हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट 2024: HP Voter List, डाउनलोड मतदाता सूची, Electoral Roll

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों को वोटर कार्ड से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल में मतदाता सूची से जुड़ी सभी तरह की सेवाएं उपलब्ध की जाएगी। ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत हिमाचल राज्य के निवासी घर बैठे इंटरनेट की मदद से अपना नाम मतदाता लिस्ट में चेक कर सकते है। प्रत्येक वर्ष निर्वाचन आयोग के माध्यम से राज्य के नागरिकों की नई वोटर लिस्ट जारी की जाती है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट 2024: HP Voter List, डाउनलोड मतदाता सूची, Electoral Roll से संबंधी जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः हिमांचल वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट : HP Voter List, डाउनलोड मतदाता सूची, Electoral Roll
HP Voter List

हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट

आगामी विधानसभा चुनाव में अपना मत का प्रयोग करने के लिए सभी नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में होना अनिवार्य है। वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए निर्वाचन आयोग के माध्यम से हिमाचल राज्य के निवासियों को एक ख़ास सुविधा दी गयी है। इस सुविधा के आधार पर नागरिक घर बैठे ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है। जैसे की आप सभी लोगो को पता है की वोटर कार्ड व्यक्ति की पहचान को सत्यापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। मतदाता पहचान पत्र के अनुसार ही व्यक्ति को वोट डालने का अधिकार होता है। यदि आपकी भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी है और वोटर कार्ड बनाने के लिए आपने आवेदन किया है तो आप HP Voter List में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है।

HP Voter List क्या है

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह निर्वाचन आयोग के माध्यम से जारी की जाने वाली एक सूची है। जिसमें राज्य के उन सभी लोगो को शामिल किया जाता है जो वोट देने के लिए योग्य है। यानी की 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होता है। जिन नागरिको की आयु 18 वर्ष से ऊपर हो चुकी है और उन्होंने अभी वोटर कार्ड बनाने के लिए आवेदन नहीं किया है तो चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत वोटर कार्ड हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल में लिंक उपलब्ध किया गया है।

CEO HP Voter List

आर्टिकलहिमाचल प्रदेश वोटर कार्ड लिस्ट
पोर्टलChief Eloctroll Officer Hp
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यराज्य के नागरिको को वोटर कार्ड
से संबंधी ऑनलाइन सुविधाएँ
प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटhimachal.nic.in
admis.hp.nic.in
HP Voter List

HP वोटर लिस्ट के उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट का मुख्य उद्देश्य है नागरिकों को मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन तरीके से उपलब्ध करवाना। ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर आमजन नागरिकों तक पारदर्शिता तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस प्रक्रिया के अनुसार डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लोग घर बैठे ही सेवाओं को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आसान एवं बेहतर तरीके से आमजन नागरिकों तक मतदाता सूची से जुड़ी सेवाओं को पहुंचाने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।ऑनलाइन तरीके से HP Voter List में अपना नाम चेक करने के लिए सभी लोगो के समय का सदुपयोग होगा। ना ही उन्हें विभाग में जाने की आवश्यकता होगी ना ही किसी तरह का कोई खर्च करना होगा। जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होगा उन्हें सरकार की और से वोटर कार्ड जारी किये जायेंगे।

वोटर कार्ड के आधार पर वह सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ लेने में मदद प्राप्त कर सकते है। आज के इस दौर में किसी भी सरकारी सेवा का लाभ लेने के लिए वोटर कार्ड का इस्तेमाल पहचान को सत्यापित करने के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह सभी नागरिकों के वह महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके आधार पर वह अन्य प्रकार के दस्तावेज बनाने के लिए भी आवेदन कर सकते है। इसका उपयोग सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए भी किया जा सकता है। यह व्यक्ति की पहचान को वेरिफाई करने के लिए वह महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो भारत सरकार निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किया जाता है। वोटर लिस्ट से मिलने वाले लाभ

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट के लाभ

  • जिन नागरिकों का नाम हिमाचल वोटर लिस्ट में शामिल होगा वह आगामी चुनाव में अपना मतदान कर सकते है।
  • 18 वर्ष के वह सभी नागरिक हिमाचल वोटर कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • जिन नागरिको का नाम हिमाचल मतदाता सूची में शामिल होगा वह आने वाले चुनाव में वोट डालने योग्य समझे जायेंगे।
  • ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर वोटर लिस्ट उपलब्ध होने से अब नागरिकों को अपना नाम चेक करने के लिए किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • घर बैठे ही वह इंटरनेट की मदद से मतदाता कार्ड से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी को बिना किसी समस्या के चेक कर सकता है।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया के आधार पर हिमाचल वोटर लिस्ट नागरिकों के समक्ष पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होगी।

हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट डाउनलोड ऐसे करें

HP Voter List डाउनलोड करने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए himachal.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Electoral Rolls [PDF Files] के विकल्प में क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश वोटर कार्ड लिस्ट
  • अब नए पेज में डाउनलोड करने के लिए दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
  • जैसे -डिस्ट्रिक्ट का नाम, असेम्बली, पोलिंग स्टेशन एवं कैप्चा कोड एंटर करके show पीडीऍफ़ के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में आपके सामने मतदाता सूची पीडीऍफ़ खुलकर आएगी।
  • इस पीडीऍफ़ सूची को अब आप डाउनलोड कर सकते है।
  • इस तरह से हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Search Your Name in Voters List by Name & Voter ID Card No

  • वोटर लिस्ट में नाम और वोटर कार्ड संख्या से अपना नाम चेक करने के लिए himachal.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Search Your Name in Voters List by Name & Voter ID Card No के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में नाम चेक करने के लिए दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • जानकारी दर्ज करने के लिए अपनी सुविधा के अनुसार दिए गए इन दो विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चुनाव करें।
  • विवरण द्वारा खोज/Search by Details
  • पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No.
  • इसके बाद आगे दी गयी सभी महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करके सर्च के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में आपके सामने वोटर कार्ड लिस्ट से संबंधी जानकारी प्रस्तुत होगी।
  • इस तरह से आप नाम एवं वोटर आईडी कार्ड नंबर के आधार पर अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते है।

हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना

वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऍप डाउनलोड ऐसे करें

  • वोटर कार्ड से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए हिमाचल राज्य के नागरिक हेल्पलाइन मोबाइल ऍप को डाउनलोड कर सकते है।
  • हेल्पलाइन मोबाइल ऍप डाउनलोड करने के लिए इलेक्शन डिपार्टमेंट, हिमाचल प्रदेश  की अधिकारी वेबसाइट में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में हेल्पलाइन मोबाइल ऍप के विकल्प में क्लिक करें।
  • नए पेज में ऍप खुलकर आएगा।
  • ऍप डाउनलोड करने के लिए इंस्टाल के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब यह मोबाइल एप्लीकेशन आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस तरह से आप वोटर कार्ड से जुड़ी किसी भी तरह की हेल्पलाइन इस ऍप की मदद से ले सकते है।

On-Line Complaints ऐसे दर्ज करें

  • यदि आपको अपने मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी किसी भी तरह की कोई शिकायत दर्ज करनी है तो आप आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में On-Line Complaints (National Grievances Service – NGSP) के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी है।
  • शिकायत दर्ज करने के बाद सबमिट बटन में क्लिक करें।
  • इस तरह से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हिमांचल प्रदेश वोटर लिस्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर

निर्वाचन आयोग के माध्यम से यह पोर्टल क्यों लॉन्च किया गया है ?

हिमाचल प्रदेश राज्य के नागरिकों के समक्ष वोटर कार्ड से संबंधी सेवाओं को पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के माध्यम से चीफ इलेक्ट्रोल हिमाचल प्रदेश पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से हिमाचल राज्य के नागरिकों को क्या लाभ मिले है ?

निर्वाचन आयोग से जुड़ी किसी भी तरह की सेवा का लाभ लेने के लिए अब नागरिकों को विभागों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी वह घर बैठे ही ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर पोर्टल की मदद से सेवाओं का लाभ लेने होंगे।

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in है।

वोटर कार्ड बनाने के लिए कितने वर्ष की आयु वाले नागरिक आवेदन कर सकते है ?

जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष हो चुकी है वह वोटर कार्ड बनाने इ लिए आवेदन कर सकते है।

क्या himachal.nic.in पोर्टल के अंतर्गत राज्य के नागरिक ऑनलाइन वोटर कार्ड बनाने हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते है ?

जी हाँ himachal.nic.in पोर्टल में नागरिकों की सुविधा हेतु वोटर कार्ड रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध की गयी है। अब पोर्टल की सहायता से राज्य वासी घर बैठे वोटर कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

भू नक्शा हिमाचल प्रदेश: नकल जमाबंदी

हमने अपने आर्टिकल में हिमांचल प्रदेश वोटर लिस्ट से सम्बंधित सभी जानकारियों को हिंदी भाषा में विस्तारपूर्वक बता दिया है, यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है या इससे सम्बंधित कोई भी सवाल या जानकारी आपको जाननी है तो आप हमे मैसेज कर सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

Leave a Comment