फसलों में हो रहे लगातार नुकसान के कारण किसानों की बढ़ती आत्महत्या सरकार के लिए एक बहुत बड़ी चिंता का विषय बानी हुई है। केंद्र व राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए व आत्महत्या रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इन्ही सब चीज़ों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के कल्याण हेतु उनके लिए Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और यह राशि लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक अकाउंट जाएगी।
सोलर पंप लगवायें लगभग फ्री में, ऐसे करें आवेदन
इसकी मदद से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और वे सभी अपने काम की ओर अग्रसर होगें। अगर आप महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी लेना चाहते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको योजना से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले हैं। जिसके बाद वे सभी किसान जो इस योजना के पात्र हैं वे इस योजना के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana 2023
जिस प्रकार से केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है उसी प्रकार से उसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार ने Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana की शुरुआत की है। राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में इस योजना के लिए अलग से धनराशि आवंटित की जाएगी। योजना में किसानों को 6 हजार प्रति वर्ष देने की घोषणा की गई है। यह फैसला राज्य के किसानों के हिट में एक अगम फैसला माना जा रहा है।
इस राशि की मदद से राज्य के किसान अपनी खेती के कार्यों में होने वाले खर्चों में इसे उपयोग कर सकते हैं जिससे उन्हें कहीं से किसी भी प्रकार का कर्ज न लेना पड़े और इस से किसान लोन लेने से भी बचेंगे और आत्महत्या पर भी रोक लगेगी। जिससे किसान वित्तीय रूप में भी सशक्त हो पाएंगे।
महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट
Mukhyamantri Kisan Yojana 2023
योजना का नाम | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना |
शुरू की गई | शिंदे-फडणवीस सरकार द्वारा |
विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
लाभार्थी | राज्य का किसान वर्ग |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
सहायता राशि | 6000 रूपये प्रतिवर्ष |
योजना वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | mjpsky.maharashtra.gov.in |
Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana के लाभ व विशेषताएं
- इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- इस योजना का शुभारम्भ राज्य के किसानों को मजबूत बनाना एवं उनकी आय में वृद्धि करना है।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा इस योजना को आरम्भ किया जा रहा है।
- योजना के जरिए जो भी किसान कर्ज डूबे हैं उन्हें राहत मिलेगी और बढ़ती हुई आत्महत्या को रोका जा सकेगा।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना की अभी सिर्फ घोषणा की गई है इसे पूर्णतः लागू कब किया जाएगा इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
- इस योजना से किसानों की आए में बढ़ोतरी होगी।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना की पात्रता
- आवेदक महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए व साथ में उसके पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता होना ज़रूरी है जो कि आधार कार्ड से लिंक हो।
- आवेदक किसान लघु एवं सीमान्त किसान होना चाहिए।
मुख्यमंत्री किसान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- जमीनी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- स्थायी प्रमाण पत्र
Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana में आवेदन की प्रक्रिया
जो भी इच्छुक किसान Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana में आवेदन करना चाहते हैं और सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता लेना चाहते हैं। उन्हें अभी सूचित किया जाता है कि सरकार द्वारा अभी सिर्फ इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। अभी इसे लागू नहीं किया गया है। सरकार के द्वारा सर्वप्रथम इसका प्रारूप तैयार किया जाएगा उसके बाद ही इस योजना को चरणबद्ध तरीके से राज्य में लागू किया जाएगा। इसकी जानकरी सरकार ऑफिसियल पोर्टल पर साझा करेगी और इस योजना से जुडी अन्य जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। योजना को लागू किए जारी पर इस पोस्ट में आएगी आपको आवेदन प्रक्रिया बताई जाएगी।
महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन महाभूलेख ऐसे देखें
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना FAQ’s
Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है। जिसमें राज्य के पात्र किसानों को शामिल किया जाएगा ।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना के तहत राज्य के किसानों को 6000 रूपये की राशि प्रतिवर्ष दी जाएगी। जिससे उन्हें अपनी कृषि के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana के अंतर्गत पात्र किसानों को सर्वप्रथम 6 हजार रूपये की वित्तीय मदद हर साल दी जाएगी जिससे वे लोग कर्ज में न डूब सकें और आत्महत्या करने पर मजबूर न हों।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना में आवेदन करने के लिए अभी तक किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रोसेस की जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी गई है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने ज़रूरी है-
आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जमीनी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फ़ोटो
बैंक खाता विवरण, आय प्रमाण पत्र, स्थायी प्रमाण पत्र आदि।