हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी पे स्लिप ऑनलाइन देखने की सुविधा Himkosh-HP IFMS Portal पर प्रदान करवा रही है, जिससे अब सभी कर्मचारी सैलरी पे स्लिप के साथ-साथ पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सेवाओं का लाभ जैसे मासिक व वार्षिक सैलरी विवरण, GPF विवरण, ई चालान, CPF सदस्यता आदि ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट himkosh.nic.in पर आसानी से देख व प्राप्त सकेंगे, इससे कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप प्राप्त करने में होने वाली समस्या से राहत मिल सकेगी और ऑनलाइन कार्यों में बेहतर पारदर्शिता भी लाई जा सकेगी।
हिमकोष पोर्टल पर कर्मचारियों को और कौन-कौंन सी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और वह पोर्टल पर अपनी वेतन पर्ची को किस प्रकार डाउनलोड कर सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश वोटर लिस्ट 2023: HP Voter List
इससे जुडी सभी जानकारी आवेदक हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल पर राज्य के सभी कर्मचारी जैसे शिक्षक, कर्मचारी, व सभी सरकारी विभागों के कार्यकर्ता अपनी सैलरी स्लिप ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकेंगे। आवेदक के पास उनका एम्प्लॉयमेंट कोड होना आवश्यक होता है जिसके माध्यम से ही वह अपनी सैलरी स्लिप को डाउनलोड कर पाएँगे, इसके साथ ही वह पोर्टल पर उपलब्ध बहुत सी सेवाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।
Table of Contents
हिमकोष-HP IFMS पोर्टल सैलरी स्लिप ऑनलाइन
दोस्तों जैसा की आप सब जानते हैं की आज के समय में सभी तरह के कार्य फिर चाहे वह सरकारी हो व गैर सरकारी इन्हे पूरा करने के लिए डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर कार्यो को आसान बनाने हेतु बहुत सी सरकारें अपने-अपने रज्यों में ऑनलाइन माध्यम से नई योजना व पोर्टल द्वारा नागरिकों को सेवाएँ उपलब्ध करवा रही है, ऐसा ही एक पोर्टल हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारियों को उनकी सैलरी पे स्लिप को देखने की सुविधा राज्य सरकार Himkosh-HP IFMS Portal पर प्रदान करवा रही है, IFMS (Integrated Financial Management System) जिसे हिंदी में एक्किकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है,
यह एक आईटी आधारित प्रणाली है, जिसका कार्य सरकारी कर्चारियों के वेतन से जुडी सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाना है इस पोर्टल का प्रबंधन कोषागार, ट्रेजरी, लॉटरी वित्तीय विभाग द्वारा किया जाता है।
IFMS पोर्टल द्वारा सरकार कर्मचारियों को उनके मासिक वेतन स्लिप से जुडी सभी जानकारी देखने की सुविधा के साथ-साथ बहुत सी अन्य सेवाएँ भी प्रदान करवाती है। पोर्टल पर कर्मचारियों का पूरा डाटा ऑनलाइन सुरक्षित दर्ज किया गया होता है, जिसके माध्यम से कर्मियों को ऑनलाइन उनके वेतन से जुडी मासिक स्लिप ऑनलाइन बिना कार्यालय की लम्बी कतारों में खड़े रहे घर बैठे ही प्राप्त हो सकेगी।
Himkosh-HP IFMS, E Salary slip : Details
आर्टिकल | Himkosh-HP IFMS ई कोष सैलरी स्लिप |
पोर्टल का नाम | Himkosh |
शुरुआत किया गया | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | प्रबंधन कोषागार, ट्रेजरी, लॉटरी वित्तीय विभाग |
वर्ष | 2023 |
सैलरी स्लिप देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी |
उदेश्य | सरकारी कार्यों को आसान बनाकर कर्मियों को उनकी वेतन पर्ची देखने की सुविधा उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | himkosh.nic.in |
हिमकोष IFMS पोर्टल के लाभ
हिमकोष पोर्टल पर राज्य के सभी कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी वह यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
- हिमकोष पोर्टल पर राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप ऑनलाइन देखने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
- पोर्टल पर राज्य के सभी कर्मचारी अपने मासिक व वार्षिक सैलरी स्लिप को देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल पर कर्मचारियों के वेतन की सभी जानकारी होने से उन्हें कार्यालय में जाकर अपनी सैलरी स्लिप प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- ऑनलाइन माध्यम से कार्यों में पादर्शिता लाई जा सकेगी और कार्यों में किसी तरह गड़बड़ी नहीं हो सकेगी।
- नागरिक अब अपने मोबाइल पर ई सैलरी मोबाइल एप्प को डाउनलोड करके भी अपनी सैलरी स्लिप को देख सकेंगे।
Himkosh-HP IFMS Portal लिस्ट देखने की प्रक्रिया
राज्य के जो भी कर्मचारी सैलरी स्लिप की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से देखना व इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, वह इसकी जानकारी दिए गए स्टेप्स को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक को सबसे पहले हिमकोष पोर्टल को ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको Projects के सेक्शन में आपको E SALARYA के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
- अब लॉगिन हो जाने के बाद आपको सैलरी स्लिप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपको जिस भी महीने की सैलरी स्लिप देखनी है आपको उस पर क्लिक करके उसका चयन करना होगा।
- अब आपके सामने आपकी चयनित मासिक सैलरी स्लिप खुलकर आ जाएगी।
Himkosh Portal पर लॉगिन प्रक्रिया
हिमकोष पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आवेदक कर्मचारी दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदक सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको Projects के सेक्शन में आपको E SALARY के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा।
- जिसमे आपको अपना यूजर नाम, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज के Signin के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- जिसके बाद पोर्टल पर आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
E Salary मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया
आवेदक अपनी सैलरी स्लिप को ऑनलाइन पोर्टल के अलावा अपने फ़ोन में E Salary एप्प को डाउनलोड करके भी देख सकते हैं, इसके लिए वह डाउनलोड करने प्रक्रिया दिए गए स्टेप्स को पढ़कर प्राप्त कर सकेंगे।
- आवेदक को अपने फ़ोन में पहले गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
- अब आपको सर्च बॉक्स में E Salary Mobile एप्प टाइप करके सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल में एप्प खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको Install के बटन पर करना होगा।
- अब इनस्टॉल पूरा हो जाने के बाद आपके फ़ोन में मोबाइल एप्प डाउनलोड होकर आ जाएगा।
- जिसके बाद आप इसमें खुद को लॉगिन करके अपनी सैलरी स्लिप को देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
Know Your PRAN की प्रक्रिया
जो आवेदक अपना PRAN (Permanent Retirement Account Number) जानना चाहते हैं वह दी गई प्रक्रिया को पढ़कर इसे देख सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को हिमकोष पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको Projects के सेक्शन में आपको Know Your PRAN के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको अपना Employee Code भरना होगा।
- कोड दर्ज करके आपको Get PRAN के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने आपका रिटायरमेंट नंबर खुलकर आ जाएगा, जिसे आप सुरक्षित रख सकते हैं।
कांटेक्ट नंबर
पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने से संबंधित किसी तरह की समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक इसके हेल्पलाइन नंबर : 0177-2622132, 0177-2621191 पर संपर्क कर सकते हैं।
Himkosh-HP IFMS, E Salary slip से जुड़े प्रश्न/उत्तर
Himkosh Portal हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ किया गया पोर्टल है, जिसके माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारी उनकी सैलरी पे स्लिप को एम्प्लोयी कोड द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर देख व आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://himkosh.nic.in है।
पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के साथ साथ नागरिक PRAN नंबर, CPF सब्सक्रिप्शन, सैलरी विवरण, मोबाइल एप्प्स, पेंशन विवरण, GPF विवरण, ऑनलाइन पर्ची, eService बुक आदि बहुत सी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
आवेदक ऑनलाइन अपने वेतन स्लिप की जानकारी देखने के लिए ऊपर लेख में दी गई प्रक्रिया को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।
पोर्टल पर ऑनलाइन सैलरी स्लिप की जानकारी होने से नागरिक अपनी किसी भी मासिक व वासिक सैलरी स्लिप को डाउनलोड कर सकेंगे, इससे उनके समय की बचत हो सकेगी और वह अपनी वेतन पर्ची को कही से भी और कभी भी देख सकेंगे।
पोर्टल पर GPF विवरण डाउनलोड करने के लिए आवेदक को सबसे फेल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहाँ होम पेज पर आपको Citizen Services के सेक्शन में GPF Statement के विकल्प पर क्लिक करना होगा
इसके बाद अगले पेज में आपको अपना Series Code, GPF Number और Employee Pin दर्ज करके सबमिट कर देना होगा, जसिके बाद आपका GPF विवरण खुलकर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकेंगे। गे।
Himkosh-HP IFMS, E Salary slip देखने से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।