भारत में वैसे तो कई तेल कंपनियां हैं लेकिन आज हम जिस तेल कंपनी की बात करने जा रहे हैं वह देश में कच्चे तेल उत्पादन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। हम बात करने जा रहे हैं ONGC की। क्या आप जानते हैं
ओएनजीसी क्या है ? और ओएनजीसी का पूरा नाम (ONGC Full Form in Hindi) क्या है ? यदि नहीं तो यह लेख आपके लिए ही है।
आज के इस लेख में हम आपको ओएनजीसी क्या है और इसका पूरा नाम क्या है सभी की जानकारी देंगे। भारत की महारत्न कंपनी ONGC की पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Table of Contents
ओएनजीसी क्या है ?
ओएनजीसी भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की एक पेट्रोलियम कंपनी है। यह कंपनी 23 जून 1993 से शुरू की गयी थी। ONGC द्वारा भारत में कच्चे तेल के कुल उत्पादन में 77 फीसदी से अधिक और गैस के उत्पादन में कंपनी का 81 फीसदी से अधिक का योगदान है।
यह भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जिसके द्वारा अधिक लाभ कमाया जाता है। 14 अगस्त 1956 में ओएनजीसी को आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। क्या आप जानते हैं ओएनजीसी का मुख्यालय कहाँ है ? ONGC का मुख्यालय उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है।
ONGC Full Form in Hindi (ओएनजीसी का पूरा नाम)
- ONGC Full Form in English – Oil and Natural Gas Corporation.
- ओएनजीसी का हिंदी में पूरा नाम – तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम है।
ONGC के उत्पाद
Oil and Natural Gas Corporation द्वारा निम्नलिखित का उत्पादन किया जाता है –
- कच्चा तेल
- प्राकृतिक गैस
- इथेन
- केरोसिन
- एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस)
- एचएसडी (हाई स्पीड डीजल)
- मोटर स्परिट आदि।
ओएनजीसी की सहायक कंपनियां
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड (HPCL)
- ओपीएएल (Ongc Petro Additions Limited)
- ONGC Videsh limited
- ONGC त्रिपुरा पावर कंपनी
- इम्पीरिअल एनर्जी कारपोरेशन
- MRPL
- PMHBL
ओएनजीसी विदेश की सहभागिता
ONGC Videsh जो की ओनजीसी की पूर्ण सामित्व वाली सहायक कंपनी है, इसकी 20 देशों देशों के साथ 41 प्रोजेक्ट में योगदान है। यह 20 देश इस प्रकार से हैं –
- अजरबेजान
- ब्राजील
- कोलंबिया इराक
- इज़रायल
- ईरान
- कज़ाकिस्तान
- लीबिया
- मोजाम्बिक
- म्यांमार,
- नामीबिया
- रूस
- बंग्लादेश
- दक्षिणी सूडान
- सूडान
- सीरिया,
- यूनाइटेड अरब अमीरात
- वेनेजुएला
- वियतनाम
- न्यूजीलैंड
वर्तमान समय में इस कंपनी द्वारा 21 प्रोजेक्ट को संयुक्त रूप से ऑपरेट किया जा रहा है।
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) रैंकिंग
- ओएनजीसी ने,आयल एंड गैस एक्सप्लोरेशन ‘ की कैटेगरी में इन एण्ड ब्राडस्ट्रीट पुरस्कार 2018 प्राप्त किया।
- साल 2016 में ओएनजीसी ने भारतीय वाणिज्य परिसंघ से 4 PSE Excellence Award प्राप्त किये थे।
- 2017 में शीर्षस्थ 250 वैश्विक ऊर्जा रैंकिंग में ओएनजीसी को विश्व में 11 वा स्थान प्राप्त हुआ था।
- 2017 में ओएनजीसी को विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों की फोर्ब्स वैश्विक 2000 सूची में वैश्विक तेल और गैस प्रचालन उद्योग के बीच 14वां रैंक प्राप्त हुई थी।
ONGC द्वारा कार्यरत ऊर्जा क्षेत्र
- कोयला तेल मीथेन
- सौर ऊर्जा,
- वायु ऊर्जा,
- भूमिगत कोयला गैसीकरण
- गैस हाइड्रेट्स
- शेल गैस
ONGC Academy
- ज्योपिक (जियोडाटा प्रोसेसिंग एवं व्याख्या केंद्र) :- यह ONGC का प्रमुख संस्थान है जोकि देहरादून में है। इस संस्थान के द्वारा उपक्रम के अन्वेषण एवं उत्पादन कार्य के लिए कई जरुरी जानकारियों को उपलब्ध कराया जाता है।
- ITD ( वेधन प्रौद्योगिकी संस्थान) :- यह अकादमी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित है। यह संस्थान ओ.एन.जी.सी. के कार्यो के लिए तकनीकी उपलब्ध कराती है।
- IEOT (अभियांत्रिकी एवं अमुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान).:- यह प्रौद्योगिकी संस्थान जिओ टेक्निकल इंजीनियरिंग से जुडी जानकारियों को प्रदान करता है।
- आई.ओ.जी.पी.टी.( तेल एवं गैस उत्पादन प्रौद्योगिकी संस्थान):- इसके द्वारा तेल एवं गैस क्षेत्रों की प्रोसेसिंग से जुडी टेक्नोलोजी की जरूरतों को पूरा किया जाता है।
ओएनजीसी द्वारा वित्त वर्ष 2021 तक उत्पादन
Particulars | (वित्त वर्ष 2021) |
---|---|
क्रूड आयल –ONGC (MMT) | 19.172 |
क्रूड आयल –JVs (MMT) | 2.260 |
Condensate (MMT) | 1.102 |
कुल क्रूड आयल (MMT) | 22.533 |
गैस – ONGC (BCM) | 22.096 |
गैस – JVs (BCM) | 0.720 |
Total Gas (BCM) | 22.816 |
Value Added Products (KT) | 3120 |
ओएनजीसी क्या है ? ONGC से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-
ONGC की फुल फॉर्म -Oil and Natural Gas Corporation है। इसे हिंदी में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम कहा जाता है।
14 अगस्त 1956 में Oil and Natural Gas Corporation की स्थपना की गयी थी।
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम का मुख्यालय देहरादून ,उत्तराखंड में है।
देश में Oil and Natural Gas Corporation का कच्चे तेल के उत्पादन में 77 प्रतिशत का योगदान है।
ONGC द्वारा देश में गैस के उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।
यह भी जानें –