मदर डेरी फ्रैंचाइजी कैसे ले और जानें हर महीने होगा कितने का मुनाफा | Mother Dairy Franchise in Hindi

भारत में दुग्ध उत्पाद का व्यापार बड़े स्तर पर फैला हुआ है। कई जानी मानी कंपनियां अपना मिल्क प्रोडक्ट देश ही नहीं विदेशों में भी सप्लाई करती हैं। दूध से बने उत्पादों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विश्व में दुग्ध उत्पादन में भारत पहले स्थान पर आता है ऐसे में दूध से बने उत्पादों का व्यापार बड़े स्तर पर भारत में किया जाता है। आप सभी ने मदर डेरी के बारे में जरूर सुना होगा। कई लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो वह इसके लिए मदर डेरी की फ्रैंचाइजी ले सकते हैं। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा की मदर डेरी फ्रैंचाइजी कैसे ले ? और आपको Mother Dairy Franchise से कितना प्रॉफिट होगा ?

आर्टिकल में आपके सभी सवालों का जवाब दिया जायेगा। Mother Dairy Franchise in Hindi में जानने के लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।

मदर डेरी फ्रैंचाइजी कैसे ले
मदर डेरी फ्रैंचाइजी

Mother Dairy Franchise in Hindi

साल 1974 में मदर डेरी को कमीशन किया गया था। Mother Dairy, राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में कार्यरत है। कंपनी द्वारा दुग्ध उत्पादों को बेचने के साथ साथ कंपनी अपना विस्तार करने के लिए निवेशकों से जुड़ती है और उन्हें अपनी Franchise ऑफर करती है। आप Mother Dairy के साथ जुड़कर अपना business कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कंपनी के 3 ब्रांड Mother Dairy,Safal, Dhara हैं। मदर डेरी के पास दिल्ली में 1400 रिटेल आउटलेट पर कुल 1000 अन्य फ्रैंचाइज़ी हैं। मदर डेरी की पहली फ्रैंचाइज़ी को भारत की राजधानी दिल्ली में शुरू किया गया था।

यह भी जाने – अमूल Products फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करे 2023

Mother Dairy Company Overview

कंपनी का नामMother Dairy Fruit & Vegetable Pvt Ltd
Founded (स्थापना)1974
Headquarters (मुख्यालय)Noida
IndustryDairy & food
Parent organizationNational Dairy Development Board (राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड)
Company registrationISO 9001:2008 (QMS),ISO 22000:2005 (FSMS), ISO 14001:2004 (EMS) by National Dairy Development Board (NDDB)
Managing DirectorManish Bandlish
exclusive outlets1000
retail outlets2500
Company tagline‘Happy Food, Happy People’
websitemotherdairy.com
mother dairy head office /corporate office addressMother Dairy Fruit & Vegetable Pvt Ltd, A-3, Sector-1, Noida, Uttar Pradesh-201 301 (India)

मदर डेरी उत्पाद (Mother Dairy Products)

  • Milk
    • poly packed milk
    • ultra heat treatment milk
    • milk powder
    • bulk vended milk
  • Dairy Products
    • Cheese
    • Flavoured milk
    • yoghurt
    • mishti doi
    • cream
    • breads
    • lassi
    • sweets
    • paneer
    • dahi
    • milk shake
    • aam doi
    • ghee
    • fruit yoghurt
    • probiotic drink
    • butter
    • chach
  • Ice Creams
    • ice candies
    • bars
    • kulfis
    • cups
    • bricks and super saver packs
    • ice cream cake
    • ultimate tubs
    • crafted range
    • cones
    • tubs
    • novelties
    • sugar free
    • cassatta
    • fruito lics

Required documents For Mother Dairy Franchise (जरुरी दस्तावेज)

यदि कोई आवेदन आप भी Mother Dairy Franchise के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसे अपने साथ पर्सनल दस्तावेज और प्रॉपर्टी दस्तावेजों को तैयार रखना होगा। Mother Dairy Franchise के लिए जरुरी दस्तावेज /डाक्यूमेंट्स की सूची नीचे दी गयी है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • व्यक्तिगत दस्तावेज (Personal documents) में आपको निन्मलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
    • ID प्रूफ जैसे आधार कार्ड ,पैन कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड
    • पते के प्रमाण (address proof) के लिए -राशन कार्ड या बिजली बिल की आवश्यकता होगी।
    • बैंक पासबुक
    • ईमेल आईडी
    • मोबाइल नंबर
  • property documents (संपत्ति के दस्तावेज)- प्रॉपर्टी के सभी दस्तावेज जिसमें उसका टाइटल और एड्रेस भी लिखा गया हो।
    • सभी प्रकार के NOC
    • Lease Agreement
  • Business document के लिए आपको नीचे दिए document की आवश्यकता होगी –
    • GST Number
    • Outlet Trade licence

