हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल: 6197 पंचायत डिजिटल रिकॉर्ड, Gram Darshan Portal

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा की गयी है। इस पोर्टल की मदद से हरियाणा राज्य के निवासियों को सभी योजनाओं से संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्रणाली के रूप में लेने की सुविधा उपलब्ध होगी।

राज्य के 6197 ग्राम पंचायतो का डिजिटल रिकॉर्ड पोर्टल में एकत्रित किया गया है। जिसके अंतर्गत सभी ग्रामवासी Haryana Gram Darshan Portal से सभी विकास परियोजनाओं से संबंधी जुड़ी जानकारी एवं ग्राम पंचायतों में करवाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यो से संबंधी जानकारी को उपलब्ध करवाया जायेगा।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल: 6197 पंचायत डिजिटल रिकॉर्ड, Gram Darshan Portal
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल, Gram Darshan Portal

तो आइये जानते है हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल (Haryana Gram Darshan Portal) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को की इस पोर्टल की सहायता से राज्य वासियों को क्या लाभ प्राप्त होंगे।

Haryana Gram Darshan Portal

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत हरियाणा सरकार के द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को की गयी। इस पोर्टल में सरकारी सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड एकत्रित किया गया है। अपने ग्राम पंचायत से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को अब हरियाणा राज्य के निवासी ग्राम दर्शन पोर्टल के तहत प्राप्त कर सकते है।

इस सुविधा के आधार पर पूर्ण हो चुकी सभी विकास परियोजनाओं से संबंधी डिटेल्स को पोर्टल में डाटा के रूप में सेव किया गया है। नागरिक अब अपने गांव से जुड़ी किसी भी विकास परियोजना के बारे में जानकारी ले सकते है। साथ ही राज्य स्तर में कौन से कार्य किये जाएंगे उनकी लिस्ट भी देख सकते है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 में ऐसे आवेदन करें।

Gram Darshan Portal

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के अंतर्गत हरियाणा राज्य के नागरिकों को डिजिटल प्रक्रिया के तहत सभी सरकारी परियोजनाओं से संबंधी जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना। राज्य में जारी की गयी सभी विकास परियोजनाओं से संबंधी जानकारी अब आमजनता के समक्ष पारदर्शी रूप में उपलब्ध होगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कई बार ऐसा होता है की ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी ही नहीं होती है की सरकार के द्वारा उनके लिए कौन सी योजनाएं शुरू की गयी है। लेकिन Gram Darshan Portal के अंतर्गत अब हरियाणा के ग्रामवासी यह जानकारी प्राप्त कर सकते है की उनके ग्राम स्तर पर किस तरह का कार्य किया जा रहा है।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल

राज्यहरियाणा
पोर्टल का नामहरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
पोर्टल लॉन्चमुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर 
पोर्टल लॉन्च तिथि2 अक्टूबर 2020
वर्ष2023
लाभसभी विकास परियोजनाओं से संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त
उद्देश्यग्रामीण क्षेत्रों से संबंधी डेटा एकत्रित करके
आमजन नागरिकों तक डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाना
लाभार्थीहरियाणा राज्य के सभी निवासी
आधिकारिक वेबसाइटharpanchayats.gov.in

Haryana Gram Darshan Portal के उद्देश्य

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के मुख्य उद्देश्य है ग्राम पंचायतों के सभी रिकॉर्डो को डिजिटल रूप में एकत्रित करना। साथ ही राज्य के आम जन नागरिकों को राज्य में संचालित की गयी सभी विकास परियोजनाओं से संबंधी डिटेल्स को सही समय पर उपलब्ध करवाना।

डिजिटल स्वरुप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार के द्वारा Haryana Gram Darshan Portal का आरम्भ किया गया है। प्रक्रिया के आधार पर हरियाणा राज्य के 6197 ग्राम पंचायतों के डेटा को एकत्रित किया गया है। सभी ग्रामीण जिलों से संबंधी डिटेल्स को एक ही जगह एकत्रित किया गया है। सरकारी विकास परियोजनाओं से संबंधी सेवाओं में पारदर्शी लाने के लिए यह पोर्टल अपना एक विशेष सहयोग प्रदान करेगा।

