UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

यदि आप उत्तरप्रदेश राज्य के नागरिक है और घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाना चाहते है, तो आप UP e Nagar Sewa पर रजिस्ट्रेशन करके लाभ प्राप्त कर सकते है।

यूपी सरकार ने इस पोर्टल के तहत नगर निकाय से सम्बंधित विभिन्न सुविधाओं का उपयोग करने के लिए उत्तरप्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।

इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए e-nagarsewaup.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन करना होगा। तभी जाकर कोई भी नागरिक नगर निकाय से जुड़ी अनेक सेवाओं का लाभ कर सकेगा।

UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल
UP e Nagar Sewa Registration

तो आइये जानते है UP e Nagar Sewa क्या है ? पोर्टल से जुड़ी विभिन्न जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

UP e Nagar Sewa Portal

ई- नगर सेवा की शुरुआत उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा हुई है। ये एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल है। जिसमें राज्य की सभी सेवाएं ऑनलाइन मिल जाएगी। अब से नागरिकों को राज्य की विभिन्न सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी विभाग जाने की आवश्यकता नहीं है।

इस पोर्टल को आधुनिक प्रणाली के अनुसार मजबूत बनाने के लिए यूएसएसडी, सीएससी एकीकरण, -आईवीआर कॉल और एंड्रॉयड एप्लीकेशन आदि जैसे तकनीकों को देखकर विकास किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस पोर्टल के अंतर्गत नगरीय स्थानीय निकाय कर्मचारियों के साथ-साथ शहरी स्थानीय निकाय कर्मचारियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।

राज्य के इक्छुक नागरिक UP e Nagar Sewa Portal पर ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्तं करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन , लॉगिन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसी प्रकार से राज्य के लोग भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त के लिए Bhulekh UP पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से देख सकते है।

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल महत्वपूर्ण बिंदु

पोर्टल का नामUP e Nagar Sewa Portal
राज्यउत्तरप्रदेश
पोर्टल का आरंभराज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के शहरी निवासी
उद्देश्यऑनलाइन माध्यम से लोगों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ पहुंचना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटe-nagarsewaup

UP e Nagar Sewa Portal के तहत दी जाने वाली सेवाएं

इस पोर्टल की अंतर्गत नागरिक विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते है, जो की इस प्रकार से है :-

  1. लोक शिकायत निगरानी प्रणाली
  2. अपने क्षेत्र और वार्ड को जानें
  3. जन्म और मृत्यु पंजीकरण
  4. संपत्ति उत्परिवर्तन
  5. संपत्ति खोज
  6. व्यापार लाइसेंस
  7. ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन
  8. संपत्ति का आकलन
  9. संपत्ति कर भुगतान
  10. संपत्ति आकलन के लिए आवेदन ट्रैकिंग
  11. खाद्य व्यवसाय के लिए एनओसी
  12. विज्ञापन के लिए आवेदन
  13. पानी की अनुपलब्धता के लिए एनओसी
  14. संपत्ति विवरण
  15. ऑनलाइन पानी/सीवेज कनेक्शन ऑनलाइन लोक शिकायत

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर पंजीकरण ऐसे करें

यदि आप यूपी राज्य के नागरिक है तो इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आपको ई नगर सेवा पर पंजीकरण होगा। पंजीकरण करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है –

  • सबसे पहले लाभार्थी को ई नगर सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट e-nagarsewaup पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Services के ऑप्शन पर जाकर Citizen Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

  • अब आपके सामने नया पेज आ जाएगा जहाँ पर आपको “Procees to citizen login” के विकल्प पर क्लिक करना है।

UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

  • अब आपके सामने “Login” पेज खुलकर आ जाएगा। जहाँ पर आपको “Register” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

  • अब आपके सामने पोर्टल का “Registration form” खुलकर आ जाएगा।

UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे – नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल आदि अन्य सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके रजिस्टर नंबर पर वेरिफाई करने के लिए 6 अंकों का OTP आएगा।
  • इस प्रकार से आप UP e Nagar Sewa Portal पर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर लॉगिन ऐसे करें

इस पोर्टल के अंतर्गत लॉगिन करने के लिए नीचे बताएं स्टेप को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले लाभार्थी को UP e Nagar Sewa Portal की आधिकारिक वेबसाइट e-nagarsewaup पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Services के विकल्प में “Citizen Login” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

  • अगले पेज पर आपको “Procees to citizen login” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर Log in के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने पोर्टल का पेज खुलकर आ जाएगा। जहाँ पर आप शहरी क्षेत्र की विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UP e Nagar Sewa Portal पर संपत्ति कैसे खोजें ?

इस पोर्टल पर नागरिक आसानी से अपनी संपत्ति को ऑनलाइन खोज सकते है, जिसकी प्रक्रिया नीचे बताएं गई है –

  • सबसे पहले आवेदक को पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट e-nagarsewaup पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको “Citizen Services” के ऑप्शन पर जाना है।
  • अब आपको Property Tax के ऑप्शन पर जाकर “Search Property” के ऑप्शन पर क्लिक कारन है।
  • इसके बाद आपके सामने संपत्ति खोजने का पेज आ जाएगा।
  • जहाँ पर आपको house no, Owner Name, Address और Property ID दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

  • इस प्रकार से आप UP e Nagar Sewa Portal पर अपनी property देख सकते है।

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल पर संपत्ति रसीद ऑनलाइन ऐसे खोजे

  • सबसे पहले लाभार्थी को पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट e-nagarsewaup पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Services के विकल्प पर “Search Receipt” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने बिल सर्च करने का पेज आ जाएगा। जहाँ पर आपको अपनी City का चयन करना है।
  • अब आपको Enter property ID, कैप्चा को दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

UP e Nagar Sewa Registration, Login @ e-nagarsewaup.gov.in, उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल

  • इस तरफ से आप इस पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से संपत्ति की रसीद निकाल सकते है।

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल से संबंधित सवालों के जवाब

UP e Nagar Sewa Portal क्या है ?

इस पोर्टल के तहत नागरिकों को नगर निकाय से संबंधित सेवाओं की सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। केंद्रीय सेवाएं ऑनलाइन मिलने से शहरी स्थानीय निकाय नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा।

UP e Nagar Sewa Portal की अधिक जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

यदि आप इस पोर्टल से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप 0522-2838128 नंबर पर संपर्क कर सकते है।

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बिना किसी समस्या के घर बैठे नगर निकाय से जुड़ी विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है। ताकि कोई भी नागरिक इस सुविधा से वंचित न रह जाएं।

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

उत्तर प्रदेश ई नगर सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट e-nagarsewaup है। ऊपर हमारे आर्टिकल में इस पोर्टल का लिंक दिया हुआ है।

UP e Nagar Sewa Portal के अंतर्गत नागरिक किन-किन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है ?

इस पोर्टल के अंतर्गत नागरिक व्यापार लाइसेंस, संपत्ति खोज, संपत्ति उत्परिवर्तन, संपत्ति कर भुगतान, संपत्ति का आकलन, अपने क्षेत्र और वार्ड की जानकारी, संपत्ति विवरण, संपत्ति आकलन के लिए आवेदन ट्रैकिंग, विज्ञापन के लिए आवेदन, ऑनलाइन पानी/सीवेज कनेक्शन ऑनलाइन लोक शिकायत आदि कई सेवाओं का लाभ ले सकते है

Leave a Comment