LIC ने लांच किया Dhan Varsha Plan (866), निवेश पर मिलेगा 10 गुना रिटर्न

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अपने ग्राहकों के लिए Dhan Varsha Plan शुरू किया गया है जिसमें निवेश करने पर आपको आपके निवेश राशि का 10 रिटर्न प्राप्त होगा। जी हाँ ! एलआईसी एक ऐसी स्कीम लायी है जिसमें यदि आप निवेश करते हैं तो आपको इस निवेश पर दस गुना पैसा मिलता है।

LIC ने लांच किया Dhan Varsha Plan (866), निवेश पर मिलेगा 10 गुना रिटर्न
Dhan Varsha Plan

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 17 अक्टूबर 2022 से इस स्कीम को लांच किया है जिसे Dhan Varsha Plan (866) के नाम से जाना जाता है। यह स्कीम आपको सुरक्षा के साथ साथ सेविंग भी प्रदान करती है। तो चलिए जानते हैं LIC द्वारा लांच किये गए Dhan Varsha Plan (866) के बारे में विस्तार से।

LIC Dhan Varsha Plan 866

आपको बता दें की एलआईसी के इस प्लान को आप 31 मार्च 2023 तक खरीद सकते हैं। धन वर्षा प्लान का यह फायदा होगा है आप इसमें इंश्योरेंस के साथ-साथ सेविंग भी कर सकते हैं। LIC Dhan Varsha Plan 866 की ख़ास बात यह है की इस प्लान में आपको इंश्योरंस कवर के साथ -साथ सेविंग कवर का भी लाभ मिलता है। यह एकल प्रीमियम जीवन बीमा योजना है जिसमे आपको सुरक्षा और बचत दोनों का ही लाभ मिलेगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Dhan Varsha Plan में पॉलिसी अवधि के समय यदि बीमा धारक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार के लिए यह धन वर्षा योजना वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इतना ही नहीं एलआईसी की धन वर्षा स्कीम में बीमा धारक व्यक्ति को maturity की तारीख पर एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। यह एक क्लोज एंडेड प्लान है जो 31 मार्च 2023 तक ही उपलब्ध होगा।

इसे भी जानें : एलआईसी आम आदमी बीमा योजना

Key Highlights of LIC Dhan Varsha Plan 

आर्टिकल का नामLIC का नया प्लान Dhan Varsha Plan 866
प्लान लांच किया गयाभारतीय जीवन बीमा निगम LIC
उद्देश्यबीमा धारकों को निवेश पर 10 गुना रिटर्न उपलब्ध कराना
Dhan Varsha Plan के लाभार्थीLIC धन वर्षा पॉलिसी खरीदने वाले सभी लोग
LIC वेबसाइटlicindia.in

LIC Dhan Varsha Plan 866 के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस प्लान में आपको लोन के साथ साथ सरेंडर की सुविधा मिलेगी।
  • LIC Dhan Varsha Plan एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, सेविंग, सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी है। जो आपको सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग की भी सुविधा प्रदान करती है।
  • इसमें आपको इंश्योरेंस कवर काफी लाभ मिलता है।
  • ग्राहक इस प्लान को 31 मार्च 2023 तक खरीद सकते हैं।
  • धन वर्षा प्लान में आपको इंश्योरेंस कवर के साथ-साथ आपको सेविंग का भी फायदा मिलेगा।
  • जैसे आप FD में एक निश्चित समय के लिए अपने पैसे इन्वेस्ट करते हैं ठीक उसी तरह आपको इस प्लान में भी अपना पैसा फिक्स टाइम के लिए इन्वेस्ट करना पड़ेगा।
  • इस प्लान में भी आपको FD की ही तरह एक बार में पैसा देना होगा लेकिन एक निश्चित समय के बाद जैसे ही आपका टाइम पीरियड पूरा हो जाएगा तो आपकी पॉलिसी की मैच्योरिटी पूरी होने पर अमाउंट दी दी जाएगी।
  • इस प्लान में आपको इंश्योरेंस कवर का भी लाभ मिलेगा जो कि एफडी में नहीं मिलता है।
  • LIC Dhan Varsha Plan 866 में आपको फिक्स्ड डिपॉजिट और इंश्योरेंस दोनों का ही लाभ मिलता है।
  • एलआईसी की धन वर्षा प्लान 866 में आपको दो विकल्प मिलते हैं जिंसमें से आप अपनी सुविधानुसार किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।
  • पहला विकल्प में आपको जमा प्रीमियम पर 1.25 गुना रिटर्न मिलेगा। और दूसरे विकल्प चुनने पर आपको 10 गुना रिस्क कवर मिलेगा।
  • आप यदि कम इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा और यदि आप ज्यादा इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको नॉर्मल रिटर्न मिलता है। यह पूरी तरीके से आप पर निर्भर करता है की की आप कौनसा प्रीमियम लेना चाहते हैं।

Dhan Varsha Plan

  • option -1 :आपके द्वारा चुने गए मूल राशि के लिए प्रीमियम का 1.25 गुना
  • option -2 :आपके द्वारा चुने गए मूल राशि के लिए प्रीमियम का 10 गुना

