उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ़ करने के लिए एक योजना शुरू की है जिसका नाम किसान कर्ज माफी योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों के कर्ज को माफ़ करके उन्हें कर्जे से राहत दिलाई जाएगी। कर्ज केवल उन्ही किसानों का माफ़ किया जायेगा जिनका नाम UP Kisan Karj Mafi list में दर्ज होगा। जिन किसानों ने योजना का आवेदन किया होगा वे योजना की सूची में आप नाम देख सकते है, कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है भी या नहीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसान कर्ज माफी की उत्तरप्रदेश सरकार ने सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सूची में अपना नाम देखने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है, सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सूची (Kisan Karj Mafi List Online 2023 ) में अपना नाम देख सकेंगे।
उत्तर -प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना क्या है ?
यूपी के माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी द्वारा Kisan Karj Mafi Yojana को 9 जुलाई 2017 से राज्य में किसानों के लिए शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत राज्य के छोटे गरीब किसानों को सरकार द्वारा 1 लाख तक का कृषि ऋण (Farmers loans) माफ़ किया जायेगा। इस स्कीम के माध्यम से राज्य के कई सीमांत छोटे किसानों को ऋण से मुफ्त किया जायेगा।
किसान कर्ज माफ़ी योजना को राज्य के ऐसे सभी कृषकों के लिए शुरू किया गया है जिनके पास 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ से तक के खेत है। उत्तर -प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों ,kisan rin mochan yojana के तहत किसानों को अपने कर्ज माफ़ी की नई लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की सुविधा upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर उपलब्ध करायी है। किसान घर बैठे अब online UP Kisan Karj Mafi List को आसानी से देख सकते हैं जिसका प्रोसेस हम आपको नीचे बताएँगे।
Key Points of UP Kisan Karj Mafi yojana 2023
आर्टिकल | किसान कर्ज माफ़ी योजना की नई लिस्ट जारी |
योजना का नाम | किसान कर्ज माफी योजना (UP Kisan Karj Rahat) |
सम्बंधित राज्य | उत्तर-प्रदेश |
शुरू की गयी | 9 जुलाई 2017 |
लाभार्थी | राज्य के सीमांत लघु किसान |
लाभ | 1 लाख रुपए तक का कृषि ऋण माफ़ |
उद्देश्य | किसानों की वित्तीय सहायता कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना |
साल | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | upkisankarjrahat.upsdc.gov.in |
किसानों का कितने तक का कर्ज माफ होगा
राज्य के उन सभी किसानो का ऋण माफ़ किया जायेगा जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंतर्गत लोन लिया है या अन्य किसी भी बैंक शाखा से लोन लिया है। जिन किसानों का नाम किसान ऋण मोचन सूची/किसान कर्ज माफी सूची में दर्ज होगा, उन किसानों का 1 लाख रूपये तक का लोन माफ़ किया जाएगा। अगर आपने भी किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए आवेदन किया था और आपका नाम लाभार्थी सूची (Kisan Karj Mafi List Online 2023) में नहीं है तो आपको इस योजना के अंतर्गत लाभ नहीं मिलेगा।
किसान कर्ज माफ़ी योजना के लाभ (Benefit)
- इस योजना में किसानों का 1 लाख रूपये तक का लोन माफ होगा।
- इस योजना में छोटे एवं सीमान्त वर्ग के किसानों को लाभ मिलेगा।
- अब तक राज्य के लगभग 86 लाख किसानों को कर्ज से मुक्त कराया गया जायेगा।
- जिन सीमान्त किसानों के पास 1 हेक्टेयर तक भूमि होगी उन्हें किसान कर्ज राहत योजना का लाभ मिलेगा।
- जिन लघु किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक भूमि होगी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना से कृषि उत्पादन ने वृद्धि होगी और फलस्वरूप किसानों की आय बढ़ेगी।
- जिन किसानों का नाम Kisan Karj Mafi List 2023 में होगा, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
- किसानों को योजना के माध्यम से ऋण से मुक्ति मिलेगी।
up kisan karj rahat yojana eligibility (पात्रता)
- उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- उम्मीदवार किसान होने चाहिए।
- सीमान्त एवं छोटे किसान किसान कर्ज माफी योजना के पात्र होंगे।
- 31 मार्च 2016 से पूर्व जिन किसानों ने सहकारी बैंकों से ऋण लिया है, वे किसान पात्र होंगे।
कर्ज माफ़ी योजना यूपी हेतु आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- भूमि सम्बन्धी दस्तावेज
- एक्टिव मोबाइल नंबर
ऐसे देखें किसान कर्ज माफी योजना सूची में अपना नाम
उम्मीदवार किसान ऋण मोचन उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाकर उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना सूची में अपना नाम देख सकेंगे –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर ऋण मोचन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करें।
- किसान कर्ज माफी सूची देखने का फॉर्म खुलेगा।
- फॉर्म में सारी जानकारी भरें।
- इस प्रकार आप सूची में अपना नाम देख सकेंगे।
उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का ऑनलाइन आवेदन शुरू
ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।
यह भी देखें :-