MP Bhulekh Khasra Khatauni | एमपी भूलेख 2023

भूलेख से संबंधी सभी विवरणों की जानकारी प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से अब राज्य वासी सभी प्रकार के भूमि रिकॉर्ड की जानकारी को प्राप्त कर सकते है। यह पोर्टल आमजन नागरिकों तक उनकी जमीन से जुड़े सभी जानकारी को घर बैठे प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है। एमपी भूलेख पोर्टल (MP Bhulekh Khasra Khatauni) में नागरिकों की भूमि के सभी विवरणों को ऑनलाइन रूप में कम्प्यूटरीकृत किया गया है। यह राजस्व विभाग से संबंधी सेवाओं को डिजटलीकरण से जोड़ने का एक सफल प्रयास एमपी सरकार के द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें :- एमपी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना 2023

MP Bhulekh Khasra Khatauni Online

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः योजना से संबंधी सभी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक एवं पूरा पढ़े।

MP Bhulekh Khasra Khatauni 2023

MP Bhulekh Land Record– भूमि रिकॉर्ड में विभिन्न प्रकार के विवरण शामिल होते हैं जैसे बिक्री कार्य जो कई सरकारी विभागों द्वारा बनाए जाता है। इसमें भूमि से संबंधित महत्वपूर्ण विवरणों के बीच रिकॉर्ड्स ऑफ राइट्स, टेनेंसी एंड क्रॉप इंस्पेक्शन रजिस्टर (RTC) भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, रिकॉर्ड में भूमि का आकार, मिट्टी का प्रकार, आकार और भूमि और फसलों के सिंचाई उपयोग के विवरण जैसे विवरण भी शामिल हैं। इस भूलेख पोर्टल की मदद से मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक भूमि रिकॉर्ड तक आसानी से पहुंच सकते है।

मध्य प्रदेश भूलेख लैंड रिकॉर्ड के माध्यम से अब भूमि की जानकारी प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को राजस्व विभाग के किसी भी कार्यालय का दौरा नहीं करना पड़ेगा। भूमि से जुडी सभी नवीनतम जानकारी को अब नागरिकों की सुविधाओं के लिए पोर्टल में ऑनलाइन रूप में उपलब्ध किया गया है। अब सभी नागरिक घर बैठे अपनी जमीन का ब्यौरा देख सकते है। नागरिकों को किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।

मध्य प्रदेश भूलेख लैंड रिकॉर्ड 2023

MP Bhulekh Khasra Khatauni – मध्य प्रदेश ने भारत भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम की घोषणा के बाद अपने भूमि अभिलेखों को डिजिटल बनाना शुरू कर दिया। वर्तमान में, राज्य अपने ऑनलाइन पोर्टल एमपी भुलेख के माध्यम से अपने भूमि रिकॉर्ड का प्रबंधन करता है। इस पोर्टल पर, सभी प्रकार के भूमि अभिलेखों तक पहुंच प्राप्त की जा सकती है, चाहे वह स्वामित्व हो, आकार हो या भूमि का बाजार मूल्य हो। पिछली मैनुअल प्रबंधन प्रणाली की तुलना में, इस ऑनलाइन पोर्टल ने भूमि प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बना दिया है।

राज्य ने भूलेख एमपी पोर्टल के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए हैं। जिसमे से रूप से है, भूमि अभिलेखों तक आसान पहुंच, खसरा, खतौनी तक पहुंच और अधिकार का रिकॉर्ड, View maps or bhunaksha , डायवर्सन सूचना, संग्रह भुगतान आदि।

Madhya Pradesh Bhulekh Khasra Khatauni 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको MP Bhulekh Khasra Khatauni, एमपी भूलेख 2023 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के विषय में सूचित करने जा रहें है। आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से Madhya Pradesh Bhulekh Khasra Khatauni 2023 से जुडी विषय सूचना प्राप्त कर सकते है –

आर्टिकल का नाम MP Bhulekh Khasra Khatauni, एमपी भूलेख 2023
पोर्टल भू-अभिलेख मध्य प्रदेश
विभाग राजस्व विभाग
लाभार्थी कौन होंगे राज्य के सभी नागरिक
लाभ क्या है भूमि संबंधी सभी रिकॉर्डों की जानकारी घर बैठे प्राप्त
उद्देश्य क्या है नागरिकों की सुविधाओं के लिए भूलेख पोर्टल
पर सभी जमीनी रिकॉर्ड की जानकारी
वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट Landrecords Madhya Pradesh (mp.gov.in)
mpbhulekh.gov.in

मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी का उद्देश्य

MP Bhulekh Land Record का मुख्य उद्देश्य है राज्य के नागरिकों को घर बैठे राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाओं को उपलब्ध करवाना। इससे भूमि से संबंधित सेवाएं नागरिकों तक सरलता पूर्वक पहुंचने में भी मदद करेगी और साथ ही नागरिक अपने भूमि के रिकॉर्डो की जानकारी को किसी भी जगह से चेक कर सकते है। भूमि के विवरणों को ऑनलाइन रूप पोर्टल में एकत्रित करने से नागरिकों को एक विशेष प्रकार की सुविधा प्राप्त हुई है।

इस पोर्टल की मदद से नागरिक अब बिना किसी सरकारी कार्यालय में जाएँ बिना अपने भूमि की जानकारी को प्राप्त कर सकते है। ऑफलाइन माध्यम से पहले भूमि के विवरणों की जानकारी के लिए नागरिकों को राजस्व विभाग से संबंधित कार्यालयों का दौरा करना पड़ता था। जिससे आम जन नागरिकों का समय के साथ धन का भी व्यय होता था। लेकिन अब इस सेवा को आसान तरीके से नागरिकों तक एमपी भूलेख पोर्टल की मदद से पहुंचाया जा रहा है।

MP Bhulekh Land Record 2023 के लाभ

यहाँ हम आपको मध्य प्रदेश भूलेख 2023 के लाभ के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें है। आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर MP Bhulekh Land Record 2023 के लाभ संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते है। ये लाभ निम्न प्रकार है –

  • MP Bhulekh Land Record के माध्यम से अब नागरिकों को घर बैठे भूमि संबंधी जानकारी पारदर्शी रूप में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
  • नागरिक कही से भी पोर्टल की मदद से अपनी भूमि के विवरणों की जानकारी को पर्पट कर सकते है।
  • भूमि से संबंधी भू-नक्शा ,खतौनी खसरा नंबर आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • एमपी भूलेख पोर्टल की मदद से अब नागरिकों को किसी सरकारी दफ्तर का दौरा नहीं करना पड़ेगा।
  • पोर्टल की मदद से नागरिकों तक सेवाओं को पारदर्शी रूप में उपलब्ध कराया जायेगा।
  • जिससे राजस्व विभाग की सेवाओं का और आसानी से सरलीकरण होगा।
  • लोगो के साथ हो रहे भूमि संबंधी मामलों में धोखाधड़ी के कार्यों में रोक लगेगी।
  • ऑनलाइन रूप में सेवाओं का विवरण प्राप्त होने से राज्य विभाग की सभी सेवाएं स्पष्ट रूप से आमजन नागरिक तक पहुंचेगी।

एमपी जमीन का खसरा ऐसे निकालें ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के निवासी है और अपनी जमीन का खसरा देखना चाहते है वे आयुक्त भू-अभिलेख मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जमीन का खसरा खतौनी देख सकते है। यहाँ हमने उम्मीदवारों के लिए एमपी खसरा खतौनी देखने के लिए पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बतायी है।

MP Bhulekh Khasra Khatauni Online Aise Check Karen

उम्मीदवार ध्यान दें यहां हम आपको मध्य प्रदेश में भूमि रिकॉर्ड खसरा या खतौनी या भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया बताने जा रहें है। MP Bhulekh Khasra Khatauni Online Check Process हम आपको कुछ आसान से चरणों के माध्यम से बताने जा रहें है। आप इन नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एमपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कर सकते है।

  1. मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी देखने के लिए एमपी भूलेख पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  2. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज में आपको भू-नक्शा दिखाई देगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से दिखाया गया है। एमपी-भूलेख
  4. इस भू-नक़्शे में आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
  5. अब नए पेज में आपके सामने खसरा विवरण देखने के लिए फॉर्म खुलेगा जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। मध्य-प्रदेश-भूलेख-खसरा-खतौनी
  6. फॉर्म में आपको सभी विकल्पों का चयन सही-सही करना होगा जैसे- जिला, तहसील और गांव आदि।
  7. अब नागरिक को भू स्वामी ,खसरा संख्या ,खाता संख्या में से किसी एक विकल्प का चयन करके नंबर को दर्ज करना होगा।
  8. सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद आवेदक व्यक्ति को दिए गए कैप्चा कोड को अंकित करके विवरण देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  9. अब सभी महत्वपूर्ण जानकारी आवेदक की स्क्रीन में दिखाई देगी।
  10. इस प्रकार मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी देखने की प्रक्रिया नागरिक की पूर्ण हो जाएगी।

मध्य प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन चेक ऐसे करें ?

  • MP Bhu-Naksha Online Check करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले mpbhulekh.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज खुल कर आएगा।
  • इसी पेज पर मेन्यू में Search का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है।
    एमपी भूलेख
  • क्लिक करते ही आपके सामने विभिन्न प्रकार के विकल्प आ जायेंगे आपको भू-नक्शा के विकल्प पर क्लिक कर देना है। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
    madhya pradesh bhulekh-khatauni
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर भू-नक्शा चेक करने के लिए फॉर्म खुल जायेगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते है।
    bhulekh-khasra-khatauni-mp
  • यहाँ आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा। चयन करते ही आपके सामने एक न्य पेज खुलेगा।
    जिसमें आपको खसरा संख्या भरकर जमा करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने आपकी जमीन का विवरण आ जायेगा और मैप में आपकी जमीन का नक्शा हाईलाइट हो जायेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। bhulekh khatauni madhya pradesh
  • इस तरह से आपको मध्य प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

पोर्टल पर लॉगिन ऐसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको आयुक्त भू-अभिलेख मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से चरणों के माध्यम से बताने जा रहें है। लॉगिन करने की प्रक्रिया के कुछ स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  • आयुक्त भू-अभिलेख मध्य प्रदेश ऑफिसियल पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए mpbhulekh.gov.in पर जाएँ।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन डैशबोर्ड दिखाई देगा उस डैशबोर्ड में जाएँ।
  • यहाँ आपको अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करके विभाग का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज करके दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • और फिर आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आपकी पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

ग्रीवांस दर्ज ऐसे करें

वे नागरिक जो मध्य प्रदेश भूलेख से जुडी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करना चाहते है हम उन नागरिकों के लिए ग्रीवांस दर्ज करने की प्रक्रिया कुछ आसान से चरणों के माध्यम से उपलब्ध करा रहें है। इस प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से ग्रीवांस/शिकायत दर्ज कर सकते है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  1. ग्रीवांस दर्ज करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर जाएँ।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
  3. होम पेज पर आपको मेन्यू में ग्रीवांस का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म खुलकर आएगा।
  5. यहाँ आपको शिकायत दर्ज करने के दो ऑप्शन दिए गए होने जैसे –
    1. पब्लिक
    2. पंजीकृत उपयोगकर्ता
  6. यदि आप पंजीकृत उपयोगकर्ता है तो पंजीकृत उपयोगकर्ता के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  7. उसके बाद आपने सामने पंजीकृत उपयोगकर्ता के लिए ग्रीवांस फॉर्म खुल जायेगा। एमपी भूलेख
  8. आपको फॉर्म में आवेदन का प्रकार, लॉगिन का प्रकार सेलेक्ट करके अपना जिला और तहसील सेलेक्ट करने होंगे।
  9. उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नाम और पदनाम दर्ज करने होंगे।
  10. अब आपको यदि कोई फाइल अटैच करनी है तो कृपया pdf, jpg, jpeg, png में ही अपलोड करें और फाइल का साइज 5 MB से अधिक नहीं होना चाहिए।
  11. उसके बाद आपको आवेदन समस्या प्रकार, आवेदन समस्या उप प्रकार और शिकायत का विवरण दर्ज कर देना है।
  12. अब आपको ओटीपी भेजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  13. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जायेगा, निर्धारित जगह में ओटीपी दर्ज करें। और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  14. इस तरह से आपकी ग्रीवांस दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

शिकायत या सुझाव ट्रैक ऐसे करें

जिन नागरिकों ने ग्रीवांस,शिकायत, सुझाव दर्ज किया है वे अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते है। यहाँ हम आपको शिकायत या सुझाव ट्रैक करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  1. सबसे पहले उम्मीदवार शिकायत ट्रैक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल mpbhulekh.gov.in पर जाएँ।
  2. उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  3. होम पेज पर ग्रीवांस के ऑप्शन पर क्लिक करें उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  4. इस पेज पर आपको शिकायत/सुझाव ट्रैक करने का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर शिकायत की स्थिति ट्रैक करने के लिए फॉर्म खुल कर आएगा। मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी
  6. यहाँ आपको शिकायत संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करके खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  7. इसके बाद आपके सामने आपके शिकायत की स्थिति विवरण खुल कर आ जायेगा।
  8. इस तरह से आपकी शिकायत या सुझाव ट्रैक करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

MP Bhulekh 2023 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

एमपी भूलेख पोर्टल क्या है ?

