सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023: आवेदन फॉर्म, लाभ व पात्रता | Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form

देश में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के शैक्षिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए सरकार नियमित योजनाएं लाती है। जिससे महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है और वे अपना खुशहाल जीवन यापन करने में सक्षम होते हैं। इसी क्रम में झारखण्ड सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया था। लेकिन वर्ष 2022 में इस योजना का संसोधन किया गया। जिसका नाम बदलकर बाद में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रखा गया।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023: आवेदन फॉर्म, लाभ व पात्रता | Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form

जिस वजह से वर्तमान में अब बालिकाओं को अब पूर्व में चल रही सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। उसके स्थान पर अब उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा। बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए राज्य ने इस योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के कुछ जिलों में इस योजना का लाभ देने शुरू कर दिया गया है। आज के हमारे इस पोस्ट के जरिये हम आपक इस योजना से जुड़े सभी जानकारियों को साझा करने वाले है किस तरह से आप इस योजना से जुड़ सकते हो और इसका लाभ किस प्रकार से लिया जाएगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

झारखण्ड सरकार ने अपने राज्य की बालिकाओं के शिक्षा को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को आरम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य में पढ़ रही कक्षा 8वीं एवं 9 वीं की बालिकाओं को 2500रुपए दिए जाएंगे और कक्षा 10वीं, 11वीं और 12 वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को 5000₹ की आर्थिक सहायता दी जाएगी और साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बालिकाओं को 20,000 का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023: आवेदन फॉर्म, लाभ व पात्रता | Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form

इस राशि से बालिकाएं उच्च स्तर की पढाई कर सकती हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ-साथ राज्य का भी नाम करेंगी। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए राज्य की जनगणना 2011 के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्रोदय कार्ड धारकों के परिवारों की बालिकाओं को यह लाभ दिया जाएगा।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

योजना का नाम सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
राज्य झारखण्ड
विभाग का नाम महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग
उदेश्य बालिकाओं के शिक्षा स्तर को आगे बढ़ाने में
आर्थिक मदद करना
कुल आर्थिक सहायता ₹40000 रु
किस्तों  की संख्या6 किस्तें
आवेदन माध्यम ऑफलाइन
आवेदन फॉर्म डाउनलोड pdf

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की महत्वपूर्ण सूचना :-

जो भी इच्छुक बालिकाएं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर वहां के संचालिका से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना को अभी सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से ही भरा जा रहा है। आवेदन हेतु अधिक जानकारी के लिए आप स्कूल, बाल विकास परियोजना अधिकारी या जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। राज्य के कुछ जिलों में इसका लाभ दिया जाने लगा है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

योजना के तहत प्रदान की जाने वाली किस्तें

किस्तकिस्तों का विवरणआर्थिक सहायता
पहली किस्त8वीं कक्षा में2500₹
दूसरे किस्त9वी कक्षा में2500₹
तीसरी किस्त10वीं कक्षा में5000₹
चौथी किस्त11वीं कक्षा में5000₹
पांचवी किस्त12वीं कक्षा में5000₹
छठी किस्त18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद20000₹

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लाभ

  • झारखण्ड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत 37 लाख परिवारों, जो कि जनगणना 2011 के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों के परिवार की बेटियों को इसका लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • जिन लाभार्थी बालिकाओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें 2000₹ का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा जिससे वे अपनी शादी या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • अंत्योदय कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • जो भी लाभार्थी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाएं या फिर यहाँ पर हमने आपको आवेदन फॉर्म का pdf उपलब्ध कराया है। आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • डाउनलोड करके आपको प्रिंटआउट लेना है, उसके बाद आप उसे ध्यान पूर्वक भरकर भी आवश्यक डाक्यूमेंट्स मांगे गए हैं उन्हें साथ में अटैच कर देना है।
  • सभी जानकारियां भरने के बाद आपको इस फॉर्म को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी या फिर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में सबमिट करना है।
  • इस प्रकार से आपका इस योजना में आवेदन हो जाएगा आगे की जानकारी के लिए आप सम्बंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana से सम्बंधित प्रश्न

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है ?

झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना को अपने राज्य में पढ़ रही बालिकाओं की शिक्षा में आर्थिक मदद करने के लिए शुरु किया गया है। जिसके माध्यम से कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं में पढ़ रही छात्रों को आर्थिक सहायता के रूप में कुछ धनराशि दी जाएगी। जिससे वो अपनी पढाई में उपयोग कर सके।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लाभ क्या है ?

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं के लाभार्थियों को 6 किस्तों में कुल 40 हजार की धनराशि आर्थिक सहायता की तौर पर दी जाएगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं ?

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदकर्ता के पास आधार कार्ड, अंत्योदय कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, स्कूल जाने का प्रमाण पत्र, SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र, आदि की ज़रूरत पड़ेगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करना है ?

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन पत्र को डाउनलोड करना है उसके बाद उसे भरकर कार्यालय में सबमिट कर देना हैं।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें ?

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन पत्र आप इस पोस्ट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ पर हमने फॉर्म का pdf उपलब्ध कराया है।

झारखण्ड सरकार की अन्य योजनाएं :-

Leave a Comment

Join Telegram