आज भारत में WWE देखने वाला एक बहुत बड़ा वर्ग है। इसकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। अगर आप WWE नहीं भी देखते तब भी आप ने इसका नाम तो अवश्य ही सुना होगा। साथ ही इसमें खेलने वाले रेसलर्स के नाम भी सुने ही होंगे। एक समय था जब इस खेल में विभिन्न देशों के खिलाडियों के बीच एक भारतीय रेसलर द ग्रेट खली का नाम बहुत चर्चित हुआ था। जिसके बाद भारत में इस खेल के प्रति रूचि और बढ़ गयी थी। इस के बाद अब एक और भारतीय नाम इस खेल में उभरा है जिसे वीर महान / Veer Mahan के नाम से जाना जा रहा है। आइये इस लेख में आज आप को इसी शख्सियत के बारे में बताते हैं।

वीर महान जीवन परिचय
वीर महान / Veer Mahan का असली नाम रिंकू सिंह है। वीर महान उर्फ़ रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे, गोपीगंज में हुआ है। जिन्होंने हाल ही में WWE रॉ में डेब्यू किया है। बता दें की वीर महान एक भारतीय पहलवान के साथ साथ अमेरिका के बेसबॉल खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं। इनका जन्म 8 अगस्त 1988 को उत्तर प्रदेश के गोपीगंज में हुआ था। इन वक्त वीर उर्फ़ रिंकू सिंह की आयु कुल 33 वर्ष है।
वीर महान प्रोफेशनल बेसबाल खेलने वाले पहले भारतीय व्यक्ति भी हैं। मेजर लीग बेसबाल (एमएलबी) टीम, पिट्सबर्ग पाइरेट्स द्वारा वीर को साइन किए जाने के बाद इनका नाम चर्चा में आया था। इसके बाद उनके WWE के Raw मैच में रे मिस्टेरिओ के खिलाफ कॉम्पिटिटिव मैच में डेब्यू करने के बाद काफी प्रशंसा मिली है।
योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय, उम्र
पूरा नाम | रिंकू सिंह राजपूत |
निकनेम | वीर महान |
प्रोफेशन | डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE Wrestler) , बेसबॉल प्लेयर , जूनियर जैबलिन थ्रोअर |
जन्म तिथि | 8 अगस्त 1988 |
वर्तमान आयु | 33 वर्ष |
स्थान | गोपीगंज, भदोही ,उत्तर प्रदेश, भारत |
धर्म | हिंदू |
कॉलेज | गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ |
आँखों का रंग | भूरा |
हॉबी | कुश्ती, जिमिंग, दौड़ना |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
बालों का रंग | काला |
Veer Mahan Biography
वीर महान मूल रूप से उत्तर प्रदेश से हैं। इनके भरे पूरे परिवार में इनकी माता जी (स्वर्गीय ) , पिताजी और कुल 7 भाई बहिन थे। जिनमे से 3 बहने कर ये 4 भाई हैं। इनके पिता जी ट्रक ड्राइवर थे और अपने परिवार चलाते थे। एक इंटरव्यू के दौरान वीर बताते हैं की बचपन में उनका सपना आर्मी में जाने का था क्यूंकि उनके दो बड़े भाई आर्मी और बीएसएफ में हैं। जिन्हे देखकर वो भी आर्मी के लिए भर्ती में गए थे लेकिन उम्र कम होने की वजह से उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था। इसी बीच उन्हें मिलियन डॉलर आर्म के कम्पटीशन में भाग लिया और उसे जीतने के बाद वो अमेरिका चले गए। यहाँ से उनकी ज़िन्दगी बदल गयी।
वीर महान करियर
