झारखंड वैकल्पिक खेती योजना -झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों की समस्या निवारण हेतु वैकल्पिक खेती योजना 2023 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक्सान से खेतों की रक्षा हेतु उचित सहायता दी जाएगी। जैसे की आप सभी जानते ही होंगे की इस वर्ष राज्य में कुछ इलाकों में बारिश की बूंद नहीं पड़ी तो कही कहीं बारिश औसत से भी अधिक हुई जिस कारण बाढ़ की स्थिति राज्य में पैदा हो गयी थी। झारखण्ड सरकार द्वारा इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक खेती योजना 2023 के अंतर्गत राज्य के किसानों को सूखा रोधी नस्ल के बीज अनुदान के साथ प्रदान किये जायेंगें।
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023
आज हम आपको राज्य सरकार की किसानों के कल्याण के लिए शुरू की गयी झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के बारे में जानकारी देंगे साथ ही साथ राज्य के किसान इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?योजना के लिए पात्रता व कार्यान्वयन प्रक्रिया क्या है सभी के बारे में जान सकेंगे।
Table of Contents
झारखंड वैकल्पिक खेती योजना
जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों को कई गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। झारखण्ड राज्य में इस वर्ष वर्षा किन्ही इलाकों में अधिक तो किन्हीं में औसत से भी कम हुयी। कई ऐसे क्षेत्र थे जहाँ बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी जिस कारण किसानों को बारिश की कमी से धान की खेती (Paddy Farming) करना मुश्किल हो गया। अधिकतर किसानों की खेती सूखे के कारण खाली ही रह गए।
इस समस्या से किसानों को राहत प्रदान करने के लिए झारखण्ड कृषि विभाग (Jharkhand Agriculture Department) द्वारा वैकल्पिक कृषि का उपाय निकाला गया जिसके माध्यम से किसानों को धान के स्थान पर किसी अन्य फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु झारखंड वैकल्पिक खेती योजना को शुरू किया गया है जिसमे किसानों को खेती के लिए उचित बीजों को खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के 5 लाख किसानों को सीधा लाभ दिया जायेगा।
Overview of Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana
योजना का नाम | झारखंड वैकल्पिक खेती योजना |
सम्बंधित विभाग | कृषि विभाग झारखण्ड सरकार |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य के किसान नागरिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
योजना उद्देश्य | वैकल्पिक खेती करने हेतु राज्य के किसानों को प्रोत्साहित करना |
लाभ | सूखा रोधी नस्ल के बीज 50 प्रतिशत अनुदान के साथ |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
कृषि निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट | kccjharkhand.in |
कृषि निदेशालय झारखण्ड सरकार टोल फ्री नंबर | 1800-123-1136 |
साल | 2023 |
JK Vaikalpik Kheti Yojana के लाभ और विशेषताएं
- झारखंड वैकल्पिक खेती योजना का प्रारंभ झारखण्ड राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के ऐसे किसानों को लाभ मिलेगा जिनकी कृषि पर सूखे का प्रभाव पड़ा है।
- खरीफ फसलों की खेती से जुड़े किसानों को इस योजना के माध्यम से बीजों की खरीद हेतु आर्थिक लाभ दिया जायेगा।
- राज्य में इस योजना के सञ्चालन का प्रमुख उद्देश्य कम वर्षा के कारण सूखे की स्थिति उत्त्पन्न होने से हुए नुकसान की भरपाई करने हेतु आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
- इस योजना में झारखण्ड राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा राज्य के किसानों को तिलहन, दलहन और सब्जियों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को धान,कुलथी, तोरिया,अरहर, उरद, मक्का, मूंग, ज्वार ,मडुआ जैसे कम समय के सूखा प्रतिरोधी नस्ल वाले बीजों को अनुदान पर मुहैया कराया जायेगा।
- राज्य सरकार द्वारा संचालित Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana की सहायता से राज्य में फसलों में अलग-अलग वेराइटी लायी जा सकेगी।
- झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के लाभार्थी किसानों को सूखारोधी कम अवधि वाले उड़द प्रभेद PU-31 बीजों को 50% अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
- किसान बीजों को 64 रुपए प्रतिकिलो पर खूंटी जिले के ”तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड’ से संपर्क कर प्राप्त लकर सकते हैं।
- राज्य के किसान तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड’ के CEO प्रिय रंजन से संपर्क साधकर ब्लॉक चैन प्रणाली में अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकेंगे।
पात्रता मानदंड
- झारखंड वैकल्पिक खेती योजना का लाभ झारखंड रज्य के स्थायी निवासी खेतिहर किसानों को मिलेगा।
- इसके आलावा JK Vaikalpik Kheti Yojana का लाभ लेने के लिए कोई अन्य पात्रता मानदंड निर्धारित नहीं किया गया है।
Important documents for Vaikalpik Kheti Yojana Jharkhand
राज्य के किसानों को झारखण्ड वैकल्पिक खेती योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराते समय आपको नीचे दिए गए तसदावेज़ों को तैयार रखना है –
- किसान का स्थाई प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
झारखण्ड वैकल्पिक खेती योजना ऑनलाइन आवेदन (Vaikalpik Kheti Yojana Online apply)
राज्य सरकार के कृषि निदेशालय द्वारा Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2023 का किसानों को लाभ पहुंचाने हेतु शुरू किया गया है। राज्य में इस वर्ष किन्ही -किन्ही क्षेत्रों में बारिश न होने से सूखे की स्थिति उत्त्पन्न हुयी है जिसके कारण खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा उनकी समस्याओं के निवारण हेतु सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर मुहैया कराये जायेगे। झारखण्ड राज्य के वह सभी किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाना होगा –
- राज्य के किसानों को इस योजना का लाभ लेने हेतु सबसे पहले ”तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड” सदस्य की FPO के CEO प्रिय रंजन से सम्पर्क करना होगा।
- संपर्क के बाद आपको अपना पंजीकरण ब्लॉक चैन प्रणाली में इस योजना का लाभ लेने हेतु कराना होगा।
- जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा अब आप इस योजना के अंतर्गत कम अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज को 50 प्रतिशत अनुदान पर खरीद सकेंगे।
झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023 से सम्बंधित प्रश्नोत्तर –
इस योजना को झारखण्ड राज्य के कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए शुरू किया गया है।
आप Vaikalpik Kheti Yojana में ऑनलाइन आवेदन इस समय नहीं कर सकते।ऑनलाइन आवेदन का अभी कोई विकल्प नहीं दिया गया है आप इस योजना का लाभ पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड” सदस्य की FPO के CEO प्रिय रंजन से सम्पर्क कर अपना पंजीकरण कराकर ले सकेंगे।
राज्य सरकार की किसानो के लिए शुरू की गयी Vaikalpik Kheti Yojana से खेतिहर किसानों को बीजों की खरीद के लिए 50% अनुदान का लाभ प्रदान किया जायेगा।
झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा किसानों को वैकल्पिक खेती योजना के तहत धान के स्थान पर अरहर ,उड़द ,कुलथी, मक्का ,मूंग ,मड़ुआ की कम अवधि वाले सूखारोधी बीजों के लिए अनुदान दिया जायेगा।
JK Vaikalpik Kheti Yojana में राज्य के 5 लाख किसानों को जोड़ा जायेगा।