यह एक भूमि से संबंधी वेब पोर्टल है जिसमें नागरिकों की सुविधाओं के लिए सभी प्रकार की भूमि विवरणों की जानकारी को उपलब्ध किया गया है। मध्य प्रदेश राज्य के लोगो को अपनी भूमि से संबंधी जानकारी इस पोर्टल की सहायता से प्राप्त करने में मदद मिलेगी। 

एमपी भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

mpbhulekh.gov.in एमपी भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट है इस वेबसाइट की सहायता से नागरिक सभी भूमि के विवरणों की जानकारी को प्राप्त करने में सहायक होंगे।

खसरा नक्शा क्या है?

खसरा नक्शा एक कानूनी दस्तावेज है जो पूरे गांव का नक्शा प्रदर्शित करता है। यह मुख्य रूप से तहसीलों द्वारा जारी किया जाता है ,खसरा नक्शा भूमि के क्षेत्र, माप, स्वामित्व और अन्य विवरण दिखाता है ,प्रत्येक भूमि को एक खसरा संख्या आवंटित की जाती है जिसके उपयोग से कोई भी खसरा भू-नक्शा पर भूमि का विवरण देख सकता है।

राज्य के नागरिको को पोर्टल के माध्यम से क्या सुविधाएँ प्राप्त हुई है ?

एमपी भूलेख पोर्टल की मदद से नागरिक अपनी भूमि से संबंधित सभी जानकारियों को अब घर बैठे ऑनलाइन रूप में प्राप्त कर सकते है ,इस पोर्टल की मदद से राजस्व विभाग से संबंधी सेवाओं में पारदर्शिता आएगी। साथ ही नागरिकों को किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय का दौरा नहीं करना पड़ेगा।

म्युटेशन के लिए अनुरोध कैसे करें ?

उम्मीदवार म्युटेशन के लिए आईटी केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते है जिसके बाद आईटी केंद्र ओपेरटर के द्वारा आवेदन प्राप्त करने की पावती रसीद दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी नागरिक पावती रसीद के लिए आवेदन कर सकते है।

ग्रीवांस कैसे दर्ज करें ?

ग्रीवांस दर्ज करने के लिए आयुक्त भू-अभिलेख मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपनी इस लेख में उपलब्ध कराया है। उसके बाद होम पेज पर ग्रीवांस के विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज में शिकायत दर्ज करने का प्रकार चुने करें उसके बाद आपके सामने फॉर्म आ जायेगा। फॉर्म में सारी डिटेल्स भरें और ओटीपी दर्ज करें के बटन पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा फॉर्म में डॉन करें और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

क्या आयुक्त भू-अभिलेख मध्य प्रदेश पोर्टल का लाभ केवल मध्य प्रदेश के नागरिक ही ले सकते है ?

जी हाँ, केवल मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक ही आयुक्त भू-अभिलेख मध्य प्रदेश आधिकारिक पोर्टल का लाभ ले सकते है। क्योंकि इस पोर्टल को एमपी राज्य के नागरिको की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक अपनी जमीन का विवरण घर बैठे ऑनलाइन ही देख सकते है।

क्या म्युटेशन के लिए कोई शुल्क देना होता है ?

जी नहीं, म्युटेशन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है, ये प्रक्रिया निःशुल्क प्रदान की जाती है।

म्युटेशन के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता होती है ?

आपको म्युटेशन के लिये कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी जैसे – बी-1 की प्रतिलिपि, खसरा की प्रतिलिपि, डिक्री की प्रतिलिपि, वसीयत की प्रतिलिपि, विक्रय पत्र, मृत्यु पत्र, दान पत्र, बंधक पत्र और अन्य आदि।

हेल्पलाइन नंबर

जैसा की इस लेख में हमने आपको MP Bhulekh Khasra Khatauni 2023 और इससे संबंधित अनेक जानकारी प्रदान की है। यदि आपको इन सूचनाओं के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जाएगा। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। यदि आपको मध्य प्रदेश खसरा खतौनी भूलेख 2023 से जुडी कोई समस्या या शिकायत है तो इस 18002336367 हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या या शिकायत को दूर कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram