स्वदेश स्किल कार्ड रजिस्ट्रेशन को सरकार के द्वारा जारी किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश के उन सभी नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा जो विदेशों में रोजगार की तलाश में गए थे और कोरोना महामारी के कारण बेरोजगार हो कर अपने देश वापस लौट आएं है। प्रवासी भारतीय नागरिकों को Swadesh Skill Card-2023 के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा रोजगार हेतु सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए स्वदेश स्किल कार्ड–2023 के लिए नागरिकों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा इसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा पोर्टल को लॉन्च किया गया।
पोर्टल की मदद से नागरिक अपना पंजीकरण कर आसानी से रोजगार के अवसर को प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Swadesh Skill Card Online Registration-2023 से संबंधित सभी जानकारी को साझा करेंगे। पंजीकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने एक लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़े।
Table of Contents
स्वदेश स्किल कार्ड 2023 एप्लीकेशन फॉर्म
स्वदेश स्किल कार्ड 2023 के तहत सभी भारतीय प्रवासी नागरिकों को पंजीकरण के माध्यम से उनके अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। केंद्र सरकार के द्वारा विदेशों से अपने स्वदेश लौट आएं नागरिकों के हित के लिए केंद्र सरकार के द्वारा यह एक विशेष प्रकार की योजना शुरू की गयी है जिसमें वह अपना पंजीकरण करके रोजगार की प्राप्ति कर सकते है। प्रवासी भारतीय नागरिकों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने हेतु पोर्टल में केंद्र सरकार के द्वारा विभिन्न कंपनियों को जोड़ा गया है। जिसके माध्यम से लाभार्थी नागरिकों को आसानी से रोजगार मिलने में सहायता मिलेगी। कोविड-19 के समय में बेरोजगार हुए सभी भारतीय नागरिकों को योजना के अंतर्गत रोजगार हेतु सहायता प्रदान की जाएगी।
Swadesh Skill Card Online Registration
केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए माध्यम से स्वदेश पोर्टल के तहत खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण करने के उपरांत नागरिकों को रोजगार संबंधी सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। भारत सरकार के द्वारा Covid-19 में अपना रोजगार खो चुके नागरिकों के लिए यह रोजगार हेतु विशेष पहल शुरू की गयी है। विदेशों में फसे भारतीय नागरिकों को अपने स्वदेश वापस लाने हेतु भारत सरकार के द्वारा वंदे भारत मिशन की शुरुआत की गयी है जिसके तहत प्रवासी भारतीय नागरिकों को अपने देश वापस लौटने में मदद मिल रही है। भविष्य की राह को और आसान बनाने के लिए भारतीय विदेशी कंपनियों के साथ नागरिकों के पंजीकरण की जानकारी को साझा किया जायेगा जिसमें उन्हें आसानी से रोजगार प्राप्त होगा।
Swadesh Skill Card 2023
योजना का नाम | स्वदेश स्किल कार्ड |
योजना की शुरुआत | केंद्र सरकार |
वर्ष | 2023 |
मिशन | वंदे भारत मिशन |
लाभार्थी | विदेश से अपने वापस लौट आये बेरोजगार भारतीय नागरिक |
उद्देश्य | कोरोना महामारी में अपने स्वदेस वापस लौट आये भारतीय प्रवासी नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | nsdcindia.org |
हेल्पलाइन नंबर | 1800 123 9626 |
Swadesh Skill Card update
कोरोना महामारी के दौरान विदेशों से लौटे हज़ारों की संख्या में लोगों ने स्वदेश स्किल कार्ड के लिए आवेदन किया है। ये सभी लोग महामारी के दौरान बेरोजगार होकर अपने देश लौट आये हैं। ऐसे सभी लोगों के रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने स्वदेश पोर्टल की शुरुआत की है। पिछले साल जून 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक लगभग 31000 लोगों ने स्वदेश कौशल कार्ड के लिए पंजीकरण किया है। एएसईईएम पर पंजीकृत नियोक्ताओं ने करीब 6704 लोगों से रोजगार के लिए संपर्क किया है।
PMMVY प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2023
स्वदेश स्किल कार्ड 2023 के उद्देश्य
स्वदेश स्किल योजना का मुख्य उद्देश्य है कोरोना संक्रमण के दौरान में बेरोजगार हुए नागरिकों को रोजगार उपलब्ध करवाना। भारत में बहुत से नागरिक ऐसे है जो अपने रोजगार की तलाश में विदेशों में कार्य कर रहे थे लेकिन कोविड के चलते वह बेरोजगार हो गए है। ऐसे सभी नागरिकों को रोजगार के साधन उपलब्ध करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा स्वदेश पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसमें नागरिक अपने देश में वापस लौट के पोर्टल में रोजगार हेतु पंजीकरण कर सकते है।