रिंकू सिंह (वीर महान) लखनऊ के एक स्पोर्ट कॉलेज में थे। उन्होंने बचपन में जूनियर जैबलिन थ्रोअर से शुरुआत की थी जिसमें वो राष्ट्रीय चैंपियन भी रहे थे। इसके बाद कॉलेज के दौरान उन्होंने मिलियन डॉलर आर्म में पार्टिसिपेट किया और उसे जीता। इसके बाद उनका सिलेक्शन मेजर लीग बेसबाल (एमएलबी) टीम, पिट्सबर्ग पाइरेट्स द्वारा साइन किया गया। और यहाँ से उनका पहले प्रोफेशनल बेसबाल खेलने वाले भारतीय के रूप में सफर शुरू हो गया। इस पर उनके ऊपर मिलियन डॉलर आर्म के नाम से एक फिल्म भी बनायी गयी है। जिसमे उनके भारत से लेकर अमेरिका तक के सफर के बारे में बताया गया है।
WWE में शुरुआत : रिंकू सिंह यानी वीर की WWE के साथ वर्ष 2018 में पेशेवर तौर पर जुड़े। बता दें की इसी साल उन्होंने बेसबॉल को भी अलविदा कह दिया था। शुरुआत में उन्होंने एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सौरव गुर्जर के साथ मिलकर एक टीम बनायी। इसका नाम द इंडस शेर रखा गया। जिसके बाद दोनों ने टीम के तौर पर WWE NXT में हिस्सा लिया। बताते चलें की इस समय रिंकू सिंह इसी नाम से जाने जाते थे। तब तक उन्हें वीर महान नाम नहीं मिला था।
कुछ समय बाद इनकी टीम में एक और सदस्य जुड़ा – जिंदर महाल। जिसके बाद रिंकू सिंह भी वीर के नाम से प्रचलित हो चुके थे। वीर, शॉकी और जिंदर से बनी टीम ने बहुत से मैचेस में हिस्सा लिया और लगातार 12 मुक़ाबले जीते। इसके बाद किन्ही कारणों के चलते वीर ने इस टीम से अलग होना सही समझा। और फिर वो स्वतंत्र रेसलर के तौर पर WWE रॉ से करार के तहत जुड़ गए। इसके बाद वो वीर महान के नाम से जाने जाने लगे।
हाल ही में 4 अप्रैल को वीर ने मुकाबले में रे और डोमिनिक मिस्ट्रियो की पिता-पुत्र की जोड़ी को जबरदस्त पटखनी दी। जिससे वो एक बार फिर काफी चर्चा में आ गए। इस मुकलबले की मीडिया पर भी खूब चर्चा रही और वेर ने काफी सुर्खियां बटोरी। लोग उन्हें अब अगले चैंपियन के रूप में देखने लगे हैं।
वेजीटेरियन हैं रिंकू सिंह
न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया की वो पूरी तरह से शाकाहारी बन चुके हैं। अब उनकी डाइट में शुद्ध शाकाहार और भारतीय डाइट है। वो दूध, दही, घी मक्खन आदि का सेवन करते हैं। उनका कहना है की उन्हें शाकाहार अपनाने के बाद से पहले से ज्यादा ऊर्जा महसूस होती है और आगे भी ऐसे ही रहेंगे। रिंकू सिंह ने कहा कि वो जो कुछ भी करते हैं, वो अपने फैंस, अपने देश और परिवार के लिए ही करते हैं। वही उनकी शुरू से प्राथमिकता है। यदि कोई कुछ और कहता है तो वो झूट बोल रहा है ।
लम्बाई : उनकी ऊंचाई 6 फ़ुट 4 इंच और वज़न 125 किलो है.
टीना डाबी जीवन परिचय, उम्र, शादी
125 किलो है जीवन परिचय से सम्बंधित प्रश्न
वीर महान का असली नाम रिंकू है और ये यूपी के निवासी हैं। WWE मैं ये बहुत पॉपुलर हैं।
वीर महान की जन्मतिथि 8 अगस्त 1988.
वीर महान की हाइट 6 फ़ुट 4 इंच है।
वीर महान का वजन 125 किलो है।