GDP, GNP, NNP Full Form क्या है: इनका मतलब, अंतर और महत्व जानिए

कोई देश विकसित है या विकासशील यह इस बात पर निर्भर करता है की उस देश की अर्थव्यवस्था कैसी है। अर्थव्यवस्था के आधार पर ही किसी देश के विकास का मापन किया जाता है।

इतना ही नहीं किसी देश का विकास कई घटकों पर निर्भर करता है जैसे उस देश में निर्मित उत्पाद ,सेवाएं आदि। आपने कभी न कभी GDP, GNP, NNP का नाम तो सुना ही होगा।

GDP, GNP, NNP Full Form क्या है: इनका मतलब, अंतर और महत्व जानिए
GDP, GNP, NNP Full Form क्या है

किसी देश की अर्थव्यवस्था के आंकलन में इनका काफी उपयोग किया जाता है। जीडीपी ,जीएनपी ,एनएनपी तीनों को लेकर कई बार हम कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं। आज हम आपको GDP, GNP, NNP Full Form क्या है ? इसके बारे में बताएँगे साथ ही साथ GDP, GNP, NNP का मतलब, अंतर और महत्व क्या है ? यह भी आप जान सकेंगे।

GDP full form

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2029 में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। 2022 -23 की पहली तिमाही में देश की GDP ग्रोथ रेट 13.5 प्रतिशत रही।

किसी देश की अथव्यवस्था की बात की जाये और वहां जीडीपी का जिक्र न हो ऐसे कैसे हो सकता है क्यूंकि जीडीपी से ही किसी देश की इकोनॉमी को अच्छे से समझा जा सकता है। क्या आप जानते हैं जीडीपी का पूरा नाम क्या है (GDP full form) ?

GDP का फुल फॉर्म “Gross Domestic Product” (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) है। जहाँ GDP में G का अर्थ Gross, D का अर्थ Domestic ,और P का अर्थ Product है। इसे हिंदी में सकल घरेलू उत्पाद कहते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

GDP का मतलब क्या होता है ?

जैसे की आप जीडीपी का पूरा नाम जान ही गए हैं लेकिन क्या आपको पता है जीडीपी होती क्या है और इसका क्या मतलब होता है ? आपको बता दें की जीडीपी को किसी देश की आर्थिक स्थिति का पता लगाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

क्या आप जानते हैं जीडीपी को सबसे पहले अमेरिका के अर्थशास्त्री साइमन द्वारा 1935 -44 में प्रयोग में लाया गया था। यह किसी देश के भीतर एक वर्ष में उत्पादित होने वाले सभी अंतिम सामान (प्रोडक्ट)और सेवाओं के कुल बाजार मूल्य है। जीडीपी से किसी देश के घरेलु उत्पादन को मापा जाता है।

जीडीपी से किसी देश के साल भर में आर्थिक प्रदर्शन का आंकलन आसानी से किया जाता है। वैसे तो हर साल जीडीपी की गणना की जाती है किन्तु भारत में हर 3 माह में जीडीपी का आंकलन किया जाता है।

जीडीपी का महत्त्व

किसी देश की जीडीपी का उस देश के आर्थिक प्रदर्शन में काफी महत्त्व है। हम किसी भी देश की जीडीपी से उस देश के आर्थिक स्थिति का अंदाजा सही से लगा सकते हैं। किसी जीडीपी का मापन निम्नलिखित 4 घटकों के माध्यम से किया जाता है –

  • C (उपभोग)
  • I (निवेश)
  • G (सरकारी व्यय) 
  • X − M (शुद्ध निर्यात) 

जहाँ पर (सकल घरेलू उत्पाद) GDP = C + I + G + (X − M) 

GNP full form

GNP का पूरा नाम (GNP full form)“Gross National Product”है। जहाँ GNP के G का अर्थ Gross , N का अर्थ National और P का अर्थ Product है। जीएनपी को हिंदी में सकल राष्ट्रीय उत्पाद” कहते हैं।

GNP का मतलब क्या होता है ?

किसी देश की ग्रॉस नेशनल प्रोडक्ट या सकल राष्ट्रीय उत्पाद को जीएनपी कहा जाता है। जीएनपी किसी देश में एक निश्चित समय या वित्त वर्ष में किसी देश के लोगों द्वारा उत्पादित की गयी वस्तुओं और सेवाओं के अंतिम बाजार मूल्य को गैनोई कहा जाता है।

GNP में भारत में आने वाले पूंजी को भी जोड़ा जाता है। मान लीजिये कोई व्यक्ति भारत से बाहर है और वह विदेश में नौकरी कर रहा है और अपनी कमाई गयी पूंजी को भारत भेजता है तो यह पूंजी जीएनपी में जोड़ी जाएगी।

इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति या कंपनी जो भारत की नहीं है वह भारत में कमाए गए लाभ को भारत से बाहर भेजता है तो यह लाभ जीएनपी से घटा दिया जायेगा। जीएनपी को आप इस फॉर्मूले से समझ सकते हैं –

