Gap Certificate in Hindi : Gap Certificate kaise Banaye? | गैप सर्टिफिकेट क्या होता है?, जानें पूरी जानकारी विस्तार से

क्या होता है गैप सर्टिफिकेट ? जैसे की आप सभी जानते ही हैं की कई बार हमे किन्ही कारणों से अपनी पढाई के बीच में गैप लेना पड़ जाता है। अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ कर दुबारा से यदि आप अपनी पढ़ाई को जारी रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए Gap Certificate की आवश्यकता पड़ेगी। अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए आप जिस भी कॉलेज या संस्थान में प्रवेश लेते हैं आपको इसके लिए अपना गैप सर्टिफिकेट दिखाना होता है। आपके पढ़ाई के बीच में गैप लेने का क्या कारण था इसे बताने के लिए आपको गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी।

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाये ऑनलाइन

गैप सर्टिफिकेट
Gap Certificate in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Gap Certificate क्या होता है ? और हम अपना Gap Certificate kaise Banaye? इनके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं।

गैप सर्टिफिकेट क्या होता है?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह एक तरीके का सपथ पत्र या हलफनामा होता है जोकि आपके द्वारा कहे गए कथनों का लिखित प्रमाण होता है। Education के क्षेत्र में पढ़ाई करते समय कई बार आपको गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ी ही होगी। जब भी आप 1 या 2 साल के अंतराल के बाद किसी विद्यालय या कॉलेज में आवेदन करते हैं तो आपको उस विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए गैप सर्टिफिकेट काफी सहायक होता है। Gap Certificate तब माँगा जाता है जब अपने अपनी पढ़ाई के बीच में कोई अंतराल रखा हो।

गैप सर्टिफिकेट की सहायता से आप एक ब्रेक के बाद अपनी पढ़ाई को फिर से जारी रख सकते हैं। आप अपना गैप सर्टिफिकेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से बनवा सकते हैं।

Gap Certificate kaise Banaye?

जब कभी भी आपको गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है तो आपके मन में यही सवाल अत है की इसे बनाया कैसे जाये। आप गैप सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम मिल जाते हैं। Gap Certificate को आप 2 तरीकों से आसानी से बनवा सकते हैं। आप दोनों ही माध्यमों से अपने गैप सर्टिफिकेट को बनवा सकते है जिसका प्रोसेस आपको नीचे दिया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट कैसे बनाये? (How to create offline Gap certificate)

ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको 50 से 100 वाले स्टाम्प पेपर की आवश्यकता होगी लेकिन आप इसके लिए 10 रुपए वाले स्टाम्प पेपर को भी ले सकते हैं। ऑफलाइन सर्टिफिकेट को आप वकील से बनवा सकते हैं। आप अपने किसी वकील के पास जाएँ।

आपको इसके लिए स्टाम्प पेपर पर किसी टाइप राइटर से टाइपिंग करवानी होगी। आपके गैप का क्या कारण रहा है इसका उचित कारण इस पेपर पर टाइप करवाना होगा। टाइप करवा लेने के बाद आपको इस स्टाम्प पेपर पर वकील द्वारा टिकट और उसकी मोहर लगवा लेनी है यानि स्टाम्प पेपर पर नोटरी करा लेनी है। इसके लिए आपको वकील को 50 से 100 रुपए तक देने पड़ सकते हैं। इसके बाद आपका ऑफलाइन तरीके से Gap certificate बन जायेगा।

Online Gap Certificate ऐसे बनायें

यदि आप ऑफलाइन अपना गैप सर्टिफिकेट बनाने से बचना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन भी अपना गैप सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। आप घर बैठे अपना Gap Certificate बनवा सकते हैं इसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन ही आप अपना यह सर्टिफिकेट पा सकेंगे। Online Gap Certificate बनवाने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा –

  • आप इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता ले सकते हैं। आपको इसके लिए www.edrafter.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट पर पहुंचते हैं आपको मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ इस तरीके का फॉर्म दिखाई देगा जो इस प्रकार होगा –
  • gap year certificate
  • इस फॉर्म पर आपको पूछी गयी जानकारियों को भरना होगा। आपको इस फॉर्म में निम्नलिखित जानकारियों को भरना होगा –
    1. आपको अपने राज्य ,
    2. पिता का नाम।
    3. पता ,
    4. एजुकेशन डिटेल्स
    5. गैप पीरियड की अवधि
    6. अन्य जानकारियां
    7. स्टाम्प पेपर की कीमत आदि।
  • सभी जानकारियों को सही से भर लेने के बाद आपको फॉर्म में सबसे नीचे दिए गए add to cart के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपका ऑनलाइन पेमेंट भी हो जायेगा। पेमेंट के बाद आपका gap certificate के लिए पंजीकरण पूरा हो जायेगा। अब यह सर्टिफिकेट आपको आपके पते पर भेज दिया जायेगा।

Affidavit of gap certificate (शपथ पत्र)

gap certificate

12वीं के बाद GAP सर्टिफिकेट

गैप शपथ पत्र या प्रमाण पत्र की जरुरत ऐसे सभी विद्यार्थियों को पड़ती है जिन्होंने किसी वजह से अपनी स्टडी के दौरान एक लंबे समय का गैप लिया हो। ऐसे छात्र जिन्होंने लंबे समय के बाद किसी विश्व विद्यालय या कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया होता है उन्हें GAP सर्टिफिकेट की जरुरत पड़ती है। यह गैप सर्टिफिकेट में आपके गैप के कारण को उचित उल्लेख होना चाहिए। यदि आपने इण्टर के बाद 1 साल या इससे अधिक का गैप लिया है तो आपको इसके गैप सर्टिफिकेट पथ पत्र की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार होगा –

study gap affidavit

ऐसे करें गैप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन

गैप सर्टिफिकेट के लिए यदि आप अप्लाई करते हैं तो आप इसके लिए सेल्फ अटेस्टेड के साथ एक हलफनामा भर सकते हैं। आप चाहें तो अपने कॉलेज,स्कूल के अधिकारियों से भी इसे ले सकते हैं। गैप सर्टिफिकेट के लिए आपको अपने कॉलेज के प्रिंसिपल को एक एप्लीकेशन लिखना होगी। जिसका प्रारूप नीचे दिया गया है –school gap certificate

हलफनामें में आपको इन जानकारियों को भरना होगा –

  • उम्मीदवार का नाम और आयु
  • घर का पता
  • उच्चतम योग्यता प्राप्त
  • पिता/माता/अभिभावक का नाम
  • गैप की अवधि
  • गैप के कारण आदि

Gap certificate के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आपकी मार्कशीट,
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • आपकी ली गयी डिग्री का प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत्र।

गैप सर्टिफिकेट क्या होता है से जुड़े अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

हम अपना Gap Certificate कैसे बनाएं ?

आप अपना गैप सर्टिफिकेट दो तरीकों से बनवा सकते हैं -ऑनलाइन और ऑफलाइन।

ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट बनवाने के लिए क्या करें ?

यदि आप ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए किसी वकील की आवश्यकता होगी आप वकील को 100 से 200 रुपए देकर अपना गैप ईयर के लिए स्टाम्प पेपर बनवा सकते हैं। इस स्टाम्प पेपर पर आपको जरुरी जानकारी भरनी होगी और अपने गैप लेने के कारण को भी भरना होगा।

gap सर्टिफिकेट किससे बनवाएं ?

यदि आप ऑफलाइन गैप सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वकील की आवश्यकता होगी। आपको इसके लिए स्टाम्प पेपर की आवश्यकता होगी जोकि आप 10 रुपए में भी खरीद सकते हैं।

गैप सर्टिफिकेट क्यों जरुरी है ?

आपके पढ़ाई के बीच के लंबे अंतराल के कारण के स्पष्टिकरण के लिए यह आवश्यक प्रमाण पत्र है। आपको स्कॉलरशिप की आवश्यकता है और यदि आपने अध्ययन वर्ष के बीच में कोई गैप रखा है तो इसके लिए आपको एफिडेविट की जरुरी होती है। यदि आप 1 या इससे अधिक का गैप अपनी पढ़ाई के दौरान ले चुके हैं और किसी विश्वविद्यालय में प्रवेश चाहते है तो आपको इसकी आवश्यकता होगी।

क्या हम हाई स्कूल के बाद गैप ईयर ले सकते हैं ?

जी बिलकुल ! आप 10 वीं के बाद गैप होने के बाद 11 वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment