UP Election BJP Manifesto: कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी, जानें Detail में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र में बीजेपी के माध्यम से जन कल्याण के हित के लिए विभिन्न तरह की घोषणाएं की गयी है। जिसमें कॉलेज जाने वाली लड़कियों को मुफ्त स्कूटी देने का भी ऐलान किया गया है। तो आइये जानते है की भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से यूपी राज्य में सत्ता में आने पर संकल्प पत्र (UP Election BJP Manifesto) में जन कल्याण के लिए क्या वादे किये गए है।

UP Election BJP Manifesto

भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्बोधन करते हुए कहा है की योगी सरकार ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता के हित के लिए काम किया है। साथ ही उन्होंने जनता से किये सभी वादों को भी पूरा किया है। उनके द्वारा यह भी कहा गया है की भाजपा आगे भी जनता के हित के ऐसे ही ईमानदारी और निष्ठा के साथ-काम करेगी।

UP Election BJP Manifesto

जन कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा के द्वारा कॉलेज जाने वाली मेधावी बालिकाओं के लिए एक ख़ास वादा किया गया है। संकल्प पत्र में जारी किये गए इस वादे के आधार पर रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत सभी कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी वितरण की जाएगी। यदि उत्तर प्रदेश राज्य में भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो संकल्प पत्र में जारी किये गए सभी वादों Election BJP Manifesto को बीजेपी के माध्यम से पूरा किया जायेगा।

भाजपा लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में किये गए वादे

  • 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को परिवहन में मुफ्त यात्रा सेवा
  • उज्जवला योजना के अंतर्गत होली एवं दिवाली में लाभार्थी परिवारों को मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर दिया जायेगा।
  • जनरल बिपिन रावत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना बुंदेलखंड में की जाएगी।
  • मेधावी बालिकाओं को रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत कॉलेज जाने के लिए मुफ्त स्कूटी वितरण की जाएगी।

अपने संकल्प पत्र में भाजपा के माध्यम से अन्य प्रकार के भी वादे किये गए है। UP Election BJP Manifesto

UP Election: UP में भी आएगी गोधन न्याय योजना

Leave a Comment

Join Telegram