इसे भी जाने –होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है | जाने होली की अनसुनी गाथा

Mother Dairy Franchise Types

मदर डेरी द्वारा आपको दो प्रकार से फ्रैंचाइज़ी दी जाती है। आप दो तरीकों से मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी या डीलरशिप ले सकते हैं, जो इस प्रकार से है –

  • Mother Dairy Milk Booth Franchise– मिल्क बूथ फ्रैंचाइज़ी मॉडल में आप कई प्रकार के डेरी प्रोडक्ट को बेच सकते हैं। इसमें आप दूध ,दही ,पनीर ,आइस क्रीम जैसे उत्पादों को बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।
  • Mother Dairy ice cream Franchise– मदर डेरी आइस क्रीम फ्रैंचाइज़ी लेने पर आप केवल एक आइस क्रीम पार्लर खोल सकते हैं और आपको इसमें ज्यादा निवेश (Investment) करने की आवश्यकता भी नहीं होती है।

जानें मदर डेरी फ्रैंचाइजी से हर महीने होने वाला मुनाफा (profit/margin)

मार्किट में मदर डेरी के उत्पादों की काफी मांग रहती है। कंपनी द्वारा कई प्रकार के उत्पादों (products) को बनाया जाता है। Mother Dairy के सभी प्रोडक्ट्स में अलग अलग मार्जिन प्रॉफिट मिलता है। मदर डेरी कंपनी द्वारा मिल्क प्रोडक्ट के अलावा फल ,सब्जिया, खाद्य तेल,खाद्य पदार्थ,अचार, फ्रूट ,जूस ,जैम आदि कई चीज़ों को भी बनाया जाता है। यदि आपको मदर डेरी फ्रैंचाइजी मिल जाती है तो आप कुल खर्चे को हटाकर महीने में 50 से 60 हजार रुपए आसानी से कमा सकते हैं।

फ्रैंचाइजी के लिए कितना निवेश (Invest) करना होगा ? (Franchise Cost)

आपको Mother Dairy Franchise लेने के लिए अच्छा निवेश करना होगा। Mother Dairy Franchise में निवेश (Investment) आपकी जगह या लोकेशन के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है। जैसे की आप सभी जानते हैं की मदर डेरी का काफी जाना माना नाम है और यह काफी प्रसिद्ध ब्रांड है।

यदि आपके पास पहले से फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए जमीन उपलब्ध है तो आपको कम निवेश की आवश्यकता होगी। यदि आपके पास जमीन नहीं है तो आपको फ्रैंचाइज़ी के लिए अधिक निवेश की आवश्यकता होगी। आपको इस ब्रांड में आइस क्रीम पार्लर के लिए 5 से 10 लाख रुपए तक का निवेश करना पड़ता है। वही यदि आप मिल्क बूथ फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 80 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए तक निवेश करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त आपको ब्रांड फीस (Franchise fees) के रूप में 50 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक अलग से जमा करना होता है।

Land Required (मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी के लिए जमीन की आवश्यकता )

आप यदि मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास जमीन होनी चाहिए। Mother Dairy Milk Booth Franchise के लिए आपको 500 से 1000 वर्ग फ़ीट क्षेत्र की आवश्यकता होगी। Mother Dairy ice cream Franchise के तहत आइसक्रीम पार्लर खोलने के लिए आपको 250 से 500 स्क्वायर फ़ीट एरिया की आवश्यकता होगी। यह स्पेस आपकी लोकेशन के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।

How to get Mother Dairy Franchise Online (ऑनलाइन मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी)

आप मदर देरी की फ्रैंचाइज़ी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फ्रैंचाइज़ी हेतु आवेदन के लिए आपको नीचे दिए प्रोसेस को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको मदर डेरी की ऑफिसियल वेबसाइट motherdairy.com पर विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर विजिट करते हैं आपको वेबसाइट का होमपेज दिखाई देगा।
  • आपको Mother Dairy Franchise के लिए आवेदन के लिए वेबसाइट के होमपेज पर contact us का ऑप्शन मिलता है। इसपर क्लिक करें। mother dairy franchise
  • जैसे ही आप संपर्क करें (Contact us) पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर इसके नीचे 3 ऑप्शन आते हैं –
    • Our Offices
    • Store locator
    • Feedback
  • आपको यहाँ से फीडबैक के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलता है। यहाँ आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • आपको यहाँ पर सभी पूछी गयी जानकारियों को भरना है।
  • सभी पूछी जानकारियों को भरें और submit के बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप सबमिट कर लेते हैं इसके बाद आपके द्वारा भरी जानकारी कंपनी के पास पहुँचती है और इसके कुछ दिन बाद कंपनी द्वारा आपसे संपर्क किया जायेगा।
  • इस प्रकार से आप ऑनलाइन Mother Dairy Franchise के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन मदर डेरी फ्रैंचाइजी कैसे लें ?

