Intra Haryana: e salary, slip, Intraharyana login (intrahry.gov.in) इंट्रा हरयाणा

हरियाणा राज्य की सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है जिसका नाम इंट्रा हरियाणा पोर्टल (Intra Haryana) रखा गया है। सरकार द्वारा जारी किया गया यह पोर्टल राज्य में जितने भी नागरिक सरकारी सेवा में कर्मचारी रूप में कार्य कर रहे उन सभी के लिए है। इंट्रा हरियाणा पोर्टल NIC (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) द्वारा तैयार किया गया है। यह एक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (Human Resources Management System) के रूप में काम करता है।

राज्य के सभी कर्मचारियों तक सही रूप से सेवा व सुविधा पहुंचाना ही इसका लक्ष्य है। पोर्टल पर कर्मचारियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध की गयी है जैसे: E-वेतन, प्रॉपर्टी रिटर्न, ई-सैलरी स्लिप आदि। अगर आप भी पोर्टल पर पंजीकरण करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट intrahry.gov.in पर जाना होगा।

इसे भी पढ़ें :- हरियाणा ई-अधिगम योजना 2022

Intra Haryana: e salary, slip, Intraharyana login (intrahry.gov.in) इंट्रा हरयाणा

आज हम आपको पोर्टल से जुडी सभी जानकारी जैसे: Intra Haryana e salary, slip, Intraharyana लॉगिन कैसे करें, इंट्रा हरियाणा पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करें, इंट्रा हरियाणा क्या है आदि के बारे में बताने जा रहे है। यदि आपको जानकारी जाननी है तो आप आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

इंट्रा हरियाणा क्या है?

सरकारी सेवाओं में काम कर रहे है कर्मचारियों के लिए बनाया गया एक ऐसा पोर्टल है जिसके माध्यम से वह आसानी से सैलरी स्टेटस, एनुअल सैलरी स्टेटमेंट, GPF बैलेंस, बायो-डाटा, पेंशन कैलकुलेट आदि चीजों को देख सकेंगे। यह एक कम्प्यूटरकृत योजना है। कर्मचारी पोर्टल के जरिये छुट्टी लेने हेतु किसी भी समय आवेदन कर सकते है। हरियाणा सरकार द्वारा बनाया गया यह intraharyana Salary Slip पोर्टल कर्मचारियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

इंट्रा हरियाणा पोर्टल कई तरह की सेवाएं और कई डिपार्टमेंट्स की बहुत जरूरी MIS रिपोर्ट, फीडबैक, कर्मचारी रिकॉर्ड की सुविधा प्रदान करता है। आवेदक को सभी चीजे जानने के लिए अब कही भी नहीं जाना पड़ेगा वह आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ पा सकेंगे।

(रजिस्ट्रेशन) हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना

राज्य हरियाणा
आर्टिकल Intra Haryana Salary Slip
Intraharyana login
के द्वारा हरियाणा सरकार
पोर्टल HRMS एम्प्लोयी पोर्टल
लाभ लेने वाले राज्य के सरकारी कर्मचारी
उद्देश्य ऑनलाइन माध्यम से सभी सुविधाएं प्रदान करवाना
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट intrahry.gov.in

Intraharyana login

पोर्टल में दी गयी सभी सुविधाओं का लाभ पाने के लिए आवेदक कर्मचारी को पोर्टल पर पंजीकरण करना बहुत जरुरी है। रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात उन्हें सभी सुविधाओं के बारे में और अधिक जानकारी जानने को मिलेगी। पोर्टल के जरिये सभी विभागों की सुविधा आसानी से लाभार्थियों तक पहुँच पायेगी। यह सभी कार्य डिजिटल माध्यम द्वारा पूरा किया जायेगा। सभी डिपार्टमेंट्स को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा देखा जायेगा ताकि कर्मचारियों को सभी सुविधा आसानी से प्राप्त हो सके।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना

Intra Haryana Salary Slip – योजना का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का यही उद्देश्य था कि आज के समय में सभी कार्यो को करने के लिए डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल किया जा रहा है जो की बहुत आसान है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी के समय और पैसे दोनों बच पाएंगे। वह आसानी से अपनी छुट्टी का आवेदन भी ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है, MIS रिपोर्ट की डिटेल्स को देख सकते है और अन्य सुविधाओं का भी लाभ ले सकते है।

e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

INTRA हरियाणा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • सर्विस बुक
  • e-वेतन हरियाणा
  • GPF खाता सेवाएं
  • ऑनलाइन टूर और छुट्टी
  • वार्षिक संपत्ति वापसी
  • व्यक्तिगत विवरण
  • वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट
  • ट्रांसफर के बाद जोइनिंग
  • पीपीपी ID के साथ परिवार ID का नक्शा
  • पारिवारिक विवरण
  • मेरा स्थानांतरण
  • जाँच आधिकारी जवाब
  • कर्मचारी उत्तर
  • अपडेट परिवार पहचान पत्र
  • प्रारंभिक आधिकारी पूछताछ उत्तर
  • नया DASC नामांकित करें

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का विवरण (डिटेल्स)

  1. ई-वेतन हरियाणा : कर्मचारी नागरिक आसानी से पोर्टल पर अपनी सैलरी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इनमे उन्हें अपनी स्लरी स्लिप, एनुअल सैलरी स्टेटमेंट, और अन्य पैंन्ट्स की जानकारी देखने को मिलेगी।
  2. सर्विस बुक : कर्मचारी के सारे कार्यकाल का रिकॉर्ड सर्विस बुक में रिकॉर्ड रहता है कि कर्मचारी ने अपने अपने डिपार्टमेंट में किस तरह का काम किया है। इसमें कर्मचारी का व्यक्तिगण डिटेल्स, योगयता, वेतन, सेवा सत्यापन, समय पर नियुक्ति, ट्रांसफर आदि चीजों का रिकॉर्ड होता है।
  3. GPF खाता सेवा : GPF यानि जनरल प्रोविडेंट फण्ड। GPF खाता राज्य के विभागों में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों का रिकॉर्ड रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आवेदक अपना पिछले GPF डिटेल, वर्तमान डिटेल्स, गुम GPF क्रेडिट, गुम GPF अनुसूची, लोन वापसी डिटेल्स आदि सभी डिटेल्स को देख सकते है।
  4. वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट : एनुअल कॉन्फिडेंटल रिपोर्ट जिला स्तर पर तैयार की जाती है यह एक तरह की गोपनीय रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक के समय के कार्य व्यवहार का सभी आचरण उपलब्ध होता है। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर सभी जानकारी को अपडेट किया जाता है।
  5. ऑनलाइन लीव एंड टूर मॉडयूल : इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से सरकारी कर्मचारी अपनी छुट्टी हेतु कभी भी आवेदन कर सकते है।

हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना

अगर हरियाणा राज्य के नागरिक अगर पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवाना चाहते है तो इसके लिए उन्हें दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ना होगा।

इंट्रा हरियाणा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदक intraharyana पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने योजना का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आप लॉगिन कार्नर पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही नए पेज पर पंजीकरण फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: एम्प्लोयी कोड, Payee code/Unique code, सैलरी बैंक अकाउंट नंबर आदि को भरना होगा
    Intra Haryana Salary Slip
  • जिसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नए पेज पर आपको OTP प्राप्त करने के लिए दो ऑप्शन जैसे: शो मोबाइल नंबर फ्रॉम E-सैलरी और शो मोबाइल नंबर फ्रॉम HRMS के ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको अपने अनुसार ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। INTRA HARIYANA PORTAL PANJIKARAN KAREIN
  • जिसके बाद अगले पेज पर मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • अब आपके मोबाइल में OTP प्राप्त होगा, जिसके बाद आप OTP नंबर भरें और वेरीफाई करें।
  • इसके बाद आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको नए पेज पर यूजर ID और पासवर्ड को भर दें और SUBMIT बटन पर क्लिक कर दें। new registration intra hariyana portal
  • जिसके बाद आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

intra haryana login (इंट्रा हरियाणा लॉगिन)

हरियाणा राज्य के कर्मचारी लोगों को सभी प्रकार की सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करना जरुरी है। लॉगिन प्रक्रिया इस प्रकार से है।

  1. इंट्रा हरियाणा लॉगिन के लिए HRMS एम्प्लोयी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आप लॉगिन डिटेल्स जैसे: PAYEE कोड या मोबाइल नंबर को भरें। intra hariyana portal login process
  3. अब आप लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. जिसके बाद आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अवकाश के लिए कैसे आवेदन करे?

इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से छुट्टी हेतु आवेदन करने के लिए दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े।

  • आवेदक सबसे पहले इंट्रा हरियाणा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आप लॉगिन डिटेल्स जैसे: PAYEE कोड या मोबाइल नंबर को भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आप नए पेज पर ऑनलाइन लीव्स एंड टूर मॉडयूल के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप My Leave ऑप्शन में अप्लाई फॉर लीव पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको अवकाश के फॉर्म जैसे: टाइप ऑफ़ लीव, ग्राउंड ऑन व्हिच लीव एपलीकेबल, डेट फ्रॉम, हॉलिडे प्रीफिक्स्ड और अन्य चीजों को भरके सही से जानकारी भरनी होगी । intra hariyana portal अवकाश के लिए कैसे आवेदन करे
  • इसके बाद आप सेव के बटन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपकी रिक्वेस्ट आधिकारिक के पास जाएगी, जिसके बाद आप अपना स्टेटस भी देख सकते है की आपका अवकाश एक्सेप्ट किया गया है या रिजेक्ट।

हरियाणा भावांतर भरपाई योजना

Intra Haryana पोर्टल पर छुट्टी की जाँच कैसे करें?

  • पोर्टल पर छुट्टी की जांच करने के लिए आवेदक Intra Haryana Salary Slip पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने योजना का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आप लॉगिन डिटेल्स जैसे: PAYEE कोड या मोबाइल नंबर को भरें।
  • अब आप लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद नए पेज पर आप माय लीव ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही लीव स्टेटस के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अवकाश से जुडी लिस्ट आप देख सकेंगे।

इंट्रा हरियाणा-फॅमिली ID अपडेट कैसे करें?

सरकार द्वारा पोर्टल पर कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यो की डिटेल्स अपडेट कर सकते है। आवेदक पोर्टल की सहायता से अपने परिवार के सदस्य की जानकरी की जांच ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगे। फॅमिली ID अपडेट करने के लिए दिए गए स्टेप्स को पढ़े।

  • सर्वप्रथम आवेदक को इंट्रा हरियाणा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने योजना का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आप लॉगिन डिटेल्स जैसे: PAYEE कोड या मोबाइल नंबर को भरें।
  • अब आप लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • आपको नए पेज पर एम्प्लॉयमेंट डैशबोर्ड में जाकर फॅमिली ID के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद कर्मचारियों की परिवार ID में परिवार के सभी सदस्यो की डिटेल्स की जाँच कर सकते है।
  • अगर आवेदक के परिवार के सदस्य की फॅमिली ID नहीं है तो आप ऐड न्यू फॅमिली मेमबर के ऑप्शन पर क्लिक करें। Update-Family-ID
  • इसके बाद आपको परिवार के नए सदस्य का विवरण जोड़ने के लिए आवेदक को फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म में आवेदक सभी जानकारी जैसे: आधार नंबर, डिस्ट्रिक्ट, नाम, जेंडर, रिमार्क्स, एरिया, फादर्स नेम, ब्लॉक आदि को भर दें।
    family-id-hrms
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदक को ADD के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद परिवार के सभी सदस्य की डिटेल फॅमिली ID में दिखाई देगी।

कर्मचारी सहायक मोबाइल एप डाउनलोड कैसे करें?

सरकार ने सभी सेवाओं को और अधिक अच्छा बनाने के लिए मोबाइल एप को लांच किया है। कर्मचारी लोग मोबाइल एप को डाउनलोड करना चाहते है तो आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

कर्मचारी सहायक मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आवेदक सबसे पहले अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर के ऑप्शन पर जाएं। जिसके बाद आप सर्च पर जाकर कर्मचारी सहायक लिखे। अब आप सर्च पर क्लिक कर दें। क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एप आप देख सकेंगे। आपको अब इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपका मोबाइल app आपके मोबाइल पर Successfully download हो जायेगा। जिसके बाद आप इसे खोल के देख सकते है।

मोबाइल एप डाउनलोड : यहाँ क्लिक करें

Intra Haryana Salary Slip – सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

जो सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड करना चाहते है वह हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदक Intra Haryana पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने योजना का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन कार्नर पर जाकर यूजर ID और पासवर्ड भरना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको नए पेज पर E-सैलरी सर्विसेज के ऑप्शन पर जाएं।
  • यहाँ आप सैलरी स्लिप और एनुअल सैलरी स्टेटमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको सैलरी स्लिप पर क्लिक करना है। सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
  • इसके बाद अगले पेज पर आप कर्मचारी नागरिक को मंथली सैलरी स्लिप हेतु साल और महीने को सेलेक्ट करें।
  • अब आप शो के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। जिसके बाद सैलरी स्लिप की डिटेल्स आप स्क्रीन पर देख सकेंगे और इसे आप डाउनलोड भी कर सकते है।

एनुअल एसेट रिटर्न कैसे भरें?

