मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023: ऑनलाइन पंजीकरण, Udyaniki Vibhag MP

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग:- जैसा की आप सब जानते ही होंगे की सरकार आये दिन हमारे देश के किसानों के लिए तरह तरह की सुविधा प्रदान करती रहती है जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके और इसके साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके। मध्यप्रदेश राज्य की सरकार राज्य के किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदान करवा रही है। किसानों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए इधर उधर न भटकना पड़े इसके लिए सरकार ने उनके लिए आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया है जिससे वह उद्यानिकी विभाग (horticulture department) द्वारा जारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। जिन किसानों को अनुदान प्राप्त करना है उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। अगर आप भी पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है तो इसके लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट mpfsts.mp.gov.in पर जाना होगा।

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023

उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश में रह रहे किसानों को कई तरह की स्कीम में अनुदान प्रदान करवाता है क्यूंकि कई बार किसानों को फसलों को और अधिक मजबूती देने के लिए खाद्य एवं अन्य पेस्टीसिड्स की जरूरत पड़ती है और आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उनकी फसले अच्छी उपजाऊ नहीं हो पाती लेकिन पंजीकरण करने पर वह आसानी से सहायता राशि सरकार द्वारा प्राप्त कर सकेगा। क्लस्टर के किसानों को उद्यानिकी विभाग से अनुदान प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। आवेदक को रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे वह आसानी से अपने घर बैठे मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
हम आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी जैसे: मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे, Udyaniki Vibhag Madhya Pradesh से मिलने वाले लाभ, पात्रता, उद्देश्य आदि के बारे में बताने जा रहे है आप आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग
मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग
राज्यमध्यप्रदेश
आर्टिकलMP उद्यानिकी विभाग
साल2023
लाभ लेने वालेराज्य के किसान
उद्देश्यराज्य के किसानो को अनुदान प्रदान करवाना
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटclick here

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना मध्य प्रदेश

उद्यानिकी विभाग का उद्देश्य

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हॉर्टिकल्चर विभाग का उद्देश्य यह है कि वह अधिक से अधिक किसानों को कृषि क्षेत्र में बढ़ावा दे सके मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा जारी की गई योजना का अनुदान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर किसानों को प्रदान करना और इसके साथ साथ उनकी आय में भी वृद्धि लाना और देश में भ्रष्टाचार की समस्या में कमी लाना। अनुदान प्राप्त करने के कॉमन सर्विस सेंटर या MP ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जो नागरिक स्वयं पोर्टल में पंजीकरण करने में असमर्थ है वह अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाके अपना पंजीकरण करवा सकते है।

MP हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट स्टेटिस्टिक्स

सीरियल नंबरडिटेल्ससंख्या
1पंजीकृत किसान561246
2कुल आवेदन825918
3कुल लाभार्थी95274
4पंजीकृत निर्माता83

Udyaniki Vibhag Madhya Pradesh 2023 से मिलने वाले लाभ

हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट किसानों को कई प्रकार की योजनाओं में अनुदान प्रदान करता है हम आपको उन सभी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे है जिसके तहत किसान अनुदान प्राप्त कर सकते है।

  • उद्यानिक विभाग द्वारा तिथियों का निर्धारण और घोषणा की जाती है। आवेदक किसान को योजनाओं से जुडी जानकारी व अन्य दिशा-निर्देश जानने के लिए पोर्टल पर चेक करना होगा।
  • अनुदान राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है इसके लिए आवेदक का स्वयं का बैंक अकाउंट होना बहुत जरुरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • जब भी विभाग द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में राशि DBT के माध्यम से भेजी जाती है तब लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उसे SMS द्वारा जानकरी प्राप्त हो जाती है।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी प्रकार की जानकरियों को सही से भरना बहुत जरुरी है नहीं तो फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  • सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सभी योजनाओं व उनके अनुदान के लिए जानकारी प्रदान की गयी है।
  • ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करने पर किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत हो पायेगी।
  • आवेदक किसान आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है और जो किसान स्वयं से फॉर्म नहीं भर सकते है वह जन सेवा केंद्र के एजेंट द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

MP Udyaniki Vibhag हेतु पात्रता

इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आपको इसकी पात्रता के बारे में जानकारी होनी बहुत जरुरी है। हम आपको योजना हेतु पात्रता के बारे में बताने जा रहे है आप दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • वह किसान जो मध्यप्रदेश राज्य के मूल निवासी होंगे वह MP उद्यानिकी विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • राज्य के किसानों नागरिक ही इस योजना के पात्र समझे जायेंगे।
  • आवेदक को पंजीकरण के समय अपने पास सभी दस्तावेज रखने जरुरी है अन्यथा वह पंजीकरण नहीं करवा सकंगे।
आवश्यक दस्तावेज

पंजीकरण करने के लिए आवेदक के पास सभी ओरिजिनल डॉक्युमनेट्स होने चाहिए तभी वह पोर्टल पर आसानी से पंजीकरण करवा सकता है। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है:

यूआईडी कार्डपासपोर्ट साइज फोटोबैंक पास बुक
भूमि के कागजादपहचान पत्र: वोटर ID कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदिरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
मूल निवास प्रमाणपत्र

(SSSM ID) मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल ऑनलाइन आवेदन | MP Samagra ID List

विभाग द्वारा किन योजनाओं के लिए अनुदान दिया जाता है।

हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट किसानों को कई प्रकार की योजनाओं में अनुदान प्रदान करता है हम आपको उन सभी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे है जिसके तहत किसान अनुदान प्राप्त कर सकते है।

  1. माइक्रो ईरिगेशन स्कीम (इसमें ड्रिप ईरिगेशन और माइक्रो स्प्रिंक्लर हेतु अनुदान ले सकते है)
  2. राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन (जो कि राज्य के 38 जिले में लागू है इसमें फल, सब्जी, छोटी नर्सरी, कोल्ड स्टोर, राइपनिंग चैम्बर, सरंक्षित खेती आदि के लिए राज्य सरकार किसानों को अनुदान देती है)
  3. औषधीय पौधा मिशन (इसमें 5 जिलों में इसके लिया अनुदान दिया जाता है)
  4. उद्यानिक विभाग की अन्य योजनाएं जैसे: यंत्रीकरण, मसाला क्षेत्र, बाड़ी किचन प्रोग्राम, मिनिकिट प्रदर्शन, फल, फूल का उत्पादन हेतु अनुदान दिया जाता है।
  5. पीएम किसान सिंचाई योजना हेतु किसान अनुदान ले सकते है।
  6. एकीकृत बागवानी विकास मिशन स्कीम

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे?

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आवेदक हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े।

  • आवेदक सबसे पहले उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpfsts.mp.gov.in पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने इस तरह का होम पेज खुल कर आजायेगा। madhya-pradesh-udhaniki-vibhag
  • आपको होम पेज पर नवीन पंजीयन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर भरना होगा और OTP भेजे के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2021 ऑनलाइन पंजीकरण
  • क्लिक करते ही आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा आप उसे बॉक्स में भर दें।
  • जिसके बाद नए पेज पर आप E-KYC के बायोमेट्रिक सत्यापन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको इसमें पूछी गयी जानकारी को भरना है।
  • जिसमे आपको सबसे पहले आधार कार्ड नंबर डालना है।
  • अब आप फिंगरप्रिंट लगाएं जिसमे आपको दायं व बायं हाथ का इस्तेमाल करना है।
  • इसके बाद आप कैप्चर फिंगर प्रिंट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके समाने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आप फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: आवेदक का जिला, भूमि क्षेत्र, ब्लॉक, ग्राम, पंचायत, पता आदि को भरना है।
  • सभी जनकरी भरने के बाद आपको फॉर्म में पूछे गए दस्तावेजो जैसे: फोटो, खसरा, बैंक की पासबुक, जातिप्रमाण पत्र आदि को अपलोड या स्कैन करना होगा।
  • अब आप सेव के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा आपको उसे बॉक्स में भरकर सत्यापन करना होगा।
  • वेरिफिकेशन होने के पश्चात आपके रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी हो जाएगी। जिसके बाद आपको पंजीकरण स्लिप मिलेगी जिसका आप प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।

मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना

आवेदन प्रिंट कैसे करें?

आवेदन प्रिंट करने के लिए दिए गए स्टेप्स को पढ़े।

  1. सबसे पहले उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  3. .होम पेज पर कृषक के ऑप्शन पर जाएं।
  4. यहाँ आपको दिए गए ऑप्शन में से आवेदन प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  5. क्लिक करते ही नया पेज खुल जायेगा।
  6. नए पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को भरना होगा। MP उद्यानिकी विभाग एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट
  7. अब आपको सर्च पर क्लिक कर देना है।
  8. क्लिक करते ही फॉर्म आपकी स्क्रीन पर आजायेगा जिसे आप प्रिंट कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग से जुड़े प्रश्न/उत्तर

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 की आधिकारिक वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in है।

क्या इस पोर्टल पर अन्य राज्य के नागरिक किसान पंजीकरण करवा सकते है?

जी नहीं, उद्यानिकी विभाग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अन्य राज्य के नागरिक किसान नहीं कर सकते केवल मध्यप्रदेश राज्य के पूर्ण रूप से मूलनिवासी किसान इसका आवेदन कर सकते है।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

आवेदक किसान ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है। आवेदक को इसके लिए उन्हें पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

जो नागरिक पोर्टल में पंजीकरण करने में असमर्थ है वह कहाँ से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है ?

यदि किसान नागरिक स्वयं पोर्टल में पंजीकरण करने में असमर्थ है तो वह अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर पंजीकरण करवा सकते है।

हमने अपने आर्टिकल में मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के बारे में सभी जानकारी आपको हिंदी भाषा में बता दी है। अगर आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल है या किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है हम आपके सभी सवालो के जवाब जरूर देंगे।

हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी जाननी होगी या किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी ले सकते है या इसके अलावा आप ईमेल id पर ईमेल भेजकर अपनी समस्या का हल जान सकते है।

हेल्पलाइन नंबर0755-4059242
ईमेल ID mpfsts.helpdesk@mp.gov.in

Leave a Comment