झारखण्ड गोधन न्याय योजना : राज्य सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए विभिन्न योजनाएं लायी जाती रही हैं। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने का है। ऐसी ही एक योजना है – Jharkhand Godhan Nyay Yojana जिसके माध्यम से झारखंड सरकार अपने प्रदेश के किसानों के लिए आय का एक और जरिया प्रदान कर रही है। बता दें की राज्य में जितने भी किसान और पशुपालक हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा। सभी किसान और पशुपालक इस योजना के अंतर्गत पशुओ का गोबर सरकार को उचित मूल्य पर बेच सकेंगे। झारखण्ड गोधन न्याय योजना के अंतर्गत सरकार किसानों से गोबर खरीदने के बाद उससे जैविक खाद और बायो गैस का निर्माण करेगी।
आज इस लेख के माध्यम से आप को Jharkhand Godhan Nyay Yojana से जुडी सभी जानकरी के बारे में जानकारी देंगे। जैसे की – Jharkhand Godhan Nyay Yojana क्या है ? योजना से होने वाले लाभ , उद्देश्य , विशेषताएं , पात्रता और जरुरी दस्तावेज आदि। इन सभी जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।
Table of Contents
झारखण्ड गोधन न्याय योजना 2022
Jharkhand Godhan Nyay Yojana की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गयी है। इस योजना की घोषणा राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को जारी करते हुए की गयी है। आप की जानकारी के लिए बता दें की इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में जितने भी पशुपालक और किसान हैं , उनकी आय में वृद्धि करने के लिए सरकार उनसे उचित दाम पर गोबर खरीदेगी। जिसका उपयोग बायो गैस और जैविक खाद बनाने हेतु किया जाएगा। योजना में इस वित्तीय वर्ष में (2022 – 2023 ) 40000 लाभुको को अनुदान पर पशुधन वितरण के साथ साथ 85 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। इस योजना से किसानों और पशुपालकों की आय में वृध्दि होगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा। बताते चलें की इस बार बजट पेश करते समय कृषि एवं कृषि संबंधित क्षेत्रों के लिए 4091.37 करोड़ रुपयों का बजट तय किया गया है।
Highlights Of Jharkhand Godhan Nyay Yojana
योजना का नाम | झारखण्ड गोधन न्याय योजना |
योजना की श्रेणी | राज्य सरकार की योजना |
लाभार्थी | प्रदेश के किसान और पशुपालक |
उद्देश्य | किसानों और पशुपालक की आय दोगुनी करना |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द जारी की जाएगी |
योजना का उद्देश्य
झारखण्ड गोधन न्याय योजना की शुरुआत प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और उनके लिए आय का एक अन्य स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से की गयी है। इस योजना के माध्यम से सरकार न केवल उनसे गोबर की खरीद करेगी बल्कि इससे बायो गैस का निर्माण भी करेगी। साथ ही जैविक खाद का भी निर्माण होगा जो की कृषि कार्यों में किया जा सकेगा। इन सभी कार्यों में भी रोजगार के लिए अवसर भी खुलेंगे। इसके अलावा योजना के माध्यम से किसान सशक्त और आत्मनिर्भर होंगे। इससे स्वछता भी बढ़ेगी और साथ ही किसानों को जैविक खाद भी मिलेगी।
यहाँ जानिए झारखण्ड गोधन न्याय योजना के लाभ और विशेषताएं
- Jharkhand Godhan Nyay Yojana में राज्य सरकार किसानों से गोबर की खरीद करेगी। जिससे उनकी एक आय सुनिश्चित हो जाएगी।
- गोबर से सरकार बायो गैस का निर्माण करेगी साथ ही जैविक खाद तैयार करेगी। और इन कार्यों को करने के लिए कुछ लोगों की आवश्यकता होगी , जिससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
- इस योजना से किसानों की वित्तीय स्थिति सुधरेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।
- किसानों द्वारा गोबर की बिक्री करने से उनके क्षेत्र में स्वच्छता भी बनी रहेगी।
- गोधन न्याय योजना के माध्यम से होने वाली आमदनी से प्रेरित होकर अन्य किसान भी पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
- Godhan Nyay Yojana के अंतर्गत 40000 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2022- 23 में अनुदान पर पशुधन वितरण के लक्ष्य का निर्धारण किया गया है।
- साथ ही प्रतिदिन 85 लाख लीटर दूध के उत्पादन का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2022: रजिस्ट्रेशन, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया
ये हैं आवश्यक दस्तावेज
झारखंड गोधन न्याय योजना में आवेदन करने के लिए आप को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत पड़ सकती है। आप की सुविधा के लिए यहाँ हम इन दस्तावेजों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
झारखण्ड गोधन न्याय योजना 2022 में आवेदन की प्रक्रिया
जो भी इच्छुक आवेदक इस योजना में आवेदन करना चाहें , उनकी जानकारी के लिए बता दें की अभी आप को झारखण्ड गोधन न्याय योजना में आवेदन करने के लिए कुछ समय और इंतज़ार करना होगा। अभी इस योजना की घोषणा ही की गयी है। योजना में आवेदन से सम्बंधित किसी भी जानकारी की सूचना अभी नहीं आयी है। जैसी ही इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना आती है , हम आप को इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे।
झारखण्ड पेट्रोल सब्सिडी योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ व लाभार्थी सूची
झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना रजिस्ट्रेशन, Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana
Jharkhand Godhan Nyay Yojana से संबंधित प्रश्न उत्तर
इस योजना की शुरुआत झारखण्ड राज्य में की गयी है।
इस योजना का लाभ प्रदेश के किसानों और पशुपालकों होगा।
गोधन योजना के जरिए किसानों को आय का एक और स्रोत मिल जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता भी बढ़ेगी। बायोगैस का निर्माण किया जाएगा कर जैविक खाद बनने से किसानों के लिए कृषि हेतु उपयोग करने की सुविधा हो जाएगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट या प्रक्रिया के बारे में सूचना नहीं है। जल्द ही इस बारे में कोई सूचना दी जाएगी। जिस के बाद आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है।
आज इस लेख में हमने आप को झारखण्ड गोधन न्याय योजना के बारे में बताया है। उम्मीद करते हैं ये जानकरी आपको उपयगी लगी होगी। यदि आप को इस योजना के संबंध में कोई जानकारी चाहिए हो तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से भी पूछ सकते हैं।