  • एनुअल एसेट रिटर्न भरने के लिए कर्मचारी नागरिक पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • यहाँ आपके सामने योजना का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन कार्नर पर जाकर यूजर ID और पासवर्ड भरना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन करने के लिए अगले पेज पर आपको एनुअल एसेट रिटर्न पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको साल को सेलेक्ट करना है।
  • जिसके बाद आपको नए पेज पर फॉर्म को भरना है जैसे: रियल एस्टेट, मूवेबल प्रॉपर्टी, लोन स्टेटमेंट, अपलोड सिग्नेचर
  • सभी चीजे भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर देना है।

पोर्टल पर सर्विस बुक वैलिडेट कैसे करें?

  • कर्मचारी नागरिक पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने योजना का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन कार्नर पर जाकर यूजर ID और पासवर्ड भरना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन करने के लिए अगले पेज पर आपको वैलिडेट सर्विस बुक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप स्टेटस,

Intra Haryana Salary Slip पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

सरकारी कर्मचारी पोर्टल पर सभी सुविधाओं का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते है?

सरकारी कर्मचारी को पोर्टल पर सभी सुविधाओं का लाभ पाने के लिए पंजीकरण करवाना बहुत जरुरी है, यदि वह पंजीकरण नहीं करवाते है तो वह पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे।

क्या इस पोर्टल पर अन्य राज्य के कर्मचारी भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है?

जी नहीं, इस पोर्टल पर अन्य राज्य के कर्मचारी भी रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते है, केवल हरियाणा राज्य के मूलनिवासी कर्मचारी नागरिक ही पंजीकरण कर सकते है।

इंट्रा पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इंट्रा पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://intrahry.gov.in है।

पोर्टल को शुरू करने का क्या कारण था?

इंट्रा पोर्टल कर्मचारियों के लिए बनाया गया एक ऐसा पोर्टल है जिसके माध्यम से वह आसानी से सैलरी स्टेटस, एनुअल सैलरी स्टेटमेंट, GPF बैलेंस, बायो-डाटा, पेंशन कैलकुलेट आदि चीजों को देख सकेंगे।

क्या हरियाणा सरकार ने पोर्टल के साथ-साथ किसी और अन्य मोबाइल एप्लीकेशन की सुविधा को बनाया है?

जी हां, हरियाणा सरकार ने पोर्टल के साथ-साथ किसी और अन्य मोबाइल एप्लीकेशन की सुविधा को भी कर्मचारियों के लिए प्रदान किया है। पोर्टल पर दी गयी सभी सुविधा मोबाइल एप पर भी उपलब्ध होगी।

मोबाइल एप्लीकेशन में सभी सेवाओं को कर्मचारी कैसे इस्तेमाल कर सकते है?

मोबाइल एप्लीकेशन में सभी सेवाओं को कर्मचारी मोबाइल एप को डाउनलोड करने के पश्चात ही इस्तेमाल कर सकते है। उन्हें मोबाइल एप खोलने के बाद लॉगिन ID की डिटेल्स को भरना होगा तभी वह पोर्टल पर सभी सुविधा का लाभ ले सकते है।

INTRA HARIYANA पोर्टल में सरकार ने किन सुविधाओं को उपलब्ध करवाया है?

इंट्रा हरियाणा पोर्टल में सरकार ने कर्मचारियों के लिए कई सुविधाओं को जारी किया हमने सभी सुविधाओं की जानकारी ऊपर आर्टिकल में विस्तारपूर्वक बताई है। जानकरी जानने के लिए हमारे लेख को पूरा पढ़े।

पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या होगी?

पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड रखी गयी है। आवेदक असानी से पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण फॉर्म भरवा सकते है और सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

क्या कर्मचारी पोर्टल पर छुट्टी हेतु आवेदन कर सकेंगे?

जी हाँ, सरकार ने पोर्टल पर छुट्टी हेतु आवेदन करने के सुविधा उपलब्ध कराई है। आवेदक आसानी से अवकाश के लिए आवेदन करवा सकेंगे।

यदि कर्मचारी व्यक्ति अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गए हो तो उन्हें क्या करना पड़ेगा?

यदि कर्मचारी व्यक्ति अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गए हो तो उन्हें फॉरगेट पासवर्ड के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद वह आसानी से अपना नया पासवर्ड जेनरेट कर सकते है।

हमने अपने आर्टिकल में इंट्रा हरियाणा पोर्टल से सबंधित सभी जानकरियों को हिंदी भाषा में विस्तार से बता दिया है। हम आशा करते ही कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आपके लिए यह उपयोगी साबित होगी। अगर आपको योजना से सम्बंधित और अधिक जानकारी जाननी होगी या किसी प्रकार का प्रश्न पूछना होगा तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram