महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने व उनकी आय में वृद्धि के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की जाती है। ऐसी ही एक योजना के माध्यम से किसानों द्वारा खेती के लिए बाहर से लिए गए ऋण को माफ़ करने के लिए राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना(mahatma jyotirao phule karj mafi list) की शुरुआत 21 दिसंबर 2019 में की गई थी। जिसके अंतर्गत कर्ज माफ़ी के लिए आवेदन करने वाले किसानों की कर्ज माफी लिस्ट 2023 को सरकार द्वारा इसके आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।
(एप्लीकेशन फॉर्म) महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना
जिसमे आवेदक किसान अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में आसानी से देख व इसे डाउनलोड कर सकेंगे इसके लिए लाभार्थी लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया आवेदक यहाँ लेख के माध्यम से जान सकेंगे।
Table of Contents
महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग किसानों को उनकी खेती के लिए बाहर से लिए गए श्रण को माफ़ करने के लिए महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना का आरम्भ किया गया है, जिसके माध्यम से 30 सितंबर 2019 से पहले जिन किसानों द्वारा श्रण लिया गया है, उन किसानों के दो लाख रूपये तक का श्रण श्रण सरकार द्वारा माफ़ किया जाएगा। जिसके लिए योजना में आवेदन करने वाले किसान इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम आसानी से देख सकेंगे, लाभार्थी लिस्ट में जिन भी नागरिकों का नाम शामिल किया गया होगा उन्हें सरकार द्वारा कर्ज माफ़ी के लिए योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
#नागपूर #विधिमंडळअधिवेशन
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) December 21, 2019
शेतकऱ्यांना चिंतामुक्त करण्यासाठी ‘महात्मा जोतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ती योजना-२०१९’ची मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यांची विधिमंडळाच्या दोन्ही सभागृहात घोषणा. सप्टेंबर २०१९ पर्यंत या योजनेंतर्गत प्रतिशेतकरी दोन लाख रुपये या कमाल मर्यादेपर्यंत लाभ मिळणार
Overview Maharastra Kisan Karj Mafi List 2023
आर्टिकल का नाम | किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट 2023 |
योजना | महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना |
शुरू की गई | उद्धव ठाकरे जी द्वारा |
श्रेणी | राज्य सरकार द्वारा |
साल | 2023 |
लिस्ट देखने का माध्यम | ऑनलाइन प्रक्रिया |
लाभार्थी | राज्य के लघु एवं सीमांत किसान |
उद्देश्य | किसानों का कर्ज माफ़ करना |
लाभ | 2 लाख रूपये तक कर्ज माफ़ करना |
आधिकारिक वेबसाइट | mjpsky.maharashtra.gov.in |
महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना का उद्देश्य
सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी लघु एवं किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना है, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण उन्हें खेती के लिए बाहर से ऋण लेना पड़ता है, जिसके बाद वह उसे समय पर पूरा नहीं कर पाते, ऐसे सभी किसानों को सरकार महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना के माध्यम दो लाख रूपये ऋण माफ़ कर उन्हें कर्ज से राहत प्रदान करने में सहयोग देती है, यह लाभ राज्य के उन सभी आवेदक किसानों को सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा जिन्होंने 30 सितंबर 2019 से पहले ऋण लिया हो। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को कर्जे से राहत मिल सकेगी और कर्ज समय पर पूरा करने के लिए किसानों को अपनी जमीन गिरवी या आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाना पडेगा।
महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट के लाभ
- महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना में ऑफलाइन आवेदन करने वाले नागरिक ऑनलाइन घर बैठे ही लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
- योजना की लाभार्थी लिस्ट में शामिल आवेदक किसानों के 2 लाख रूपये का कर्ज सरकार द्वारा माफ किया जाएगा।
- लिस्ट में शामिल किसानो को सरकार द्वारा माफ़ किया गया पैसे सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
- योजना के माध्यम से लघु एवं सीमान्त किसानों को कर्जे से राहत मिल सकेगी और इससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाया जा सकेगा।
महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना की पात्रता
- इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के स्थाई निवासी किसान की आवेदन कर सकेंगे।
- योजना में आयकरदाता या सरकारी नौकरी या पेंशन का लाभ ले रहे किसान आवेदन के पात्र नहीं माने जाएँगे।
- आवेदक किसान जिनकी मासिक आय 25000 रूपये से अधिक है वह आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
- योजना में आवेदन के लिए आवेदक किसान का बैंक में खाता होना आवश्यक है।
योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना में आवेदन के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है जैसे
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक की पासबुक
- पासपोर्ट साइज
महाराष्ट्र कर्ज माफ़ी लिस्ट वाले जिले
मुंबई शहर | परभणी |
अहमदनगर | नांदेड़ |
सिन्धुदुर्घ | मुंबई उपनगर |
नंदूरबार | वासिम |
पूणे | वर्धा |
सोलापूर | चंद्रपूर |
जालना | ठाणे |
बीड | रत्नागिरी |
लातूर | धुले |
अकोला | पालघर |
नागपुर | सांगली |
गोंदिया | औरंगाबाद |
अमरावती | हिंगोली |
रायगड | ओस्मानाबाद |
नासिक | बुलढाणा |
जळगाव | यवतमाळ |
गडचिरोली | भण्डारा |
कोल्हापुर | सातारा |
महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023 ऐसे देखें
राज्य के जिन भी नागरिकों द्वारा महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना में आवेदन किया गया है, वह ऑनलाइन लिस्ट 2023 में अपना नाम यहाँ बताई गई प्रक्रिया को पढ़कर देख सकेंगे।
- आवेदक सबसे पहले महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जहाँ आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जैसे आपको अपने जिले और गाँव का चयन करना होगा।
- जिसके बाद अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी, जिसमे आप अपना नाम खोज सकते हैं।
महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के अंतर्गत जो भी नागरिक आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफलाइन माध्यम से योजना में आवेदन कर सकेंगे, जिसके लिए वह यहाँ बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- योजना में आवेदन के लिए नागरिक सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक में सभी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा।
- जैसे आपका आधार कार्ड या बैंक की पासबुक अपने साथ रखनी होगी।
- इसके बाद आपको योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- इस तरह योजना में आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- जिसके बाद दस्तावेजों की सफलतापूर्वक जाँच हो जाने के बाद ऋण की राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा
- इस योजना के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारीयों, कर्मचारियों लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। (25000 से अधिक मासिक वेतन) चतुर्थ कर्मचारियोब को छोड़कर।
- पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और सांसद को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं होगा।
- जो नागरिक कृषि आय के अलावा टैक्स का भुगतान करते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी लिस्ट से जुड़े प्रश्न/उत्तर
योजना की लाभार्थी लिस्ट देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट mjpsky.maharashtra.gov.in है।
इस योजना की शुरुआत 21 दिसंबर 2019 को माध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी द्वारा की गई है।
योजना में लाभार्थी लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आवेदक अपना नाम लिस्ट में देख सकेंगे।
जिन भी आवेदक किसानों का नाम कर्ज माफ़ी लिस्ट में शामिल किया गया होगा उनका दो लाख रुपय तक का कर्ज सरकार द्वारा माफ़ किया जाएगा।
महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफ़ी योजना से संबंधित जानकारी या समस्या होने पर आवेदक इसके टोल फ्री नंबर :400032 पर संपर्क कर सकते हैं।