Eligibility conditions for LIC Dhan Varsha Plan

पालिसी टर्म की बात की जाए तो आपको इसमें 2 टर्म मिलेंगे पहली 10 साल के लिए और दूसरी 15 साल के लिए। यदि आपने 15 साल का टर्म प्लान चुना है तो इसके लिए आपकी आयु 3 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। और 10 वर्ष का पॉलिसी टर्म चुनने पर न्यूनतम उम्र पॉलिसी लेने की 8 वर्ष होगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यदि आप LIC Dhan Varsha Plan के पहले विकल्प जिसमें आपको 1.25 गुना बीमा कवर मिलता है इसका चुनाव करते हैं तो इसके लिए आपकी अधिकतम आयु (maximum age) 60 वर्ष होनी चाहिए। यदि आप Dhan Varsha Plan के दूसरे विकल्प (चुने गए मूल राशि के लिए प्रीमियम का 10 गुना) का चुनाव करते हैं तो 10 वर्ष के पॉलिसी टर्म के लिए लिए आपकी अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। और 15 वर्ष के पॉलिसी टर्म के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

जानिए कितना मिलेगा रिटर्न

एलआईसी धन वर्षा योजना में आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। पहला विकल्प में आपको जमा राशि पर 1.25 गुना रिटर्न मिलता है। दूसरे विकल्प में आपको जमा राशि पर आपको 10 गुना रिटर्न मिलेगा। उदहारण के लिए आप इसे ऐसे समझ सकते हैं –

lic dhan varsha

यदि आप पहला बोनस विकल्प चुनते हैं तो आपको 1,25,000 से रु . 2,45,000 तक की मूल बीमा राशि को 10 वर्ष टर्म के लिए लेते हैं तो आपको 60 रुपए प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा। 2,50,000 से 6,95,000 तक की मूल बीमा राशि पर आपको 10 साल के लिए लेने पर आपको 65 रुपए प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा और यदि आप 7 लाख या फिर उससे अधिक का बीमा धन 15 वर्ष के टर्म के साथ चुनते हैं तो आपको 75 रुपए प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा।

यदि आप दूसरा बोनस विकल्प चुनते हैं तो आपको 7 लाख या इससे अधिक मूल बीमा राशि पर 10 साल की पालिसी अवधि पर 35 रुपए प्रति वर्ष गारंटीड बोनस प्राप्त होगा। और 15 वर्ष की पालिसी अवधि चुनने पर आपको इस राशि पर 40 रुपए प्रति हजार का गारंटीड बोनस दिया जायेगा।

एलआईसी का धन वर्षा प्लान कैसे खरीदें ?

इस प्लान को आप एलआईसी एजेंट से या फिर ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदने के लिए आप licindia.in वेबसाइट पर जाकर इस पॉलिसी को खरीद सकेंगे। ऑनलाइन इस प्लान को ऑनलाइन खरीदने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना है –

  • एलआईसी की वेबसाइट पर जाते आपको होम पेज पर आपको होम पेज पर स्क्रीन की नीचे की तरफ BUY Online policy का ऑप्शन दिखाई देगा आपको यहां पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप बाय पॉलिसी ऑनलाइन पर क्लिक करते हैं आपके सामने स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा।
  • बाय पॉलिसी ऑनलाइन के इस पेज पर आपको काफी सारी पॉलिसी दिखाई देंगी यहाँ से आपको LIC धन वर्षा पॉलिसी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप एलआईसी धनवर्षा 866 पॉलिसी के ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है जहां पर आपको एलआईसी धनवर्षा पॉलिसी के बारे में कुछ इंफॉर्मेशन मिलती है जिसमें कि आप इस पॉलिसी को 31 मार्च 2023 तक खरीद सकते हैं।
  • अब यहां से आपको क्लिक टू बाय ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे आपको पूछी गयी जानकारियों को भरना है और जरुरी डाक्यूमेंट्स को भी आत्ताच करना है।

Dhan Varsha Plan 866 से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

Dhan Varsha Plan (866) में कितने लाख रुपए का बीमा लिया जा सकता है ?

आप एलआईसी धन वर्षा प्लान में minimum sum assured 1 लाख 25 हजार रखा गया है। इसके आधार पर ही आपकी पालिसी के प्रीमियम को कैलकुलेट किया जायेगा। Dhan Varsha Plan में minimum sum assured की कोई सीमा नहीं है।

क्या हम LIC के नए प्लान Dhan Varsha Plan 866 को ऑनलाइन खरीद सकते हैं ?

जी हाँ ! आप एलआईसी की वेबसाइट licindia.in पर जाकर Dhan Varsha Plan को खरीद सकेंगे।

एलआईसी धन वर्षा योजना में कितने रिटर्न मिलता है ?

आपको LIC के धन वर्षा प्लान में दो विकल्प मिलते हैं। पहले विकल्प में आपको जमा राशि पर 1.25 गुना रिटर्न मिलता है। दूसरे विकल्प में आपको जमा राशि पर आपको 10 गुना रिटर्न मिलता है।

Leave a Comment