  • GNP = GDP (सकल घरेलु उत्पाद) +Income from abroad (विदेश से आयी हुई पूंजी) – income to abroad (विदेश में भेजी गयी पूंजी)

NNP Full Form

एनएनपी का पूरा नाम -”Net National Product” है। जहाँ पर NNP में N का मतलब -Net ,दूसरे N का अर्थ है National और P का अर्थ है Product. इसे हिंदी में ‘‘शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद” कहा जाता है। शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद यानि NNP को निम्नलिखित फॉर्मूले से निकाला जाता है –

NNP (Net National Product) = Market Value of Finished Goods + Market Value of Finished Services – Depreciation या NNP = Gross National Product – Depreciation

NNP का मतलब क्या होता है ?

जैसे की आप जान ही गए होंगे की एनएनपी को शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद कहा जाता है। किसी देश का शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (Net National Product)को ग्रॉस नेशनल प्रोडक्ट (Gross National Product ) से मूल्यह्रास (Depreciation) को घटाने पर प्राप्त किया जाता है।

एनएनपी द्वारा आप किसी देश के द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य का सटीक मापन कर सकते हैं। उदहारण के लिए यदि किसी प्रोडक्ट की कीमत 5000 है और इसी प्रोडक्ट की कीमत एक साल बाद कम हो जाती है .

मान लीजिये यह प्रोडक्ट आने वाले साल में 4000 की कीमत का हो जाता है तो ऐसे में 1000 रुपए की कटौती होगी। इसमें से यदि कोई लाभ मिलता है उसे ही एनएनपी कहेंगे।

GDP, GNP, NNP में क्या अंतर है ?

सबसे पहले समझना आवश्यक है की राष्ट्रीय आय का महत्त्व क्या है? किसी देश की राष्ट्रीय आय उस देश के लिविंग कंडीशन का पता लगाया जाता है। राष्ट्रीय आय को मुख्यता जीडीपी ,एनडीपी ,जीएनपी और एनएनपी के आधार पर पता लगाया जाता है। GDP, GNP, NNP में निम्नलिखित अंतर पाया जाता है –

GDP GNP NNP
जीडीपी को ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट कहते हैं।
जीडीपी को हिंदी में सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है।
GNP का पूरा नाम “Gross National Product” है। जीएनपी को हिंदी में सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं।NNP का पूरा नाम (Net National Product है इसे हिंदी में शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद कहते है।
ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट में Gross का मतलब होता है- total यानि कुल
डोमेस्टिक का मतलब होता है -घरेलु
यहाँ पर प्रोडक्ट का मतलब होता है – गुड्स एंड सर्विस (उत्पाद और सेवाएं)
Gross National Product का मतलब होता है कुल राष्ट्रीय उत्पाद। जीएनपी में जीडीपी के साथ साथ विदेश से आये हुयी पूंजी को भी जोड़ा जाता है। और विदेश में भेजी गयी पूंजी को घटाया जाता है।NNP यानि शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद को कुल राष्ट्रीय उत्पाद से मूल्यहास को घटाने पर प्राप्त किया जाता है।
किसी देश की जीडीपी आप इस फॉर्मूले से निकाल सकते हैं –GDP = C + I + G + (X − M) 
c का मतलब consumer spending G का अर्थ है –government spending
i का अर्थ है – investment
nx का मतलब है –net exports (total export -total import)
किसी देश की जीएनपी निकालने के लिए इस फॉर्मूले का प्रयोग किया जाता है
जीएनपी =GDP +Income from abroad – income to abroad
NNP = GNP (Gross National Product) -Depreciation on capital goods (मूल्यह्रास)
जीडीपी देश की अर्थव्यवस्था के राष्ट्रीय उत्पादन और आय को दर्शाते हैं।जीएनपी द्वारा भी किसी देश की अर्थव्यवस्था के राष्ट्रीय उत्पाद और आय को दर्शाया जाता है।एनएनपी में GNP में से होने वाली कमी को घटाया जाता है।

GDP, GNP, NNP Full Form क्या है ? से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

GDP क्या है और इसका पूरा नाम (Full form of GDP) क्या है ?

जीडीपी किसी देश की अर्थव्यवस्था से सीधा सम्बन्ध है। जीडीपी का पूरा नाम Gross Domestic Product है। जीडीपी किसी देश के भीतर एक साल में उत्पादित होने वाले सभी अंतिम सामान और सेवाओं का कुल बाजार मूल्य होता है।

GNP का पूरा नाम क्या है ?

जीएनपी का पूरा नाम Gross National Product है। इसे हिंदी में कुल राष्ट्रीय उत्पादकहा जाता है।

NNP का फुल फॉर्म क्या है ?

NNP full form Net National Product हैं इसे हिंदी में शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद कहते है।

किसी देश की GNP क्या है ?

किसी देश की जीएनपी आप इस फॉर्मूले से निकाल सकते हैं -जीएनपी = GDP +Income from abroad – income to abroad .

Leave a Comment