आप ऑफलाइन तरीके से भी कम्पनी की फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं। इसके लिए आप उत्तर -प्रदेश के नोएडा में सेक्टर -1 के A-3 में स्थित मदर डेरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आप चाहें तो लैंडलाइन नंबर 120-4399500 या 4399501 पर या टोल फ्री नंबर 1800-180-1018 पर संपर्क कर फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Dairy Manufacturing Plants Address

Address- 18 km stone ,ghaziabad -hapur road ,pikhuwa ,ghaziabad ,up
location-pilkhuwa
Address- plot 23-24,APM Yard ,mafco ,turbhe ,navi mumbai 400703
location -vashi
Address- opp ,jafar maidan ,gandhigram ,dairy road ,junagadh ,gujrat -362001
Address- patparganj ,new delhi -110092
location -patparganj
Address : Balaji Dairy, Rajiv Nagar, Avillala Post, Andhra Pradesh-517507
Location : Tirupati
Address : 9 KM, Etawah Mainpuri Road, (SH-83) Vaidpura, Tehsil-Saifai, District – Etawah, UP.
Address : Address Kachchh Dairy, New GIDC Area, Bhuj Vadi Highway, Madhapar, Madhapar – Bhuj , Gujarat – 370020
Location : Kachchh

Fruit & Vegetable Plants Address and contact number

Address contact number
Fruit & Vegetable Unit, Mangolpuri Industrial Area Phase – I, Delhi – 110083
Location : Delhi

Landline No. : +91-011-27902222
Fax No. : +91-011-27915816
Email -consumer.services@motherdairy.com
Safal Market, SY No. 99, Village Khajisonenahalii, Whitefield, Hoskote Highway, Bangalore – 560067 (Karnataka)
Location : Bangalore
+91-80-28458360
 Fruit & Vegetable Unit, Malla Ramgarh – 263137, District Nainital (Uttarakhand)
Location : Nainital

OIL Manufacturing Plants

Address : Plot No. 1B & 2, Sankalpura Industrial Area, Bellary Road, Hospet 583 201
Location : Hospet
Address : Oil Tank Farm, Near Oil Jetty, Old Kandla – 370210
Location : Kandla
Address : C/o Regional Oilseeds’ Growers’ Co-operative Union Ltd., M.I. Area, Alwar – 301 030
Location : Alwar
Address : Budge budge Oil Tank Farm, 35 B, DBC Road, Budge Budge, South 24 Parganas
Location : Budge

Contact number of Mother Dairy Franchise

Landline Phone Numbe+91 -120 -4399500 / 4399501
Fax No91 -120- 4399527
Email IDconsumer.service@motherdairy.com

मदर डेरी सोशल अकाउंट

Mother Dairy milk facebookयहाँ क्लिक करें
Mother Dairy twitterयहाँ क्लिक करें
Mother Dairy instagramयहाँ क्लिक करें
safal stores twitterयहाँ क्लिक करें
Store locator contact detailsयहाँ क्लिक करें

मदर डेरी फ्रैंचाइजी से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

हम किस प्रकार से मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं ?

आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं। online Mother Dairy Franchise के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। ऑफलाइन मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी के लिए आपको mother dairy head office जाना होगा या आप लैंडलाइन नंबर 120-4399500 या 4399501 पर या टोल फ्री नंबर 1800-180-1018 पर कांटेक्ट कर सकते हैं।

हम कितने तरीकों से Mother Dairy Franchise को ले सकते हैं?

आप Mother Dairy फ्रैंचाइज़ी को दो प्रकार से प्राप्त कर सकते है-
1. Mother Dairy ice cream franchise 
2. Mother Dairy milk booth franchise

फ्रैंचाइज़ी के लिए कितने निवेश की आवश्यकता होगी ?

आपको यदि मदर डेरी फ्रैंचाइज़ी में इन्वेस्ट करना है तो आपको इसके लिए 5 से 10 लाख रुपए तक का निवेश करना पड़ता है। आप कितनी यूनिट खोलना चाहते हैं इसके अनुसार निवेश के लिए आपको 2 करोड़ रुपए तक का खर्चा करना पड़ सकता है। आपको बता दें यह खर्चा आपकी लोकेशन पर भी निर्भर होता है।

Mother Dairy Franchise के लिए किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी ?

आपको Mother Dairy Franchise के लिए Business document, personal document और property document की जरूरत होती है।

mother dairy head office का पता क्या है ?

कंपनी का मुख्यालय का पता Mother Dairy Fruit & Vegetable Pvt Ltd, A-3, Sector-1, Noida, Uttar Pradesh-201 301 (India) है।

कंपनी के ब्रांड कौनसे हैं ?

company के 3 ब्रांड हैं –Mother Dairy,सफल और धारा है।

Leave a Comment