Swadesh Skill Card के अंतर्गत नागरिकों को सुविधाएँ प्रदान करने हेतु उनके कार्य अनुभव के आधार पर उन्हें नौकरी प्रदान की जाएगी। यह पोर्टल सभी नागरिकों की जानकारी एकत्रित करने का एक मंच है जिसमें नागरिकों की जानकारी को भारतीय विदेशी कंपनियों के साथ साझा करके उनकी भविष्य की राहों को सुविधाजनक बनाया जायेगा।
Swadesh Skill Card की विशेषताएं
- पोर्टल पंजीकृत हुए नागरिकों को उनके हुनर के आधार पर रोजगार दिया जायेगा।
- नागरिकों की सुविधाओं को और आसान बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा टोल फ्री नंबर को जारी किया गया है जिसकी सहायता से नागरिक योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकरी को प्राप्त करने में सहायक होंगे।
- स्वदेश पोर्टल में नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण करते समय नागरिकों को पोर्टल में अपने हुनर और व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करना अनिवार्य है।
- पोर्टल में पंजीकृत सभी नागरिकों के डेटा को एकत्रित करके रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु कंपनियों के साथ में जानकारी को साझा किया जायेगा।
स्वदेश स्किल कार्ड के लाभ
- नागरिकों को सुविधाएँ प्रदान करने हेतु स्वदेश पोर्टल में भारत सरकार के द्वारा मई माह 2020 में पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया था।
- नागरिकों की सुविधाओं के लिए रोजगार हेतु केंद्र सरकार के द्वारा पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध की गयी है।
- नागरिक अपने हुनर और अनुभव के माध्यम से नौकरी के अवसर प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
- इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा विदेशों में फसे नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन को शुरू किया गया है जिसके तहत नागरिक अपने देश वापस लौट सकते है।
- पोर्टल में पंजीकृत हुए नागरिकों को मोबाइल नंबर के माध्यम से कंपनी के द्वारा सम्पर्क किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को उचित रोजगार प्राप्त होंगे।
स्वदेश स्किल कार्ड 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- स्वदेश स्किल कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नागरिक को स्वदेश पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा।
- वेबसाइट में प्रवेश करने के पश्चात होम पेज में कौशल कार्ड – फॉर्म प्राप्त होगा।
- इस फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को भरें।
- जैसे नाम ,सम्पर्क डिटेल्स ,पासपोर्ट संख्या ,राज्य ,जिला ,रोजगार का देश ,ईमेल आईडी ,कार्यक्षेत्र ,शैक्षिक योग्यता ,नौकरी का पद ,कार्य अनुभव इत्यादि।
- सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद आवेदक नागरिक को टिक करके submit बटन में क्लिक करना।
- इसके पश्चात आवेदक के मोबाइल नंबर में रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
- इस प्रकार स्वदेश स्किल कार्ड 2023ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आवेदक नागरिक की पूर्ण हो जाएगी।
Swadesh Skill Card से संबंधित प्रश्न उत्तर
भारत सरकार के वंदे भारत मिशन के अंतर्गत नागरिकों को अपने स्वदेश लौटने का अवसर प्राप्त हुआ है ?
भारत सरकार के द्वारा विदेशों से वापस लौटे भारतीय प्रवासी नागरिकों के पंजीकरण हेतु http://www.nsdcindia.org पोर्टल को लॉन्च किया गया है इस पोर्टल की मदद से नागरिक पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर रोजगार प्राप्त कर सकते है।
हाँ कोरोना महामारी में बेरोजगार होकर अपने देश वापस लौटे भारतीय नागरिकों को ही स्वदेश स्किल कार्ड का लाभ प्रदान किया जायेगा।
वर्ष 2020 मई माह में भारत सरकार के द्वारा नागरिकों को रोजगार हेतु पोर्टल में पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू किया गया।
हाँ यह भारत सरकार के द्वारा नागरिकों तक रोजगार के साधन उपलब्ध करने हेतु एक पहल शुरू की गयी है जिसमें नागरिकों के द्वारा दी गयी जानकारी को बिलकुल सुरक्षित रखा जायेगा।
स्किल कार्ड के माध्यम से नागरिकों को उनकी क़्वालीफिकेशन एवं कार्य अनुभव के आधार पर रोजगार प्रदान किया जायेगा।