योजना का आरम्भ 2004-2005 में किया गया। यह योजना बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर द्वारा चलायी जा रही है। वह छात्रा जो राजकीय विद्यालय से पढाई कर रही है व जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है जिनके परिवार वाले अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसे नहीं जुटा पाते, उन परिवार वालो की बेटियों के हित में राजस्थान सरकार ने आपकी बेटी योजना के अंतर्गत उन्हें आर्थिक सहायता देनी प्रदान की है। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास अपना BPL कार्ड होना बहुत जरुरी है। हम आपको अपने आर्टिकल में योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी जैसे: राजस्थान आपकी बेटी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है,
योजना से मिलने वाले लाभ क्या होंगे, आपकी बेटी योजना क्या है,
योजना का आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या होंगे, आवेदन प्रक्रिया क्या होगी, योजना की पात्रता, आदि बताने जा रहे है। जिसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक नीचे अवश्य पढ़े।
इसे भी पढ़ें :- (रजिस्ट्रेशन) राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023

योजना के तहत वह बालिका जो कक्षा 1 से लेकर 12 की कक्षा में पढाई कर रही है उन लड़कियों को सरकार द्वारा मदद राशि दी जाएगी। पहले इस योजना के अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक की बालिकाओं को 1100 रुपये एवं कक्षा 9वी से 12वी तक की छात्राओं को 1500 रुपये की सहायता राशि दी जाती थी। आवेदन फॉर्म को भरने के लिए आपको राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा। आप वह से फॉर्म डाउनलोड भी कर सकते है।
राजस्थान आपकी बेटी योजना
बता दें की माननीय मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी द्वारा दिनांक 31.05.2019 को इस योजना से मिलने वाली मदद राशि को बढ़ा दिया है। जिसमे कुल 1000 रुपये की वृद्धि की गयी। राजस्थान आपकी बेटी योजना 2022-2023 के तहत कक्षा 1 से 8वी में पढ़ने वाली छात्राओं को साल भर में 2100 रुपये की राशि और 9वी से 12वी में पद रही छात्राओं के लिए 2500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
गरीब परिवार के वह लोग जो आर्थिक अंगी से परेशान है या जिस परिवार में लड़की के माता-पिता नहीं है या लड़की के माता व पिता में से कोई एक जिन्दा नहीं हो। Rajasthan Aapko Beti Yojana के अंतर्गत सहायता राशि से छात्राएं और अच्छे से पढाई कर पाएंगी, उन्हें शिक्षा से पीछे नहीं हटना पड़ेगा और वह स्वयं से आत्म निर्भर बन पाएंगी।
योजना से मिलने वाली राशि केवल वह लड़किया प्राप्त कर सकती है, जो राजकीय स्कूल, सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही होंगी। छात्रों का फॉर्म इंस्टिट्यूट के HEAD (प्रधान) द्वारा भरा जाता है जिसके बाद फॉर्म को डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर सेंटर भेजा जाता है जहाँ उसका पूर्ण तरीके से सत्यापन किया जाता है।
राज्य | राजस्थान |
योजना नाम | राजस्थान आपकी बेटी योजना |
के द्वारा | राज्य सरकार द्वारा |
विभाग | शिक्षा विभाग |
प्रक्रिया | ऑफलाइन मोड |
किसके द्वारा संचालित | बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर |
साल | 2023 |
लाभ लेने वाले | गरीबी रेखा से नीचे आने वाली लड़कियों के लिए |
सहायता राशि | कक्षा 1 से 8 की छात्रा को 2100 रुपये कक्षा 9 से 12 की छात्रा को 2500 रुपये |
उद्देश्य | वह बालिका जिनके माता पिता में से किसी एक का निधन हो गया होया उनका परिवार BPL श्रेणी में आता हो उन्हें आर्थिक रूप से मदद राशि प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
Rajasthan Aapko Beti Yojana Objectives
इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है, कि जिन परिवार में माता या पिता नहीं हो या वह गरीबी रेखा से नीचे आते होंगे। वह लोग अपने बच्चों की शिक्षा हेतु बहुत मुश्किल से पैसे इकठ्ठा कर पाते है, और कभी कभी पैसे न होने के कारण उनके बच्चों को पढाई आधे से ही छोड़नी पढ़ जाती है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा इस योजना से उन गरीब परिवार में रहने वाली छात्राओं को भी पढाई के लिए प्रोत्साहन मिलता रहे जिससे वह स्वयं से आत्म निर्भर बन सके। राज्य सरकार राज्य में रह रही बालिकाओ की शिक्षा हेतु उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है। जिससे वह अपनी पढाई को आगे जारी रख सके।
योजना के लाभ एवं विशेषताएँ
- राज्य में रह रहे वह लोग जिनकी आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं है एवं जो आये दिन तंगी से जूझ रहे हो ऐसे गरीब परिवार की बेटियों को सरकार द्वारा साल में सहायता राशि प्रदान की जा रही है जिससे वह स्वयं से मजबूत बन पाएंगी और अपनी पढाई जारी रख सकेंगी।
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि को और अधिक बढ़ा दिया गया। जिसमे पहले 1100 की जगह 2100 और 1500 की जगह 2500 कर दिया गया।
- वह छात्राएं जो राजकीय स्कूल में कक्षा 9 से 12वी में शिक्षा ग्रहण कर रही है और जो शारीरिक रूप से विकलांग है उन्हें सरकार द्वारा 2000 रुपये की मदद राशि हर साल दी जाएगी।
- इसका लाभ केवल BPL(गरीबी रेखा से नीचे आने वाले) परिवार के लोगो की बालिका ही ले सकती है।
- यह सहायता राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिसके लिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना बहुत जरुरी है, जिसके साथ साथ आधार कार्ड बैंक से लिंक होना अनिवार्य है।
- योजना से मिलने वाली राशि से गरीब परिवार की लड़कियां आत्मनिर्भर बन पायेगी।
- छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृति राशि में सरकार द्वारा 2021-22 हेतु 1000 रुपये बढ़ाये गए है।
- योजना का पात्र केवल गरीब परिवार की बेटियों को समझा जायेगा।
- वह छात्रा जो की राजकीय स्कूल, सरकारी स्कूल,और सेमि(अर्ध) स्टेट स्कूल में पढाई कर रही है वह योजना से मिलने वाले लाभ के पात्र समझे जायेंगे।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरकर एवं उसके साथ जरुरी डाक्यूमेंट्स को अटैच करने के बाद फॉर्म को डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अधिकारी सेंटर के पास भूज दिया जाता है।
- आवेदक के परिवार में माता या पिता में से एक की मृत्यु हो गयी हो।
राजस्थान आपकी बेटी योजना पात्रता
Rajasthan Aapko Beti Yojana online apply करने के लिए सबसे जरुरी यह है कि आपको इसकी पात्रता व योग्यता पता होनी चाहिए। जिसके बाद आप आसानी से इसका आवेदन कर सकते है। पात्रता इस प्रकार से है:
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक राजस्थान राज्य का मूलनिवासी होना चाहिए।
- उसके पास अपना BPL(BELOW POVERTY LINE) कार्ड होना अनिवार्य है।
- जो छात्रा प्राइवेट स्कूलों में पढाई कर रही होंगी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- आवेदक के पास अपने सभी डाक्यूमेंट्स होने जरुरी है। जिसके माध्यम से आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।
- आवेदक के पास जनाधार या भामाशाह कार्ड होना जरुरी है।
योजना हेतु आवश्यक डाक्यूमेंट्स
आवेदक का आधार कार्ड | BPL कार्ड अनिवार्य |
पासपोर्ट साइज फोटो | बैंक अकाउंट नंबर |
बैंक पासबुक | रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
कोई भी पहचान पत्र जैसे: वोटर ID कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि | माता या पिता का डेथ सर्टिफिकेट |
पिछले साल का परीक्षा का रिजल्ट कार्ड | इनकम सर्टिफिकेट |
राजस्थान आपकी बेटी योजना आवेदन प्रक्रिया
आवेदक आवेदन फॉर्म भरने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े। आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम द्वारा पूरी होगी।
- राजस्थान आपकी बेटी योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इंटीग्रेटेड शाला दर्पण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको दिए गए ऑप्शंस में से आपकी बेटी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आप योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आप इसे प्रिंट कर लें।
- इसके बाद आप फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे: छात्रा का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, राजकीय विद्यालय का नाम, कक्षा, जन्मतिथि, घर का पता, BPL कार्ड नंबर, माता या पिता दोनों में से एक का मृत्यु प्रमाण पत्र, भामाशाह कार्ड नंबर आदि को भरें।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद आप इसमें मांगे गए डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अटैच करें।
- अब आप अपना फॉर्म इंस्टिट्यूट के HEAD(प्रधान) के पास ले जाकर सत्यापित करवाएं।
- जिसके बाद फॉर्म को डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अधिकारी सेंटर के पास जमा कर दें।
- इसके बाद आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें: यहाँ क्लिक करें
राजस्थान सरकार की अन्य योजनाएं :-
- राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2023
- कुसुम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन राजस्थान सोलर पंप कृषि कनेक्शन
- राजस्थान श्रमिक कार्ड 2023 (लिस्ट): ऑनलाइन पंजीकरण
- राजस्थान अम्बेडकर DBT Voucher योजना 2023
- राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना 2023
- विद्या संबल योजना राजस्थान 2023 : ऑनलाइन आवेदन
संपर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी या किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी परेशनियों का हल पूछ सकते है या तो आप ईमेल ID पर ईमेल करके भेज सकते है
ईमेल ID | [email protected] |
हेल्पलाइन नंबर | 9416324297 |
राजस्थान आपकी बेटी योजना से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर द्वारा इस योजना को चलाया जा रहा है।
राजस्थान आपकी बेटी योजना 2022-2023 के तहत कक्षा 1 से 8वी में पढ़ने वाली छात्राओं को साल भर में 2100 रुपये की राशि और 9वी से 12वी में पढ़ रही छात्राओं के लिए 2500 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री अशोक गेहलोतजी द्वारा दिनांक 31.05.2019 को इस योजना से मिलने वाली मदद राशि को बढ़ा दिया है। जिसमे कुल 1000 रुपये की वृदि की गयी। पहले मदद राशि के रूप में कक्षा 1 से 8 की छात्रा को 1100 रुपये और 9 से 12 कक्षा की छात्रा को 1500 रुपये दिए जाते थे।
जी नहीं, इस योजना का आवेदन केवल राजस्थान राज्य की वह छात्रा कर सकती है जो BPL(गरीबी रेखा) से नीचे अपना जीवन व्यापन कर रही होंगी।
हमने अपने आर्टिकल में सभी तरह की जानकारी आपको प्रदान कर दी है दस्तावेजों को जानने के लिए आर्टिकल को ध्यान से पढ़े।
आप योजना का आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कर सकते है इसके लिए आपको राजस्थान राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा और इसमें पूछी गयी सभी जानकारी को भरकर फॉर्म को कार्यालय में जमा करना होगा।
योजना का आरम्भ 2004-2005 में किया गया। वह लोग जो आर्थिक अंगी से परेशान है या जिस परिवार में लड़की के माता-पिता नहीं है या लड़की के माता व पिता में से कोई एक जिन्दा नहीं हो। उन छात्राओं को पढाई हेतु आर्थिक मदद करना है।
इस योजना का पात्र केवल वह छात्र समझे जायेंगे जो सरकारी स्कूल, राजकीय स्कूल में पढाई कर रही है और जो गरीबी रेखा के नीचे की सूची में आते है।
हमारे द्वारा इस आर्टिकल में राजस्थान आपकी बेटी योजना के बारे में सभी प्रकार की सम्बंधित जानकारियां आपको उपलब्ध करा दी है, यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी तो आप हमे मैसेज बॉक्स में मैसेज करके बता सकते है। और अगर आपको इस योजना से सम्बंधित कोई भी सवाल के जवाब जानने है तो आप हमे कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके सवालो का जवाब अवश्य दिया जायेगा।