e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा 2023 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया, उद्देश्य

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी नागरिकों को भूमि से संबंधी सुविधाएँ घर बैठे प्रदान करने हेतु e-Bhoomi पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से अब हरियाणा राज्य के निवासी अपनी भूमि से संबंधित विवरण को ऑनलाइन चेक कर सकते है। ई भूमि पोर्टल राज्य में भूमि सौदे की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगी। पोर्टल में हरियाणा राज्य के निवासियों के लिए भूमि से संबंधी सभी ब्योरा उपलब्ध होगा। उन्हें अपनी जमीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी के लिए सरकारी विभागों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। तो आइये जानते है की हरियाणा राज्य के निवासी e-Bhoomi पोर्टल के तहत अपनी भूमि से संबंधी जानकारी को कैसे प्राप्त कर सकते है। e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया से संबंधी जानकारी को यहाँ साझा किया गया है।

ई भूमि पोर्टल
e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा 2023 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया, उद्देश्य

e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा 2023

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा भूमि सौदे में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 6 फरवरी 2017 को ई भूमि पोर्टल हरियाणा लॉन्च किया गया। यह पोर्टल Haryana State Industrial and Infrastructure Development Corporation के द्वारा विकसित किया गया है। यह पोर्टल राज्य के जमीदारों को विकास परियोजनाओं हेतु राज्य सरकार को आसानी से अपनी भूमि बेचने में सहायता प्रदान करेगा। वह इसलिए क्योंकी पोर्टल में भूमि से संबंधी सभी विवरणों को ऑनलाइन मोड में उपलब्ध किया गया है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया के आधार पर सरकार जमीदारो से भूमि खरीदने के लिए ऑनलाइन तरीके से ही भूमि ब्योरे का सत्यापन कर सकते है। पोर्टल की मदद से संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। इसके लिए राज्य वासियों को दफ्तरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

e-Bhoomi Portal Haryana 2023

पोर्टल का नामई भूमि पोर्टल हरियाणा
पोर्टल लॉन्च किया गया हरियाणा सरकार
वर्ष 2023
लाभार्थीहरियाणा के नागरिक
लाभ भूमि से संबंधित ब्यौरा ऑनलाइन उपलब्ध
उद्देश्यभूमि सौदे में पारदर्शिता सुनिश्चित करना
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन ,ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट click here

ई भूमि पोर्टल हरियाणा के उद्देश्य

e-Bhoomi Portal Haryana 2023 – लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य है राज्य के नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन तरीके से उपलब्ध करवाना। ताकि अपनी भूमि ब्योरे से जुड़ी जानकारी के लिए हरियाणा राज्य वासियों को विभाग में जाने की आवश्यकता ना पड़े। यह भूमि सौदे की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए अपनी एक अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा। यदि आप हरियाणा राज्य में किसी जमींदार से भूमि खरीदते है तो आप इस पोर्टल की मदद से उस भूमि से संबंधित सभी विवरण को ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते है। e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा की मदद से जमींदार को ट्रैक करने की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है।

यह पोर्टल जमीदारों को भूमि संबंधी ब्योरे को प्राप्त करने के लिए सरकारी ऑफिसों में जाने की झंझट से भी मुक्त करता है। इससे जमीदारों को समय के साथ-साथ आर्थिक व्यय की भी बचत होगी।

e-Bhoomi Portal Haryana के लाभ एवं विशेषताएं

  • ई भूमि पोर्टल के तहत राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन तरीके से भूमि से संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
  • यह पोर्टल हरियाणा सरकार के द्वारा वर्ष 2017 में 6 फरवरी को लॉन्च किया गया।
  • e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा के तहत राज्य में भूमि खरीदने एवं बेचने की प्रक्रिया को आसान बनाया जायेगा। पोर्टल में उपलब्ध सभी भूमि विवरणों के आधार पर यह खरीदार और जमींदार के बीच में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।
  • संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को भी इस पोर्टल के तहत सरल और आसान बनाया गया है।
  • जमींदार राज्य सरकार को बिना किसी समस्या के आसानी से सरकार को पोर्टल की सहायता से विकास परियोजनाओं हेतु अपनी भूमि को बेच सकते है।
  • ई भूमि पोर्टल की सहायता से किसानों को मजबूरन भूमि की बिक्री करने से भी रोका जायेगा।
  • भूमि खरीदने के लिए सरकार के द्वारा एक सार्वजानिक विज्ञापन जारी किया जाता है।
  • भूमि की खरीद ,संपत्ति पंजीकरण ,और भूमि विक्रय की प्रक्रिया पोर्टल की सहायता से और आसान हो गयी है।
  • घर बैठे जमींदार किसान नागरिक अपनी भूमि के ब्योरे को ऑनलाइन मोड में ई भूमि पोर्टल की सहायता से देख सकते है।
  • e-Bhoomi Portal Haryana को Haryana State Industrial and Infrastructure Development Corporation के माध्यम से विकसित किया गया है।
  • भूमि सौदे में पारदर्शिता लाने के लिए पोर्टल में विभाग के तहत ट्रैकिंग नंबर भी उपलब्ध किया गया है। इस सुविधा के आधार पर भूमि के मालिक को ट्रैक किया जा सकता है।
  • इस पोर्टल में पारदर्शिता के साथ उपलब्ध करवाई गयी भूमि से जुड़ी जानकारी से लोगो के साथ हो रही जमीनी धोखाधड़ी के अपराधों में रोकथाम होगी।

e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा में भू-स्वामी लॉगिन करने की प्रक्रिया

  1. भू-स्वामी लॉगिन करने के लिए हरियाणा सरकार ई-भूमि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  2. वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में भू-स्वामी लोगिन के विकल्प में क्लिक करें।
  3. लॉगिन करने के लिए भू-स्वामी मालिक को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा भू-स्वामी लॉगिन
  4. अब generate otp के ऑप्शन में क्लिक करें।
  5. मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी संख्या वेरिफाई करें।
  6. इस तरह से भूस्वामी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  7. अब भू स्वामी मालिक पोर्टल के तहत अपनी भूमि विवरणों की जांच कर सकता है।

भूमि आवश्यकता से संबंधी जानकारी को ऐसे प्राप्त करें

  • भूमि आवश्यकता से संबंधी जुड़ी जानकारी के लिए e-Bhoomi पोर्टल में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में भूमि आवश्यकता के लिंक में क्लिक करें। e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा भूमि आवश्यकता
  • नए टैब में भूमि आवश्यकता से संबंधी जानकारी की सूची खुलेगी।
  • अब इस सूची में आप भूमि से संबंधित सभी डिटेल्स को चेक कर सकते है।

केएमपी मानचित्र ऐसे देखे

  • केएमपी मानचित्र देखने के लिए ई भूमि पोर्टल में प्रवेश करें।
  • पोर्टल में प्रवेश करने के बाद होम पेज में केएमपी मानचित्र के विकल्प में क्लिक करें।e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा केएमपी मानचित्र
  • लिंक में क्लिक करने के बाद नए पेज में केएमपी मानचित्र पीडीऍफ़ प्रारूप में खुलकर आएगा।
  • अब पीडीऍफ़ प्रारूप में आप केएमपी मानचित्र को देख सकते है।

प्रबंधकर्ता लॉगिन की प्रक्रिया ऐसे करें

  1. प्रबंधक लॉगिन हेतु e-Bhoomi Portal Haryana की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  2. वेबसाइट में विजिट करने के बाद होम पेज में प्रबंधकर्ता लॉगिन के विकल्प में क्लिक करें।
  3. नए पेज में यूज़र आईडी ,पासवर्ड दर्ज करें। e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा प्रबंधकर्ता लॉगिन की प्रक्रिया
  4. इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड दर्ज करके sign in के विकल्प में क्लिक करें।
  5. इस तरह से ई भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रबंधकर्ता लॉगिन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

Aggregator रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

  • एग्रीग्रेटर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ई भूमि पोर्टल में जाएँ।
  • पोर्टल में जाने के पश्चात होम पेज में भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन में क्लिक करें।
  • इसके बाद Aggregator Registration के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉर्म प्राप्त होगा। Aggregator रजिस्ट्रेशन ई भूमि पोर्टल हरियाणा
  • फॉर्म में दी गयी जानकारी को दर्ज करें।
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद Aggregator License की फोटो अपलोड करें।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Register as an Aggregator के विकल्प में क्लिक करें।
  • इस तरह से Register Aggregator की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन कैसे करें

  • भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन करने के लिए ई भूमि पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अगले पेज में Aggregator Login Credentials दर्ज करें। भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके sign in के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह से भूमि एकत्रीकर्ता लॉगिन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा 2023 से संबंधित प्रश्न उत्तर

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा ई- भूमि पोर्टल कब लॉन्च किया गया ?

6 फरवरी 2017 को हरियाणा सरकार के द्वारा ई भूमि पोर्टल को लॉन्च किया गया।

ई भूमि हरियाणा पोर्टल के तहत राज्य वासी क्या सेवाएं प्राप्त कर सकते है ?

हरियाणा राज्य निवासी ई भूमि पोर्टल के तहत ऑनलाइन माध्यम से अपनी भूमि से जुड़ी सेवाओं का लाभ पोर्टल के तहत प्राप्त कर सकते है।

हरियाणा राज्य के निवासियों को e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा के तहत क्या सुविधाएँ मिली है ?

e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों को भूमि से जुड़ी सेवाओं को प्राप्त करने की सुविधा मिली है ,अपनी भूमि विवरण के ब्योरे से संबंधित जानकारी के लिए अब उन्हें विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे ही सभी जानकारी अब जमींदार नागरिक ऑनलाइन तरीके से प्राप्त कर सकते है।

क्या e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा के तहत राज्य के नागरिकों को पारदर्शिता के साथ सेवाएं प्रदान की जाएगी ?

जी हाँ यह पोर्टल खरीददार और जमींदार के बीच पारदर्शिता के साथ सभी सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद करेगा।

e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

http://164.100.137.207/ebhoomi e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट है।

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment

Join Telegram