मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन 2023 | मध्य प्रदेश विवाह पंजीकरण फॉर्म | MP Marriage Certificate Form PDF Download

जैसा की हम सब जानते है कि वर्त्तमान समय में पति -पत्नी के संबंध को स्वीकृति देने के लिए Marriage Certificate बनवाना बेहद जरुरी हो गया है। कही लोग धोखाधड़ी से भी ये दस्तावेज बनवा लेने है।

आज हम आपको बातएंगे की कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र बनवा सकते है। कुछ समय पहले Marriage Certificate को बनवाने के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे। जिस वजह से उन्हें अनेक समस्याओं को झेलना पड़ता है।

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन 2023 | मध्य प्रदेश विवाह पंजीकरण फॉर्म | MP Marriage Certificate Form PDF Download
MP Marriage Certificate Form PDF Download

लेकिन अब मध्यप्रदेश के नागरिकों को सुविधा देने के लिए सरकार ने मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के विवाहित नागरिक घर बैठे बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन माध्यम से Marriage Certificate के लिए अप्लाई कर सकते है।

तो आइये जानते है Marriage Certificate बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, आर्टिकल से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को लेने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पड़े।

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन 2023

सभी दस्तावेजों के सामान ही Marriage Certificate भी एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पति-पत्नी के विवाहित रिश्ते को सीध करने के लिए ये दस्तावेज बनाना बेहद जरुरी हो गया है। विवाहित जोड़े शादी के 1 महीने बाद रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

इस दस्तावेज की आवश्यकता आमतौर पर सरकारी विभाग एवं रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए होता है। मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए लड़की की आयु 18 या उससे अधिक होनी चाहिए और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए तभी जाकर वह सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यदि आप विवाह के तुरंत बाद विवाह प्रमाण पत्र बनवा लेने है तो ये दस्तावेज विभिन्न जगह काम आता है जैसे – कानून व समाज के सामने शादी को मान्यता प्राप्त होती है, दोनों का जॉइंट अकाउंट खुलवाने के लिए, पत्नी का पति की संपत्ति पर अधिकार एवं पति/पत्नी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर पेंशन की सुविधा आदि।

MP Marriage Certificate Key Points

योजना का नाममध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन 2023
राज्यमध्यप्रदेश
लाभार्थीराज्य के विवाहित जोड़े
उद्देश्यनागरिकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देना
PDF फॉर्मयहाँ क्लिक करें
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन /ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmpenagarpalika.gov

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विवाहित जोड़े घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से बड़ी आसानी से आवेदन कर सकते है। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

समाज में महिला को सुरक्षा प्रदान करने एवं क़ानूनी रूप से शादी को मान्यता देने हेतु ये दस्तावेज बेहद आवश्यक है। क्योकि बहुत सारे लोग छोटी सी उम्र में लड़की की शादी करवाना देने है। जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यदि कोई बाल विवाह करते है, तो उन पर जुर्माना लगेगा या फिर उन्हें सरकार की किसी भी योजना और सेवा को लाभ प्राप्त नहीं होगा।

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन के लाभ

  • वर-वधु को क़ानूनी रूप से अनेक अधिकार प्राप्त करने हेतु इस दस्तावेज की आवश्यकता होती है।
  • शादी के बाद दोनों का जॉइंट अकाउंट बनाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
  • समाज में औरतों के अधिकार की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए ये दस्तावेज जरुरी है।
  • समाज में हो रहे बाल विवाह पर रोक लगेगी।
  • तलाक लेने की स्थिति में पति को अपनी पत्नी को हर महीने खर्चे देना होता है, उसके लिए भी विवाह प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
  • पति की मृत्यु होने के बाद उनकी सम्पति और नौकरी पर अधिकार करने के लिए Marriage Certificate की आवश्यकता होती है।
  • जमीन खरीदने व अपना बीमा भी करा सकते है।
  • यदि किसी नागरिक ने 18 वर्ष से पहले शादी कर दी है और वह Marriage Certificate बनवाना चाहता है तो उस स्थिति में उन्हें क़ानूनी सजा दी जाएगी।

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक और लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है।
  • आवेदक जिस क्षेत्र में निवास कर रहे है, वहाँ निवास करते हुए उन्हें 6 महीने से अधिक समय होना चाहिए।

MP Marriage Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • वर-वधु का आधार कार्ड
  • शादी का कार्ड
  • शादी की फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • वर-वधु की तरह से दो-दो गवाह और उनका पता प्रमाण, पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वर-वधु के द्वारा बनाया गया एफिडेविट
  • यदि शादी विदेश में हुई हो तो वहाँ के अधिकारियों द्वारा नो ऑब्जेक्शन का प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन ऐसे करें

  • सबसे पहले लाभार्थी को योजना की आधिकारिक वेबसाइट mpenagarpalika.gov पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको “E-services” के विकल्प पर क्लिक करना है।

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन 2023 | मध्य प्रदेश विवाह पंजीकरण फॉर्म | MP Marriage Certificate Form PDF Download

  • इसके बाद आपके सामने बहुत सारे विकल्प आ जाएंगे लेकिन आपको Marriage Certificate Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया पेज खुलकर आ जाएगा जहाँ पर आपको अपने शहर का चयन करना है।

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन 2023 | मध्य प्रदेश विवाह पंजीकरण फॉर्म | MP Marriage Certificate Form PDF Download

  • शहर का चयन करने के बाद आपके सामने “रजिस्ट्रेशन फॉर्म” खुलकर आ जाएगा।

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन 2023 | मध्य प्रदेश विवाह पंजीकरण फॉर्म | MP Marriage Certificate Form PDF Download

  • जहाँ पर आपको पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है और मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड कर देना है और इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपके फॉर्म का सत्यापन होने के बाद आपके रजिस्टर नंबर पर सूचित कर दिया जाएगा। इसके कुछ दिनों के बाद आपको जिला अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेना है।

MP Marriage Certificate से संबंधित प्रश्नोत्तर-

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन करने हेतु वर-वधु की आयु कितनी होगी चाहिए ?

मरीज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए वर की आयु 21 वर्ष और वधु की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन पोर्टल का संचालन कौन-सा विभाग करता है ?

इस पोर्टल का संचालन नगर पालिका और नगर परिषद विभाग के द्वारा होता है।

MP Marriage Certificate प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया कौन-सी है ?

यह दस्तावेज प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनो में से किसी एक का चयन कर सकते है।

MP Marriage Certificate बनाने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट mpenagarpalika.gov है।

Leave a Comment