उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम 2023-2024 : आवेदन प्रक्रिया पात्रता और विशेषताएं जानिए

उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को मोटे अनाज के प्रति बढ़ावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम 2023-2024 की शुरुआत की है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को मिलेट्स यानी मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए किसानों की ओर अधिक जोर दिया जाएगा। विदेश में मोटे अनाज की मांग बढ़ती जा रही है और भारत देश में प्राचीन काल से भोजन में शामिल वाले विभिन्न व्यंजनों में मिलेट्स यानी मोटे अनाज का विशेष महत्व रहा है।

इसलिए वर्तमान समय में मोटे अनाज का उत्पादन करने और उसे बढ़ावा देने के लिए उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इस पोर्टल का लाभ राज्य के सभी किसानों और नागरिकों को दिया जाएगा।

उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम 2023-2024 : आवेदन प्रक्रिया पात्रता और विशेषताएं जानिए
Uttar Pradesh Millets Revival Program

तो आइये जानते है उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम 2023-2024 क्या है? और योजना में आवेदन कैसे करें। पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम 2023-2024

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम का संचालन हुआ है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले मोटे अनाज जैसे – ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदा और कुट्टू आदि अन्य मोटे अनाज को पुरे देश में बढ़ावा देकर किसान की आय में वृद्धि करना ही सरकार का उद्देश्य है।

दुनिया में मिलेट्स उत्पादक में भारत का प्रथम स्थान है। लेकिन वर्तमान समय में इस अनाज की कमी हो गई है। इस पोर्टल के माध्यम से लोगों के अंदर मोटे अनाज के प्रति जागरूपता को बढ़ाया जाएगा और छोटे किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सरकार ने मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम का संचालन करने के लिए 2023-2027 तक कृषि उत्पादन करने को मिलेट्स के बीज उत्पादन हेतु 4 लाख रुपए की सीड मनी प्रदान करेगी।

सरकार ने राज्य की किसानों को उनकी फसल का अधिक मुआवजा देने के लिए यूपी गेहूं खरीद को लॉन्च किया है किसान ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी फसल का अच्छा दाम प्राप्त कर सकता है।

Uttar Pradesh Millets Revival Program Overview

पोर्टल का नामउत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम
वर्ष2023-2024
लाभाथीराज्य के किसान
आवेदन पोर्टल तिथि26 जून, 2023 से एक सप्ताह तक के लिए खुला है
लाभमिलेट्स की खेती करने के लिए किसानों को नि:शुल्क बीज सुविधा
उद्देश्यमोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि, छोटे किसानों को आर्थिक सहायता देना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी

उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम के लिए पात्रता

  • इस पोर्टल के अंतर्गत केवल उत्तरप्रदेश राज्य के नागरिक आवेदन कर सकते है।
  • इस पोर्टल पर आवेदन करने वाले एफ.पी.ओ पंजीकृत हो और ग्रेडिंग में पास होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास कम से कम 2 साल पुराना कृषक उत्पादक संगठन होना चाहिए।
  • मोटे बीज का उत्पादन करने वाले किसान को फसल के बीज का उत्पादन और विवरण का अनुभव होना चाहिए।
  • राज्य में बीज विकास निगम के साथ एफ.ओ.यू किया होना जरुरी है।
  • एफ.ओ.यू में न्यूनतम 300 शेयरधारक और एक वर्ष का टन ओवर 10 लाख रुपए होना अनिवार्य है।
  • मोटे बीज का उत्पादन करने के लिए किसान के पास 20 हेक्टेयर जमीन में उत्पादन करने की योजना होनी चाहिए।
उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम 2023-2024 : आवेदन प्रक्रिया पात्रता और विशेषताएं जानिए
उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम 2023-2024

उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रक्रिया

राज्य के इक्छुक नागरिक जो मिलेट्स के बीज उत्पादन हेतु इक्छुक एफ.पी.ओ कृषि विभाग में पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, वे 26 जून से इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले व्यक्ति को पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज होने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल देना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को फॉर्म में भर लेना है और आवश्यकता के अनुसार अपने दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच कर लेना है।
  • इसके बाद सम्बंधित जनपदीय उप कृषि निर्देशक के कार्यालय में 3 दिन के अंदर फॉर्म और जरुरी दस्तावेज को जमा करवा लेना है।
  • आवेदक का कृषि निदेशक द्वारा एक परिक्षण लिया जायेगा।
  • सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले को अधिकतम 2 एफ.पी.औ के आवेदन को राज्य स्क्रीनिंग समिति को ऑनलाइन के माध्यम से भेज दिया जाएगा।
  • आवेदक का चयन होने के बाद उसके बैंक अकाउंट में 4 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
  • इस प्रकार से आपका उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम में आसानी से आवेदन हो जाएगा।

Uttar Pradesh Millets Revival Program के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में खेती, बीज उत्पादन, अनुसंधान, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा मिलेगा। जिससे राज्य में मोटे अनाज का उत्पादन स्तर बढ़ेगा।
  • किसानो को मोटे अनाज के प्रति प्रोत्साहित करने और उसका अधिक उत्पादन करने के लिए ज्वार, बाजरा, सांवा और कोदा आदि के बीजों का फ्री में विवरण किया जायेगा।
  • जिन किसानों का इस पोर्टल में चयन हो जायेगा उन्हें मिलेट्स के बीज का उत्पादन करने हेतु 4 लाख की सीड मनी प्रदान की जाएगी।
  • राज्य के सभी लोग मोटे अनाज का लाभ लें उसके लिए मिलेट्स स्टोर खोलने के लिए 20 लाख तक का अनुदान और मोबाइल आउटलेट का संचालन करने हेतु 10 लाख तक अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • राज्य में मिलेट्स प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना करने हेतु कृषक उत्पादन संगठनों तथा उद्यमिओं को लागत का 50% अधिकतम 47.50% लाख तक का अनुदान प्राप्त होगा।

Uttar Pradesh Millets Revival Program FAQs-

उत्तरप्रदेश मिलेट्स पुनरुद्वार कार्यक्रम क्या है?

ये एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके माध्यम से Up राज्य में किसानों को मिलेट्स/मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा और इस अनाज के अनेक विशेषताओ को बताने के लिए लोगों को जागरूप किया जाएगा।

मिलेट्स के अंतर्गत कौन-कौन से अनाज आते है?

मिलेट्स के अंतर्गत विभिन्न मोटे अनाज जैसे- ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कोदो, छोटी कंगनी, कंगनी बाजरा और कुटकी बाजरा आदि आते है।

मिलेट्स/मोटे अनाज के क्या लाभ है?

मोटे अनाज के अंतर्गत सभी प्रकार के तत्व भरपूर मात्रा में होते है। जैसे – कैल्सियम, आयरन, जिंक, विटामिन, पोटैशियम और फाइवर मौजूद होते है। जो मनुष्य और पशुओं के लिए बेहद लाभदायक है। प्रतिदिन इनका सेवन करने से बीमारियां नहीं होती है। इंसान स्वस्थ रहता है।

Uttar Pradesh Millets Revival Program में आवेदन कब से शुरू होंगे?

राज्य के सभी किसान इस पोर्टल के अंतर्गत 26 जून, 2023 से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए पोर्टल की सुविधा एक सप्ताह तक खुली रहेगी। सरकार ने सभी किसानो को इस पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Comment