स्वाधार गृह योजना – विषम परिस्थितियों वाली महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा आदि

हमारे देश में कई ऐसी महिलाएं है, जो आर्थिक रूप से कमजोर और पीड़ित महिलाएं है। जिन्हें क़ानूनी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने की आवश्यकता है। इसी को पूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार ने स्वाधार गृह योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से कठिन परिस्थिति की शिकार हुए महिलाओं को पुनर्वास के लिए संस्थागत सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि उन्हें बेहतर जीवन प्रदान हो सकें। इस योजना के तहत महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए भोजन, कपडे, आश्रम और स्वास्थ्य के साथ -साथ आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।

स्वाधार गृह योजना - विषम परिस्थितियों वाली महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा आदि
Swadhar Greh Yojana

तो आइये जानते है स्वाधार गृह योजना क्या है ? योजना से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़े।

स्वाधार गृह योजना

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कठिन परिस्थतियों में रहने वाली महिला पीड़िताओं को पुनर्वास करके सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। ताकि वह बिना किसी समस्या के खुद का और परिवार का पालन-पोषण कर सकें। इस योजना का शुभारंभ 1 जनवरी 2016 को किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस योजना के माध्यम से उन महिलाओं को मदद मिलेगी जो पारिवारिक विवाद, अपराध, हिंसा, मानसिक तनाव या सामाजिक उपेक्षा के कारण घर विहीन होने वाली या वेश्यावृत्ति में धकेल दी जानी वाली महिला आदि अन्य कठिन परिस्थिति को झेलने वाली महिलाओं को अनुरक्षित और पुनर्वास सेवा प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार से देश के गरीब और पिछड़े वर्ग के नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आवास की सुविधा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।

Swadhar Greh Yojana Overview

योजना का नामस्वाधार गृह योजना
वर्ष2023
संचालित विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा
आरंभ की गई1 जनवरी 2016
लाभार्थीकठिन परिस्थितियों की पीड़ित महिलाएं
लाभभोजन, कपड़े, आश्रम, स्वास्थय उपचार और देखभाल की सुविधा
उद्देश्यआर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देकर उनका सम्मान एवं कल्याण करना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

स्वाधार गृह योजना के उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की वह महिला जो आर्थिक और सामाजिक रूप से परिस्कृत की जा चुकी है या फिर किसी घरेलू हिंसा की शिकार, बेसहारा एवं परिवार से बाहर हो चुकी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें उज्जवल भविष्य प्रदान करना है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ताकि उन्हें भी समाज के सामने सम्मान मिल सकें और वह आत्मनिर्भर होकर अपना पालन-पोषण करने में सक्षम बन सकें। इस योजना के तहत उन महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार उचित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जिससे वो सशक्त बन सकें। रोजगार पाने के लिए उन्हें सिलाई, बुनाई, कढ़ाई और अन्य कुटीर उद्योगों का कार्य सिखाया जाएगा। ताकि भविष्य में वह कोई भी कार्य करने ने निपुर्ण बन सकें।

स्वाधार गृह योजना के लाभ

  • इस योजना के तहत देश की असहाय और बेसहारा महिलाओं को रहने की सुविधा, भोजन, कपड़ा एवं दवाइयों आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए व्यावसायिक एवं कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
  • यदि कोई महिला घरेलू हिंसा या अन्य समस्या से पीड़ित है तो उन्हें क़ानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक वर्ष तक रहने की व्यवस्था, अन्य श्रेणियों की महिलाओं के लिए 3 वर्ष और 55 वर्ष से अधिक आयु की वृद्ध महिलाओं को अधिकतम 5 वर्ष की सुविधा प्रदान की जाएगी। उसके बाद उन्हें वृद्धा आश्रम भेज दिया जाता है।
  • योजना के माध्यम से महिलाओं को जागरूप करने के लिए कॉउंसलिंग और स्किल विकास कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
  • यदि किसी महिला की पुत्री है तो वह भी 18 वर्ष पुरे होने तक अपनी माँ के साथ स्वाधारगृह में रह सकती है। और यदि कोई पुत्र है तो वह 12 वर्ष की आयु पूरी करने तक अपनी माँ के साथ रह सकता है।
  • किसी समस्या से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलवाने की व्यवस्था और स्वास्थय सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • मानसिक रूप से पीड़ित महिलाओं को स्वाधारगृह में रहने की अनुमति नहीं है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बेहतर जीवन और जीवन स्तर में सुधार करने के लिए ये योजना कारगर सिद्ध होगी।

Swadhar Greh Yojana के लिए पात्रता

  • वे महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से बाहर निकाली जा चुकी है, वे आवेदन करने के पात्र है।
  • वे महिलाएं जो 18 वर्ष से अधिक आयु की है, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • ऐसी महिलाएं जो प्राकृतिक आपदा के कारण बेघर और बेसहारा हो चुकी है और जिन्हें कोई सामजिक और आर्थिक सहायता न मिली हो।
  • जेल से रिहा की गई ऐसी महिलाएं जिनका कोई परिवार नहीं है।
  • घरेलू हिंसा से पीड़ित, पारिवारिक तनाव जो घर छोड़ने पर विवश हो और अन्य समस्याओं को झेल रही महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • जिनके पास रहने के लिए कोई परिवार या आवास नहीं है।
  • वे महिलाएं जो वेश्यावृति और मानव तस्करी की शिकार हो चुकी है।

स्वाधार गृह योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाएगी

योजना के माध्यम से सरकार की अनेक सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको नीचे बताएं गए विभागों में जाकर आवेदन करना होगा जो की इस प्रकार से है :-

  • नगर पालिका एवं छावनी बोर्ड
  • पंचायती राजसंसथान एवं सहकारी संस्थान
  • राज्य सर्कार की और से स्थापित महिला नगर निगम
  • स्वयंसेवी ट्रस्ट, केंद्रीय व राज्य स्वयंत निकाय

योजना का लाभ लेने हेतु सम्बंधित विभाग

योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी विभाग में संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते है।

स्वाधार गृह योजना से संबंधित सवालों के जवाब

Swadhar Greh Yojana क्या है ?

देश की ऐसी महिलाएं जो घरेलू हिंसा, बेघर, जेल से रिहा हुए महिलाएं, प्राकृतिक आपदा से पीड़ित आदि अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार की विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। ताकि उन्हें भी समाज में सम्मान मिल सकें।

स्वाधार गृह योजना के अंतर्गत महिलाओं को कौन-कौन सी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ?

स्वाधार गृह योजना के अंतर्गत महिलाओं को रहने की व्यवस्था, भोजन, कपडे आदि इसके अतिरिक्त उन्हें उज्जवल भविष्य प्रदान करने हेतु सिलाई, बुनाई, कढ़ाई और अन्य कुटीर उद्योगों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Swadhar Greh Yojana क्या लाभ केवल महिलाओं को दिया जाएगा ?

जी हाँ, Swadhar Greh Yojana का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाएगा।

Swadhar Greh Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

इस योजना के तहत असहाय, बेघर एवं अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाओं को सम्मान देने एवं उनके जीवन स्तर में सुधार करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि महिलाएं दृढ़ विश्वास के साथ कार्य कर सकें और आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर उत्तम भविष्य का निर्माण कर सकें।

स्वाधार गृह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु कितनी होनी चाहिए ?

स्वाधार गृह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इससे कम उम्र की महिलाओं के लिए अन्य संस्थाओं की स्थापना की गई है।

Leave a Comment