SBI Stree Shakti Yojana 2023: स्त्री शक्ति पैकेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता मानदंड

भारत सरकार ने देश की महिलाओं को कारोबार के क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु सहयोग करने के लिए SBI Stree Shakti Yojana की शुरुआत की है।

इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं का खुद का स्वरोजगार करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के तरफ से लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कई महिलाएं शिक्षित होने के मौजूद भी कुछ नहीं कर पाती है और कई महिलाएं आर्थिक तंगी के वजह से रोजगार नहीं कर पाती है।

इसलिए सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के लिए खुद का व्यवसाय करने के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन देने का ऐलान किया है।

SBI Stree Shakti Yojana 2023: स्त्री शक्ति पैकेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता मानदंड
SBI Stree Shakti Yojana

तो आइये जानते है SBI Stree Shakti Yojana 2023 क्या है? योजना से जुडी सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

SBI Stree Shakti Yojana 2023

भारतीय केंद्र सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मदद से देश की महिलाओं को खुद का रोजगार आरंभ करने के लिए एसबीआई स्त्री शक्ति योजना को शुरू किया है।

योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा। कई महिलाएं आर्थिक स्थिति खराब होने के वजह से अपने सपने को पूरा नहीं कर पाती है, जिस वह से वह दूसरों पर निर्भर हो जाती है।

यदि उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएं तो वह खुद का कारोबार खोल सकती है और उद्योग क्षेत्र में वृद्धि करके अच्छी आय अर्जित कर सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए महिला का कारोबार में 50% या इससे अधिक हिस्सेदारी होनी अनिवार्य है।

योजना का लाभ लेने के लिए देश की किसी भी वर्ग की महिला आवेदन करके स्वरोजगार कर सकती है। इसी प्रकार से केंद्र सरकार ने SBI E-Mudra Loan योजना के तहत कारोबारियों के व्यापार में वृद्धि करने के लिए बिना किसी दस्तावेज के 50 हजार रुपए तक ऋण राशि प्रदान करने की सुविधा दे रहा है।

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

योजना का नाम SBI Stree Shakti Yojana
वर्ष 2023
लाभार्थी देश की सभी इक्छुक महिलाएं
लाभ SBI बैंक द्वारा 25 लाख तक का लोन
उद्देश्य देश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

SBI Stree Shakti Yojana के लाभ

  • देश की इक्छुक महिलाओं को इस योजना के तहत खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • लोन की सहायता से महिला छोटे-छोटे उद्योग करने वाली महिला को अपने बिज़नेस में शामिल करके कारोबार में वृद्धि करके अच्छी आय प्राप्त कर सकती है।
  • इस योजना के अंतर्गत बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा।
  • यदि महिला 2 लाख रुपए या इससे अधिक का लोन लेती है, तो उसके लिए महिला को 0.5% कम का ब्याज देना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत ब्याज दर 4% प्रतिवर्ष रखी गयी है।
  • इस योजना के तहत लोन प्रदान करके महिला की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाएगा। जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएगी।

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के लिए पात्रता

  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला का बिज़नेस में 50% या उससे अधिक हक़ होना चाहिए। तभी जाकर वह लोन प्राप्त कर सकती है।
  • यदि कोई महिला डॉक्टर, सीए, आर्किटेक्ट जैसे छोटे एंप्लॉय सर्विसेज में कार्यरत है, तो वह भी इस योजना में आवेदन करने के पात्र है।
  • बैंक द्वारा लोन की सुविधा रिटेल व्यापार सर्विस प्रोवाइडर जैसी छोटी बिजनेस करने वालों को भी दिया जाएगा।

SBI Stree Shakti Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कारोबार में हिस्सदारी होने का प्रमाण
  • पिछले 2 साल का ITR
  • बिज़नेस प्लान लाभ और हानि का वितरण प्रमाण के साथ
  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक स्टेटमेंट कम्पनीज की साथ में यदि पार्टनर है तो उसके दस्तावेज

SBI Stree Shakti Yojana के तहत आवेदन ऐसे करें

  • सबसे पहले लाभार्थी को अपने क्षेत्र में नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्राँच में जाना होगा।
  • जाने के बाद वहाँ के अधिकारी से संपर्क कर योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को फॉर्म में सही से दर्ज कर लेना है और मांगे गए सभी दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच कर लेना है।
  • इसके बाद फॉर्म को कर्मचारी को जमा कर देना है, SBI ब्रांच के द्वारा आवेदन फॉर्म और दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन होने के बाद 24 से 48 घंटों के अंतर्गत आपके बैंक अकाउंट में लोन की राशि जमा करवा दी जाएगी।
  • इस प्रकार से आप SBI Stree Shakti Yojana में सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना से सम्बंधित प्रश्नोत्तर-

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना क्या है?

इस योजना के तहत देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु सहयोग करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। महिला बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त करके स्वरोजगार शुरू कर सकती है।

SBI Stree Shakti Yojana के तहत किन-किन व्यापार को शामिल किया जाएगा?

इस योजना के अंतर्गत खेती से जुड़े व्यापार, डेरी, डिटर्जेंट,कपड़ों के निर्माण, पापड़, उर्वरकों की बिक्री, कुटीर उद्योग जैसे मसाले अगरबत्ती का निर्माण और ब्यूटी पार्लर आदि का बिज़नेस शामिल किया जाएगा।

SBI Stree Shakti Yojana का लाभ कहा से प्राप्त करें?

योजना का लाभ लेने के लिए महिला को अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत यदि महिला 5 लाख तक को लोन लेना चाहती है तो उसे गारंटी देने की आवश्यकता है?

जी नहीं, यदि महिला 5 लाख से अधिक लोन लेना चाहती है तो तब उसे गारंटी देने की आवश्यकता होगी।

Leave a Comment