सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल – योजना के तहत कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा

हिमाचल सरकार निरंतर राज्य की महिलाओं का विकास करने हेतु नई-नई योजनाओं को शुरू करते है। इसी प्रकार से हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री ने महिलाओं का कल्याण करने के लिए सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को खुद का छोटा रोजगार शुरू करने हेतु बैंक द्वारा लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी। ताकि वह स्वरोजगार करके अपनी आवश्यकता को पूरा कर सकें और उसे किसी पर निर्भर न रहना पड़े।

सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल - योजना के तहत कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा
Sashakt Mahila Rin Yojana

कई महिलाएं शिक्षित होने के बाद भी अपनी आर्थिक स्थिति ख़राब होने के वजह से अपने सपने को पूरा नहीं कर पाती है इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से वह अपने व्यवसाय को आरंभ करके अच्छी आय प्राप्त कर सकती है।

तो आइये जानते है सशक्त महिला ऋण योजना क्या है ? योजना से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पड़े।

सशक्त महिला ऋण योजना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा सशक्त महिला ऋण योजना की शुरुआत हुई। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को खुद का उद्योग शुरू करने के लिए बैंक द्वारा 21000, 51000 एवं 1,01000 रुपए लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

लोन की सुविधा से वह सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत हो पाएगी। आर्थिक सुविधा मिलने से महिला आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर स्वरोजगार के नए-नए अवसर प्राप्त कर सकती है। और कई लोगों को अपने कारोबार के साथ जोड़ सकती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जिससे उनकी आय में तो वृद्धि होगी बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार का अवसर प्रदान होगा। इसी प्रकार से सरकार ने ग्रहणी सुविधा योजना के माध्यम से राज्य की गरीब एवं कमजोर महिलाओं का कल्याण करने हेतु नि :शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे

Sashakt Mahila Rin Yojana Key Point

योजना का नामसशक्त महिला ऋण योजना
राज्यहिमाचल प्रदेश
शुरुवात की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना
सशक्त महिला ऋण योजना PDFयहाँ क्लिक करें
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन /ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhpscb.com

योजना के तहत कम ब्याज दर पर मिलने वाली ऋण सुविधा का विवरण

इस योजना के तहत महिलाओं को तीन प्रकार के लोन दिए जाएंगे जो कि इस प्रकार से है :-

  1. प्रथम लोन – ये लोन केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच में होगी। इसमें महिला को 21,000 रुपए लोन 5 साल के लिए दिए जाएंगे। जिसकी ब्याज दर 8.51% के हिसाब से उन्हें हर महीने 431 रुपए देने होंगे।
  2. द्वितीय लोन – यदि महिला समय-समय पर लोन का पैसा दे रही है, तो फिर उसे 12 – 15 महीने के बीच में 51,000 रुपए का लोन दिया जाएगा। जिसकी ब्याज दर 8.51% के हिसाब से उन्हें हर महीने 1047 रुपए देने होंगे।
  3. तृतीय लोन – द्वितीय लोन शुरू होने के बाद 12-15 महीने के बीच में तीसरा लोन दिया जाएगा। जिसकी राशि 1,01,000 रुपए होनी। इसमें भी 8.51% ब्याज दर से हर महीने 2073 रुपए देने होंगे।

Sashakt Mahila Rin Yojana के लाभ

  1. इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सहकारी बैंक द्वारा लोन की सुविधा दी जाएगी। ताकि वह खुद का कारोबार शुरू कर पाएं।
  2. महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करने एवं उनका कल्याण करने के लिए ये योजना महत्वपूर्ण है।
  3. लोन की सुविधा मिलने से महिला आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो पाएगी। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर पाएगी।
  4. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतु 21000, 51000, 1,01000 रुपए तक का लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।

Sashakt Mahila Rin Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाएगा।
  • आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 -55 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • लोन की सुविधा प्राप्त करने के लिए महिला का बैंक अकाउंट सहकारी बैंक में होना चाहिए।
  • धोकाधड़ी से बचने के लिए महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

सशक्त महिला ऋण योजना में आवेदन करने हेतु दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • कैंसल चेक
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सशक्त महिला ऋण योजना में आवेदन ऐसे करें

  • सबसे पहले महिला को अपने नजदीकी HPSCB बैंक में जाना होगा।
  • बैंक के अधिकारी से सशक्त महिला ऋण योजना का आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लेना है।
  • उसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है। और मांगे गए दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच कर लेना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को बैंक अधिकारी के पास जमा करवा देना है।
  • आपके दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद आपको लोन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार से आप Sashakt Mahila Rin Yojana में आसानी से आवेदन कर सकते है।

Sashakt Mahila Rin Yojana FAQs-

हिमाचल सशक्त महिला ऋण योजना क्या है ?

इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार आएं।

हिमाचल सशक्त महिला ऋण योजना का शुभारंभ किसके द्वारा हुआ ?

इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा हुआ।

Sashakt Mahila Rin Yojana के अंतर्गत लोन प्राप्त करने के लिए किस बैंक में जायें ?

इस योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए महिला को आपने नजदीकी HPSCB बैंक की ब्रांच में जाना होगा।

हिमाचल सशक्त महिला ऋण योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

योजना के माध्यम से लोन मिलने से महिला आत्मनिर्भर होकर खुद का कारोबार शुरू करने में सक्षम हो पाएगी। आय का उत्तम साधन होने से उनका भविष्य उज्जवल होगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

Leave a Comment