Gram Darshan Portal

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • ग्राम दर्शन पोर्टल में 6197 ग्राम पंचायतों के डिजिटल रिकॉर्ड को एकत्रित किया गया है।
  • यह पोर्टल हरियाणा सरकार के द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को आरम्भ किया गया है।
  • इस पोर्टल की सहायता से सरकार जनता तक सभी विकास परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी को पारदर्शी उपलब्ध करवाने का कार्य करेगी।
  • ताकि राज्य की आमजनता को यह जानकारी मिल सके की उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
  • Haryana Gram Darshan Portal में संपत्ति विवरण के साथ-साथ ग्राम सरपंच एवं सचिव से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • ग्राम पंचायत में करवाएं जाने वाले सभी कार्यों की सूची ग्राम दर्शन पोर्टल में उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत अब हरियाणा राज्य के नागरिक अपने ग्राम स्तर में चल रहे कार्य के बारे में घर बैठे जानकारी को चेक कर सकते है।
  • ग्राम दर्शन पोर्टल में शामिल उन सभी ग्राम पंचायतो से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन देखा जा सकता है जिनके डेटा को पोर्टल में स्टोर किया गया है।
  • पोर्टल में वह सभी डेटा भी उपलब्ध किया है जो विकास परियोजनाओं से अभी तक ग्राम स्तर में काम किया गया है।

अपने गावं के हित में मांग सुझाव शिकायत दर्ज कैसे करें ?

हरियाणा राज्य के निवासी जो भी अपने गांव के हित मांग सुझाव या फिर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए शिकायत दर्ज करना चाहते है वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. मांग सुझाव शिकायत से संबंधी प्रक्रिया हेतु ग्राम दर्शन पोर्टल की gramdarshan.haryana.gov.in आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें
  2. वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत देने के लिए यहाँ क्लिक करें के ऑप्शन में क्लिक करें। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
  3. इसके बाद नए पेज में अपने जिले खंड ,ग्राम पंचायत का चयन करके आगे बढे के ऑप्शन में क्लिक करें।
  4. अब आपको पी पी पी की फॅमिली आई डी नंबर दर्ज करके आगे बढ़े के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  5. इसके बाद आप 50 शब्दों के आधार पर अपनी मांग,शिकायत ,सुझाव दर्ज कर सबमिट ऑप्शन में क्लिक कर सकते है।
  6. इस प्रकार आप ग्राम दर्शन पोर्टल में अपने गांव के हित में मांग,सुझाव एवं शिकायत को दर्ज कर सकते है।

ग्राम दर्शन पोर्टल में जनप्रतिनिधि लॉगिन कैसे करें ?

  • जनप्रतिनिधि लॉगिन हेतु हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में जनप्रतिनिधि लॉग इन के विकल्प में क्लिक करें।
  • यहाँ आपको लॉगिन करने के लिए बहुत से विकल्प दिखाई देंगे।
  • जैसे -मुख्यमंत्री ,सांसद (राज्य सभा) ,सांसद लोक सभा ,विधायक ,जिला परिषद् मेंबर ,सरपंच।
  • अब अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प में क्लिक करके लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
  • इस तरह जनप्रतिनिधि लॉगिन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

यह भी जानें –

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर

Gram Darshan Portal कब आरम्भ किया गया ?

हरियाणा सरकार के द्वारा ग्राम दर्शन पोर्टल 2 अक्टूबर 2020 को आरम्भ किया गया।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल में कितनी ग्राम पंचायतों के डिजिटल रिकॉर्ड को उपलब्ध किया गया है ?

ग्राम दर्शन पोर्टल एम् राज्य की 6197 ग्राम पंचायतों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में स्टोर किया गया है।

डिजिटल रूप में हरियाणा राज्य के निवासी कौन सी जानकारी हासिल कर सकते है ?

हरियाणा राज्य के निवासी ग्राम दर्शन पोर्टल के अंतर्गत अपनी ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी विकास कार्यों की सूची एवं अभी तक ग्राम पंचायतों में कितनी विकास परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है उनसे जुड़ी सभी जानकारी को घर बैठे हासिल कर सकते है।

क्या यह पोर्टल हरियाणा राज्य के निवासियों को पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध करवाता है ?

जी हाँ ग्राम दर्शन पोर्टल हरियाणा राज्य के निवासियों को पारदर्शी तरीके से सभी जानकारी उपलब्ध करवाने में मदद करता है। ताकि आमजन नागरिकों तक सही समय से विकास परियोजनाओं की जानकारी मिल सके।

क्या ग्राम दर्शन पोर्टल में गांव के हित में मांग सुझाव ,शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध की गयी है ?

जी हाँ अब अपने गांव के हित में किसी भी तरह की मांग या सुझाव शिकायत हेतु राज्य वासी घर बैठे इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment