मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन व लाभार्थी सूची, Free Smartphone Yojana

राजस्थान सरकार द्वारा बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ कार्यों को आसान बनाने के लिए सरकारी कार्यों के साथ-साथ कई तरह की योजनाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों को प्रदान करना शुरू कर दिया गया है। जिसे देखते हुए राज्य में डिजिटल माध्यम से कार्यों को पूरा करने में सहयोग देने के लिए राजस्थान ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के जारी बजट में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को आरम्भ करने की घोषणा की गई है, इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य में चिरंजीवी परिवार की मुखिया महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए निःशुल्क फ्री स्मार्ट फ़ोन उपलब्ध करवाएगी। इससे महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा सुलभ हो जाएगी और वह अपने कार्यों को ऑनलाइन स्मार्ट फ़ोन के माध्यम से पूरा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

जाने क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी द्वारा राज्य में महिलाओं के लिए डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए किया गया है, जिसके माध्यम से सरकार राज्य की एक करोड़ तीस लाख महिलाओं को फ्री स्मार्ट फ़ोन का वितरण करेगी इसके साथ ही उन्हें स्मार्ट फ़ोन में 3 साल तक इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला लाभ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को प्रदान किया जाएगा, इसके लिए महिला को स्मार्टफोन के लिए किसी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर होकर ऑनलाइन स्मार्ट फ़ोन से डिजिटल कार्यों को सिख सकेंगी और सरकारी योजनाओं की पहुँच भी उन्हें आसानी से प्राप्त हो सकेगी।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा
उद्देश्यमहिलाओं के लिए डिजिटल सेवा के लिए स्मार्टफ़ोन प्रदान करना
लाभार्थीराजस्थान राज्य की महिलाएं
आवेदन माध्यमऑनलाइन/ऑफलाइन

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का आरम्भ राजस्थान सरकार द्वारा योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और सरकार की सुविधाओं का लाभ पहुँचाने के लिए किया गया है।
  • सरकार द्वारा योजना का लाभ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को दिया जाएगा।
  • योजना के माध्यम से महिलाओं को फ्री स्मार्ट फ़ोन का वित्तरण किया जाएगा।
  • स्मार्ट फ़ोन के साथ उन्हें तीन साल के इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  • योजना के माध्यम से राज्य के 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • स्मार्ट फ़ोन के उपयोग से महिलाएँ आत्मनिर्भर होकर अपने कार्य डिजिटल माध्यम से पूरे कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022

डिजिटल सेवा योजना के पात्रता व दस्तावेज

योजना में आवेदन के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा।

  • इस योजना में आवेदन के लिए राजस्थान की स्थाई निवासी महिला ही आवेदन के पात्र होंगी।
  • योजना का लाभ चिरंजीवी परिवार की मुखिया महिला को मिल सकेगा।
  • योजना में आवेदन के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है जैसे
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक की पासबुक

फ्री स्मार्टफोन योजना का उद्देश्य

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राजस्थान सरकार द्वारा फ्री स्मार्ट फ़ोन योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं की जानकरी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना है, जिसके लिए सरकार की तरफ से महिलाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन का वित्तरण किया जाएगा, इससे महिलाएँ ऑनलाइन सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी स्मार्टफोन में प्राप्त कर सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से पूरे कर आत्मनिर्भर हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 ऐसे देखें लाभार्थी सूची

योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए आवेदक यहाँ बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022
  1. इसके लिए सबसे पहले आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब अगले पेज में आपको जन आधार कार्ड नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
  4. सारी जानकारी भरकर आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  5. जिसके बाद अपको स्क्रीन पर अपना नाम, पिता का नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस दिखाई देगा।
  6. अब एलिजिबिलिटी स्टेटस में यदि Yes लिखा आता है तो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

Free Smartphone Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

योजना में दिए जा रहे लाभ को प्राप्त करने के लिए जो आवेदक योजना में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा, राज्य सरकार द्वारा अभी केवल योजना को आरम्भ करने की केवल घोषणा की गई है। अभी योजना में आवेदन के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा योजना में आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट जारी की जाती है, तो उसकी जानकारी हम आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा देंगे, जिसके लिए योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे लेख के माध्यम से जुड़े रह सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Free Smartphone Yojana
Free Smartphone Yojana

यह भी पढ़ें:-

देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना 2023

Free Smartphone Yojana Faq’s

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या है ?

इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य में चिरंजीवी परिवार की मुखिया महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए निःशुल्क फ्री स्मार्ट फ़ोन उपलब्ध प्रदान करती है।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana का लाभ किन्हें दिया जाएगा?

Mukhyamantri Digital Seva Yojana का लाभ परिवार की मुखिया महिला को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के माध्यम से कितनी महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा ?

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ राज्य के 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को दिया जाएगा।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana का उद्देश्य क्या है ?

Mukhyamantri Digital Seva Yojana को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं की जानकरी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना है, जिसके लिए सरकार की तरफ से महिलाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन का वित्तरण किया जाएगा।

Leave a Comment