामिल किया गया है ?

G-20 में अर्जेटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया ,इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, द अफ्रीका, द कोरिया, टर्की, ब्रिटेन व अमरीका और यूरोपीय संघ शामिल है।

12 वें जी -20 शिखर सम्मलेन का आयोजन कब किया गया था ?

7-8 जुलाई 2017 को हैैैम्बर्ग, जर्मनी में चान्सलर एन्जेला मर्केल की अध्यक्षता में 12 वें जी -20 शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया था।

जी-20 की शुरुआत कब हुई ?

साल 1999 में G-20 की पहली बैठक दिसंबर 1999 में बर्लिन में हुई थी।

G-20 कितने देशों का समूह है ?

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी 20 देशों का समूह है। जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल किया गया है।

अमेरिका में जी-20 का पहला शिखर सम्मलेन कब आयोजित किया गया था ?

साल 2008 ,14 -15 नवम्बर में वाशिंगटन, अमेरिका में जी-20 का पहला शिखर सम्मलेन आयोजित किया गया था।

Leave a Comment

Join Telegram