Madarsa Portal : उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP Madarsa Portal

अल्पसंख्यकों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की जाती हैं चाहे वह शिक्षा से सम्बंधित हो या अन्य प्रकार की जरुरी आवश्यकताओं के लिए। शिक्षा में सुधार हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक छात्रों के लिए Madarsa Portal को शुरू किया गया है। 18 अगस्त 2017 को इस पोर्टल को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी द्वारा लांच किया गया था।

UP Madarsa Portal द्वारा राज्य में शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पहली बार राज्य के मदरसों के लिए एक अलग पोर्टल की शुरुआत की गयी है। पोर्टल पर सभी मदरसों को अपना पंजीकरण कराना होगा। आज आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जुडी जानकरी देंगे। UP Madarsa Portal online registration की प्रक्रिया तथा Madarsa Portal से सम्बंधित अन्य जरुरी जानकारियों के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Madarsa Portal

Table of Contents

Madarsa Portal क्या है ?

प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा समय समय पर कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों के लिए चलाया जाता है। इसी दिशा में यूपी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा मदरसा पोर्टल को विधान भवन के तिलक हॉल में 18 अगस्त 2017 को लॉन्च किया गया था। यह पोर्टल राज्य में सभी मदरसों के लिए शुरू किया गया है जिसमे विभिन्न प्रकार की सेवाओं और सुविधाओं को शिक्षकों और छात्रों को घर बैठे प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा मदरसों के लिए इस प्रकार के ऑनलाइन पोर्टल को पहली बार शुरू किया गया है। UP Madarsa Portal पर सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को अपनी जानकारी देना आवश्यक होगा।

Key Highlights of UP Madarsa Portal 2023

आर्टिकल का नामMadarsa Portal
पोर्टल का नामUP Madarsa Portal
सम्बंधित राज्यउत्तर प्रदेश
पोर्टल लॉन्च करने की तिथि18 अगस्त 2017
उद्देश्यराज्य के मदरसों को एक ही पोर्टल पर लाना और विद्यार्थियों को पोर्टल के माध्यम से जरुरी सुविधा प्रदान करना
पोर्टल लांच किया गयायूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://madarsaboard.upsdc.gov.in/
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
साल2023

यूपी मदरसा पोर्टल का उद्देश्य

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मदरसा पोर्टल को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। राज्य में मदरसा पोर्टल का निर्माण मदरसों में होने वाली धांधली को रोकने और नवीन तकनीक का उपयोग कर व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए की गयी है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन मदरसा पोर्टल madarsaboard.upsdc.gov.in के माध्यम से राज्य के मदरसों को एक ही स्थान पर लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

पोर्टल पर मदरसा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन क्रियान्वयन से राज्य के मदरसा शिक्षा परिषद के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ साथ विश्वसनीयता लायी जा सकेगी। इतना ही नहीं मदरसा पोर्टल पर सरकार द्वारा मदरसों के शिक्षकों /कर्मचारियों की सैलरी का भी भुगतान किया जायेगा।

UP Madarsa Portal के लाभ और विशेषताएँ
  • इस पोर्टल पर आपको राज्य में स्थित सभी मान्यता प्राप्त मदरसों की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।
  • यूपी सरकार द्वारा Madarsa Portal को छात्रों को ऑनलाइन सुविधा देने के लिए शुरू किया गया है।
  • मदरसा शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा पोर्टल पर सभी मान्यता प्राप्त मदरसों और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जानकारी प्रदान की गयी है।
  • राज्य में संचालित मदरसों की कार्यप्रणाली में Madarsa Portal (madarsaboard.upsdc.gov.in) की सहायता से पारदर्शिता आएगी।
  • पोर्टल पर महत्वपूर्ण शासनादेश और कार्यालय आदेश को आप आसानी से देख ऑनलाइन देख सकेंगे।
  • उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर विद्यार्थियों को अपना विवरण देखने की सुविधा दी गयी है साथ ही छात्र परीक्षा केन्द्रवार छात्र रिपोर्ट को ऑनलाइन देख सकेंगे।
  • इस पोर्टल की सहायता से राज्य के मदरसों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन को उनके बैंक खातें में ट्रांसफर किया जाता है।
  • पोर्टल पर मिलने वाले ऑनलाइन सुविधा से अब छात्रों या शिक्षकों /आवेदकों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • Madarsa Portal up पर राज्य के सभी अनुदानित (aided) और गैर अनुदानित (unaided )मदरसों के शिक्षकों के पद ,कार्य करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए खाली पदों से जुडी जानकारियों को भी उपलब्ध कराया जाता है।

पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ

उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर कई प्रकार की सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • पोर्टल पर आपको यूपी मदरसा शिक्षा परिषद् के बारें में जानकारी दी गयी है।
  • पोर्टल पर आप बोर्ड के कार्यों के बारे में जान सकेंगे।
  • मदरसों की संख्या और उनके स्तर की सूचनाएं।
  • होने वाली परीक्षाओं का आयोजन और उनके सञ्चालन की सूचना
  • कक्षावार पाठ्यक्रम की सूची
  • परीक्षा फॉर्म ,परीक्षा शुल्क विवरण ,परीक्षा दिशा निर्देश ,परीक्षा परिणाम ,मॉडल पेपर
  • मदरसा छात्र विवरण ,परीक्षा केन्द्रवार छात्र रिपोर्ट
  • मदरसा इंस्टीट्यूशन रिपोर्ट
  • मिनी आईटीआई रिपोर्ट
  • मदरसा स्टाफ रिपोर्ट
  • मदरसा स्टूडेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट
  • मदरसा सोसाइटी नवीनीकरण स्थिति
  • ऑफिस पदाधिकारी पता
  • मदरसा लॉगिन ,अन्य लॉगिन आदि।

मदरसा बोर्ड के कार्य

  1. मदरसों को मान्यता प्रदान करना –बोर्ड के अधीन तहतानिया,फोकानिया ,आलिया स्तर के मानकों को पूरा करने वाले मदरसों को मान्यता दी जाती है।
  2. परीक्षाओं का आयोजन और उनका संचालन करना – मुंशी /मौलवी (हाईस्कूल) ,आलिम (इंटरमीडिएट),कामिल (स्नातक /ग्रेजुएट)
  3. पाठ्यक्रम तैयार करना जिसके लिए समिति बनायीं गयी है।
  4. मदरसा अनुदान ,सञ्चालन और नियंत्रण

उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित प्रदेश के मदरसों की स्थिति

मदरसे का स्तर (लेवल)कुल संख्या
तहतानिया (प्राइमरी स्तर) फौकानिया (जूनियर हाईस्कूल )14677
आलिया (मुंशी,मौलवी,आलिम,कामिल, फाजिल)4536
उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परीक्षाओं का विवरण
  1. मुंशी/मौलवी ( हाईस्कूल का समकक्ष ) (उ0प्र0 शासन द्वारा उच्च शिक्षा एवं नियुक्ति हेतु मान्य किया गया है)
  2. आलिम ( इण्टरमीडिएट के समकक्ष) (उ0प्र0 शासन द्वारा उच्च शिक्षा एवं नियुक्ति हेतु मान्य किया गया हैं)
  3. कामिल (समकक्ष स्नातक)(उ0प्र0 शासन द्वारा उच्च शिक्षा एवं नियुक्ति हेतु मान्य किया गया हैं)

पाठ्यक्रम

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के कक्षानुसार पाठ्यक्रम को नीचे दिया गया है –

मुंशी /मौलवी

  • अनिवार्य विषय 
    1. थियोलॉजी (शिया/सुन्नी)
    2. (क ) अरबी साहित्य (मौलवी अभ्यर्थी के लिए ) (ख) फ़ारसी साहित्य (मुंशी अभ्यर्थी के लिए)
    1. उर्दू साहित्य 
    2. सामान्य अंग्रेजी 
    3. सामान्य हिन्दी 
  • वैकल्पिक विषय (optional subject)
    1. गणित
    2. लाॅजिक एण्ड फिलास्फी
    3. गृह विज्ञान
    4. सामान्य अघ्ययन
    5. विज्ञान
    6. तिब

आलिम अरबी/फारसी

  • अनिवार्य विषय
    1. थियोलाॅजी (शिया/सुन्नी)
    2. अरबी साहित्य (आलिम अरबी अभ्यर्थी के लिये)
    3. फारसी साहित्य (आलिम फारसी अभ्यर्थी के लिये)
    4. उर्दू साहित्य
    5. सामान्य अंग्रेजी
  • वैकल्पिक विषय (optional subject)
    1. गृह विज्ञान
    2. सामान्य हिन्दी
    3. सामान्य अघ्ययन
    4. विज्ञान
    5. लाॅजिक एण्ड फिलासफी
    6. टाईपिंग
    7. तिब

कामिल अरबी, फारसी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (1st एंड 2nd year)

  • अनिवार्य विषय
    1. मुताल-ए- हदीस 
    2. मुताल- ए – मज़ाहिब 
    3. सामाजिक अध्ययन 
    4. अरबी साहित्य (कामिल अरबी अभ्यर्थी के लिए )
    5. फ़ारसी साहित्य (कामिल फ़ारसी अभ्यर्थी के लिए)
    6. फुनूने अदब,बलाग़त व उरूज 
  • वैकल्पिक विषय
    1. लॉजिक एण्ड फिलासफी
    2. उर्दू साहित्य
    3. फ़ारसी साहित्य
    4. अरबी साहित्य
    5. सामान्य अंग्रेजी
    6. कंप्यूटर 

कामिल अरबी एवं फारसी तृतीय वर्ष (3rd year )

  • अनिवार्य विषय
    1. मुताल- ए -फ़िक़्ह इस्लामी (सुन्नी/शिया)
    2. मुताल- ए- उसूले फिक़्ह (सुन्नी/शिया)
    3. जदीद अरबी अदब की तारीख  (कामिल अरबी तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए )
    4. जदीद फ़ारसी अदब की तारीख (कामिल अरबी तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए )
    5. तरजुमा निगारी इंशा व ताबीर
  • वैकल्पिक विषय कोई नहीं

फाजिल दीनियात (थियोलाॅजी) प्रथम वर्ष (1st year)

  • अनिवार्य विषय
    1. मुताल- ए- कुरान
    1. मुताल- ए- अख़लाक़ व इरफ़ान (शिया)
    2. मुताल- ए- हदीस 
    3. मुताल -ए -फ़िक़्ह इस्लामी 
    4. मुताल – ए- तसव्वुफ़ या मुताल – ए – इल्मे कलाम (सुन्नी)
  • वैकल्पिक विषय कोई नहीं

फाजिल दीनियात (थियोलाॅजी) द्वितीय वर्ष (2nd year)

  • अनिवार्य विषय
    1. इस्लाम और साइंस 
    2. मज़हबी तारीख व अक़ायद 
    3. इस्लामी सकाफत 
    4. रिसर्च प्रोजेक्ट (तहक़ीक़ी मुताला)

फाजिल मामला (लॉजिक एण्ड फिलासफी) प्रथम वर्ष (1st year)

  • अनिवार्य विषय
    1. मनतिक (कदीम व जदीद)
    1. तारीख फलसफ -ए -इस्लाम
    2. तबीआत 
    3. इलाहियात 

फाजिल माकुलात (लाॅजिक एण्ड फिलासफी) द्वितीय वर्ष(2nd year)

  • अनिवार्य विषय
    1. कलाम तसव्वुफ़ 
    2. फ़लसफ़-ए – जदीद 
    3. फ़लसफ़ -ए -अख़लाक़
    4. तहक़ीक़ी मुताला

फाजिल अरबी साहित्य प्रथम वर्ष(1st year)

  • अनिवार्य विषय
    1. अरबी नर्स (कदीम व जदीद)
    2. अरबी नज़म (कदीम व जदीद)
    3. फुनूने अदब (नहव, मआनी व ब्यान, लिसानयात )
    4. तर्जुमा

फाजिल अरबी साहित्य द्वितीय वर्ष (2nd year)

  • अनिवार्य विषय
    1. तनक़ीद 
    2. असनाफ अदब 
    3. ताबीर इंशा 
    4. तहक़ीक़ी मुताला

फाजिल फारसी साहित्य प्रथम वर्ष (1st year)

  • अनिवार्य विषय
    1. कदीम फ़ारसी अदब 
    2. जदीद फ़ारसी अदब 
    3. मुतसव्वीफाना अदब 
    4. तारीख फ़ारसी अदब  

फाजिल फारसी साहित्य द्वितीय वर्ष (2nd year)

  • अनिवार्य विषय
    1. हिंदुस्तानी फ़ारसी अदब 
    1. इंशा व तर्जुमा 
    2. फुनूने अदब 
    3. तहक़ीक़ी मुताला

उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (UP Madarsa Portal Registration)

पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको यूपी मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप पोर्टल पर विजिट करेंगे आपके सामने इस वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘मदरसा पंजीकरण’ का ऑप्शन दिखाई देगा इसपर आपको क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जहाँ आपको पंजीकृत मदरसे का चयन करना है।
  • मदरसे के चयन के बाद आपके सामने उस मदरसे का का पंजीकरण फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारियों को सही से भरना है।
  • सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • submit पर क्लिक करते ही आपका उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जायेगा।

मदरसा पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • लॉगिन हेतु आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • पोर्टल पर विजिट करते ही आपकी स्क्रीन पर पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा। 
  • होम पेज पर आपको वेबसाइट के ऊपर की ओर मेनूबार में मदरसा लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक करना है। madarsa login
  • क्लिक करने के बाद अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा जहाँ आपको पूछी जानकारियों को भरना है।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड, और कैप्चा कोड आदि को दर्ज कर लेना होगा।up madarsa login
  • सभी जानकारी को भरने के बाद login बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन आसानी से कर सकेंगे।
Madarsa Portal पर परीक्षा शुल्क विवरण कैसे देखें ?
  • सबसे पहले आपको पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर आपकी स्क्रीन अपर वेबसाइट को मुख्य पृष्ठ /होमपेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको पर आपको मेनूबार में परीक्षा वाला ऑप्शन देखने को मिलता है आपको इसपर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे आपके स्क्रीन पर इसके ड्राप डाउन मीनू पर कई सारे ऑप्शन खुल कर आ जायेंगे आपको यहाँ से परीक्षा शुल्क विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने परीक्षा का नाम और परीक्षा शुल्क का विवरण आ जायेगा।
  • इस प्रकार आप मदरसा पोर्टल पर परीक्षा शुल्क के बारे में जान सकते हैं।

मदरसा वार छात्र विवरण कैसे देखें ? (Institution-Wise Students In District)

आप उत्तर -प्रदेश के मदरसा पोर्टल पर जिलेवार मदरसा के छात्रों का विवरण देख सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर विजिट करें।
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे आपको होम पेज पर सार्वजनिक रिपोर्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप सार्वजनिक रिपोर्ट पर क्लिक करेंगे इसके नीचे आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे।
  • मदरसा वार छात्र विवरण के लिए आपको मदरसा वार छात्र विवरण वाले ऑप्शन को चुन लेना है।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन का चयन करेंगे आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • जिले का चयन करने के बाद आप आसानी से मदरसा वार छात्र विवरण को देख सकेंगे।

उत्तर प्रदेश मदरसा स्टाफ रिपोर्ट कैसे देखें ?

  • मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज पर मीनू बार में दिए गए सार्वजनिक रिपोर्ट वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
  • सार्वजनिक रिपोर्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको इसके नीचे मदरसा स्टाफ रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा इसपर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपने जिले का चयन और अपने जिले में स्थित मदरसे का नाम चुन लेना है।
  • madarsa up staff
  • जैसे ही आप जिले और मदरसे को चुन लेंगे आपकी स्क्रीन पर स्टाफ का नाम ,डेजिग्नेशन ,क्वालिफिकेशन ,स्टाफ टाइप की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • आप चाहें तो इस रिकॉर्ड का प्रिंट भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको select madarsa name के आगे दिए print record पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश मदरसा स्टाफ रिपोर्ट को आसानी से ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से देख सकेंगे।

संपर्क सूत्र (contact details)

कार्यालय का पता704, Jawahar Bhawan Ashok Marg Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001
सम्पर्क नंबर+91-9415624139
ईमेल आईडीregistrar.msp-up@gov.in
ऑफिसियल वेबसाइटmadarsaboard.upsdc.gov.in
Important links
प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची देखने हेतु (unidentified madarsa list)यहाँ क्लिक करें
UP Madarsa Portal पर परीक्षा वर्ष 2022 में अनुपस्थित छात्रों की स्थिति जानने के लिएयहाँ क्लिक करें
अरबी फ़ारसी परीक्षा 2020 मॉडल पेपरयहाँ क्लिक करें

उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

up मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

यदि आप मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको UP Madarsa Portal आधिकरिक वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in/ पर विजिट करना होगा। पंजीकरण के लिए आपको पोर्टल पर मदरसा पंजीकरण का लिंक /ऑप्शन दिखाई देगा जरुरी सूचनाओं को भरें और प्रक्रिया को पूरा कर submit करें।

मदरसा पोर्टल क्या है ?

यूपी राज्य द्वारा मदरसों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल पर राज्य के मदरसों को अपना पंजीकरण करना होगा। पोर्टल पर राज्य के मदरसों से जुडी सभी जरुरी जानकारियों को उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही साथ मदरसा पोर्टल पर छात्रों को कई प्रकार कीा सुविधाएँ भी दी गयी हैं।

Madarsa Portal को किसके द्वारा लांच किया गया ?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा Madarsa Portal को 18 अगस्त 2017 में लांच किया गया था।

यह भी जानें

Leave a Comment